samacharsecretary.com

Beach Vacation पर छाईं किश्वर मर्चेंट, स्टाइलिश बिकिनी लुक का वीडियो हुआ वायरल

मुंबई 

मशहूर टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट इन दिनों अपने पति सुयश राय और बेटे संग वेकेशन पर हैं. किश्वर वेकेशन से लगातार फोटोज-वीडियोज शेयर करके फैंस को भी ट्रीट दे रही हैं. अब उन्होंने बिकिनी में अपना खास लुक शेयर किया है, मगर इसमें एक मजेदार ट्विस्ट है। 

बिकिनी का वीडियो वायरल
किश्वर ने अपने लेटेस्ट वीडियो में दिखाया है कि जब भी वो पति सुयश राय संग वेकेशन पर जाती हैं, तो दोनों अलग-अलग तरह से अपना टाइम स्पेंड करते हैं. किश्वर वेकेशन पर घूमते और चिल करते हुए फोटोशूट कराती हैं, जबकि उनके पति पूरा टाइम उनके कैमरामैन बनकर घूमते हैं। 

किश्वर के नए वीडियो में देख सकते हैं कि फ्लोरल प्रिंटेड बिकिनी पहने वो बीच पर चिल करती हुई नजर आ रही हैं. वो इतराते हुए पोज देती दिखीं, जबकि उनके पति सुयश दौड़ते-भागते पत्नी किश्वर का फोटोशूट करते दिखाई दिए. कपल के इस अंदाज से कई लोग कनेक्ट कर रहे हैं. यही वजह है कि एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. कई सेलेब्स भी मजेदार अंदाज में वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। 

बिकिनी में छाईं किश्वर
किश्वर के बिकिनी लुक की बात करें तो उन्होंने बिकिनी बॉटम संग ब्लू कलर का स्कार्फ भी कैरी किया है. ओपन हेयर और सटल मेकअप में वो स्टनिंग लगीं. चश्मा लगाए बीच पर उन्होंने टशन दिखाते हुए पोज दिए। 

किश्वर मर्चेंट की बात करें तो वो 45 साल की हैं. वो मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं. मगर उन्होंने साल 2016 में दूसरे धर्म के सुयश राय संग शादी करके घर बसा लिया था. किश्वर के पति सुयश उनसे उम्र में 8 साल छोटे हैं. मगर धर्म और उम्र की दीवार कभी उनके रिश्ते के बीच नहीं आई. दोनों एक बेटे के पेरेंट भी बन चुके हैं और शादी के सालों बाद भी खुशहाल लाइफ जी रहे हैं। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here