samacharsecretary.com

‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट: प्रेम और अनु के मिलन पर आया नया अपडेट

टीवी शो ‘अनुपमा’ इन दिनों अपने नए ट्विस्ट और टर्न की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है. खासतौर पर प्रेम का किरदार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. शुरुआत में प्रेम को एक केयरिंग, इमोशनल और प्यार करने वाले इंसान के रूप में दिखाया गया था, लेकिन अब उसका बदला हुआ अंदाज फैंस को हैरान कर रहा है. वह अनु से नफरत कर रहा है. इसी बीच शिवम खजूरिया ने बताया कि अपमकिंग एपिसोड में प्रेम और अनु का मिलन कब होगा. क्या प्रेम के दिल में है अनुपमा के लिए प्यार शिवम से पूछा गया कि क्या प्रेम के दिल में आज भी अनुपमा के लिए कोई फीलिंग्स बाकी है. इस पर एक्टर ने फिल्मीबीट संग बात करते हुए कहा कि जब किसी से बहुत ज्यादा प्यार होता है, तभी उसके लिए सबसे ज्यादा नफरत भी महसूस होती है. प्रेम के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. उसके अंदर का दर्द और धोखे का एहसास इतना गहरा है कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है. अपकमिंग एपिसोड में प्रेम और अनुपमा का कब होगा मिलन जब शिवम से पूछा गया कि अपकमिंग एपिसोड में अनु और प्रेम का मिलन कब होगा. इसपर एक्टर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उनका मिलन जल्द ही होगा. कहानी अभी प्रेम के दर्द, उसके संघर्ष और उसके अंदर चल रही उथल-पुथल को दिखाने पर फोकस कर रही है. एक बार इसका पता लग जाए, उसके बाद ही दोनों के बीच किसी तरह का समाधान निकलेगा.” पिछले कई हफ्तों से अनुपमा की टीआरपी को बड़ा झटका लग रहा है. शो 5वें नंबर पर है. वसुधा टॉप पर बनी हुई है. ऐसा लग रहा है कि दर्शक कहानी से ज्यादा जुड़ नहीं पा रहे हैं.

अनुपमा स्टार सचिन त्यागी ने की रुपाली गांगुली की तारीफ, बोले— “उनके जैसा समर्पण दुर्लभ है”

 सीरियल ‘अनुपमा’ में दिग्विजय सूद का किरदार एक्टर सचिन त्यागी निभा रहे हैं. उन्होंने शो के अपने को-स्टार शिवम खजूरिया और रुपाली गांगुली को लेकर खुलकर बात की. सचिन ने जहां शिवम के एक्टिंग में आए बदलाव की तारीफ की, वहीं रुपाली की मेहनत और समर्पण को भी सराहा. शिवम खजूरिया को लेकर क्या बोले सचिन त्यागी? सचिन त्यागी और शिवम खजूरिया इससे पहले ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में भी साथ काम कर चुके हैं. अब दोनों एक बार फिर ‘अनुपमा’ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. जूम / टेली टॉक इंडिया से बातचीत में शिवम के साथ दोबारा काम करने के अनुभव पर सचिन ने कहा, “वह अब पहले से कहीं बेहतर अभिनेता बन चुका है. एक कलाकार के तौर पर उसने खुद को काफी निखारा है. उसके अंदर काम को लेकर भूख बढ़ गई है. वह बेहद फोकस्ड एक्टर है और लगातार बेहतर होता जा रहा है.” रुपाली गांगुली की मेहनत के कायल हैं सचिन सचिन त्यागी ने रुपाली गांगुली की तारीफ करते हुए कहा, “मैं रुपाली का बहुत सम्मान करता हूं. मैंने अपनी जिंदगी में उनके जैसी एक्ट्रेस नहीं देखी, जो हर सीन में पहले से बेहतर करने की इतनी इच्छा रखती हो. वह हर सीन में अपना सौ प्रतिशत देती हैं. उनके काम के प्रति जुनून और जुड़ाव देखने लायक है. मैं उनकी मेहनत और समर्पण का बहुत बड़ा फैन हूं.” सचिन ने आगे कहा, “रुपाली से ज्यादा व्यस्त किसी कलाकार को देखना मुश्किल है. उनके पास विज्ञापन, इवेंट्स और शूटिंग का लगातार काम रहता है. वह बेहद व्यस्त इंसान हैं, लेकिन फिर भी अपने काम में कोई कमी नहीं आने देती.” 6 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है ‘अनुपमा’ ‘अनुपमा’ पिछले छह सालों से टीवी दर्शकों की पसंद बना हुआ है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि प्रेम, अनुपमा से नफरत करने लगा है. इसकी वजह से राही को भी अपनी मां से दूरी बनानी पड़ी. श्रुति की एंट्री से कहानी में नया ट्विस्ट आया है.

