samacharsecretary.com

स्थापना दिवस पखवाड़ा में झारखंडी रंगों से सजा खेलगांव, बांसुरी की धुन पर झूमे दर्शक

रांची
 कहीं बांसुरी की मधुर तान, कहीं मांदर की थाप पर थिरकते कदम, तो कहीं नागपुरी गीतों पर झूमते दर्शक. हरिहर दिसेला हमर झारखंड कर गांव…,नागपुर कर कोरा…जैसे लोकगीतों ने खेलगांव की शाम को झारखंडी रंग में सराबोर कर दिया. संथाली, मुंडारी, नागपुरी, छऊ और पाइका नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति की जीवंत तस्वीर पेश की. झारखंड राज्य स्थापना दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत गुरुवार की शाम खेलगांव में सुर, ताल और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला. कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झारखंड की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया.

खेलगांव में हरिहर दिसेला हमर झारखंड कर गांव…, नागपुर कर कोरा… जैसे गीतों के बोल गूंजते रहे. वहीं, संथाली, मुंडारी, नागपुरी, छऊ और पाइका नृत्य जैसी लोकनृत्य शैलियों की मनमोहक झलक देखने को मिली. झारखंड राज्य स्थापना दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत गुरुवार की शाम खेलगांव का माहौल झारखंडी कला, संस्कृति, नृत्य और संगीत के रंग में रंगा नजर आया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांसुरी की मधुर धुन, जनजातीय नृत्य, नागपुरी गीत-संगीत और छऊ नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया.

कुश कुमार करुवा के बांसुरी वादन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बांसुरी वादन से हुई. कुश कुमार करुवा ने अपनी बांसुरी की मधुर धुन से समां बांधा. उनके साथ अन्य कलाकार भी मौजूद रहे. इसके बाद विभिन्न स्थानों से आये कलाकारों ने जनजातीय नृत्य प्रस्तुत किये. इनमें संथाली, मुंडारी और नागपुरी नृत्य की प्रस्तुतियां शामिल रहीं. वर्षा रीतू लकड़ा और उनकी टीम ने भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. कलाकारों ने 'ऐ बिरसा, ऐ धरती आबा…' जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर धरती आबा के योगदान को याद किया. वहीं, गुरु तपन कुमार पटनायक के निर्देशन में कलाकारों ने छऊ की पारंपरिक शैली का शानदार प्रदर्शन किया.

महिला बैंड ने आधुनिक नागपुरी गीतों से बांधा समां
सांस्कृतिक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण द सजनी ग्रुप की प्रस्तुति रही. महिला बैंड ने आधुनिक नागपुरी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया. बैंड ने हरिहर दिसेला हमर झारखंड कर गांव…, नागपुर कर कोरा… जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किये. बैंड में सुमन गाड़ी, पूनम खलखो, रुमा कुमारी और पूनम कच्छप शामिल रहीं.

हर कोने में दिखा झारखंड का स्वाद और रंग
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाये गये थे. मेला सह प्रदर्शनी में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. वहीं, राज्य के सभी जिलों की ओर से भी प्रदर्शनी लगायी गयी थी. इसमें संबंधित जिलों के खान-पान, विशिष्ट उत्पाद, पर्यटन और कला-संस्कृति को प्रदर्शित किया गया.

फूड कोर्ट में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों की विशेष झलक देखने को मिली. यहां लोग चावल और मड़ुवा से बने विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेते नजर आये. इस तरह स्थापना दिवस पखवाड़ा के आयोजन में झारखंड की समृद्ध लोककला, सांस्कृतिक विरासत, खान-पान और क्षेत्रीय पहचान की झलक एक साथ देखने को मिली.

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here