samacharsecretary.com

100% इथेनॉल पर दौड़ेगी मारुति की नई कार, देश को मिलेगी पहली E100 फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक

नई दिल्ली
 मारुति सुजुकी इस साल पर्यावरण दिवस के मौके पर फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ी पेश करने वाली है। उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल फ्यूल की तरफ बढ़ने की जरूरत पर भी जोर दिया। इस घोषणा से संकेत मिलता है कि Maruti Suzuki 5 जून 2025 को एक ऐसी फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ी को सामने ला सकती है या प्रदर्शित कर सकती है जो इथेनॉल के हाई-ब्लेंड्स यानी E-100 तक पर चलने में सक्षम होगी।

भारत की पहली ऐसी गाड़ीः
ध्यान देने वाली बात यह है कि वर्तमान में भारत में एक भी फ्लेक्स-फ्यूल 4-व्हीलर गाड़ी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। जल्द ही लॉन्च होने वाली Maruti Suzuki की यह फ्लेक्स फ्यूल गाड़ी देश की पहली ऐसी 4-व्हीलर होगी जो E100 तक पर चलने में सक्षम होगी। इसके लिए इसमें खास तौर पर तैयार किए गए फ्यूल स्टोरेज, डिलीवरी और इग्निशन सिस्टम दिए जाएंगे।

E100 के लिए बदलावः
आने वाली Maruti Suzuki E100 फ्लेक्स फ्यूल गाड़ी में E85 प्रोटोटाइप के मुकाबले कई और बदलाव किए गए हैं जिससे इसे E100 ईंधन के अनुकूल बनाया जा सके। बता दें कि इथेनॉल में नमी सोखने की ज्यादा क्षमता होती है। Ethanol की ज्यादा मात्रा होने पर खास तौर से तैयार किए गए फ्यूल सिस्टम और इंजन पार्ट्स की जरूरत होती है क्योंकि इथेनॉल पारंपरिक पेट्रोल के मुकाबले ज्यादा आसानी से नमी सोख लेता है।

ये है इसका फायदाः
हमारे फ्यूल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ाने के इस प्रयास से कम लागत वाला, प्रदूषण मुक्त और स्वदेशी ईंधन उत्पादन और उसकी सप्लाई होगी। ग्लोबल स्तर पर ऊर्जा सुरक्षा की चिंताओं और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच यह कदम कच्चे तेल के आयात पर भारत की निर्भरता को भी कम करेगा।

12 कंपनियां ऐसी गाड़ियां प्रदर्शित कर चुकी हैंः
उन्होंने आगे बताया कि Toyota, TATA, Mahindra और Suzuki सहित कुल 12 कंपनियां पहले ही ऐसी गाड़ियां प्रदर्शित कर चुकी हैं। Honda और Suzuki की वजह से फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाले टू-व्हीलर्स भी आ चुके हैं। उन्होंने स्कूटर, कार, ट्रक, बस और ट्रैक्टर जैसे सभी सेगमेंट्स में EV के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर अपना उत्साह जताया। भारत ने E20 पेट्रोल को मानकीकृत कर दिया है और BIS ने E22, E25, E27 और E30 फ्यूल के लिए स्पेसिफिकेशंस जारी कर दिए हैं जो Ethanol मिश्रण के अगले चरण की तैयारी है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here