samacharsecretary.com

31 अक्टूबर को गुरु का मघा नक्षत्र में गोचर, वृषभ-सिंह समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

 ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को धन, ज्ञान, भाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है.  31 अक्टूबर को गुरु का मघा नक्षत्र में गोचर होने जा रहा है.  ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ सकता है.  हालांकि, वृषभ, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए यह समय खास हो सकता है.  आइए जानते हैं कि इन राशियों के करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है. कब होगा गुरु का गोचर? ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 31 अक्टूबर को गुरु बृहस्पति मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.  मघा नक्षत्र का स्वामी केतु माना जाता है.  ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धन, विवाह और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है.  ऐसे में इस नक्षत्र परिवर्तन को कुछ राशियों के लिए नए अवसरों का संकेत माना जा रहा है. वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर सुख-सुविधाओं और पारिवारिक जीवन के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है.  घर या संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी.  नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है.  परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आपसी बातचीत पर ध्यान देना जरूरी होगा. सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है.  करियर में आगे बढ़ने और नई जिम्मेदारियां मिलने के अवसर बन सकते हैं.  कारोबार करने वालों को नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है.  सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के भी संकेत हैं.  हालांकि, किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. तुला राशि तुला राशि वालों के लिए गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन आय और लाभ से जुड़े मामलों में अनुकूल माना जा रहा है.  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं.  कारोबार में नए संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं.  लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ने की संभावना है.  आर्थिक मामलों में योजना बनाकर चलना और अनावश्यक खर्च से बचना बेहतर रहेगा.

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग? मेष, कन्या समेत 4 राशियों को मिल सकता है लाभ

ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार करवा चौथ का त्योहार बेहद खास माना जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है. मान्यता है कि इस योग के प्रभाव से धन, नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. वहीं, कुछ राशि के जातकों को इसका विशेष लाभ मिलने की संभावना है. तो आइए जानते हैं कि लक्ष्मी नारायण राजयोग किन राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है. क्या है लक्ष्मी नारायण राजयोग? वैदिक ज्योतिष में बुध और शुक्र की युति को लक्ष्मी नारायण राजयोग कहा जाता है. बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और सही फैसले लेने की क्षमता से जोड़कर देखा जाता है. वहीं, शुक्र को धन, सुख-सुविधाओं, प्रेम और कला का कारक माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इन दोनों ग्रहों की शुभ स्थिति से आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है. नौकरी करने वालों को तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं, जबकि कारोबार से जुड़े लोगों को नए ग्राहक या मुनाफे की संभावनाएं मिल सकती हैं. मेष राशि (Aries Zodiac) मेष राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग शुभ साबित हो सकता है. नौकरी में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे.. अचानक धन लाभ होने की संभावना है. कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. इस दौरान कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. कारोबार करने वाले लोग अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे. इसके साथ ही लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं. कन्या राशि (Virgo Zodiac) कन्या राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है.  इस दौरान धन कमाने के नए मौके मिलेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो करियर में आगे बढ़ने में मदद करेंगी. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नए विकल्प मिल सकते हैं. लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा. वहीं, कारोबार से जुड़े लोगों की नई योजनाएं अच्छा परिणाम दे सकती हैं. मुनाफा बढ़ने के योग बन सकते हैं. तुला राशि (Libra Zodiac) तुला राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं. कारोबार से जुड़े लोगों को मुनाफा कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं.  इस दौरान सुख-सुविधाओं पर खर्च करने के मौके मिलेंगे. भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं. कुंभ राशि (Aquarius Zodiac) कुंभ राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. वहीं, नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. कारोबार करने वाले जातक अपने काम को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं. इस दौरान आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुलने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है. करवा चौथ 2026 कब? हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व माना जाता है. पंचांग के अनुसार, यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस बार करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. साथ ही, वे सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं. करवा चौथ पर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय और चंद्रदेव की पूजा करने की परंपरा है.

