samacharsecretary.com

हरियाणा में 42 हजार उपभोक्ताओं पर 73 करोड़ बकाया, बिल नहीं भरा तो कटेगी बिजली

समालखा
 बिजली अधिकारियों ने डिफाल्टरों पर सख्ती शुरू कर दी है। इनसे रिकवरी के लिए समालखा, बिहौली, बापौली और छाजपुर में 22 टीमें लगाई गई है। टीम द्वारा बिल नहीं भरने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

कनेक्शन काटने पर डिफाल्टरों को दोबारा नए सिरे से कनेक्शन लेना होगा। डिफाल्टरों के फाल्ट भी बिजली कर्मचारी ठीक करने नहीं जाएंगे। बिल भरने पर ही उनका फाल्ट ठीक होगा।

उल्लेखनीय है कि स्थानीय बिजली डिवीजन में 1.33 लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें 42 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 73 करोड़ रुपये निगम का बकाया है। उपभोक्ता बार-बार मैसेज करने के बाद भी बिल भरने में कम रुचि ले रहे हैं। दीपावली के बाद निगम के कार्यकारी अभियंता ने एसडीओ और जेई के नेतृत्व में रिकवरी के लिए टीमें गठित की गई है।

लाइनमैन को डिफाल्टरों के फाल्ट ठीक नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। छाजपुर में सात, समालखा और बापौली में पांच-पांच तथा बिहौली में चार टीमें लगाई गई है। पांच हजार से अधिक के सभी डिफाल्टरों पर निगम सख्त है।

रिकवरी के दिए निर्देश
कार्यकारी अभियंता एमएस धीमान ने बताया कि एसडीओ के साथ मीटिंग कर रिकवरी के सख्त निर्देश दिए गए हैं। बकाया बिल नहीं भरने वालों के कनेक्शन काटने कहा गया है। एक बार कनेक्शन काटने के बाद उपभोक्ताओं को दोबारा नए सिरे से कनेक्शन लेना होगा। डिफाल्टरों के फाल्ट भी कर्मचारी बिल भरने पर ठीक करेंगे।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here