samacharsecretary.com

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का तूफान, मूनी की पारी से भारत बेहाल, 409 रन बनाकर इतिहास रचा

नई दिल्ली एलिसा हीली और बेथ मूनी के शतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में निर्धारित 50 ओवर में 409 रन बोर्ड पर लगाए। सीरीज के पहले दो मैच हारकर अजेय बढ़त बना चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी। हरमनप्रीत कौर का यह फैसला गलत साबित हुआ और भारत को अब सीरीज में अगर वाइटवॉश से बचना है तो 410 रन चेज करने होंगे। अपने वनडे करियर का आखिरी मैच खेल रहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने 158 रन बनाए, जबकि बेथ मूनी ने 106 रनों की नाबाद पारी खेली। भारतीय टीम के नाम इस दौरान कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए। वुमेंस वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह भारतीय टीम द्वारा एक पारी में लुटाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने ही 2025 में टीम इंडिया के खिलाफ 412 रन बनाए थे। टीम इंडिया इसी के साथ दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसके खिलाफ वनडे क्रिकेट के इतिहास में दो बार 400 से अधिक रन बने हो। आयरलैंड की टीम चार बार तो पाकिस्तान एक बार एक पारी में 400 से अधिक रन लुटा चुका है। वनडे क्रिकेट में भारत का हाईएस्ट स्कोर 435 रन भी आयरलैंड के खिलाफ दर्ज है। श्री चरणी ODI में 100+ रन देने वाली सिर्फ तीसरी बॉलर बनी हैं। वहीं सिर्फ छह बार भारत के किसी बॉलर ने महिलाओं की ODI इनिंग में 80 से ज्यादा रन दिए हैं, जिनमें से तीन आज आए हैं। पिछले 15 महीनों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी छह रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। टीम इंडिया ने एलिसा हीली को दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ तीन मैच की इस सीरीज के पहले दो मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। भारतीय टीम जब मैदान पर उतरी तो उन्होंने दो लाइन में खड़े होकर एलिसा हीली को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। भारतीय टीम के इस जेस्चर की तारीफ हर जगह हो रही है। एलिसा हीली ने जनवरी में ही सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, भारत के खिलाफ जारी यह मल्टी फॉर्मेट सीरीज उनके करियर की आखिरी सीरीज है। वनडे के बाद हीली 6 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले एकमात्र डे नाइट टेस्ट के दौरान आखिरी बार पीली जर्सी में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैदान पर दिखेगी। एलिसा हीली ने फरवरी 2010 में 19 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था और ODI में 3500 से ज्यादा रन बनाए हैं। T20I में उनके नाम 25.45 की औसत से 3054 रन दर्ज है, इस दौरान उनका हाईस्ट स्कोर 148 नॉट आउट का है, जो फुल मेंबर टीमों में सबसे ज्यादा निजी स्कोर है। उन्होंने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में विमेंस T20 वर्ल्ड कप और 2013 और 2022 में ODI वर्ल्ड कप जीता। हीली 2018 और 2019 में ICC की T20I क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर भी थीं।

क्रिकेट वर्ल्ड कप में बड़ा धमाका, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर किया इतिहास