दिवाली के बाद गुरु-मंगल की युति, मेष-सिंह-कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं तरक्की के नए अवसर

ज्योतिष शास्त्र में गुरु और मंगल की युति को खास माना जाता है. गुरु को ज्ञान, भाग्य, धन और विस्तार का कारक माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा, पराक्रम और भूमि से जुड़े मामलों का प्रतिनिधित्व करते हैं. ऐसे में इन दोनों ग्रहों का संयोग कुछ राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से अनुकूल माना जा रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इन तीन राशियों पर गुरु-मंगल की युति का क्या प्रभाव पड़ सकता है. कब बन रही है गुरु-मंगल की युति? ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को दिवाली के बाद गुरु और मंगल सिंह राशि में युति बनाएंगे. इस संयोग को करियर, आर्थिक स्थिति और व्यक्तिगत प्रयासों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. गुरु जहां ज्ञान, समझदारी और विस्तार से जुड़े हैं, वहीं मंगल साहस, इच्छाशक्ति और काम करने की ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं. ऐसे में इस युति के दौरान कुछ लोगों को अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने और नए अवसरों का लाभ उठाने की प्रेरणा मिल सकती है. हालांकि, किसी भी ग्रह योग का वास्तविक प्रभाव व्यक्ति की जन्मकुंडली, ग्रहों की स्थिति और दशा पर निर्भर करता है. इसलिए सभी जातकों के लिए परिणाम एक जैसे हों, यह जरूरी नहीं है. मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए गुरु-मंगल की युति करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संभावनाएं लेकर आ सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लंबे समय से किसी अवसर का इंतजार कर रहे लोगों को अपने प्रयास तेज करने का मौका मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और काम करने के तरीके की सराहना होने की संभावना है. कारोबार से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट्स के साथ जुड़ने, किसी पुरानी योजना पर दोबारा काम शुरू करने या व्यापार बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर फैसले लेने से फायदा हो सकता है. हालांकि, जल्दबाजी में निवेश करने या बिना पूरी जानकारी के किसी योजना में पैसा लगाने से बचना बेहतर रहेगा. सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के जातकों के लिए यह ग्रह संयोग खास माना जा रहा है, क्योंकि गुरु और मंगल की युति इसी राशि में बनने की बात कही गई है. इस दौरान कुछ लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने और कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाने के अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई परियोजनाओं पर काम करने या महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने का मौका मिल सकता है. व्यापारियों के लिए भी नई योजनाओं पर काम करने और कारोबार के विस्तार की संभावनाएं बन सकती हैं. अगर आप लंबे समय से किसी काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए सही रणनीति तैयार करना फायदेमंद हो सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए बजट पर ध्यान देना और गैरजरूरी खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी रहेगा. रिश्तों के मामले में भी धैर्य बनाए रखना फायदेमंद होगा. आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व दें. इससे निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है. कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु-मंगल की युति नए अवसरों और योजनाओं पर ध्यान देने का समय हो सकती है. नौकरी में बदलाव की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी योग्यता बेहतर बनाने और नए विकल्प तलाशने पर ध्यान देना चाहिए. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर काम करने से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. कारोबार करने वाले जातकों को नए संपर्क बनाने और व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, किसी नई साझेदारी या बड़े आर्थिक फैसले से पहले सभी जरूरी पहलुओं की जांच करना बेहतर रहेगा. केवल उम्मीद के आधार पर पैसा लगाने के बजाय वास्तविक स्थिति का आकलन करें. पारिवारिक जीवन में बातचीत और आपसी समझ को महत्व देना चाहिए. काम की व्यस्तता के बीच अपने करीबियों के लिए समय निकालना भी जरूरी रहेगा. नियमित दिनचर्या और पर्याप्त आराम से ऊर्जा बनाए रखने में मदद मिल सकती है. गुरु-मंगल की युति के दौरान किन बातों का रखें ध्यान? ज्योतिषीय मान्यताओं में गुरु और मंगल को क्रमशः ज्ञान तथा साहस से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में इस संयोग के दौरान बड़े लक्ष्य तय करने के साथ व्यावहारिक योजना बनाना उपयोगी हो सकता है. करियर: नई जिम्मेदारियों को स्वीकार करने से पहले अपनी तैयारी और प्राथमिकताओं को समझें. कारोबार: किसी नई योजना या साझेदारी में आगे बढ़ने से पहले जरूरी जानकारी जुटाएं. धन: बचत को प्राथमिकता दें और जल्दबाजी में निवेश करने से बचें. रिश्ते: गुस्से या जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत रहकर बातचीत करें. सेहत: काम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें.

