samacharsecretary.com

पटना में आधार अपडेट का नया इंतज़ाम, डाकघर ने बढ़ाया समय रात 8 बजे तक

पटना आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। इसमें बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी दर्ज होती है। कई बार नाम, पता या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी गलत अपडेट हो जाती है या उसे बदलना होता है। वहीं पटना में अब आधार कार्ड अपडेट से जुड़ी परेशानियों से निजात मिलने वाली है। दरअसल बढ़ती भीड़ के कारण बांकीपुर डाकघर पटना में आधार कार्ड अपडेट करने को लेकर समय सीमा में विस्तार किया जाएगा।। बांकीपुर डाकघर में नए साल से सुबह 8 से रात 8 बजे तक लगातार सेवा देगा। यानी अब दिन में 12 घंटे  ये सुविधा मिलेगी। डाक विभाग के अनुसार, आधार कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए UIDAI से 18 चयनित कर्मचारियों को यूजर आइडी जारी करने का अनुरोध किया गया है। कर्मचारियों के चयन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। पटना में बांकीपुर डाकघर में  प्रतिदिन 250 से अधिक लोग आधार कार्ड से संबंधित कार्य कराने पहुंचते हैं। वर्तमान में डाकघर में 10 आधार काउंटर संचालित हैं। अधिकारी देर शाम तक काम करते रहते है। ताकि दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को निराश होकर वापस न लौटना पड़े। वह अपने आधार से संबंधित काम करवा कर ही लौटे।

सरकार करेगी आधार को और सुरक्षित, कार्ड में केवल QR कोड और फोटो दिखाई देंगे

नई दिल्‍ली.  आधार आज कितना जरूरी है, यह तो आप जान ही चुके होंगे. आपकी सभी वित्‍तीय पहुंच बिना आधार के संभव नहीं हो सकती है. जाहिर है कि इतने जरूरी डॉक्‍यूमेंट के गलत इस्‍तेमाल का खतरा भी खूब होता है. इसी खतरे को भांपते हुए आपके आधार को और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने एक बार फिर इसमें बदलाव की बात कही है. आने वाला नया आधार कार्ड सिर्फ आपकी फोटो और एक क्‍यूआर के साथ होगा. इसमें पहले की तरह लिखे नाम, पते और आधार कार्ड के नंबर को हटा दिया जाएगा. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) लोगों से जुड़ी जानकारी के दुरुपयोग को रोकने और ऑफलाइन सत्यापन को हतोत्साहित करने के लिए धारक की तस्वीर और क्यूआर कोड के साथ आधार कार्ड जारी करने पर विचार कर रहा है. आधार पर आयोजित एक सम्मेलन में यूआईडीएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भुवनेश कुमार ने कहा कि प्राधिकरण दिसंबर में एक नया नियम लाने पर विचार कर रहा है, ताकि होटल, कार्यक्रम आयोजकों आदि जैसी संस्थाओं द्वारा ऑफलाइन सत्यापन को हतोत्साहित किया जा सके. साथ ही व्यक्तियों की गोपनीयता बनाए रखते हुए आधार का उपयोग करके आयु सत्यापन प्रक्रिया को बढ़ाया जा सके. कैसा होगा नया आधार कार्ड कुमार ने कहा, ‘इस बारे में विचार किया जा रहा है कि कार्ड पर किसी और विवरण की जरूरत क्यों हो. इसमें केवल तस्वीर और क्यूआर कोड होना चाहिए. अगर हम और जानकारी छापेंगे, तो लोग वही मानेंगे और जो लोग इसका दुरुपयोग करना जानते हैं, वे करते रहेंगे.’ इसका मतलब है कि अब आधार कार्ड पर सिर्फ आपकी फोटो और एक क्‍यूआर कोड होगा, जिसमें आपकी सभी जानकारियां गोपनीय रूप से सुरक्षित रहेंगी और इसका दुरुपयोग भी नहीं हो सकेगा. सत्‍यापन में टूट रहे नियम आधार अधिनियम के अनुसार किसी भी व्यक्ति का आधार नंबर या बायोमेट्रिक जानकारी ऑफलाइन सत्यापन के लिए इकट्ठा, उपयोग या संग्रहित नहीं की जा सकती. फिर भी कई संस्थाएं आधार कार्ड की फोटोकॉपी इकट्ठा करती हैं और स्टोर भी करती हैं. ऐसे में उनके साथ धोखाधड़ी या इन आधार का गलत इस्‍तेमाल होने की संभावना बनी रहती है. इससे बचने के लिए ही आधार में सारी जानकारियां अब गोपनीय करने की तैयारी है, ताकि ऑफलाइन सत्‍यापन पर रोक लगाकर लोगों की जानकारियों के गलत इस्‍तेमाल को भी रोका जा सके. आधार सत्‍यापन पर क्‍या नियम देश में आधार का सत्‍यापन बिना धारक की सहमति के नहीं किया जा सकता है और कोई भी संस्‍था ऐसा करती है तो उस पर 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है. यह सहमति बायोमेट्रिक या इलेक्‍ट्रॉनिक रूप में ही ली जाएगी, जो धारक से ओटीपी, फिंगरप्रिंट, आइरिस आदि के जरिये कराया जा सकता है. केवल UIDAI की ओर से अधिकृत संस्‍था और बैंक ही आधार का सत्‍यापन कर सकते हैं. यूजर चाहे तो अपने बायोमेट्रिक डाटा को लॉक भी कर सकता है और तब सिर्फ ओटीपी ही काम करेगा. अगर कोई आधार के डाट का गलत इस्‍तेमाल करता है तो उस पर भी भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

