samacharsecretary.com

IPL 2026 में पंजाब-हैदराबाद मुकाबला आज

 मुल्लापुर

पंजाब किंग्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज यानी शनिवार, 11 अप्रैल को खेला जाना है। पीबीकेएस वर्सेस एसआरएच मुकाबला मुल्लापुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL के आज दो मैच होंगे। पंजाब वर्सेस हैदराबाद का पहला मैच होने की वजह से मुकाबला दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -श्रेयस अय्यर और ईशान किशन- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। बता दें, पंजाब की टीम को अभी तक इस टूर्नामेंट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है, वहीं हैदराबाद तीन में से 2 मैच हारकर यहां पहुंची है।

PBKS vs SRH पिच रिपोर्ट
पिछले सीजन में मुल्लापुर की पिच कई बार अलग-अलग तरह से खेली है, लेकिन ज्यादातर समय यह बैटिंग के लिए अच्छी रही है। कई बार, जब क्यूरेटर ने पिच पर थोड़ी घास छोड़ने का फैसला किया है, तो सीमर पहली इनिंग्स में पिच से काफी फायदा उठा पाए थे। PBKS vs SRH का यह इस मैदान पर दूसरा मैच है। पहली बार पंजाब की टीम यहां गुजरात टाइटंस से भिड़ी थी, जहां उन्होंने आखिरी ओवर में 163 रनों का टारगेट तीन विकेट रहते चेज किया था। पंजाब वर्सेस एसआरएच मैच दिन का है तो ओस की भूमिका अहम नहीं होगी। टॉस जीतकर दोनों कप्तानों की नजरें पहले बैटिंग करने पर होगी।
महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम IPL रिकॉर्ड

मैच- 12
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 6 (50.00%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 6 (50.00%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 8 (66.67%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 4 (33.33%)

हाईएस्ट स्कोर- 228/5

लोएस्ट स्कोर- 95

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 165/7

औसत रन प्रति विकेट- 23.49

औसत रन प्रति ओवर- 8.76

पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर- 168.33

PBKS vs SRH हेड टू हेड
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 17 मुकाबले जीतकर हैदराबाद ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं पंजाब को उनके खिलाफ 7 ही जीत मिली है। हैरानी की बात यह है कि इन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच मैचों में एसआरएच ने ही जीत दर्ज की है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here