दशहरा 2026 पर दुर्लभ त्रिग्रही योग, मेष-तुला-धनु राशि वालों को मिल सकते हैं बड़े लाभ

आज देशभर में धूमधाम से दशहरे का महापर्व मनाया जा रहा है. इस बार दशहरा एक बड़े ही दुर्लभ संयोग के बीच आया है. पंचांग के अनुसार, तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग बन रहा है. इन ग्रहों की युति से यहां बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मीनारायण राजयोग भी बन रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि यह दुर्लभ संयोग तीन राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है. इन राशियों को आर्थिक, करियर और कारोबार के मोर्चे पर लाभ मिलने के संकेत हैं. मेष राशि कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है. नौकरी करने वालों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. वहीं, व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नई योजनाओं पर काम करने का अच्छा मौका बन सकता है. योजनाओं को सही तरीके से आगे बढ़ाना फायदेमंद रहेगा. जल्दबाजी में फैसले लेने के बजाय सोच-समझकर काम करें. छात्रों को करियर के मामले में नई दिशा मिल सकती है. साथ ही, कानूनी विवादों में राहत मिलने की संभावना भी बन सकती है. तुला राशि व्यापार करने वालों को लाभ के नए रास्ते मिल सकते हैं. वहीं, पहले किए गए निवेश से भी फायदा मिलने की संभावना बन सकती है. निजी जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं और परिवार का माहौल अच्छा बना रह सकता है. इस दौरान कोई बड़ा शुभ काम करने का अवसर भी मिल सकता है. तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति इस राशि के जातकों के लिए विशेष महत्व रखती है. ऐसे में अपने काम और योजनाओं को आगे बढ़ाने पर ध्यान देना फायदेमंद हो सकता है. धनु राशि धन लाभ के अवसर मिलने और लंबे समय से अटके काम पूरे होने की उम्मीद है. करियर और कामकाज से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. इस समय नई योजनाओं पर काम करने और अपने लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में प्रयास करना उपयोगी रह सकता है. हालांकि, किसी भी बड़े फैसले से पहले परिस्थितियों को अच्छी तरह समझना जरूरी है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों की अनुकूल स्थिति धनु राशि के जातकों के लिए आगे बढ़ने के अवसर बना सकती है.

16 अक्टूबर से इन 3 राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, नौकरी और कारोबार में लाभ के योग

 ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति को महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि इनका प्रभाव लोगों के करियर, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन पर भी पड़ सकता है. इस समय कर्मफल दाता शनि मीन राशि में वक्री हैं, जबकि मंगल कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में अक्टूबर के मध्य में इन दोनों ग्रहों की स्थिति से नवपंचम योग बनने जा रहा है. इस योग के निर्माण से कुछ राशियों के लोगों को नौकरी और कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं. साथ ही, आर्थिक स्थिति में सुधार होने की भी संभावना है. तो आइए जानते हैं मंगल-शनि के संयोग से बना नवपंचम योग किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. कब बनेगा मंगल-शनि का नवपंचम योग? वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर मंगल और शनि के बीच 120 डिग्री का कोण बनेगा. ग्रहों की इस स्थिति को नवपंचम योग कहा जाता है. बता दें कि इस समय मंगल अपनी नीच राशि कर्क राशि में हैं. हालांकि, इस राशि में देवगुरु बृहस्पति के साथ उनकी युति के कारण नीचभंग योग का निर्माण हो रहा है. कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि वालों के लिए मंगल और शनि की यह स्थिति करियर और धन के मामले में अच्छी रह सकती है. नौकरी में सफलता मिलेगी. काम ज्यादा मिल सकता है . नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. मेहनत से आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं. कारोबार करने वालों को किसी पुराने काम से फायदा हो सकता है. लंबे समय से अटका पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. मन खुश रहेगा. कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि वालों के लिए नवपंचम योग कई मामलों में शुभ रह सकता है. आपकी चंद्र राशि से मंगल ग्यारहवें भाव में और वक्री शनि सातवें भाव में हैं. ऐसे में इस दौरान कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. नए संपर्क भविष्य में काम आ सकते हैं. समाज में आपकी छवि बेहतर हो सकती है. नौकरी करने वालों को तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं. लंबे समय से की जा रही मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है. कारोबारियों के लिए समय लकी साबित होगा. नए ग्राहक मिल सकते हैं. व्यापारिक संबंध मजबूत होगा. इससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं. कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है. शनि आपकी राशि से दूसरे भाव में और मंगल छठे भाव में स्थित हैं. ऐसे में इस राशि के जातकों को कारोबार में लाभ मिलने के योग बन सकते हैं. नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिनसे भविष्य में नौकरी या बिजनेस में फायदा मिल सकता है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन मेहनत और सूझबूझ से आप अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी फायदा मिलने के योग बन सकते हैं.