अनुपमा’ की स्टारकास्ट का मस्तीभरा डांस वीडियो वायरल, रुपाली गांगुली ने दिखाया जबरदस्त अंदाज

टीवी के नंबर वन शोज में शुमार 'अनुपमा' एक बार फिर चर्चा में है. हालांकि इस बार वजह कोई हाई-वोल्टेज ड्रामा या कहानी का बड़ा ट्विस्ट नहीं, बल्कि शो की स्टारकास्ट का मस्तीभरा अंदाज है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'अनुपमा' की पूरी टीम 'पैसा-पैसा' गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है. 'बा' का ताबड़तोड़ डांस वीडियो में अनुपमा का किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली पूरे जोश और एनर्जी के साथ थिरकती दिखाई दे रही हैं. लेकिन जिस शख्स ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वो हैं शो की 'बा' यानी अल्पना बुच. सीरियल में अक्सर सख्त, गुस्सैल और पारंपरिक सोच वाली बा के रूप में नजर आने वाली अल्पना बुच का ये रियल लाइफ अवतार देखकर फैंस हैरान रह गए. वीडियो में वो रुपाली गांगुली के साथ पूरे उत्साह में डांस स्टेप्स करती दिख रही हैं. उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशंस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. कई फैंस का कहना है कि स्क्रीन पर हमेशा गंभीर नजर आने वाली बा असल जिंदगी में इतनी फन-लविंग और एनर्जेटिक हैं, ये देखकर उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा. वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि अल्पना बुच ने तो इस वीडियो में रुपाली गांगुली को भी कड़ी टक्कर दे दी. रुपाली गांगुली का एंजॉयमेंट भी वीडियो में साफ नजर आ रहा है. पूरी स्टारकास्ट शूटिंग के बीच मस्ती के मूड में दिखाई दे रही है, जिसे देखकर फैंस भी खुश हो गए हैं. शो में क्या चल रहा है? अगर 'अनुपमा' की कहानी की बात करें तो इन दिनों शो में लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. हालिया ट्रैक में अनुपमा की जिंदगी एक नए मोड़ पर पहुंच चुकी है. कहानी में लीप के बाद अनुपमा गोवा में अपनी नई जिंदगी शुरू करती नजर आई है, जहां वो खुद के दम पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. वहीं नए किरदारों की एंट्री और परिवार के भीतर बढ़ते टकराव कहानी में लगातार ड्रामा बनाए हुए हैं. आने वाले एपिसोड्स में भी अनुपमा के सामने कई नई चुनौतियां खड़ी होने वाली हैं. परिवार, रिश्तों और अपने आत्मसम्मान के बीच संतुलन बनाने की उसकी जंग दर्शकों को बांधे हुए है. फिलहाल तो शो के ऑनस्क्रीन ड्रामे से अलग, ऑफस्क्रीन ये मस्तीभरा वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है. खासकर बा का बिंदास और डांसिंग अवतार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

‘अनुपमा’ की मोटी बा अलका कौशल जेल जा चुकी हैं, चेक बाउंस केस से जुड़ा मामला

अनुपमा टेलीविजन के लोकप्रिय शोज में से एक है. पिछले कुछ महीनों में अनुपमा में कई नए किरदारों की एंट्री हुई है. पिछले साल सीरियल में एक्ट्रेस अलका कौशल मोटी बा बनकर आई हैं. अनुपमा में अलका एक विलेन का रोल प्ले कर रही हैं, जिन्हें उनके किरदार के लिए दर्शकों की नफरत भी झेलनी पड़ रही है. पर क्या आप जानते हैं कि अनुपमा को मुश्किल में डालने वाली मोटी बा रियल लाइफ में जेल जा चुकी हैं. चलिए जानते हैं कि पूरा विवाद है क्या. जेल जा चुकी हैं अलका ये विवाद 2015 से 2017 के बीच का है. अलका ने अपनी मां सुशीला बडोला के साथ मिलकर एक सीरियल बनाने का प्लान तैयार किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल बनाने के लिए एक्ट्रेस ने पंजाब के संगरूर जिले के अवतार सिंह नाम के किसान से 50 लाख रुपये उधार लिए थे. जब अवतार सिंह ने अपने पैसे वापस मांगे, तो अलका और उनकी मां ने 25 लाख के दो चेक दे दिए. किसान ने जब उन चेक को बैंक में जमा किया, तो वो बाउंस हो गए. चेक बाउंस होने के बाद अवतार सिंह ने 2015 में अलका सिंह और उनकी मां के खिलाफ मलेरकोटला की स्थानीय अदालत का दरवाजा खटखटाया. उन्होंने एक्ट्रेस और उनकी मां के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराया. सुनवाई के दौरान अदालत ने मां-बेटी को दोषी पाया. मामले में दोनों को दो साल कैद की सजा सुनाई गई. इसके बाद अलका और उनकी मां ने संगरूर कोर्ट में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की. 2017 में संगरूर कोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया. फिर अलका को तुरंत हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया. हालांकि, कुछ महीने जेल में बिताने के बाद अलका और उनकी मां 2018 में जमानत पर रिहा हो गई थीं. जेल से बाहर निकलने के बाद अलका ने फिर से अपने अभिनय पर फोकस किया और आज वो मनोरंजनजगत में खूब नाम चुकी हैं. अनुपमा से पहले अलका टेलीविजन पर कुबूल है, कुमकुम, स्वरागिनी, संतोषी मां, ये रिश्ता क्या कहलाता है और नजर जैसे तमाम शोज में काम कर चुकी हैं. टीवी सीरियल के अलावा उन्होंने क्वीन और बजरंगी भाईजान जैसी मूवीज में भी काम किया है.