 कोलंबो  Australia vs Zimbabwe ICC Men's T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स  टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे ने क्रिकेट की दिग्गज टीम ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से करारी शिकस्त दे दी. इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह लगातार दूसरी बार है जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया. इससे पहले साल 2007 में ऐसा हुआ था. कुल म‍िलाकर ज‍िम्बाब्वे की टीम दोनों ही बार ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ टी20 वर्ल्ड कप में जीती है.  आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी का 19वें मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्स्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत काफी खराब रही.जोश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन , टिम डेविड और ट्रेविस हेड के रूप में ऑस्ट्रेलिया ने अपने चार बड़े विकेट 29 रन के अंदर ही गंवा दिए. हालांकि इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और मैट रेनशॉ ने मिलकर पारी को संभालने की कोश‍िश की. दोनों के बीच 59 गेंदों में 77 रन की पार्टनरश‍िप हुई. जब तक ये जोड़ी क्रीज पर टिकी हुई थी, लगा ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत जाएगी. मगर रयान बर्ल ने मैक्सवेल की पारी को 31 रन पर रोककर इस पार्टनरशिप को तोड़ दिया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की पारी भी ब‍िखर गई. मार्कस स्टोइन‍िस और बेन ड्वारशुइस दोनों छह रन बना पाए. रेनशॉ भी 44 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हो गए. उनके रूप में ऑस्ट्रेलिया को 139 रन पर 8वां झटका लगा. एडम जाम्पा दो रन के स्कोर पर बोल्ड हो गए.  जहा जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट पर 169 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की संयमित पारी खेलकर पारी को थामे रखा. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिया. जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेल‍िया की टीम टारगेट से 23 रन पीछे रह गई.     टी20 इंटरनेशन में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे चौथी बार आमने-सामने हुए. अब तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 और जिम्बाब्वे ने 2 बार एक-दूसरे को पराजित किया. लेकिन जिम्बाब्वे ने दोनों ही बार कंगारुओं को टी20 वर्ल्ड कप में मात दी.   – ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का इतिहास उतार-चढ़ाव भरा रहा है. 13 फरवरी 2026 को कोलंबो (आरपीएस) में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया. – इससे पहले 2018 में हरारे में खेले गए दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा दिखाया था- 6 जुलाई को 5 विकेट से और 3 जुलाई को 100 रनों की विशाल जीत दर्ज की थी. – वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2007 में केप टाउन में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा था. कुल मिलाकर, आंकड़े बताते हैं कि भले ही ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा हो, लेकिन जिम्बाब्वे ने भी बड़े मंच पर चौंकाने की काबिलियत साबित की है.

टी20 टीम में बदलाव: ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की नई टीम, 5 खिलाड़ी बाहर

मेलबर्न  भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की आखिरी तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाले हैं. जो 29 जनवरी से एक फरवरी के बीच पाकिस्तान में खेली जाएगी. ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों के बाद पाकिस्तान से श्रीलंका चला जाएगा ताकि कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ पहले विश्व कप मैच की तैयारी कर सकें. टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस महत्वपुर्ण सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने 17 खिलाड़ियों के स्क्वाड की घोषणा कर दी है. जिसमें बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले महली बियर्डमैन और जैक एडवर्ड्स को भी टीम में शामिल किया गया है. बियर्डमैन और एडवर्ड्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वे दोनों भारत के दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया की व्हाइट-बॉल टीमों का हिस्सा थे. बियर्डमैन पिछले साल भारत के खिलाफ टी20 टीम का हिस्सा थे, जबकि एडवर्ड्स कुछ समय के लिए वनडे टीम का हिस्सा थे. टी20 वर्ल्ड कप टीम के 5 खिलाड़ी बाहर खास बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप टीम के 10 खिलाड़ी पाकिस्तान जा रहे हैं. जबकि पांच खिलाड़ियों के इस सीरीज से बाहर रखा गया है. जिसमें नाथन एलिस, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस के नाम शामिल हैं, जो सीधा श्रीलंका में वर्ल्ड कप टीम में शामिल होंगे क्योंकि वे चोट से उबर रहे हैं, और वर्ल्ड कप के लिए उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा है. इस वजह से सीन एबॉट, बियर्डमैन, बेन ड्वार्शियस, एडवर्ड्स, मिच ओवेन, जोश फिलिप और मैट रेनशॉ टीम में शामिल हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर ने क्या कहा? ऑस्ट्रेलियाई टीम के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, 'यह सीरीज उन खिलाड़ियों के लिए एक शानदार मौका है जो सिलेक्शन के करीब हैं और कुछ युवा खिलाड़ी जिन्हें हम पाकिस्तान में वर्ल्ड कप ग्रुप के साथ कीमती अनुभव के लिए बहुत अहम मानते हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि बिग बैश लीग (BBL) के बाकी मैचों में खेलने वाले खिलाड़ी टूर्नामेंट खत्म होने के बाद पाकिस्तान में टीम से जुड़ेंगे. ऑस्ट्रेलिया 29 जनवरी से 1 फरवरी के बीच लाहौर में तीन टी20 मैच खेलेगा, जिसके बाद 11 फरवरी को अपने टी20 वर्ल्ड कप के अभियान की शुरुआत करेगा. पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, कूपर कॉनली, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, कैमरुन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, मिच ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम मिशेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा.  