अक्टूबर 2026 में इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, ग्रहों के बदलाव से धन लाभ के योग

 साल 2026 का अक्टूबर महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद उथल-पुथल और बड़े बदलावों वाला साबित हो रहा है. इस महीने एक के बाद एक कई प्रमुख ग्रह अपनी चाल, राशि और नक्षत्र में परिवर्तन कर रहे हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, जहां कुछ ग्रहों की चाल बदल चुकी है, वहीं आने वाले दिनों में देवगुरु बृहस्पति, शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल जैसे शक्तिशाली ग्रह भी अपनी स्थिति में फेरबदल करने जा रहे हैं. अक्टूबर के इन बचे हुए 26 दिनों में होने वाले ये खगोलीय परिवर्तन देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेंगे. प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, ग्रहों की इस बदलती चाल से 7 भाग्यशाली राशियों के लिए यह पूरा दौर 'गोल्डन पीरियड' जैसा साबित होने वाला है. आइए जानते हैं कि आने वाले 26 दिन किन राशियों के लिए मालामाल होने के योग बना रहे हैं. वृषभ राशि (Taurus) वृषभ राशि के लोगों के लिए अक्टूबर के शेष दिन बेहद शुभ परिणाम लेकर आ रहे हैं. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से स्टेबल बनी रहेगी, जिससे पैसों को लेकर चल रही किसी भी प्रकार की चिंता से राहत मिलेगी. कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लोगों के लिए आने वाले 26 दिन पूरी तरह से पॉजिटिव परिणाम लेकर आए हैं. इस अवधि में आपको किसी भी बड़ी सफलता को पाने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष या अतिरिक्त प्रयास नहीं करने पड़ेंगे, बल्कि कम मेहनत में ही आपको मनचाहे परिणाम हासिल हो जाएंगे. सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर के ये बचे हुए दिन बेहद लाभदायक रहने वाले हैं. इस दौरान आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आपके कई रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. इसके साथ ही आर्थिक मोर्चे पर भी बड़े धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं, जिससे आपकी तिजोरी मजबूत होगी. कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि वालों के लिए अक्टूबर के आगामी दिन अत्यधिक फायदेमंद साबित होंगे. इस समयावधि में आपके सामने करियर या व्यापार से जुड़ा कोई नया और बेहतरीन मौका आ सकता है, जिसके जरिए आपके जीवन में धन का आगमन होने की पूरी संभावना है. तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा और उत्साहवर्धक माना जा रहा है. इस पूरे दौर में आप गजब के आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिसके बल पर आप अपने कार्यक्षेत्र में और अधिक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे और लोगों को प्रभावित करेंगे. मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातकों के लिए यह पूरा समय बेहद शानदार और सुखद रहने वाला है. इस दौरान घर-परिवार में किसी खास बात को लेकर प्रसन्नता का माहौल रहेगा और आपको अपनी संतान पक्ष से कोई बहुत अच्छी और सुकून देने वाली खबर सुनने को मिल सकती है. मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों के लिए आने वाले 26 दिन हर लिहाज से लाभकारी और प्रगतिशील रहेंगे. इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और सहपाठियों/सहयोगियों का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे कठिन से कठिन प्रोजेक्ट भी आसानी से पूरे हो जाएंगे.

