samacharsecretary.com

Special Train: दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, प्रयागराज से हडपसर के लिए 21 अक्टूबर से विशेष ट्रेन शुरू

भोपाल
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से हडपसर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का लाभ बीना, रानी कमलापति और इटारसी के यात्रियों को भी मिलेगा।

ये गाड़ियां चलेंगी
– गाड़ी संख्या 04107 प्रयागराज-हडपसर स्पेशल 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज से रात 10:20 बजे रवाना होगी।

यह बीना रात 11:35 बजे, रानी कमलापति अगले दिन रात 2 बजे और इटारसी सुबह 3:35 बजे पहुंचेगी। हडपसर में शाम 7:30 बजे पहुंचेगी।

वापसी शेड्यूल
– वापसी में गाड़ी संख्या 04108 हडपसर-प्रयागराज स्पेशल 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रात 10:40 बजे चलेगी।

यह इटारसी दोपहर 12:20, रानी कमलापति 2:15 और बीना शाम 4:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में 21 कोच होंगे, जिनमें 12 स्लीपर, छह सामान्य, एक थर्ड एसी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

 

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here