samacharsecretary.com

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के तहत लखनऊ में आज लगेगा विशेष महाशिविर

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के तहत लखनऊ में 26 नवंबर को लगेगा विशेष महाशिविर

पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया की दी जाएगी जानकारी, वरिष्ठ पेंशनभोगियों का होगा सम्मान

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश में संचालित डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के तहत 26 नवंबर को लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित वित्तीय प्रबंधन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में विशेष महाशिविर आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के सभी जनपदों में 1 नवंबर 2026 से यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले 4 नवंबर को प्रयागराज, 18 नवंबर को गोरखपुर और 23 नवंबर को वाराणसी में विशेष महाशिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम में भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा और संयुक्त सचिव ध्रुवज्योति सेनगुप्ता उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त, सचिव वित्त सहित वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

महाशिविर में पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (जीवन प्रमाण) के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही फेस ऑथेंटिकेशन और अन्य डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाने की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनभोगियों का सम्मान करने के साथ उनसे संवाद भी किया जाएगा। कोषागार निदेशालय, उत्तर प्रदेश का उद्देश्य डिजिटल तकनीक के माध्यम से पेंशनभोगियों को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here