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच तीन टी20 मुकाबले तय

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को बताया कि भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया लाहौर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से पहले 29 जनवरी, 31 जनवरी और एक फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दिन रात्रि टी20 मैच खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के ग्रुप मैच भारत में खेलेगा, जबकि पाकिस्तान को अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने हैं। यह अप्रैल 2022 के बाद पहला अवसर होगा जबकि ऑस्ट्रेलिया टी20 श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम 28 जनवरी को लाहौर पहुंचेगी। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के कुछ मैच पाकिस्तान में खेले थे। पाकिस्तान के चयनकर्ता इस सप्ताह के आखिर में मुख्य कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान अली आगा के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला और विश्व कप के लिए टीम को अंतिम रूप देंगे। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की मंजूरी के बाद अगले सप्ताह टीम की घोषणा की जाएगी।  

भारत से बढ़ता खतरा! एशले गार्डनर बोलीं— आगे ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत आसान नहीं

 नई दिल्ली दिग्गज क्रिकेटर एशले गार्डनर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया इस समय महिला क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दशक में वनडे विश्व चैम्पियन भारतीय टीम को हराना काफी मुश्किल होगा। पिछले साल महिला विश्व कप सेमीफाइनल में भारत से हारी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रही गार्डनर ने कहा कि हरमनप्रीत कौर की टीम के प्रदर्शन में जबर्दस्त सुधार आया है। नौ जनवरी से शुरू हो रही महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जाइंट्स के लिये खेल रही गार्डनर ने कहा, ‘भारतीय टीम अगले पांच से दस साल में उन टीमों में से एक होगी जिसे हराना बहुत मुश्किल होगा।’ उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई होने के नाते मैं इससे भयभीत हूं लेकिन यहां खेल का तेजी से विकास देखकर अच्छा लग रहा है।’ गार्डनर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया अभी भी महिला क्रिकेट में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। उन्होंने कहा, ‘मैं विश्व कप के बाद से मीडिया से कह रही हूं कि हमारी टीम अभी भी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। विश्व कप भारी दबाव वाले पलों में आपकी जीत की बानगी देते हैं। अगर हम किसी भी टीम से लगातार दस मैच खेलें तो हम आठ या नौ जीत जायेंगे। भारत से मिली हार कठिन थी लेकिन हमें पता है कि भारतीय टीम कितनी खतरनाक हो सकती है।’ महिला प्रीमियर लीग में गुजरात टीम में भारत की विश्व कप विजेता टीम में से सिर्फ तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर है लेकिन उनके पास बेथ मूनी, डैनी वियाट हॉज और सोफी डेवाइन जैसे धुरंधर विदेशी खिलाड़ी हैं। गार्डनर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘अगर सभी टीमों को देखें तो विदेशी बल्लेबाजों पर काफी दारोमदार होता है। हमारी टीम में भी ऐसा ही होगा। हमारे पास हरमनप्रीत कौर या स्मृति मंधाना जैसे बल्लेबाज नहीं है लेकिन जो खिलाड़ी हमारे पास हैं, उनके साथ ही जीतना होगा। हमारे पास बेहतरीन टीम है और हम जीतेंगे।’  

सेमीफाइनल की टीस अब भी बरकरार, भारत सीरीज से पहले गार्डनर ने बताया ऑस्ट्रेलिया को बेस्ट टीम