17 अक्टूबर को बनेगा त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन-करियर में होगा बड़ा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्टूबर के मध्य में ग्रहों की स्थिति में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है. दरअसल, वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 16 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे. इस राशि में पहले से बुध और शुक्र की मौजूदगी के कारण सूर्य के प्रवेश के साथ तीन ग्रह एक ही राशि में आ जाएंगे, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. ऐसे में तुला राशि में बुध और शुक्र की युति से पहले से ही लक्ष्मी राजयोग बना हुआ है. अब सूर्य के यहां पहुंचने से बुध के साथ बुधादित्य योग और शुक्र के साथ शुक्रादित्य योग भी बनने की स्थिति बनेगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, ग्रहों का यह संयोग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है. इन जातकों को आर्थिक मामलों में फायदा मिलने के साथ-साथ नौकरी और कारोबार में भी नए अवसर मिल सकते हैं. तो आइए जानते हैं किन तीन राशियों के लिए त्रिग्रही योग खास रहने वाला है. कब होगा सूर्य का तुला राशि में गोचर? वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजकर 50 मिनट पर सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद सूर्य करीब एक महीने तक तुला राशि में रहेंगे. 16 नवंबर 2026 को शाम 7 बजकर 42 मिनट के बाद सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, पद, प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का कारक ग्रह माना जाता है. सूर्य लगभग 30 दिनों के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं. इस तरह लगभग एक वर्ष में सूर्य सभी 12 राशियों का चक्र पूरा करते हैं. सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर में बनने वाला त्रिग्रही योग कई मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. इस दौरान कोई बड़ी व्यावसायिक डील भी आपके पक्ष में तय हो सकती है. नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन सकते हैं. आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है.   तुला राशि तुला राशि में ही सूर्य का गोचर होने के कारण इस राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है. त्रिग्रही योग के प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. व्यापार करने वालों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. महत्वपूर्ण डील फाइनल होने या कारोबार में विस्तार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ सकता है. पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहेगा. पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है. मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए भी ग्रहों का यह संयोग आर्थिक और करियर के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है. कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के साथ व्यापार को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं. पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है. वहीं नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करने या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रह सकता है.

केतु के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, 5 दिसंबर तक मिलेंगे शुभ संकेत

केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर किया था. ज्योतिषविदों के अनुसार, मघा नक्षत्र के स्वामी केतु ग्रह हैं और इसके आधिपत्य देवता पितृगण माने जाते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, मघा नक्षत्र में केतु 5 दिसंबर तक रहने वाले हैं. यह नक्षत्र परिवर्तन तीन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि मघा नक्षत्र के प्रथम पद में बैठा केतु दिसंबर तक तीन राशियों पर अपनी शुभ दृष्टि रखेगा. मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए केतु का मघा नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर लाभदायक माना जा रहा है. करियर में लंबे समय से आ रही दिक्कतों के समाप्त होने के संकेत हैं. नौकरी और कामकाज से जुड़े मामलों में नए अवसर मिल सकते हैं. केतु का यह नक्षत्र गोचर आपके लिए आगे बढ़ने के नए रास्ते भी खोल सकता है. धन की स्थिति बेहतर होती जाएगी. कर्ज, उधार का भार आपके सिर से कम होगा. कुल मिलाकर 5 दिसंबर तक का समय मिथुन राशि के लिए सकारात्मक रहने की संभावना बताई गई है. तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए भी केतु का यह गोचर शुभ माना जा रहा है. इस अवधि में घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिल सकता है. परिवार के साथ संबंधों में सहयोग और अपनापन देखने को मिल सकता है. इस दौरान पूजा-पाठ में आपका मन अधिक लग सकता है. धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ने की बात कही गई है. इसके अलावा, आपको कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है. भवन, वाहन या कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. 5 दिसंबर तक केतु का यह गोचर तुला राशि के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. धनु राशि धनु राशि के जातकों के लिए मघा नक्षत्र के प्रथम पद में केतु का प्रवेश पॉजिटिव माना जा रहा है. इस अवधि में धन लाभ होने की संभावना है. आर्थिक मामलों में आपके लिए यह समय अच्छे संकेत लेकर आ सकता है. केतु का यह गोचर 5 दिसंबर की शाम तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान धनु राशि के जातकों को लाभ मिलने की संभावना बताई गई है. ऐसे में केतु का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए खास माना जा रहा है.

