samacharsecretary.com

शनि-चंद्रमा की युति से बनेगा विष योग, इन राशियों पर बढ़ेगा संकट

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में शनि और चंद्रमा एक साथ आ जाते हैं, तो इसे 'विष योग' कहा जाता है. इस योग को मानसिक तनाव, अस्थिरता और जीवन में उतार-चढ़ाव का संकेत माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 मई की शाम चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. उस समय पहले से ही मीन राशि में मौजूद शनि के साथ उनकी युति बन जाएगी. इसी वजह से विष योग सक्रिय हो जाएगा. इस दौरान कुछ राशियों को ज्यादा सावधानी रखने की सलाह दी जा रही है. क्योंकि इस समय तनाव, मानसिक दबाव और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. यह अशुभ योग 14 मई से ज्यादा भी देखने को मिल सकता है. तो आइए जानते हैं कि किन राशियों पर इसका असर ज्यादा पड़ सकता है. कर्क राशि कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं, ऐसे में शनि के साथ उनकी युति आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण समय ला सकती है. इस दौरान मानसिक बेचैनी और चिंता बढ़ सकती है. कुछ लोगों को खांसी-जुकाम या छोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं. इस समय मेहनत पर भरोसा रखें. किस्मत के भरोसे एकदम न चलें. उपाय: भगवान शिव की पूजा करें, इससे राहत मिल सकती है. सिंह राशि सिंह राशि वालों को इस समय खास सावधानी रखने की जरूरत है. वाहन चलाते समय सतर्क रहें. जोखिम लेने से बचें. पुरानी बीमारियां फिर से परेशान कर सकती हैं. आर्थिक मामलों में भी ध्यान रखना होगा. अनावश्यक खर्चों से बचें. सोच-समझकर निर्णय लें. उपाय: जरूरतमंदों की मदद करें और सेवा भाव रखें. तुला राशि तुला राशि वालों पर आलस्य हावी हो सकता है, जिससे काम में देरी हो सकती है. गले या पेट से जुड़ी हल्की समस्याएं परेशान कर सकती हैं. पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचना जरूरी होगा. इस समय धैर्य और संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है. उपाय: विष योग का प्रभाव कम करने के लिए मां पार्वती की पूजा करें. मीन राशि मीन राशि में ही यह विष योग बन रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. शरीर में थकान, जोड़ों में दर्द या नींद की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. घर और परिवार में भी बहस या तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहना जरूरी होगा. उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.