नई दिल्ली  स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर का मानना ​​है कि भले ही ऑस्ट्रेलिया अभी टी20 या वनडे चैंपियन न हो लेकिन इसके बावजूद वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। गार्डनर ने उम्मीद जताई कि फरवरी में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की मेजबानी करेगी तो वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। गार्डनर ने कहा कि टी20 और वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को मिली हार ने टीम पर ऐसा दबाव बना दिया है जिसकी उसे आदत नहीं है। गार्डनर ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, ‘पिछले कुछ समय में हम पर काफी दबाव पड़ा है। लेकिन इसके बावजूद मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि दुनिया में हमारी टीम सर्वश्रेष्ठ है।’ ऑस्ट्रेलिया अगले साल फरवरी और मार्च में वनडे चैंपियन भारत की मेजबानी करेगा, जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, इतने ही वनडे और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। गार्डनर ने कहा, ‘भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगा, और ऐसा होना भी चाहिए। उन्होंने हाल में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है। विश्व कप से पहले वनडे श्रृंखला में उन्होंने हमें कड़ी टक्कर दी थी और फिर विश्व कप के सेमीफाइनल में भी वे हम पर हावी रहे थे।’ उन्होंने कहा कि आगामी श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया को घरेलू धरती पर खेलने का फायदा मिलेगा लेकिन स्पष्ट किया कि भारत को किसी भी तरह से कम करके नहीं आंका जा सकता है। गार्डनर ने कहा, ‘वे हमारी परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके बारे में हम उनसे बेहतर जानते हैं। अगर वे हमें चुनौती देते हैं, तो हम जानते हैं कि उस स्थिति में क्या करना है।’ इस श्रृंखला में पिछले महीने वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद पहली बार दोनों टीम आमने-सामने होगी। गार्डनर ने कहा, ‘पिछले 12 से 18 महीनों में हमने केवल दो मैच हारे हैं। हमने जो दो मैच हारे हैं, वे दोनों सेमीफाइनल थे। इससे हमारे प्रदर्शन में निरंतरता का पता चलता है।’ ऑस्ट्रेलिया 2024 में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया था, जहां उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कम स्कोर वाले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।  

11 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया में दोबारा यहूदियों पर हमला, कार पर फायर बम फेंकने की घटना

सिडनी     आस्ट्रेलिया में क्रिसमम की सुबह से पहले एक बार फिर से यहूदी पर हमला किया गया है. असामाजिक तत्वों ने मेलबॉर्न में एक रब्बी की कार को जलाने की कोशिश की है. ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इसे कार की फायर बॉम्बिंग का नाम दिया है. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को संदिग्ध एंटी सेमिटिज्म करार दिया है.  एंटी-सेमिटिज्मका मतलब है यहूदियों के प्रति घृणा, पूर्वाग्रह, भेदभाव या दुश्मनी. यह नस्लवादी विचारधारा है जो यहूदियों को निशाना बनाती है, उन्हें दोषी ठहराती है या उनके खिलाफ हिंसा, बहिष्कार या साजिश फैलाती है.  ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने कहा कि क्रिसमस की सुबह से पहले एक रब्बी की कार पर आग लगाने वाला बम फेंका गया. घटना में कार का दरवाजा जल गया दिखता है. पुलिस ने इस रब्बी परिवार को रेस्क्यू कर लिया है.  पुलिस सेंट किल्डा ईस्ट में इस यहूदी विरोधी हमले की जांच कर रही है. गुरुवार को सुबह करीब 2.50 बजे बालाक्लावा रोड पर रब्बी के घर के ड्राइव वे में खड़ी एक सिल्वर सेडान कार में आग लगा दी गई थी.  इस कार के ऊपर 'हैप्पी हनुक्का' का एक छोटा सा बोर्ड लगा था.  पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन एहतियात के तौर पर रब्बी के परिवार को वहां से निकाल लिया गया. एक प्रवक्ता ने कहा, "मूरैबिन क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट के जासूस गुरुवार, 25 दिसंबर को सेंट किल्डा ईस्ट में लगी संदिग्ध आग की जांच कर रहे हैं." "जासूसों ने एक ऐसे व्यक्ति की पहचान की है जो उनकी जांच में मदद कर सकता है. घटना की जांच जारी है." जली हुई कार को गुरुवार सुबह ड्राइववे से हटा दिया गया, लेकिन उसकी खिड़कियों के टूटे हुए कांच मेलबर्न के यहूदी समुदाय के बीच स्थित घर के ड्राइववे में पड़े रहे. यह घर एक यहूदी स्कूल के सामने है, यहां सामने के दरवाज़े के पास एक छोटे बच्चे की साइकिल और जूतों की कतारें रखी थीं.  यह आगजनी की घटना बॉन्डी बीच पर हनुक्का फेस्टिवल में दो बंदूकधारियों द्वारा हमला करने के 11 दिन बाद हुई, जिसमें 15 बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी. यहूदियों का रोशनी का त्योहार हनुक्का 22 दिसंबर को खत्म हुआ था. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि बॉन्डी आतंकवादी हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया का यहूदी समुदाय शोक में है. मेलबर्न में एक कार पर आग लगाने की घटना संदिग्ध यहूदी-विरोधी भावना का एक और भयानक काम है. फेडरल अधिकारी मदद के लिए तैयार हैं.  पीएम अल्बनीज ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में इस तरह की नफरत के लिए कोई जगह नहीं है और इसे रुकना ही होगा. 

