samacharsecretary.com

मंत्री काश्यप बोले- प्रदेश में निवेश की संभावनाओं वाले सभी क्षेत्रों को मिलेगा प्रोत्साहन

प्रदेश में निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को भरपूर प्रोत्साहन-मंत्री  काश्यप

औद्योगिक लीडर्स से स्‍थानीय स्‍तर पर नव-उद्यमियों को मार्गदर्शन देने का आहवान
विकसित भारत उद्योग व्‍यापार सम्मेलन में मंत्री  काश्यप ने की सहभागिता

भोपाल 

एमएसएमई मंत्री  चेतन्‍य कुमार काश्‍यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्‍व में मध्‍यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां औद्योगिक क्षेत्र ही नहीं बल्कि निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को विकसित करने के साथ ही प्रोत्साहन देने का काम किया जा रहा है। मध्‍यप्रदेश का औद्योगिक वातावरण तेजी से बदल रहा है। हम प्रदेश में उद्योग अनुकूल वातावरण बनाने में सफल रहे है और इसमें एमएसएमई क्षेत्र महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रीजनल इंडस्‍ट्री कॉन्‍क्‍लेव का भी बड़ा योगदान रहा है।

मंत्री श्री काश्यप गुरूवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में फेडरेशन ऑफ एम.पी. चेम्‍बर ऑफ कॉमर्स एण्‍ड इंण्‍डस्‍ट्री के विकसित भारत उद्योग व्‍यापार सम्‍मेलन का दीप प्रज्जविलित कर शुभारंभ करने के बाद औद्योगिक संगठनों और उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के अलावा अन्य राज्यों और विदेशी प्रतिनिधि मंडलों से भी हिस्सा लिया। उन्होंने आहवान किया कि वे औद्योगिक लीडर स्‍थानीय स्‍तर पर प्रकोष्‍ठ गठित कर नव उद्यमियों का मार्गदर्शन करें।

राज्य शासन की सब्सिडी योजना का उल्‍लेख करते हुए श्री मंत्री काश्‍यप ने कहा कि किसी भी उद्योग के लिए प्रारंभिक दो वर्ष बहुत महत्‍वपूर्ण होते हैं। इसी समय उन्‍हें सहायता की जरूरत होती है। सहायता नहीं मिलने पर उद्योग लड़खड़ा जाते हैं। इसी को दृष्टिगत हमने प्रोत्साहन दिया और मध्‍यप्रदेश में मई 2026 तक के सभी प्रकरणों की सब्सिडी वितरित कर दी है। इसका उद्योग जगत में अच्‍छा प्रभाव हुआ है।

एमएसएमई मंत्री श्री काश्यप ने ग्‍वालियर के टेलीकॉम बावई मोहासा का गैर परम्‍परागत ऊर्जा संयंत्र का उल्‍लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में सभी तरह के उद्योगों के लिए दरवाजे खुले हैं। उन्‍होंने आलीराजपुर में स्‍थापित हो रहे रोबोटिक कटिंग प्‍लांट का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में 40-45 फेब्रिकेटर्स है, जो अलमारी, फर्नीचर, पलंग बनाने का काम करते हैं, उन्‍हें इंदौर अथवा दाहौद से सीट लाना पड़ता है परंतु अब इस प्‍लांट के लगने से आलीराजपुर में ही कटी हुई सीट उपलब्‍ध होंगी। धार में आलू चिप्‍स बनाने का बड़ा काम होता है। इसके कारण वहां प्रदूषण की बड़ी समस्‍या है। इसे दूर करने के लिए बड़ा ट्रीटमेंट प्‍लांट लगाया जा रहा है।

मंत्री श्री काश्‍यप ने सम्‍मेलन में दूर-दराज क्षेत्रों से आए उद्यमियों से करीब 1:30 घंटे तक वन-टू-वन बातचीत कर उनकी समस्‍याओं की जानकारी ली और उनके समाधान बताए। प्रारंभ में फेडरेशन के चेयरमेन हिमांशु खरे ने स्‍वागत भाषण दिया। उनके अलावा सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्‍साहन श्री स्‍वतंत्र कुमार सिंह और एमएसएमई के सचिव श्री जॉन किंग्‍सले ने संबोधित कर उद्यमियों को हर तरह की सहायता का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here