samacharsecretary.com

2 महिलाओं से संबंधों के दावे के बाद विवादों में जेन्सेन हुआंग, कुर्सी पर खतरा

वाशिंगटन

एनवीडिया के बॉस जेन्सेन हुआंग के विवाहेतर संबंधों को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। 63 साल के हुआंग के संबंध कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट किंबर्ली पॉवेल से भी था। दूसरा कथित तौर पर चीन के लिए जासूसी करने वाली महिला एलिस हुआंग के साथ भी हुआंग इश्क लड़ा रहे थे। उनकी कंपनी Nvidia के शेयरों में पिछले 5 दिनों में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर
खुद हुआंग दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो गए है। नेटवर्थ भी 145 अरब डॉलर रह गया है। इससे दुनिया में उनका रुतबा और दौलत दोनों घटा है। अब कंपनी का बोर्ड हुआंग को CEO पद से हटाने की तैयारी कर रहा है। यानी सीईओ की कुर्सी पर खतरा बढ़ गया है।

अगर आरोप साबित हुए तो क्या होगा
दरअसल, द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में हुआंग के अपनी एक और अधीनस्थ कर्मचारी वाइस प्रेसीडेंट किंबर्ली पॉवेल के साथ संबंधों का खुलासा किया गया। इसके बाद वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट दी कि Nvidia का बोर्ड उन्हें पद से हटाने पर विचार कर रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्वतंत्र जांच में ये आरोप सही साबित होते हैं तो बोर्ड के लिए हुआंग को पद पर बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।

गौरतलब है कि जेनसन हुआंग ने 1993 में Nvidia की स्थापना की थी। उनके नेतृत्व में कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनियों में शामिल हो गई। ग्लोबल AI इंडस्ट्रीज में हुआंग को सबसे प्रभावशाली कारोबारियों में गिना जाता है।

हुआंग ने पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की थी
बवॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, हुआंग ने रविवार को Nvidia के कर्मचारियों को लिखे पत्र में अपनी पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की थी और भरोसा तोड़ने के लिए माफी मांगी थी। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कराई। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, यह जांच लॉ फर्म वॉचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज को सौंपी गई है।अब दोनों कथित संबंधों और उनसे जुड़े संभावित कॉरपोरेट एवं सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए बोर्ड हुआंग के भविष्य पर विचार कर रहा है।

हुआंग के जाने के बाद एनवीडिया पर क्या पड़ेगा असर
ब्लूमबर्ग ने जोन्सट्रेडिंग के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट माइकल ओरूर्के के हवाले से बताया है कि हुआंग के जाने की स्थिति में कंपनी के सामने बड़ी चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। उन्होंने इस साल 70% सेल्स ग्रोथ का अनुमान दिया था। ऐसे में उनके उत्तराधिकारी को कारोबार से जुड़ी समस्याओं और वित्तीय जोखिमों से निपटने में काफी समय लग सकता है।

SLC मैनेजमेंट के डेक मुलार्की का कहना है कि Nvidia की अगली तिमाही के नतीजों से ज्यादा निवेशकों की नजर कंपनी के गवर्नेंस और नेतृत्व में संभावित बदलाव पर रहेगी। कंपनी 17 नवंबर को अपने तिमाही नतीजे जारी करने वाली है।

बाजार के जानकारों का मानना है कि हुआंग के नेतृत्व को लेकर उठे सवालों का असर कंपनी के बड़े ग्राहकों के साथ संबंधों पर भी पड़ सकता है। पहले से ही AI कारोबार की भविष्य की संभावनाओं को लेकर चिंताओं के बीच Nvidia के शेयर दबाव में हैं। अब CEO को लेकर पैदा हुआ विवाद निवेशकों की मुश्किलें और बढ़ा सकता है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here