samacharsecretary.com

अमेरिका के हर बच्चे को SpaceX में हिस्सेदारी देंगे मस्क, जानें क्या है प्लान

वाशिंगटन

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं और उन्होंने एक बड़ा वादा किया है. टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक मस्क ने अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर देने का प्रस्ताव रखा है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह व्यक्तिगत शेयर उपहार में देने की सबसे बड़ी पहलों में से एक बन सकती है. आइए जानते हैं कि इस पर कितना खर्च आएगा? 

सोशल मीडिया पोस्ट में किया वादा
Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट में अमेरिका से बड़ा वादा किया है. दुनिया के सबसे बड़ी अरबपति ने लिखा, 'अगले साल मैं अमेरिका के हर बच्चे को अपने SpaceX शेयरों में से एक शेयर दूंगा.' हालांकि, मस्क ने प्रस्तावित उपहार योजना के बारे में ये नहीं बताया है कि उनके द्वारा दिए जाने वाले शेयरों को सीधे बच्चों को ट्रांसफर किया जाएगा या उनकी ओर से मैनेज किए जाने वाले खातों में रखा जाएगा. यानी किस तरीके से बच्चों को स्पेसएक्स के शेयर दिए जाएंगे। 

मस्क बांटेंगे 7.2 करोड़ शेयर!
एलन मस्क के इस बड़े वादे का संभावित दायरा बेहद बड़ा है. दरअसल, ऐसा इसलिए कि संयुक्त राज्य अमेरिका में 18 वर्ष से कम उम्र के करीब 72 मिलियन बच्चे हैं. ऐसे में इस आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को एलन मस्क अपनी कंपनी का शेयर देते हैं, तो फिर उनके लगभग 72 मिलियन या 7.2 करोड़ स्पेसएक्स शेयर लगेंगे। 

स्पेसएक्स के शेयर की कीमत (SpaceX Share Price)  लगभग 146 डॉलर के आधार पर एलन मस्क के प्रस्ताव की अनुमानित वैल्यू लगभग 10.5 अरब डॉलर हो सकता है. भारतीय रुपयों में ये रकम देखें, तो करीब 99,587 करोड़ रुपये से अधिक होती है. हालांकि, सटीक आंकड़ा इस स्कीम की शुरुआत के समय अमेरिका में बच्चों की संख्या और शेयर वितरण के समय इसकी कीमत पर निर्भर करेगा। 

क्या ट्रंप अकाउंट्स में जाएंगे शेयर? 
रिपोर्ट में इस संभावना का भी जिक्र किया गया है कि एलन मस्क अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को अपनी कंपनी स्पेसएक्स का जो शेयर देगें, वह ट्रंप अकाउंट्स पहल के साथ जुड़ सकता है. जो कि खासतौर पर पात्र बच्चों के लिए लॉन्गटर्म निवेश बचत बनाने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया, एक अमेरिकी कार्यक्रम है। 

इसके तय नियमों पर गौर करें, तो यह 2025 और 2028 के बीच पैदा हुए पात्र बच्चों के लिए 1,000 डॉलर का संघीय प्रारंभिक अनुदान देता है. हालांकि, एलन मस्क ने अपने पोस्ट में इस तरह का कोई जिक्र नहीं किया है कि उनका प्रस्तावित शेयर उपहार इन ट्रंप खातों के माध्यम से संचालित होगा या किसी अलग सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। 

मस्क से पहले स्पेसएक्स की चेयरमैन ग्विन शॉटवेल और उनके पति ने पहले ही 20 लाख  से अधिक अमेरिकी बच्चों के लिए कंपनी के शेयर देने का वादा किया था, जिसमें विशेष रूप से कम आय वाले परिवारों के युवाओं पर फोकस किया गया था. लेकिन एलन मस्क का प्रस्ताव इससे कहीं अधिक व्यापक आबादी को कवर करता है। 

एंथ्रोपिक ने भी किया है बड़ा वादा 
एलन मस्क की यह घोषणा, क्लाउड एआई गेम निर्माता कंपनी एंथ्रोपिक द्वारा सार्वजनिक हित के लिए अपनी कुल हिस्सेदारी का एक हिस्सा अलग रखने के प्रस्ताव के कुछ घंटों बाद आई है. 18 अक्टूबर को कंपनी ने ऐलान किया था कि वह शेयरधारकों की मंजूरी के साथ अपने शेयरों का 5% एक नए एंथ्रोपिक पब्लिक बेनिफिट फंड में निवेश करेगी। 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here