25 बहादुर मांएं और अनुपमा ने स्टार परिवार के 25 साल होने के मौके पर किया खूबसूरत डांस

मुंबई,  स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2025 के अवसर पर अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने 25 असली माताओं के साथ खास परफॉर्मेंस दिया, जो अवॉर्ड शो को दिल से दी गई ट्रिब्यूट जैसा था। स्टार प्लस ने इस साल 25 साल पूरे कर लिए हैं और अपने शो और कलाकारों का जश्न स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2025 के साथ मनाया। 25 वीं सालगिरह के मौके पर किया गया यह कार्यक्रम बड़ा और खास था, जिसमें शानदार परफॉर्मेंसेस, मज़ेदार पल और दिल को छू लेने वाली मुलाकातें देखने को मिलीं। स्टार प्लस के सबसे बड़े स्टार्स मंच पर अपनी यादगार परफॉर्मेंसेस से सबको बहुत खुश कर गए। इस मौके पर एक खास पल वो था जब रूपाली गांगुली ने 25 असली माताओं के साथ खास परफॉर्मेंस दिया, जो अवॉर्ड शो को दिल से दी गई ट्रिब्यूट जैसा था। यह और भी खास था क्योंकि इन महिलाओं ने जीवन में मुश्किलें झेली हैं, अपने सपनों, परिवार और खुद से जुड़ी चुनौतियों को संतुलित किया है, और साथ ही अनुपमा के किरदार में रूपाली के ऑन-स्क्रीन जोश से भी प्रेरणा ली है। इन प्रेरक मांओं में से एक हैं निखिता जोशी, एक कथक डांसर, जिन्होंने डांस का अपना जुनून फिर से जगाया और नई ऊंचाइयों तक पहुंची हैं। दीपाली सारस, एक शादीशुदा युवती हैं, जिन्होंने अपने पति के प्रोत्साहन और अनुपमा से प्रेरणा लेकर डांस से अपने प्यार को आगे बढ़ाया, अपने डांस रील्स के जरिए वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। वहीं, पूर्ति कोठारी ने टीवी पर परफॉर्म करने का सपना देखा, जबकि आकांक्षा देसाई, एक डांस एंटरप्रेन्योर और सिंगल मॉम हैं, जो तीन स्टूडियो चलाती हैं और सिल्वर बटन जीत चुकी यूट्यूब चैनल की मालिक हैं। उन्होंने अपने जीवन को धैर्य और रचनात्मकता के साथ दोबारा बनाया है। श्रद्धा शाह, जो शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण और ऑटिस्टिक बच्चों के लिए डांस थेरेपिस्ट और परिवार की इकलौती कमाने वाली महिला भी हैं, उन्हें अनुपमा की जैसी कहा गया है। इसके अलावा, 20 दूसरी असली मांओं ने भी अवॉर्ड समारोह में अनुपमा के साथ परफॉर्म किया। इन मांओं के लिए रुपाली के साथ स्टेज शेयर करना सिर्फ परफॉर्म करने भर नहीं था, बल्कि यह उनके लिए एक असल सपने की तरह था और उनके संघर्ष और मेहनत का जश्न भी था। उनका परफॉर्मेंस इस बात को खूबसूरती से दिखाया है कि अनुपमा दर्शकों के साथ कितना गहरा जुड़ाव और प्रेरणा रखती है, और यह शो उन महिलाओं को सम्मान देता है जिन्होंने शो के किरदार की तरह चुनौतियों को प्रेरणा में बदल दिया। यह एक भावुक श्रद्धांजलि थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और स्टार प्लस की 25 साल की शानदार कहानी कहने की यात्रा का जश्न मनाया। स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2025 एक शानदार उत्सव बनने जा रहा है, जिसमें दर्शकों को दिल जीत लेने वाली परफॉर्मेंस, प्यारी रीयूनियन्स और स्टार प्लस के सबसे पसंदीदा स्टार्स की ग्लैमरस मौजूदगी देखने को मिलेगी। स्टार परिवार अवॉर्ड्स 2025 आज शाम 7 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।