samacharsecretary.com

लखनऊ हत्याकांड: बहन के सामने शिवा को किया प्रताड़ित, पूछताछ में खुलीं परतें

  लखनऊ

लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस पूछताछ के मुताबिक वारदात वाले दिन श्रद्धा ने शिवा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया था. शिवा को जलील करने के लिए उसके कपड़े उतरवाए गए और उसके शरीर पर लिपस्टिक पोती गई। 

श्रद्धा ने अपनी बहन रश्मि, करीबी आमिर और ड्राइवर दानिश के सामने शिवा को जबरन डांस करने के लिए मजबूर किया था. आरोप है कि चारों ने मिलकर शिवा को घंटों तक अपमानित और प्रताड़ित किया. पूछताछ में श्रद्धा ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह शिवा का इस्तेमाल कर रही थी और वह पूरी तरह उसके नियंत्रण में था. श्रद्धा शिवा से अपने पैर तक दबवाती थी. उसने शिवा के कई आपत्तिजनक वीडियो भी बना रखे थे, जिनके जरिए उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। 

हुक्का बार में टोली के साथ जाती श्रद्धा
श्रद्धा ने अपने रसूख का खौफ दिखाने के लिए शिवा को बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के साथ पार्टियों की तस्वीरें दिखाई थीं. ये तस्वीरें पेन ड्राइव में सुरक्षित रखी गई थीं. सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा प्रभावशाली लोगों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों पर धौंस जमाती थी. इसी प्रभाव का इस्तेमाल कर उसने हजरतगंज थाने में एक FIR भी दर्ज कराई थी। 

जांच में सामने आया कि श्रद्धा हर रात विभूतिखंड स्थित किसान बाजार के एक कैफे में अपनी टोली के साथ जाती थी. वहां हुक्का पीने के दौरान अमीर परिवारों के लोगों को निशाना बनाने की योजना बनाती थी. शिवा शर्मा से श्रद्धा की पहली मुलाकात भी इसी कैफे में हुई थी. सोशल मीडिया पर श्रद्धा की ज्यादातर तस्वीरें इसी कैफे की बताई जा रही हैं। 

हत्याकांड के बाद से ही फरार है कैफे संचालक
श्रद्धा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद कैफे संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. शिवा को प्रताड़ित करने और वारदात के बाद नेपाल भगाने में मदद करने का आरोपी आमिर भी अभी फरार है. मामले में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश की CJM कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई. कोर्ट ने तीनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक बढ़ा दी है। 

श्रद्धा ने जेल में अपने वकील से मुलाकात के लिए सप्ताह में अधिक समय देने की मांग की. श्रद्धा ने अदालत में सशरीर पेश किए जाने की मांग भी की, लेकिन इसका कारण पूछे जाने पर वह चुप रही. अदालत ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर ही श्रद्धा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here