गुरु की बदली चाल से चमकेगी 6 राशियों की किस्मत, अगले 33 दिन धन-करियर के लिए रहेंगे खास

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति (Jupiter) को ज्ञान, सौभाग्य, धर्म, विस्तार और धन का मुख्य कारक माना जाता है. जब भी गुरु की चाल या स्थिति में बदलाव होता है, तो इसका गहरा प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है. पंचांग के अनुसार, वर्तमान में गुरु चंद्रमा की राशि में विराजमान हैं, जिससे कुछ चुनिंदा राशियों के लिए अगले 33 दिनों का यह समय बेहद खास और स्वर्णिम अवसर लेकर आया है. इस दौरान कई जातकों को धन लाभ, करियर में उन्नति और पारिवारिक सुख की प्राप्ति हो सकती है. आइए जानते हैं कि गुरु के इस शुभ प्रभाव से किन 6 राशियों की किस्मत चमकने वाली है. गुरु गोचर का ज्योतिषीय महत्व ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, चंद्रमा की राशि में गुरु का संचरण मानसिक शांति, आर्थिक मजबूती और बड़े वैचारिक बदलाव लेकर आता है. इस अवधि में जातकों को अपने रुके हुए कार्यों में गति मिलती है और जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. वृषभ राशि (Taurus) वृषभ राशि के जातकों के लिए अगले 33 दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद शानदार रहने वाले हैं. धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे और यदि कहीं पैसा अटका हुआ था, तो उसके वापस मिलने की पूरी संभावना है. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है. कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बरसने वाली है. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है. व्यापार में भी बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है. कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि वालों के लिए यह समय करियर और शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. निवेश करने के लिहाज से भी यह अवधि बेहद अनुकूल है, जिससे भविष्य में भारी मुनाफा हो सकता है. वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में चल रही उथल-पुथल अब शांत होने लगेगी. गुरु की कृपा से आपके अटके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा. धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के स्वामी स्वयं गुरु ग्रह हैं, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष फलदायी साबित होगा. कारोबार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे. भाग्य का पूरा साथ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा. मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों के लिए यह 33 दिन का समय किसी वरदान से कम नहीं है. नौकरी और व्यवसाय में लगातार सफलता के योग बन रहे हैं. पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी और घर-परिवार के लोगों के साथ बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा.

शुक्र आज से होंगे वक्री, 42 दिन तक इन 4 राशियों को मिल सकता है धन और करियर में फायदा

ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, विवाह, सौंदर्य, सुख-सुविधा, कला और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है.  ऐसे में जब शुक्र अपनी चाल बदलकर वक्री अवस्था में आता है तो इन सभी क्षेत्रों से जुड़े मामलों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. साल 2026 में शुक्र आज यानी 3 अक्टूबर को वक्री हो रहे हैं और करीब 42 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे.  ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों के लिए पुराने मामलों की समीक्षा और रुके हुए कामों को दोबारा देखने का समय हो सकता है. 3 अक्टूबर से 14 नवंबर तक वक्री रहेंगे शुक्र पंचांग आधारित गणना के अनुसार, शुक्र 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12:45 बजे वक्री होंगे.  इसके बाद 14 नवंबर 2026 को सुबह करीब 5:57 बजे मार्गी हो जाएंगे.  यानी शुक्र की वक्री अवस्था करीब 42 दिनों तक रहेगी. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र इस दौरान तुला राशि में वक्री गति शुरू करेंगे.  बाद में उनकी स्थिति में बदलाव होगा,14 नवंबर को वे कन्या राशि में मार्गी होंगे. वक्री शुक्र का क्या मतलब है? ज्योतिष में किसी ग्रह के वक्री होने का अर्थ उसकी दिखाई देने वाली गति का पीछे की ओर प्रतीत होना है.  इसे सामान्य तौर पर ग्रह से जुड़े विषयों की समीक्षा और पुराने मामलों पर दोबारा विचार करने से जोड़ा जाता है. शुक्र प्रेम और रिश्तों के साथ धन, लग्जरी, कला और व्यक्तिगत पसंद से भी जुड़े माने जाते हैं.  इसलिए शुक्र वक्री के दौरान पुराने रिश्तों, अधूरे भावनात्मक मामलों, खर्च करने की आदतों और आर्थिक फैसलों को लेकर व्यक्ति दोबारा सोच सकता है. इन 4 राशियों को मिल सकता है फायदा मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र वक्री की अवधि रचनात्मक काम और व्यक्तिगत संबंधों से जुड़े मामलों में नए विचार ला सकती है.  पुराने संपर्क दोबारा काम आ सकते हैं, पहले से अधूरे पड़े किसी प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का मौका मिल सकता है.  निवेश या पैसे से जुड़े मामलों में जल्दबाजी के बजाय अच्छी तरह जांच करना बेहतर माना जाएगा. कर्क राशि कर्क राशि के जातकों के लिए घर-परिवार और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों पर ध्यान बढ़ सकता है.  घर की सजावट, प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ी कोई पुरानी योजना दोबारा सामने आ सकती है.  हालांकि, बड़ी खरीदारी करने से पहले बजट और जरूरत दोनों पर विचार करना जरूरी होगा. धनु राशि धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र वक्री की अवधि आर्थिक मामलों में पुराने संपर्कों से फायदा दिला सकती है.  पहले अटकी हुई कोई पेमेंट या काम दोबारा चर्चा में आ सकता है.  करियर में भी पुराने अनुभवों का इस्तेमाल करके आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. कुंभ राशि कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय उच्च शिक्षा, यात्रा, करियर और नए अनुभवों से जुड़े मामलों पर दोबारा विचार करने वाला हो सकता है.  किसी पुराने प्लान को नए तरीके से शुरू करने का अवसर मिल सकता है.  रिश्तों में भी बातचीत के जरिए पुरानी गलतफहमियां दूर करने का मौका मिल सकता है. शुक्र वक्री में किन बातों का रखें ध्यान? शुक्र वक्री के दौरान ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार प्रेम और रिश्तों से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है.  पुराने रिश्ते या भावनाएं दोबारा सामने आ सकती हैं, इसलिए भावनात्मक स्थिति को समझकर ही कोई बड़ा फैसला लेना बेहतर माना जाता है. आर्थिक मामलों में भी इस अवधि को समीक्षा का समय माना जाता है.  अनावश्यक शॉपिंग, महंगी चीजों की खरीदारी या बिना जांच-पड़ताल के बड़े निवेश से बचना उचित हो सकता है.  अपने बजट, खर्च और पुराने वित्तीय फैसलों की समीक्षा करना उपयोगी रहेगा. 19 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक खास अवधि 2026 में शुक्र की वक्री अवस्था के बीच 19 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक शुक्र के अस्त होने की अवधि भी बताई गई है.  इसके बाद 6 नवंबर को शुक्र वक्री अवस्था में कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, 14 नवंबर को मार्गी होंगे. ज्योतिषीय दृष्टि से इसलिए अक्टूबर के दूसरे हिस्से से नवंबर के मध्य तक का समय शुक्र से जुड़े मामलों में विशेष माना जा रहा है.  हालांकि किसी व्यक्ति की कुंडली में इसका प्रभाव उसकी जन्म राशि, लग्न और अन्य ग्रहों की स्थिति के आधार पर अलग हो सकता है.