samacharsecretary.com

रोम डायमंड लीग में उतरेगा भारतीय स्टार सचिन यादव, दुनिया के दिग्गजों से होगी टक्कर

नई दिल्ली

भारत के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव चार जून को रोम में होने वाली डायमंड लीग में पदार्पण करने के लिए तैयार हैं। यह 2025 विश्व चैंपियनशिप में शानदार चौथा स्थान हासिल करने के बाद उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। 26 वर्षीय सचिन प्रतिष्ठित डायमंड लीग सीरीज के रोम चरण में हिस्सा लेने वाले आठ खिलाड़ियों में शामिल हैं।

उनके प्रतिद्वंद्वियों में पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के जूलियन वेबर और थॉमस रोहलर, चेक गणराज्य के याकुब वाडलेज्च, अमेरिका के कर्टिस थांपसन, पोलैंड के डेविड वेगनर और श्रीलंका के रुमेश थारंगा पाथिराजे शामिल हैं।

पाथिराजे इस समय 89.37 मीटर के थ्रो के साथ विश्व के मौजूदा सीजन लीडर हैं, जो उन्होंने मार्च में एक घरेलू प्रतियोगिता में हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने पिछले महीने केन्या के नैरोबी में आयोजित किप केइनो क्लासिक में 89.28 मीटर का थ्रो कर फिर से 89 मीटर का आंकड़ा पार किया। सचिन यादव ने पिछले साल टोक्यो विश्व चैंपियनशिप में 86.27 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया था।

 

Leave a Comment

जेवर में अंबर एंटरप्राइजेज एवं कोरिया सर्किट्स के ज्वाइंट वेंचर ‘एसेंट के सर्किट्स’ के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Read More »
हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here