मंगल का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

 मंगल ग्रह आज नक्षत्र परिवर्तन कर रहे है. 11 मई यानी आज दोपहर मंगल ग्रह रेवती नक्षत्र से निकलकर अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. अश्विनी नक्षत्र मंगल ग्रह का ही प्रभावी और तेज ऊर्जा वाला नक्षत्र माना जाता है और इस नक्षत्र में मंगल 29 मई 2026 तक रहेंगे. तो मंगल जब अश्विनी नक्षत्र में होंगे तो सभी 12 राशियों पर क्या असर डालेंगे? कौन सी राशि वालों के लिए मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक होगा? कौन सी राशि वालों को मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन से सावधान रहना चाहिए. ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा का कारक, पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है. मंगल जब अपने प्रभावी नक्षत्र में होते हैं, जैसे अश्विनी नक्षत्र, तो वे और अधिक शक्तिशाली हो जाते हैं. उनकी ऊर्जा और प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है. इसलिए मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मंगल रेवती से निकलकर अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे है. इस समय मंगल से शुभ फल की आशा कई राशि वाले कर सकते है. तो ये मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कौन कौन-सी राशि वालों के लिए सफलता के द्वार खोलेगा. चलिए जानते हैं. मेष राशि मेष राशि वालों के लिए मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन बेहद शक्तिशाली साबित हो सकता है. आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें तेजी आएगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. प्रमोशन के योग बनेंगे. बिजनेस करने वालों के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट और डील्स मिलने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इनकम बढ़ाने के अवसर भी मिलेंगे. हालांकि, इस दौरान जल्दबाजी और गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है, वरना रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. उपाय: हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल वस्त्र का दान करें. वृषभ राशि वृषभ राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी होगा. मानसिक तनाव या ओवरथिंकिंग से बचना होगा, नहीं तो निर्णय प्रभावित हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम धीरे-धीरे मिलेंगे. विदेश से जुड़े काम या लंबी दूरी की यात्रा में सावधानी रखें. उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें और जरूरतमंदों को फल दान करें. मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बेहद लाभकारी है. आय के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरी में पदोन्नति या नई जॉब का ऑफर मिलने के योग हैं. सोशल नेटवर्क और संपर्कों से बड़ा फायदा मिलेगा. व्यापार में भी विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. हालांकि, अहंकार और जल्दबाजी से बचना जरूरी है, नहीं तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं. उपाय: हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल मिठाई का भोग लगाएं. कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन करियर में नई ऊंचाई लेकर आ सकता है. आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे. जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह सही समय हो सकता है. बिजनेस में भी विस्तार के संकेत हैं. हालांकि, क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होगा. उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल फल चढ़ाएं. सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मजबूत रहेगा. अधूरे काम पूरे होंगे और प्रमोशन के योग बनेंगे. जो लोग शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है. उपाय: हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें. कन्या राशि कन्या राशि वालों को इस समय सीखने और खुद को अपडेट करने पर ध्यान देना चाहिए. नई स्किल्स और तकनीक आपके करियर को आगे बढ़ा सकती हैं. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें. रिश्तों में गलतफहमी से बचें, खासकर परिवार और ससुराल पक्ष में. फाइनेंशियल मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. उपाय: मंगलवार को मीठा पान हनुमान जी को अर्पित करें. तुला राशि तुला राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों की परीक्षा जैसा हो सकता है. पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन में धैर्य रखना जरूरी होगा. रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं. मेहनत का पूरा फल मिलेगा लेकिन धैर्य सबसे बड़ा हथियार रहेगा. चोट-चपेट से सावधान रहें. उपाय: लाल मिठाई का भोग लगाकर गरीबों को प्रसाद बांटें. वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय प्रतियोगिता और संघर्ष में जीत दिलाने वाला है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. शत्रुओं पर विजय के योग हैं. हालांकि क्रोध और पेट संबंधी समस्याओं से सावधान रहना होगा. उपाय: लाल फल का दान करें. धनु राशि धनु राशि वालों के लिए शिक्षा, करियर और संतान से जुड़े मामलों में अच्छा समय है. नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा. काम में अनुशासन रखने से सफलता मिलेगी. लेकिन, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. उपाय: गुड़ का दान करें और हनुमान जी को अर्पित करें. मकर राशि मकर राशि वालों के लिए यह समय घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभकारी है. प्रॉपर्टी के काम पूरे हो सकते हैं. करियर में स्थिरता आएगी. लेकिन, गुस्से और कठोर वाणी से बचना जरूरी है. उपाय: गुड़ और चने का प्रसाद बांटें. कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ेगा. नए काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. लेकिन, तेज वाहन चलाने और जल्दबाजी से बचें. उपाय: लाल फल का दान करें. मीन राशि मीन राशि वालों के लिए धन लाभ और मान-सम्मान के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा मिल सकता है और इनकम बढ़ने के अवसर मिलेंगे. करियर में तरक्की के संकेत हैं. लेकिन, वाणी और खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है. उपाय: मीठा पान हनुमान जी को अर्पित करें.

जून के अंत में मंगल–गुरु का लाभ दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिलेगा फायदा

जून के आखिर में ग्रहों की चाल एक बड़ा बदलाव लेकर आ रही है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 जून को मंगल और गुरु एक खास स्थिति में आकर लाभ दृष्टि राजयोग बनाएंगे. जब ये दोनों ग्रह लगभग 60 डिग्री के कोण पर होते हैं, तब यह शुभ योग बनता है, जिसे ज्योतिष में बहुत फलदायी माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब मंगल और गुरु एक-दूसरे पर शुभ दृष्टि डालते हैं, तो यह योग जीवन में तरक्की, धन लाभ और सम्मान दिलाने वाला माना जाता है. इस दौरान व्यक्ति को नए मौके मिलते हैं और कई रुके हुए काम भी धीरे-धीरे पूरे होने लगते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है. इन राशियों को मिल सकता है फायदा वृषभ राशि इस योग का प्रभाव वृषभ राशि के लोगों के लिए सकारात्मक रह सकता है. आमदनी बढ़ने के संकेत हैं. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब पूरे हो सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे. अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है. कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत का संकेत दे सकता है. करियर और निजी जीवन दोनों में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. परिवार का माहौल बेहतर रहेगा. सेहत भी सही रहेगी. आर्थिक रूप से भी स्थिति मजबूत होने की संभावना है. वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग तरक्की के रास्ते खोल सकता है. नौकरी या बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. निवेश से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है. जून के अंत तक आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं. मकर राशि मकर राशि के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा हो सकता है. आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आपके फैसलों की सराहना हो सकती है.

मंगल गोचर का असर: 4 राशियों के लिए बढ़ी चिंता, तनाव और नुकसान के संकेत

  ज्योतिष शास्त्र में क्रूर ग्रह माने जाने वाले मंगल कल, 11 मई को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. मंगल का अपनी ही राशि में आना ऊर्जा तो बढ़ाता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह ऊर्जा 'अग्नि' का काम कर सकती है. 21 जून तक की यह अवधि 4 विशेष राशियों के लिए मानसिक तनाव, दुर्घटना और आर्थिक नुकसान के संकेत दे रही है.अगर आप इन राशियों में हैं, तो आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. 1. कर्क राशि: करियर और घर में बढ़ सकता है तनाव कर्क राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर मानसिक अशांति ला सकता है.कार्यस्थल पर सहकर्मियों या बॉस के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है.वाणी पर नियंत्रण न रखने से बनते काम बिगड़ सकते हैं.इस दौरान माता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है. 2. तुला राशि: वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप में दरार तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का प्रभाव रिश्तों में कड़वाहट घोल सकता है.जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बड़ा झगड़ा होने के योग हैं.अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो पैसों के लेनदेन को लेकर पारदर्शिता रखें, वरना बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. 3. मकर राशि: प्रॉपर्टी विवाद और एक्सीडेंट का डर मकर राशि वालों को इस गोचर के दौरान वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहना चाहिए.चोट लगने या दुर्घटना होने की संभावना है. घर-परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद गहरा सकता है. घरेलू सुख-सुविधाओं में कमी महसूस होगी और बेमतलब के खर्चों से बजट बिगड़ सकता है. 4. मीन राशि: धन हानि और वाणी दोष मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का मेष में जाना 'धन हानि' के संकेत दे रहा है.आपकी कटु वाणी आपके अपनों को नाराज कर सकती है.निवेश के लिए यह समय बिल्कुल सही नहीं है, पैसा डूबने का खतरा है.आंखों या पेट से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं. बचाव के लिए क्या करें? मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. लाल मसूर की दाल का दान करें.क्रोध पर काबू पाना ही इस समय सबसे बड़ा उपाय है

मई से दिसंबर तक ग्रहों की स्थिति से बदल सकता है भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस मई के महीने से लेकर दिसंबर तक का समय कई लोगों के लिए बदलाव लेकर आ सकता है. ज्योतिष के अनुसार, इस दौरान ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है, जो कुछ राशियों के लिए नए मौके और राहत दोनों दे सकती है. शनि का मीन राशि में बैठे हैं और समय-समय पर सूर्य व मंगल का प्रभाव कई राशियों के करियर, धन और कामकाज पर असर डाल सकता है. यह समय धीरे-धीरे आगे बढ़ने और रुके हुए कामों को पूरा करने का संकेत दे रहा है. वृषभ राशि वृषभ राशि के लोगों को इस दौरान राहत महसूस हो सकती है. लंबे समय से अटके काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. जॉब में काम की रफ्तार बढ़ेगी. जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं, लेकिन इसके साथ पहचान मिलने के योग हैं. व्यापार करने वालों के लिए भी स्थिति स्थिर रहने की संभावना है. मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए यह समय सुधार लेकर आ सकता है. आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरी में तरक्की या सैलरी बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं. सिंह राशि सिंह राशि वालों को इस दौरान अपने काम का फायदा मिल सकता है. आपकी मेहनत का असर दिखेगा. कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी. वरिष्ठों का भरोसा मिल सकता है. नए काम शुरू करने के अवसर भी मिल सकते हैं. तुला राशि तुला राशि के लिए यह समय संतुलन बनाने का रहेगा. आय और खर्च दोनों नियंत्रित रह सकते हैं. परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे. घर का माहौल शांत रहने से मानसिक सुकून मिलेगा. धनु राशि धनु राशि के लिए यह समय आगे बढ़ने के संकेत दे रहा है. करियर में बदलाव या ग्रोथ के मौके मिल सकते हैं. पढ़ाई करने वालों को भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. साथ ही यात्रा या नए अवसर सामने आ सकते हैं.

11 मई 2026 को ग्रहों का बड़ा बदलाव, मंगल और सूर्य के गोचर से 5 राशियों पर खास असर

द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई 2026 को ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन दो महत्वपूर्ण गोचर होंगे. दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि शाम 7 बजकर 37 मिनट पर सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. एक ही दिन सूर्य और मंगल की यह स्थिति ज्योतिष में बेहद खास मानी जा रही है. माना जा रहा है कि यह ग्रह परिवर्तन ऊर्जा, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को बढ़ा सकता है. व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन का प्रभाव खास तौर पर 5 राशियों पर अधिक देखने को मिल सकता है. मेष राशि मेष राशि वालों के लिए यह समय ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. मंगल आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे काम में तेजी आएगी. नए अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. हालांकि, जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा. वृषभ राशि सूर्य का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. कामकाज में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ सकती है. आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं. परिवार में शांति बनी रहेगी. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. सिंह राशि सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने का हो सकता है. नौकरी बदलने या प्रमोशन के योग बन सकते हैं. व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. धनु राशि धनु राशि वालों के लिए यह ग्रह परिवर्तन सकारात्मक परिणाम दे सकता है. रुके हुए काम पूरे होंगे. करियर में स्थिरता आएगी. नौकरी में सम्मान बढ़ सकता है. व्यापार में सुधार के संकेत हैं. अचानक धन लाभ की संभावना भी बन सकती है. मीन राशि मीन राशि वालों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में नए संपर्क बनने के योग हैं. आपकी बातचीत और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा. हालांकि खर्चों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.

मई 2026 में बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, मिथुन सहित 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

ज्योतिष के नजरिए से मई का महीना बेहद खास माना जा रहा है. यह महीना कई लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है. दरअसल, मई महीने के अंत में बनने वाला लक्ष्मी-नारायण राजयोग कई लोगों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा. ज्योतिष के अनुसार, जब धन, सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र और बुद्धि, व्यापार व संवाद के कारक ग्रह बुध एक ही राशि में आ जाते हैं, तो लक्ष्मी-नारायण राजयोग बनता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 मई 2026 को शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 29 मई को बुध भी इसी राशि में आ जाएंगे. इन दोनों ग्रहों की युति से यह शक्तिशाली राजयोग बनेगा, जिसका असर कुछ राशियों पर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है. मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए यह समय काफी अच्छा माना जा रहा है. रुके हुए काम फिर से गति पकड़ सकते हैं. नौकरी और बिजनेस दोनों में नए अवसर मिलने के संकेत हैं. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. पढ़ाई कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है और मानसिक तनाव में भी कमी आएगी. कन्या राशि कन्या राशि वालों के लिए मेहनत का सही परिणाम मिलने का समय है. करियर में आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं. समाज या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास रहेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से बड़ा फायदा मिल सकता है और आपके काम की सराहना बढ़ेगी. तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और निवेश से लाभ मिल सकता है. प्रॉपर्टी या बिजनेस से जुड़े फैसले फायदेमंद हो सकते हैं. यात्रा के योग भी बन रहे हैं और पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है. धनु राशि धनु राशि वालों के लिए यह समय खुशियों से भरा रह सकता है. व्यापार में लाभ और नए अवसर मिलने के संकेत हैं. पार्टनरशिप में सफलता मिल सकती है. रिश्तों में भी सुधार देखने को मिलेगा और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. सेहत का ध्यान रखना जरूरी रहेगा. क्यों खास है लक्ष्मी-नारायण राजयोग? ज्योतिष में लक्ष्मी-नारायण राजयोग को बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इसमें धन और बुद्धि दोनों का संतुलन बनता है. इससे व्यक्ति को सही फैसले लेने में मदद मिलती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बनते हैं. जीवन में स्थिरता, सफलता और नए अवसर बढ़ते हैं.

मई 2026 में बनेंगे तीन राजयोग, धन और करियर में बड़े बदलाव के संकेत

मई 2026 सिर्फ एक सामान्य महीना नहीं है, बल्कि यह समय ज्योतिष के अनुसार बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है. इस महीने गजलक्ष्मी राजयोग, मालव्य राजयोग और लाभ दृष्टि राजयोग जैसे तीन शक्तिशाली योग बन रहे हैं. खास बात यह है कि ये योग अलग-अलग तारीखों पर बनते हुए पूरे महीने को एक पॉजिटिव फ्लो देते हैं, जिससे धन, करियर और जीवन में लगातार ग्रोथ के संकेत मिलते हैं. 2 मई से लाभ दृष्टि राजयोग महीने की शुरुआत ही एक मजबूत योग से होती है. 2 मई को शनि और शुक्र की खास स्थिति से लाभ दृष्टि राजयोग बनता है. यह योग बताता है कि जो मेहनत आप लंबे समय से कर रहे थे, उसका फल अब मिलने लगेगा. रुके हुए काम आगे बढ़ेंगें, करियर या बिजनेस में स्थिरता आएगी. यह समय धैर्य रखने वालों के लिए खास लाभ देने वाला हो सकता है. किन राशियों को फायदा? मेष राशि: रुका हुआ काम पूरा होगा, करियर में स्थिरता आएगी वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति सुधरेगी, नियमित आय के स्रोत बनेंगे कन्या राशि: नौकरी में सुधार और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं मकर राशि: मेहनत का पूरा फल मिलेगा, प्रमोशन के योग 14 मई से गजलक्ष्मी राजयोग जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ता है, 14 मई से गुरु और शुक्र की युति गजलक्ष्मी राजयोग बनाती है, जो 8 जून तक प्रभावी रहेगा. यह वह समय है जब आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलते हैं. अचानक धन लाभ, निवेश से फायदा और लाइफस्टाइल में सुधार देखने को मिल सकता है. जो लोग लंबे समय से किसी बड़े मौके का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह समय दरवाजे खोल सकता है. किन राशियों को फायदा? मिथुन राशि: सबसे ज्यादा लाभ, आय में बढ़ोतरी और नए मौके कर्क राशि: धन संचय के योग, परिवार में सुख-समृद्धि सिंह राशि: प्रतिष्ठा के साथ आर्थिक लाभ तुला राशि: लग्जरी लाइफस्टाइल और सुख-सुविधाओं में इजाफा धनु राशि: निवेश से अच्छा रिटर्न और भाग्य का साथ पूरे महीने बना रहेगा मालव्य राजयोग का असर इन दोनों योगों के बीच शुक्र की मजबूत स्थिति के कारण पूरे मई में मालव्य राजयोग का प्रभाव भी बना रहता है. यह योग जीवन में सुख-सुविधाएं, आकर्षण और करियर में ग्रोथ लेकर आता है. खासकर जो लोग क्रिएटिव या पब्लिक डीलिंग वाले काम में हैं, उन्हें इसका फायदा ज्यादा मिल सकता है. किन राशियों को फायदा? वृषभ राशि: पर्सनालिटी में निखार, धन और सुख में वृद्धि मिथुन राशि: करियर में ग्रोथ और नई पहचान तुला राशि: रिश्तों में मजबूती और जीवन में संतुलन कुंभ राशि: क्रिएटिव फील्ड में सफलता और नए अवसर मीन राशि: मानसिक शांति और आर्थिक सुधार

