samacharsecretary.com

तूफानी रात से बेहाल मुक्तसर: अंधेरे में गुजरी रात, मंडियों में भीगा अनाज

श्री मुक्तसर साहिब/चंडीगढ़.

मुक्तसर जिले में रात करीब साढ़े नौ बजे बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
जिस कारण बिजली की तारों व खंभों को नुकसान पहुंचा है जिससे बिजली सप्लाई रातभर ठप रही।

वहीं, अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं की फसल वर्षा से भीग गई है। वहीं मजदूरों ने रोष व्यक्त किया है। हालांकि जो फसल भीगी है उसमें अधिकांश की खरीद हो चुकी है। बारिश का सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ। मुक्तसर की मुख्य अनाज मंडी समेत विभिन्न मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं भीग गई। मंडी बोर्ड ने पहले ही तिरपाल का इंतजाम करने के निर्देश दिए थे, मगर खरीद एजेंसियों और आढ़तियों की लापरवाही सामने आई है।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में फरीदकोट, लुधियाना,मालेरकोटला,मोगा व मुक्तसर में विभिन्न स्थानों पर बिजली की गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। फिलहाल मंडियों में भीगी गेहूं को सुखाने का काम शुरू हो गया है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here