samacharsecretary.com

बस्तर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मां दंतेश्वरी के किए दर्शन

जगदलपुर केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को देखते हुए शासन प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, इस कार्यक्रम की रुपरेखा की तैयारी का जायजा लेने के लिए नवरात्रि के 9वें दिन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर पहुंचे। जहां सबसे पहले माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंच बस्तर की सुख शांति की कामना से साथ ही मिशन 2026 के लिए कामना की।   बता दें कि आगामी 4 अक्तूबर को सिरहासार भवन में दशहरा पर्व के प्रमुख रस्म मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वहीं इसी कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह के आगमन को देखते हुए पुलिस विभाग के साथ ही शासन प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए 1 अक्तूबर की सुबह उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मां की पूजा अर्चना करने के साथ ही बस्तर की सुख-समृद्धि के लिए कामना भी की। पूजा-अर्चना के बाद विजय शर्मा कार्यक्रम स्थल की तैयारी को देखने के साथ ही स्थल का निरीक्षण करने के लिए भी पहुंचे। विजय शर्मा के द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के साथ ही एक बैठक की गई। जहां रूट चार्ट से लेकर अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गई।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, हालात का लिया जायजा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर हैं. उन्होंने बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई निरीक्षण किया. उनके साथ मंत्री केदार कश्यप और मंत्री टंक राम वर्मा भी मौजूद रहे. निरीक्षण के बाद मुख्ममंत्री बस्तर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए अधिकारियों के समीक्षा करेंगे. बाढ़ से प्रभावितों के लिए प्रशासन ने स्थापित किए राहत शिविर प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर भी स्थापित किए हैं, जहां उन्हें भोजन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इसके अलावा डोनेशन के माध्यम से कपड़े इकट्ठा कर उनका वितरण किया जा रहा है. रोटरी क्लब के सदस्यों ने कपड़े वितरित किए, जबकि पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों द्वारा भी राहत सामग्री प्रदान की गई. नीतीश वर्मा ने बताया कि लगभग 100 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 22 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कई मकानों को आंशिक क्षति हुई है.