samacharsecretary.com

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और प्लेऑफ समीकरण

नई दिल्ली

आईपीएल के 19वें सीजन का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium Delhi) में 17 मई 2026 दिन रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 में से 5 मुकाबले जीतकर और 7 मुकाबले हारकर उतरने वाली है, वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 11 में से 6 मुकाबले जीतकर और 5 मुकाबले हारकर उतरेगी। इस मुकाबले में दिल्ली की कप्तानी जहां एक बार फिर अक्षर पटेल (Axar Patel) करेंगे। वहीं रियान पराग (Riyan Parag) राजस्थान की कप्तानी करते दिखाई देंगे। राजस्थान और दिल्ली को प्लेऑफ में उम्मीदें बनाये रखने के लिये इस मुकाबले में हर हालत में जीतना होगा। दिल्ली के 12 मैचों में दस अंक है और प्लेआफ में जगह बनाने की उसकी संभावना नहीं के बराबर है। इस मैच में हार से वह दौड़ से बाहर ही हो जायेगी। वहीं रॉयल्स के 11 मैचों में 12 अंक है और एक सप्ताह के ब्रेक के बाद टीम तरोताजा होकर मैदान पर लौटेगी। उनकी पूरी कोशिश होगी कि दिल्ली उनके रंग में भंग नहीं डाल सके।

सचिन की तरह चहेता बने वैभव सूर्यवंशी
सचिन तेंदुलकर के बाद कोई युवा खिलाड़ी देशवासियों का इस कदर चहेता नहीं बना है जैसे बिहार के समस्तीपुर का सूर्यवंशी बन चुका है। वह फिरोजशाह कोटला पर पहली बार खेलेगा और उनको बल्लेबाजी करते देखना का ऐसा क्रेज है कि फ्री पास मांगने वालों की होड़ मची हुई है। आईपीएल के 19 साल में दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसक वफादार नहीं रहे हैं। जब कोटला पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू खेलती है तो दर्शक ’कोहली कोहली’ चिल्लाते हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के खेलने पर पूरा कोटला पीले रंग में रंग जाता है और सात नंबर की धोनी की जर्सी ही सर्वत्र नजर आती है। इतने साल में अपने प्रशंसकों का बेस नहीं बना सकी दिल्ली की टीम रविवार को उतरेगी तो इसमें कोई अचरज नहीं होगा अगर दर्शक सूर्यवंशी की हौसलाअफजाई करें। पिछले 11 मैचों में 40 छक्के लगा चुके वैभव अब तक 440 रन बना चुके हैं। वह जबर्दस्त फॉर्म में हैं। अब देखना होगा कि स्टार्क उन्हें कैसे रोक पाते हैं । स्टार्क का आईपीएल में प्रदर्शन मिला जुला रहा है। आईपीएल 2024 के फाइनल में उन्होंने बेहतरीन पहला स्पैल डालकर केकेआर की जीत की नींव रखी थी। अगर स्टार्क टेस्ट क्रिकेट वाला अपना फॉर्म लेकर उतरते हैं तो सूर्यवंशी के लिये मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

दिल्ली बनाम राजस्थान हेड टू हेड
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अब तक आईपीएल इतिहास में 31 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच हुए इन मुकाबलों में 16 बार बाजी दिल्ली कैपिटल्स ने मारी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैचों में दिल्ली को हराया है।

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में आज के मैच की पिच रिपोर्ट
आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। अरुण जेटली मैदान की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद रहती है। इस मैच में पिच और टॉस दोनों ही बेहद अहम किरदार निभाएंगे। यहां के ग्राउंड पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। इस कारण बल्लेबाजों को स्पिन के सामने थोड़ा धैर्य के साथ खेलना होता है। यहां खेले गए आखिरी 6 टी20 मुकाबलों में पांच मुकाबले रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। इस पिच पर पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 200 रन बनाने होंगे। अगर बात यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की करें तो KKR की टीम ने मात्र 14.2 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य हासिल करके दिल्ली को 8 विकेट से हराया है।

दिल्ली और राजस्थान के किन खिलाड़ियों पर होगी नजर
आईपीएल 2026 में जब आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा तो पिच रिपोर्ट को देखते हुए कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो अकेले दम पर इस टी20 मैच की दिशा और दशा तय कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम में कप्तान अक्षर पटेल के साथ-साथ केएल राहुल (KL Rahul), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), डेविड मिलर (David Miller) और काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) जैसे शानदार खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी रहेगी। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा नजर युवा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की ओपनिंग जोड़ी पर होगी। इसके अलावा कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) पर भी सबकी नजरें रहेंगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन किया है।

दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की टीम:
अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, साहिल पारख।

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की टीम
रियान पराग (कप्तान), अमन राव, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, यशराज पुंजा, युद्धवीर सिंह।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here