samacharsecretary.com

रात को सोने से पहले आईना देखना शुभ या अशुभ? वास्तु के अनुसार जानें बेडरूम में शीशा रखने के नियम

आईना सिर्फ व्यक्ति को उसकी सूरत ही नहीं बताता है बल्कि वास्तु शास्त्र में इसे ऊर्जा का वाहक माना गया है। अक्सर आपने सुना होगा की रात के समय आईना नहीं देखना चाहिए। रात को समय आईना देखने अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय रोते हुए आईने में अपने रिफ्लेक्शन देखने मानसिक शांति और ऊर्जा दोनों को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं वास्तु गुरु मान्या से कि रात में सोने से पहले शीशा क्यों नहीं देखना चाहिए।

रात में आईना देखना शुभ या अशुभ ?
वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, सोने से ठीक पहले अगर आप आईना दिखते हैं तो दिमाग में बेचैनी पैदा होती है साथ ही ऐसा करने से गहरी नींद आने में रुकावट आती है और बुरे सपने आने में रुकावट आती है और बुरे सपने आने की समस्या भी हो सकती है।

वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, आईना अपने सामने आने वाली हर चीज को पलट कर वापस कर देता है। ऐसे में रात को सोते समय हमारा शरीर दिनभर तनाव और थकान बाहर निकालता है। ताकि सुबह तक फिर से चार्ज हो सकें। लेकिन, अगर बेड के सामने आईना रखा हो तो नौ इस थकान और नेगेटिव ऊर्जा को अपने अंदर समाने के बजाए उसे अपने अंदर समा लेता है और उसे दोगुना बढ़ाकर वापस हमारी तरफ रिफ्लेक्ट कर देता है। इस वजह से सुबह जब सोकर उठते हैं तो हमारा शरीर फ्रेश लगने के बजाए थका हुआ और भारी भारी लगने लगता है।

वास्तु गुरु के अनुसार, कपल्स के कमरे में बेड के ठीक सामने आईना नहीं होना चाहिए। बेड के ठीक सामने आईना होने से पति पत्नी के बीच बिना बात के बहस, मतभेद और तनाव बढ़ने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, आईना आपसी गुस्से और चिढ़चिढ़ेपन को दोगुना करके वापस उनकी तरफ ही रिफ्लेक्ट करता है। जिससे रिश्ते का प्यार और शांति कम होने लगती है।

घर में जो सदस्य बीमार है उनके बेड के सामने रात के समय आईना बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। क्योंकि, रात में सोते समय बीमारी और थकान की नकारात्मक ऊर्जा आईने के टकराकर दोगुना हो जाती है जिससे उनकी सेहत में सुधार होने में और ज्यादा समय लगता है।

वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, रात को सोते समय अगर बच्चों के बेड के सामने आईना रहता है तो इसका प्रभाव उनके दिमाग पर हो सकता है। उनके दिमाग में बेचैनी बढ़ सकती है। इस वजह से रात को उनकी नींद पूरी नहीं होती हैं। जिससे अगले दिन पढ़ाई से उनका ध्यान हटने लगता है और पढ़ाई में उनका पूरा फोकस नहीं रह पाता है।

आईना से जुड़े उपाय
    अगर आपके बेडरुम की बनावट इस तरह की है जिसमें आईना बेड के सामने से हटाना संभव नहीं है तो वास्तु गुरु मान्या कहती हैं कि आप उस आईने को रात में सोते समय एक कपड़े से ढक दें। ताकी सोते समय आपका आईने में प्रतिबंब न दिखाई दें।
    अगर आपको आईना लगाना है तो वास्तु गुरु के अनुसार, अपने वार्डरोब के अंदर ड्रेसिंग मिरर लगाएं।
    वास्तु गुरु कहती हैं कि रात को आईना देखना ठीक नहीं है। वैसे ही सुबह नींद खुलते ही आईना देखने का बजाए सबसे पहले अपने दोनों हाथों की हथेलियों का दर्शन करें।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here