samacharsecretary.com

स्टेशन पर भीड़ रोकने के लिए रेलवे का नया नियम, ट्रेन के समय से एक घंटा पहले ही मिलेगी एंट्री

जबलपुर
 दीवाली का त्योहार मनाक
र घरों से लौटने वालों की भीड़ मंगलवार से रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने लगेगी। वहीं छठ पूजा तक उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा। जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में पूर्वांचल के बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं, जिनमें से कई लोग छठ पर्व मनाने अपने पैतृक घरों की ओर रवाना होंगे।

ऐसे में अगले एक सप्ताह तक मुख्य रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए रेल प्रशासन और रेल सुरक्षा बल भीड़ प्रबंधन को लेकर सतर्क है। होल्डिंग एरिया सहित अतिरिक्त जवानों की तैनाती स्टेशन में की गई है। दिवाली पर रविवार दोपहर से सोमवार तक जबलपुर मुख्य स्टेशन और मदन महल स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही।

उत्तर प्रदेश-बिहार जाने वाली ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं
दीवाली की रात से सोमवार सुबह तक भी ट्रेनों में चढ़ने वाले यात्रियों की संख्या सीमित रही। हालांकि महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत से उत्तर प्रदेश-बिहार जाने वाली ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। इन ट्रेनों में जबलपुर उतरने वाले यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम थी। लेकिन प्रयागराज और पटना की ओर यात्रियों के रवाना होने का क्रम जारी था।

अब मंगलवार से दिवाली पर घर आए लोगों की वापसी और छठ की यात्रा का दबाव एक साथ बढ़ने की संभावना है।ट्रेन से एक घंटे पहले मिलेगा प्लेटफार्म पर प्रवेशयात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने मुख्य स्टेशन पर प्रवेश व्यवस्था निर्धारित की है।

भीड़ बढ़ने की स्थिति में यात्रियों को ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से एक घंटे पहले ही प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जाएगा। इससे कई घंटे पहले स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म एक और छह के बाहर बनाए गए अस्थायी होल्डिंग एरिया में ठहराया जाएगा। जबलपुर के अलावा कटनी और सतना स्टेशन पर भी शनिवार से होल्डिंग एरिया शुरू कर दिए गए हैं।

इनका उपयोग जरूरत के अनुसार यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से रोकने और भीड़ का दबाव कम करने के लिए किया जाएगा।पुलिस और होमगार्ड के जवान संभालेंगे सुरक्षास्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जीआरपी और आरपीएफ के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। इनके साथ होमगार्ड के अतिरिक्त जवान भी पूरे पखवाड़े तक तैनात रहेंगे। प्लेटफार्म, प्रवेश-निकास मार्ग और सर्कुलेटिंग एरिया में निगरानी रखी जाएगी, ताकि भीड़ के कारण अव्यवस्था और भगदड़ जैसी स्थिति न बने। आरपीएफ ने स्टेशन के सर्कलेटिंग एरिया पर ड्रोन से भी निगरानी शुरू कर दी है।

छठ तक यूपी-बिहार की ट्रेनों में नो रूम
जबलपुर से प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, बरौनी और बिहार के अन्य प्रमुख शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में छठ तक कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। अधिकांश ट्रेनों की एसी श्रेणियों में बुकिंग बंद है। स्लीपर श्रेणी में भी लंबी वेटिंग चल रही है।

बेंगलुरु-सहरसा, एलटीटी-भागलपुर, पुणे-सुपौल, एलटीटी-अयोध्या कैंट, सूरत-भागलपुर, सीएसएमटी-मुजफ्फरपुर और एलटीटी-जयनगर जैसी ट्रेनों की अधिकांश श्रेणियां रीग्रेट हैं। जबलपुर-अयोध्या स्पेशल में भी स्लीपर में 40, थर्ड एसी में 20 और सेकेंड एसी में 17 की वेटिंग है। कोलकाता मेल, संघमित्रा, जनता, काशी, महानगरी एक्सप्रेस में भी अगले पांच दिनों तक वेटिंग है।
बेंगलुरु से बिहार की दो स्पेशल ट्रेनें, जबलपुर को बाय-बाय

दीवाली और छठ पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बेंगलुरु से बरौनी और रक्सौल के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ट्रेनें इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, कटनी और सतना में रुकेंगी, लेकिन जबलपुर स्टेशन पर इनका ठहराव नहीं है। बेंगलुरु-बरौनी स्पेशल (06587/06588) चार-चार फेरे लगाएगी, जबकि बेंगलुरु-रक्सौल अनारक्षित स्पेशल (06585/06586) एक-एक फेरा लगाएगी। दोनों ट्रेनों को जबलपुर में ठहराव नहीं मिलने से शहर के यात्रियों को इन अतिरिक्त सेवाओं का सीधा लाभ नहीं मिलेगा।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here