टोयोटा फॉर्च्यूनर ने ऑस्ट्रेलिया को कहा अलविदा, जानें बंद होने की बड़ी वजह

कैनबरा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) इन दिनों भारत में अपने दो फ्लैगशिप मॉडल इनोवा और फॉर्च्यूनर की बदौलत लगातार सफलता के सफर पर है। वहीं, पिकअप Hilux की पकड़ उतनी मजबूत नहीं दिखी। जबकि ऑस्ट्रेलिया में यह कहानी पूरी तरह पलट जाती है। वहां Hilux सबसे ज्यादा बिकने वाली टोयोटा कारों में से एक है। जबकि फॉर्च्यूनर का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। अब इसी गिरावट के चलते टोयोटा ऑस्ट्रेलिया ने फॉर्च्यूनर को बंद करने का बड़ा फैसला ले लिया है। कुछ ऐसी रही बिक्री फॉर्च्यूनर पिछले करीब 11 सालों से ऑस्ट्रेलियाई मार्केट में मौजूद है। बता दें कि जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 2,928 यूनिट फॉर्च्यूनर बेचीं। जबकि फोर्ड एवरेस्ट की बिक्री 21,915 यूनिट, Isuzu MU-X की 12,499 यूनिट, और टोयोटा की अपनी लेंड क्रूजर की 23,298 यूनिट रही। इतनी है फॉर्च्यूनर की कीमत ऑस्ट्रेलिया में फॉर्च्यूनर की कीमत AUD 59,000 (लगभग 34 लाख रुपये) से शुरू होकर AUD 72,500 (करीब 42 लाख रुपये) तक जाती है। जबकि Land Cruiser Prado की शुरुआती कीमत AUD 78,550 (करीब 46 लाख रुपये) है। टोयोटा ऑस्ट्रेलिया के सेल्स और मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट सीन हैंली ने कन्फर्म किया कि कंपनी 2026 तक फॉर्च्यूनर को अपने लाइनअप से हटा देगी। भारत में है काफी पॉपुलर भारत में यह तस्वीर बिल्कुल उलट है। यहां पिकअप ट्रक का कल्चर लगभग न के बराबर है। इसलिए फॉर्च्यूनर की डिमांड लगातार बनी हुई है। यह SUV यहां स्टेटस सिंबल मानी जाती है और लगातार Mahindra Scorpio और MG Gloster जैसी गाड़ियों को बिक्री में पीछे छोड़ती रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि Toyota जल्द ही भारत के लिए नई जनरेशन Fortuner ला सकती है।

भारतीय गेंदबाजों का कमाल: ऑस्ट्रेलिया ताश के पत्तों की तरह बिखरी, सुंदर-शिवम-अक्षर छाए