अधिकारियों ने बढ़ाई फीस: आधार अपडेट करवाने की नई कीमतें

चंडीगढ़ अगर आप आधार कार्ड अपडेट कराने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने डेमोग्राफिक, बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट अपडेट की फीस 1 अक्टूबर 2025 से बढ़ा दी है। ये नई फीसें 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगी और इसके बाद अक्टूबर 2028 में इनकी समीक्षा की जाएगी। नई दरों के अनुसार, नया आधार बनवाना सभी के लिए फ्री रहेगा, लेकिन अपडेट सेवाओं पर 40 से 125 रुपये तक शुल्क लगेगा। नए शुल्क इस प्रकार हैं: डेमोग्राफिक अपडेट (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि):- नई फीस: ₹75 पहले: ₹50 यदि यह अपडेट बायोमेट्रिक अपडेट के साथ किया जाता है, तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस, फोटो):- नई फीस: ₹125 संभावित भविष्य की फीस (अक्टूबर 2028 के बाद): ₹150 डॉक्यूमेंट अपडेट (ID प्रूफ/एड्रेस प्रूफ जमा करना):- myAadhaar पोर्टल पर: 14 जून 2026 तक फ्री एनरोलमेंट सेंटर पर: ₹75 (पहले ₹50) आधार का प्रिंट आउट (eKYC या अन्य टूल्स के माध्यम से):- पहला चरण: ₹40 दूसरा चरण: ₹50 बच्चों के लिए अपडेट पर छूट UIDAI ने बच्चों के समय पर आधार अपडेट को बढ़ावा देने के लिए कुछ विशेष छूट लागू की हैं: 5 से 7 वर्ष: पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट फ्री 7 से 15 वर्ष: सामान्यतः ₹125, लेकिन 30 सितंबर 2026 तक शुल्क माफ 15 से 17 वर्ष: पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट फ्री यह कदम बच्चों की लंबित आधार अपडेटिंग को कम करने के लिए उठाया गया है। घर पर आधार सेवा की सुविधा अगर कोई व्यक्ति आधार सेंटर नहीं जा सकता है, तो UIDAI द्वारा घर पर सेवा दी जा सकती है। पहली विजिट (घर पर): ₹700 (GST सहित) उसी पते पर अतिरिक्त व्यक्ति: ₹350 प्रति व्यक्ति यदि आप आधार से जुड़ा कोई अपडेट कराने की सोच रहे हैं, तो ऊपर दिए गए नए शुल्क और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनाएं।