samacharsecretary.com

शनि-चंद्रमा की युति से बनेगा विष योग, इन राशियों पर बढ़ेगा संकट

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में शनि और चंद्रमा एक साथ आ जाते हैं, तो इसे 'विष योग' कहा जाता है. इस योग को मानसिक तनाव, अस्थिरता और जीवन में उतार-चढ़ाव का संकेत माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 मई की शाम चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. उस समय पहले से ही मीन राशि में मौजूद शनि के साथ उनकी युति बन जाएगी. इसी वजह से विष योग सक्रिय हो जाएगा. इस दौरान कुछ राशियों को ज्यादा सावधानी रखने की सलाह दी जा रही है. क्योंकि इस समय तनाव, मानसिक दबाव और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. यह अशुभ योग 14 मई से ज्यादा भी देखने को मिल सकता है. तो आइए जानते हैं कि किन राशियों पर इसका असर ज्यादा पड़ सकता है.

कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं, ऐसे में शनि के साथ उनकी युति आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण समय ला सकती है. इस दौरान मानसिक बेचैनी और चिंता बढ़ सकती है. कुछ लोगों को खांसी-जुकाम या छोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं. इस समय मेहनत पर भरोसा रखें. किस्मत के भरोसे एकदम न चलें.

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें, इससे राहत मिल सकती है.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस समय खास सावधानी रखने की जरूरत है. वाहन चलाते समय सतर्क रहें. जोखिम लेने से बचें. पुरानी बीमारियां फिर से परेशान कर सकती हैं. आर्थिक मामलों में भी ध्यान रखना होगा. अनावश्यक खर्चों से बचें. सोच-समझकर निर्णय लें.

उपाय: जरूरतमंदों की मदद करें और सेवा भाव रखें.

तुला राशि
तुला राशि वालों पर आलस्य हावी हो सकता है, जिससे काम में देरी हो सकती है. गले या पेट से जुड़ी हल्की समस्याएं परेशान कर सकती हैं. पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचना जरूरी होगा. इस समय धैर्य और संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है.

उपाय: विष योग का प्रभाव कम करने के लिए मां पार्वती की पूजा करें.

मीन राशि
मीन राशि में ही यह विष योग बन रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है. शरीर में थकान, जोड़ों में दर्द या नींद की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. घर और परिवार में भी बहस या तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहना जरूरी होगा.

उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.

Leave a Comment

हम भारत के लोग
"हम भारत के लोग" यह वाक्यांश भारत के संविधान की प्रस्तावना का पहला वाक्य है, जो यह दर्शाता है कि संविधान भारत के लोगों द्वारा बनाया गया है और उनकी शक्ति का स्रोत है. यह वाक्यांश भारत की संप्रभुता, लोकतंत्र और लोगों की भूमिका को उजागर करता है.
Click Here
जिम्मेदार कौन
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here
Slide 3 Heading
Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor
Click Here