samacharsecretary.com

US Open में Aryna Sabalenka की ड्रेस बनी चर्चा का विषय, बोलीं- ‘लोग क्या सोचते हैं, किसे परवाह?’

न्यूयॉर्क 2026 यूएस ओपन पहले से ही यादगार खेल क्षण पेश कर रहा है, लेकिन विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबलेंका यह सुनिश्चित कर रही हैं कि सुर्खियां केवल उनके शक्तिशाली बेसलाइन खेल तक ही सीमित न रहें। बेलारूसी टेनिस स्टार ने हाल ही में टूर्नामेंट के सबसे चर्चित फैशन प्रदर्शनों में से एक को अंजाम देते हुए न्यूयॉर्क के हार्ड कोर्ट को अपने निजी रैंप पर उतारकर, उच्च फैशन के चरमवाद को विशिष्ट स्पोर्ट्सवियर के साथ मिश्रित किया। दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका एक बार फिर अपने खेल के साथ-साथ अपने लुक को लेकर भी चर्चा में हैं. US Open में उनके बोल्ड आउटफिट ने खूब सुर्खियां बटोरीं. ऑरेंज और ब्लैक रंग की जालीदार ड्रेस में कोर्ट पर उतरीं सबालेंका की स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स साफ नजर आ रहे थे. उनके इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ फैन्स ने सवाल भी उठाए।  हालांकि, 28 साल की बेलारूसी बाला सबालेंका को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. आलोचनाओं पर उन्होंने बेहद बेबाक अंदाज में जवाब दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘लोग क्या सोचते हैं, किसे परवाह? मुझे यह पसंद है।  हर ग्रैंड स्लैम में अलग अंदाज सबालेंका ने बताया कि इस साल Nike के उनके आउटफिट्स को अलग-अलग ग्रैंड स्लैम के मेजबान शहर और वहां के खेलों से जोड़कर तैयार किया गया है. ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए सर्फिंग, फ्रेंच ओपन के लिए बैले और Wimbledon के लिए क्रिकेट से प्रेरणा ली गई थी।  US Open के लिए उनकी ड्रेस का थीम बास्केटबॉल रखा गया है. न्यूयॉर्क में इस थीम को चुनना भी खास है, क्योंकि इसी साल शहर की NBA टीम न्यूयॉर्क निक्स ने 53 साल बाद खिताब जीता था।  सबालेंका ने कहा कि न्यूयॉर्क में बास्केटबॉल थीम बिल्कुल फिट बैठती है. उनके मुताबिक, आउटफिट की यही विशिष्टता उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।  सिर्फ ड्रेस नहीं, ज्वेलरी ने भी खींचा ध्यान सबालेंका के इस लुक को और खास बनाया न्यूयॉर्क के Material Good की ज्वेलरी ने. उनकी ज्वेलरी की कुल कीमत करीब 127 कैरेट बताई गई. इससे पहले फ्रेंच ओपन में भी वह पारदर्शी अंदाज वाली ड्रेस और महंगी ज्वेलरी के साथ नजर आई थीं।  यानी सबालेंका का US Open लुक सिर्फ कोर्ट पर पहना गया एक आउटफिट नहीं था, बल्कि न्यूयॉर्क की स्पोर्ट्स संस्कृति को अपने अंदाज में पेश करने का एक फैशन स्टेटमेंट भी था।  कोर्ट पर नतीजा रहा मिला-जुला मिक्स्ड डबल्स में सबालेंका ने नोवाक जोकोविच के साथ जोड़ी बनाई, लेकिन दोनों को राउंड ऑफ 16 में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद महिला सिंगल्स में सबालेंका ने अपने ऑरेंज आउटफिट के साथ जीत से शुरुआत की।  कोर्ट पर अपने बेखौफ अंदाज के साथ वह अपने बोल्ड और अनोखे फैशन स्टाइल के लिए भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।  आर्यना सबालेंका ने मार्च 2026 में ब्राजीलियाई कारोबारी जॉर्जियोस फ्रैंगुलिस से सगाई की. दोनों 2024 से साथ हैं और फ्रैंगुलिस अक्सर उनके मैचों में उन्हें सपोर्ट करते नजर आते हैं. सबालेंका ने सोशल मीडिया पर सगाई का ऐलान करते हुए लिखा था, 'You & me, forever  अप्रैल 2026 में टेनिस स्टार ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फ्रैंगुलिस उन्हें पूल के किनारे घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते नजर आए. सफेद गुलाब की पंखुड़ियों और फूलों से सजे इस खूबसूरत माहौल में सबालेंका ने उनका प्रपोजल स्वीकार किया।  अब उनकी नजर सिर्फ फैशन पर नहीं, बल्कि लगातार तीसरी बार US Open खिताब जीतने पर है. अगर वह ऐसा करने में सफल रहती हैं तो 2012 से 2014 तक सेरेना विलियम्स के बाद लगातार तीन US Open खिताब जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी।  ऐसे में सबालेंका का संदेश साफ है- कोर्ट पर उनका फैशन चाहे जितनी चर्चा बटोरे, उनका असली जवाब ट्रॉफी के साथ आएगा।   

सबालेंका का जलवा, स्वितोलिना को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश

मेलबर्न  वर्ल्ड नंबर-1 एरिना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में फिर कमाल किया. बेलारूस की इस स्टार खिलाड़ी ने यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाते हुए सीधे सेटों में जीत दर्ज की और गुरुवार, 29 जनवरी को लगातार चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली. सबालेंका ने यह मुकाबला महज 1 घंटे 16 मिनट में खत्म कर दिया. उन्होंने रॉड लेवर एरीना में 6-2, 6-3 से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया. हालांकि, मैच की शुरुआत बिल्कुल सहज नहीं रही. दोनों खिलाड़ियों ने मैच से पहले होने वाली सामान्य औपचारिकताओं को नजरअंदाज किया. सबालेंका जहां बॉल किड के साथ प्री-मैच फोटो के लिए आईं, वहीं स्वितोलिना ने इसमें हिस्सा नहीं लिया. इसके पीछे यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध और बेलारूस की रूस को मिल रही भूमिका को बड़ी वजह माना जा रहा है. इसी कारण यूक्रेनी और बेलारूसी खिलाड़ियों के बीच ऐसे मुकाबलों में तनाव साफ नजर आता है. सबालेंका की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और उन्होंने दो अनफोर्स्ड एरर किए. हालांकि, उन्होंने जल्दी ही वापसी करते हुए अपने पहले सर्विस गेम में ही दो ब्रेक प्वाइंट हासिल कर लिए. पहले सेट के चौथे गेम में तनाव एक बार फिर बढ़ गया, जब चेयर अंपायर ने एक रैली के दौरान सबालेंका की आवाज को बाधा मानते हुए पहला पॉइंट स्वितोलिना को दे दिया. सबालेंका ने इस फैसले के खिलाफ वीडियो रिव्यू भी लिया, लेकिन फैसला नहीं बदला. हालांकि, इस फैसले ने सबालेंका को और आक्रामक बना दिया. उन्होंने स्वितोलिना की गलती का फायदा उठाते हुए पहला ब्रेक हासिल किया और फिर बढ़त बना ली. स्वितोलिना ने हार नहीं मानी और पहले सेट में दो सेट प्वाइंट बचाए, लेकिन अंत में सबालेंका ने पहला सेट अपने नाम कर लिया. सरे सेट में भी दिखा दबदबा दूसरे सेट की शुरुआत में सबालेंका फिर थोड़ी संघर्ष करती दिखीं. स्वितोलिना ने उनके खराब बैकहैंड का फायदा उठाते हुए मैच का पहला ब्रेक हासिल किया. लेकिन सबालेंका यहां भी नहीं रुकीं. उन्होंने अपने खेल का स्तर ऊंचा किया और तुरंत ब्रेक वापस ले लिया. इसके बाद मुकाबला पूरी तरह उनके नियंत्रण में आ गया. अपनी जबरदस्त ताकत और आक्रामकता के दम पर सबालेंका ने लगातार तीन गेम जीते. स्वितोलिना ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन सबालेंका ने मजबूत मानसिकता दिखाते हुए एक शानदार फोरहैंड के साथ मैच खत्म कर दिया. सबालेंका ने रचा इतिहास स्वितोलिना पर जीत के साथ ही सबालेंका ओपन एरा में ऑस्ट्रेलियन ओपन के लगातार चार सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं. इस खास सूची में उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया की एवोन गुलागोंग शामिल हैं, जिन्होंने 1971 से 1977 के बीच लगातार सात फाइनल खेले थे, और स्विट्जरलैंड की दिग्गज मार्टिना हिंगिस, जो 1997 से 2002 तक लगातार छह फाइनल में पहुंची थीं.

ऐतिहासिक जीत! सबालेंका ने फाइनल में रचा कमाल, सेरेना के रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली  यूएस ओपन 2025 के विमेंस सिंगल्स फाइनल में बेलारूस की स्टार खिलाड़ी और विश्व नंबर-1 आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka Won Women's Singles Title) ने खिताबी जीत हासिल की। उन्होंने अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (7-3) से हराकर लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता। इसके साथ ही सबालेंका ने दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स (Serena Williams) की बराबरी कर ली। सेरेना ने भी यूएस ओपन लगातार दूसरी बार जीता था। ऑस्ट्रेलियन और फ्रेंच ओपन के फाइनल में हारीं सबालेंका के लिए यह इस साल का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन के फाइनल तक पहुंचीं, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेडिसन कीज ने और फ्रेंच ओपन में कोको गॉफ ने उन्हें हराया था। वहीं, विंबलडन में वह ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकीं। इस बार जीत के बाद सबालेंका बेहद भावुक हो गईं और घुटनों के बल बैठकर खुशी जताई। मैच के बाद ईएसपीएन से बातचीत में सबालेंका ने कहा, “दो फाइनल हारने के बाद मैं भावनाओं पर नियंत्रण खो बैठी थी। इस बार मैंने शांत रहकर खेल पर ध्यान दिया और खुद को चीजों के साथ बहने दिया।” अमांडा अनिसिमोवा का टूटा सपना दूसरी ओर, अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा का सपना टूटा। यह उनका दूसरा मेजर फाइनल था। उन्होंने सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर-2 खिलाड़ी इगा स्विएंटेक को सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से हराकर सबको चौंका दिया था। लेकिन खिताबी मुकाबले में वह सात डबल फॉल्ट की बड़ी गलतियों से जूझती रहीं। मैच के बाद उन्होंने अपनी हार के लिए कहीं न कहीं आर्थर एश स्टेडियम की फ्लड लाइट्स को भी जिम्मेदार ठहराया। अनिसिमोवा ने कहा, “यह समर मेरे लिए शानदार रहा। लगातार दो ग्रैंड स्लैम फाइनल तक पहुंचना एक उपलब्धि है, लेकिन हार का दुख भी है। आज मैं अपने सपनों के लिए पूरी तरह नहीं लड़ सकी।” इससे पहले वह विंबलडन 2025 के फाइनल तक भी पहुंची थीं, लेकिन वहां उन्हें पोलैंड की इगा स्विएंटेक से हार का सामना करना पड़ा था।