samacharsecretary.com

पड़ोसी के साथ भागी दो बच्चों की मां, 50 हजार नकद और लाखों के जेवर भी ले गई

छतरपुर
 गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम बरूआ में एक विवाहिता के दो बच्चों को छोड़कर गांव के ही युवक के साथ चले जाने का मामला सामने आया है। महिला की मां रमाकान्ती पत्नी छोट भैया ने एसपी को आवेदन देकर बेटी की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

महिला का चार और दो साल का है बेटा
शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी सपना देवी की
शादी सात साल पहले कानपुर जिले के ग्राम मैधरी निवासी जोधा खंगार से हुई थी। उसके चार और दो साल के दो बेटे हैं। 28 अक्टूबर को सपना पति के साथ मायके आई थी। आरोप है कि रात करीब दो से तीन बजे वह गांव के शिवा पुत्र रामकिशोर और एक अन्य व्यक्ति के साथ चली गई।

जाते समय 50 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर भी ले गई। मां का आरोप है कि शिवा ने फोन पर गाली-गलौज कर बेटी को बेचने और हत्या करने की धमकी दी। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here