samacharsecretary.com

‘वोट चोरी’ नहीं, अब ‘कांग्रेस बचाओ’ की जरूरत: सुखदेव भगत के दौरे पर अजय चंद्राकर का निशाना

रायपुर.

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ‘वोट चोरी, वोट बचाओ’ संवैधानिक संस्थाओं पर एक आरोप है. असल में ‘वोट चोरी, वोट बचाओ’ अभियान को ‘कांग्रेस बचाओ’ अभियान कर देना चाहिए.

भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस के पास अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कोई जनहित विषय नहीं है. सुखदेव भगत की राजनीतिक योग्यता के अनुसार झारखंड में कांग्रेस सत्ता से कितने दिनों से बाहर है, यह भी बताए. वहीं, जनजाति गौरव दिवस पर नितिन नबीन के नहीं आने पर कांग्रेस के भाजपा पर जनता का डर का आरोप लगाए जाने पर अजय चंद्राकर ने कहा कि ये कांग्रेस का कार्यालय मौसम विभाग का कार्यालय है क्या? कांग्रेस के नेताओं को मौसम विभाग में संविदा में लगा देना चाहिए. मौसम की उचित जानकारी इन्हें पता है. हकीकत यह है कि मौसम खराब होने की वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं आए.

छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ के नक्सल विरोधी बटालियन को हटाए जाने पर पूर्व मंत्री ने कहा कि बस्तर में अब डीमाइनिंग का काम बाकी है. शांति की बहाली हो गई, अब बटालियन वापस हो रही है. नेताओं की सुरक्षा भी घटाई गई है. स्थिति में सुधार आने के कारण क्रमशः ऐसा हो रहा है. बस्तर में विकास का काम अब लक्ष्य होगा.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here