samacharsecretary.com

पंजाब के जालंधर में बिजली कटौती से परेशानी, 18 फीडरों पर सात घंटे गुल रहेगी बत्ती

जालंधर.

बिजली निगम की ओर से रविवार, 29 नवंबर को बिजली लाइनों के रखरखाव, सुरक्षा कार्यों और नए कनेक्शन से जुड़े कार्यों के चलते जालंधर सर्कल के ईस्ट डिवीजन के तहत आने वाले 18 बिजली फीडरों की सप्लाई अलग-अलग समय पर बंद रखी जाएगी।

बिजली कटौती सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। अलग-अलग फीडरों का समय निर्धारित किया गया है, इसलिए सभी इलाकों में एक साथ बिजली बंद नहीं होगी। सबसे लंबा बिजली कट सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक छह घंटे का रहेगा।

नेहरू गार्डन सब डिवीजन के 11 फीडरों पर कटौती
नेहरू गार्डन डिवीजन के टी-1 सब डिवीजन के तहत आने वाले 11 केवी कोटला रोड, स्टेट बैंक, चारा मंडी, दोआबा चौक, न्यू एस्टेट, ओल्ड एस्टेट, ट्रिब्यून और शार्प चक फीडरों की बिजली सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इन सभी फीडरों के लिए छह घंटे का शटडाउन निर्धारित किया गया है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here