samacharsecretary.com

‘सरपंच’ पर कन्फ्यूज़ हुए श्रेयस अय्यर, लेकिन पंजाब किंग्स के लिए बता गए जीत का फॉर्मूला

नई दिल्ली
कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने अपने खिलाड़ियों से कहा कि वर्तमान में रहें, जज्बात में नहीं बहें। पंजाब टीम पिछली बार उपविजेता रही थी।

पिछले सत्र की उपविजेता पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) भले ही शानदार शुरुआत करके आईपीएल 2026 में अभी तक अपराजेय हो लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि फोकस वर्तमान में रहने पर होना चाहिए। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 2024 आईपीएल खिताब जिताने के बाद पिछले साल पंजाब किंग्स से जुड़े अय्यर ने हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ टीम की तकदीर बदल दी है। पिछले सीजन में फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हारी पंजाब टीम पांच में से चार मैच जीत चुकी है जबकि केकेआर के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया था।

'हम विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते'
अय्यर ने जियोस्टार से कहा, ''मिशन खिताब जीतना है। लेकिन मेरा मानना है कि वर्तमान में और नियंत्रण में रहने से आप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। बहुत आगे की सोचने की जरूरत नहीं है। मैं अपनी टीम से भी यही कहता हूं कि हम अपने लिए खेल रहे हैं, विरोधी टीम के लिए नहीं। हमें रोज प्रदर्शन में सुधार करना है।'' उन्होंने खिलाड़ियों के फैसले पर भरोसा करने की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया एक मैच में कैसे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने विजय कुमार विशाख को इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उतारने का सुझाव दिया था और उसने बेहतरीन गेंदबाजी की।
 
उन्होंने कहा, ''मैदान पर हर खिलाड़ी मैच में होता है और सभी की राय मायने रखती है। गेंदबाज जब कुछ सुझाव देता है तो उसे मानना अहम है क्योंकि उसकी राय भी सटीक हो सकती है।'' अय्यर ने खुद को मिली 'सरपंच' की उपमा के बारे में मजाकिया लहजे में कहा, '' मुझे यह पसंद है। मुझे नहीं पता कि पंजाब किंग्स से जुड़ने के बाद इसकी शुरुआत कहां से हुई और इसके क्या मायने हैं। लेकिन बाद में साथी खिलाड़ियों ने बताया कि इसका मतलब परिवार , समूह या जिले का मुखिया होता है।'' तालिका में शीर्ष पर काबिज पंजाब रविवार को सीजन में संघर्ष कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स(एलएसजी) के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए मजबूत बल्लेबाजी पर भरोसा करेगी।

पंजाब ने चेज करते हुए 11 मुकाबले जीते
श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम का नेट रन रेट +1.067 है, जो उसकी दमदार बल्लेबाजी और सधे हुए लक्ष्य- पीछा करने की क्षमता को दर्शाता है। पंजाब ने 2025 सत्र से अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने पिछले 11 में से नौ मुकाबले जीते हैं, जो उसके दबदबे की बानगी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हालिया जीत में भी यह झलक साफ दिखी। मेजबान टीम की इस रफ्तार को रोकने के लिए एलएसजी को असाधारण प्रदर्शन करना होगा। अंक तालिका में फिलहाल सातवें स्थान पर मौजूद एलएसजी लगातार दो हार के बाद दबाव में है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत की कोहनी में लगी चोट ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here