samacharsecretary.com

10 वीं का पंजाब बोर्ड रिजल्ट घोषित, हरलीन शर्मा के साथ 94.52% छात्रों ने पास किया परीक्षा

चंडीगढ़ 
 पंजाब मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने सोमवार को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। पंजाब बोर्ड की ओर से जारी नतीजों के मुताबिक, इस वर्ष रेगुलर छात्रों का पास प्रतिशत 94.52 रहा जबकि ओपन स्कूल का 58.61 फीसदी दर्ज किया गया है। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं इस वर्ष पंजाब 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से अपना परिणाम चेक करने के साथ स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड की परीक्षा में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारते हुए 95.96 फीसदी पास प्रतिशत के साथ लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 93.23 फीसदी रहा। हरलीन शर्मा ने 99.38 प्रतिशत अंक के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त करके टॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर 99.23 प्रतिशत अंक के साथ मनिमहेश शर्मा और तीसरे स्थान पर रिया रानी ने 99.23 प्रतिशत अंक हासिल किए।

पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस वर्ष कुल 2,69,505 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, जिनमें 1,27,753 छात्राएं और 1,41,746 छात्र शामिल थे। वहीं, जारी परिणाम के अनुसार, परीक्षा में कुल 2,54,744 स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जिनमें 1,22,595 छात्राएं और 1,32,143 छात्र शामिल हैं।

पंजाब 10वीं बोर्ड परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद 'मैट्रिक परीक्षा परिणाम मार्च 2026' लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा; वहां अपना नाम और रोल नंबर दर्ज करें। फिर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। नतीजा देखने के बाद मार्कशीट डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंट आउट निकाल लें।

बता दें कि पिछले वर्ष पंजाब 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 2,69,505 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 2,54,744 छात्र 94.52 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुए थे। वहीं, इससे पिछले वर्ष 2,77,746 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 2,65,548 छात्र 95.61 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण हुए थे।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here