शुक्र गोचर 2026: बनेगा मालव्य और शुक्रादित्य राजयोग, इन राशियों को फायदा

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, प्रेम, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजकर 19 मिनट पर शुक्र भरणी नक्षत्र से निकलकर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 19 अप्रैल को शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा. सूर्य के स्वामित्व वाले कृत्तिका नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश 'शुक्रादित्य राजयोग' भी बना रहा है. यह खगोलीय बदलाव 27 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा और इस दौरान कई राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन क्यों है खास? ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शुक्र जब कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो सूर्य के साथ उनका विशेष संबंध बनता है. शुक्र और सूर्य की युति से बनने वाला शुक्रादित्य राजयोग व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान, आकर्षण, आर्थिक लाभ और रिश्तों में सुधार लेकर आता है. वहीं, वृषभ राशि में शुक्र का प्रवेश मालव्य राजयोग बनाकर भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करता है. आइए जानते हैं किन राशियों को इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है. मेष राशि (Aries Zodiac) मेष राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है. इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बचत करने के भी मौके मिलेंगे. व्यापारियों को विशेष लाभ मिल सकता है, खासकर जो लोग आयात-निर्यात से जुड़े हैं. विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं. लव लाइफ भी बेहतर रहेगी. अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में भी मिठास बनी रहेगी. सिंह राशि (Leo Zodiac) सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय कई अच्छे संकेत लेकर आ सकता है. करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई नौकरी मिलने का मौका मिल सकता है. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. घर में शांति बनी रहेगी. धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ सकता है, जिससे यात्रा के योग भी बन सकते हैं. व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. जो लोग उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा. घर में वाहन या प्रॉपर्टी लेने का सपना भी पूरा हो सकता है. धनु राशि (Sagittarius Zodiac) धनु राशि के लिए शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में जाना सकारात्मक परिणाम दे सकता है. इस दौरान आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी. नए विचार सामने आ सकते हैं. करियर में नए मौके मिल सकते हैं. आपके आइडियाज की वजह से सफलता मिलने के योग बनेंगे. बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय फायदेमंद रहेगा. प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है. रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी. हालांकि शादीशुदा लोगों को छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस से बचने की सलाह दी जाती है. आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है. जीवन में संतुलन बना रहेगा. कब तक रहेगा असर? द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 27 अप्रैल 2026 तक कृत्तिका नक्षत्र में रहेंगे और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस पूरे समय में बने राजयोग कई राशियों के लिए शुभ परिणाम दे सकते हैं, खासकर प्रेम, करियर और आर्थिक मामलों में. क्या करें इस दौरान? – शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनें. – माता लक्ष्मी की पूजा करें. – सुगंधित इत्र या सफेद फूल अर्पित करें. – जरूरतमंदों को मिठाई या सफेद वस्त्र दान करें.