कैरारा भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब दोनों टीमों का सामना आखिरी मुकाबले में आठ नवंबर को होगा, जिसमें जीत हासिल कर भारत 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा। बता दें कि, कैरारा में खेले गए चौथे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में ही 119 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने तीन और अक्षर पटेल व शिवम दुबे को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। घर में ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार पांच मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपने घर में टी20 अंतरराष्ट्रीय के दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 2022 में सिडनी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 111 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्व डिफेंड किया। इससे पहले 2020 में भारत ने 162 रनों का लक्ष्य डिफेंड किया था। ऑस्ट्रेलिया की पारी 168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 18.2 ओवर में सिर्फ 119 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान मिचेल मार्श (30) ही 30 रन का आंकड़ा छू सके, जबकि मैथ्यू शॉर्ट (25) ने शुरुआत में कुछ आक्रामक शॉट लगाए। अक्षर पटेल ने शॉर्ट को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई, फिर जोश इंग्लिस (12) को बोल्ड किया। इसके बाद शिवम दुबे ने मिचेल मार्श और टिम डेविड (14) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया। ग्लेन मैक्सवेल (2) और जोश फिलिप (10) जल्दी लौट गए। आखिर में वाशिंगटन सुंदर ने कहर बरपाया। उन्होंने लगातार गेंदों पर मार्कस स्टोइनिस (17) और जेवियर बार्टलेट (0) को आउट करने के बाद अगली ओवर में एडम जंपा (0) को भी चलता किया। सुंदर ने मात्र तीन रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 20 रन पर दो विकेट और शिवम दुबे ने भी 20 रन पर दो विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को भी एक-एक सफलता मिली। भारत की पारी भारत की ओर से गिल के अलावा कोई और नहीं चला। उन्होंने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली।  अभिषेक शर्मा 21 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शुभमन गिल ने 39 गेंद पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे 18 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 10 गेंद में दो छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा पांच रन और जितेश शर्मा तीन रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर भी 12 रन ही बना सके। अर्शदीप खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। आखिर में अक्षर पटेल ने जरूर कुछ आक्रामक शॉट्स खेले। वह 11 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और जैम्पा ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा जेवियर बार्टलेट और स्टोइनिस को एक-एक विकेट मिला।  

टी20 सीरीज़ में झटका! ऑस्ट्रेलिया ने मैच से पहले किया चौंकाने वाला बदलाव

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है. उसने भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में टीम से एक स्टार खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है. बोर्ड चाहता है कि एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले टेस्ट में खेलने वाले सभी खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड के अगले राउंड में खेलते दिखें. इन दिनों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज चल रही है. तीन मैच हो चुके हैं और चौथा मुकाबला 4 नवंबर को गोल्ड कोस्ट के बिल पिप्पेन ओवल मैदान पर खेला जाना है. इस मैच में कंगारू टीम का तूफानी ओपनर नजर नहीं आएगा. उसे टी20 सीरीज से रिलीज कर दिया गया है. ये खिलाड़ी एशेज सीरीज की तैयारियों के लिए घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट खेलेगा. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने उसे शेफील्ड शील्ड के अगले दौर में खेलने के लिए मेंस टी20 टीम के स्क्वाड से रिलीज किया है. यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि स्टार ओपनर ट्रेविस हेड हैं, जो भारत के खिलाफ चल रही T20 सीरीज के बचे हुए दोनों मैच नहीं खेलेंगे. दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 सीरीज 8 नवंबर को खत्म होनी है. अब तक तीन मैच हुए हैं, पहला मैच बारिश से धुला था. दूसरे में ऑस्ट्रेलिया जबकि तीसरे में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी. लिहाजा ये सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. ट्रेविस हेड का बाहर होना टीम इंडिया के लिए राहत की बात है. उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी प्लेइंग 11 में आए ये देखने वाली बात होगी. टी20 सीरीज में हेड ने क्या किया था? ट्रेविस हेड ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 15 गेंदों में 28 रन बनाए थे. तीसरे मुकाबले में वो सिर्फ 6 रन बना सके थे. पहला मैच बारिश से रद्द हुआ था.ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम से रिलीज होने के बाद ट्रेविस हेड दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए शैफील्ड शील्ड मैच खेलेंगे. अब इस टीम के लिए खेलेंगे ट्रेविस हेड क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को बताया कि हेड अगले हफ्ते तस्मानिया के खिलाफ साउथ ऑस्ट्रेलिया शील्ड मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. जो जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के बाद उनका पहला प्रथम श्रेणी मैच होगा. टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला खिलाड़ियों के वर्कलोड को संतुलित करने और आने वाली एशेज सीरीज़ को ध्यान में रखते हुए लिया है. एशेज इसी महीने के आखिर में शुरू होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कुल 5 टेस्ट होंगे. स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी सोमवार से शुरू होने वाले न्यू साउथ वेल्स के शील्ड मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे. इसी तरह ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम से क्वींसलैंड के खिलाफ WACA ग्राउंड पर उतरने की तैयारी में हैं. पीठ की सर्जरी के बाद गेंदबाजी में वापसी के दौरान उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ था, जिसकी वजह से भारत के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में वह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे, अब अनुमान है कि वह इस मुकाबले में गेंदबाजी करेंगे.