samacharsecretary.com

Bigg Boss 20 में माही विज-आम्रपाली दुबे की भिड़ंत, भोजपुरी पहचान पर कमेंट से गरमाया माहौल

बिग बॉस 20' के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और तकरार का सिलसिला लगातार देखने के लिए मिल रहा है। शो में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच पहले से चल रहा तनाव अब एक बार फिर खुलकर सामने आया है। इस बार दोनों के बीच विवाद की शुरुआत किचन में चिकन बनाने को लेकर हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे कमेंट करने शुरू कर दिए।बहस के दौरान माही ने आम्रपाली की भोजपुरी पहचान को लेकर कुछ बातें कह दी। इसके बाद घर का माहौल काफी गरमा गया और दोनों की नाराजगी साफ नजर आई। माही का दखल देना आम्रपाली को पसंद नहीं आया दरअसल, 'बिग बॉस' के घर में खाना बनाने की जिम्मेदारी को लेकर अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच बहस देखने को मिलती है। हालिया घटना भी किचन से ही शुरू हुई। आम्रपाली दुबेकुकिंग कर रही थीं। इसी दौरान माही विज आईं और कुछ सवाल करने लगीं। खाना बनाने के दौरान माही का दखल देना आम्रपाली को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। आम्रपाली ने दिया माही को जवाब आम्रपाली का कहना था कि अगर वह किचन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं तो उन्हें अपने तरीके से खाना बनाने दिया जाना चाहिए। उन्हें यह बात भी खटकी कि माही खुद खाना नहीं बनाती, लेकिन कुकिंग के तरीके पर लगातार सवाल उठा रही हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ती गई और बातचीत तीखे शब्दों तक पहुंच गई। माही विज ने कहा- मेरे घर पर कुक है विवाद के बाद माही विज काफी गुस्से में नजर आईं। वह घर के दूसरे सदस्यों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करती दिखीं और इस दौरान रो भी पड़ी। माही ने अपने घर में कुक होने की बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं आता खाना बनाना। मेरे घर पर कुक है। मैंने कुक रखने के लिए बहुत मेहनत की है।' मुझे नहीं आता खाना बनाना। मेरे घर पर कुक है। मैंने कुक रखने के लिए बहुत मेहनत की है। 'मेरी जूती, मैं उन्हें दो मिनट में खत्म कर दूं' इसके बाद माही ने अपने खिलाफ हो रही बातों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, 'वे बहुत घटिया हैं। मेरी जूती, मैं उन्हें दो मिनट में खत्म कर दूंगी।' मामला यहीं नहीं रुका। बहस के दौरान माही ने कहा, 'थूकते होंगे भोजपुरी के लोग इस पर।' माही बोलीं- तुम मेरे लिए मायने ही नहीं रखतीं वहीं, आम्रपाली ने भी माही को जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। किचन में उन्होंने माही से खाना बनाते समय वहां से दूर रहने को कहा। इस पर माही ने जवाब दिया, 'तुम मेरे लिए मायने ही नहीं रखतीं।' इसके बाद आम्रपाली ने माही की कुकिंग को लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब माही खाना बनाती हैं तो 16 लोगों के लिए भी खाना पूरा नहीं पड़ता।  

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा, सलमान खान ने कहा- तुम ही हो रॉकस्टार

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. अपनी अलग पर्सनैलिटी, मजेदार अंदाज और बेबाक बातों की वजह से काजी शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गए हैं. अब वीकेंड का वार के नए प्रोमो में सलमान खान भी काजी के अंदाज की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. सलमान उन्हें ‘रॉकस्टार’ कहते हैं, जिसके बाद काजी का चेहरा खुशी से खिल उठता है. सलमान ने की काजी की तारीफ प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान कहते हैं कि इस घर में कितने भी स्टार्स हों, रॉकस्टार तो एक ही है, काजी तौकीर. इस पूरे हफ्ते आप ऊ…. करके चल रहे थे. इसके बाद सलमान  घर के सभी सदस्य काजी तौकीर के मशहूर अंदाज ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबी’ को दोहराने के लिए कहते हैं. घरवाले काजी की नकल करते हैं और इस पूरे पल को देखकर सलमान खान भी हंसते नजर आते हैं. इसके बाद सलमान, काजी से कहते हैं कि वह वाकई एक रॉकस्टार हैं. सलमान से अपनी तारीफ सुनकर काजी काफी खुश हो जाते हैं. काजी शो में अपनी मौजूदगी का एहसास लगातार करा रहे हैं. कभी वो अपने मजेदार डायलॉग से घरवालों को हंसाते हैं तो कभी उनकी हरकतों से घर में हलचल मच जाती है. उनकी यही एनर्जी बिग बॉस के दर्शकों को पसंद आ रही है. प्रोमो में सलमान खान काजी को एक गंभीर मुद्दे पर फटकार लगाते हुए भी दिखाई देते हैं. दरअसल, काजी ने घर के अंदर ऐसी स्थिति बना दी थी, जिससे सभी को लगा कि उन्हें कोई मेडिकल परेशानी हो रही है. इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें मेडिकल रूम में बुलाया. बताया जा रहा है कि मेडिकल रूम में काजी ने डॉक्टर के सामने माना कि वह केवल ड्रामा कर रहे थे और उन्हें वास्तव में कुछ नहीं हुआ था. इसी बात को लेकर सलमान खान उनसे नाराज नजर आए. सलमान ने समझाया कि इस तरह की हरकत से घरवालों के साथ-साथ दर्शक भी परेशान होते हैं. अरिजीत सिंह ने भी किया सपोर्ट काजी तौकीर को उनके पुराने दोस्त और मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का भी समर्थन मिला है. अरिजीत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वो जिंदगी में पहली बार ‘बिग बॉस’ देखेंगे, क्योंकि उनका ‘रॉकस्टार काजी’ शो में मौजूद है. दोनों की दोस्ती ‘फेम गुरुकुल’ के दौर से चली आ रही है.

Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति की हुई एंट्री, सलमान ने दिलाई पापा की पुरानी ‘अंडे वाली’ लड़ाई याद

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. 6 सितंबर को टेलीविजन पर बिग बॉस के नए सीजन का आगाज होने वाला है. फैन्स सलमान खान के शो को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. चर्चा थी कि शो में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी शो में हिस्सा लेने वाली हैं. अब शो के प्रोमो से ये कंफर्म हो गया है. प्रोमो में मनोज तिवारी अपने बेटी को सपोर्ट करने शो पर पहुंचे, जहां सलमान खान ने उनकी जमकर खिंचाई की.    सलमान ने लिए मजे बिग बॉस 20 के प्रोमो ने फैन्स का ध्यान खींचा है. वीडियो में मनोज तिवारी अपना फेमस रिंकिया के पापा गाना स्टेज पर एंट्री लेते हैं. शो के होस्ट सलमान खान हंसकर उनका वेलकम करते हैं. सलमान उनसे कहते हैं कि ऐसा तो नहीं कि हमने ताथस्तु बोला और आपने सोचा कि बिग बॉस में 2-2 बार आ सकते हैं. मनोज तिवारी कहते हैं कि अपनी बेटी को आज बिग बॉस के दरवाजे छोड़ने आया हूं. मनोज तिवारी की बेटी रीति सिंगिंग करते हुए स्टेज पर आती हैं. सलमान उनसे कहते हैं कि घर में अंडे को लेकर कभी फाइट मत करना. बाप पर मत जाना. ये सुनकर मनोज तिवारी शरमा जाते हैं. बता दें कि मनोज तिवारी बिग बॉस के चौथे सीजन में कंटेस्टेंट बनकर आए थे. इस सीजन में डॉली बिंद्रा भी थीं. दोनों के बीच अंडे को लेकर लड़ाई हुई थी. मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा की ये फाइट शो के आइकॉनिक किस्सों में गिनी जाती है. चौथे सीजन की विनर श्वेता तिवारी थीं. क्या करती हैं रीति? रीति तिवारी, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी (प्रतीमा पांडे) की बेटी हैं. 23 जून 2001 को जन्मी रीति इस समय 25 साल की हैं और उन्होंने फिल्मी दुनिया से परे अपनी अलग पहचान बनाई है. रीति 'रीति स्पोर्ट्स' की डायरेक्टर हैं और साथ ही 'जूनी कंपनी' नाम की जूलरी फर्म की को-फाउंडर भी हैं. वह एक सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर भी हैं. मनोज तिवारी ने बेटी रीति के लिए अपना पूरा सपोर्ट जताया है. हालांकि, उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी से उनका रिश्ता टूट चुका है, लेकिन बेटी के लिए वे आज भी खड़े हैं. रीति तिवारी का शो में आना टीआरपी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. उनके पिता की राजनीतिक छवि शो में नया ड्रामा और चर्चा पैदा कर सकती है. सलमान खान की वॉर्निंग के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि रीति शो में कैसे खेलती हैं और क्या वे अपने दम पर दर्शकों का दिल जीत पाती हैं.

अब्दू रोजिक का खुलासा: बिग बॉस से एक भी पैसा नहीं मिला, टीम पर लगाया धोखे का आरोप

सलमान खान के शो बिग बॉस में जो भी आया है, उसे फायदा जरूर मिला है. पैसा हो या काम, बिग बॉस शो ने हर किसी की किस्मत पलटी है. ताजिकिस्तान वाले अब्दू रोजिक भी साल 2022-23 में सलमान के शो पर आए थे. यहां उन्हें लोगों का बेशुमार प्यार मिला. लेकिन अब्दू ने बिग बॉस से एक भी रुपये की कमाई नहीं की थी. अब्दू को मिला धोखा हाल ही में अब्दू रोजिक ने हाउस ऑफ जेन पॉडकास्ट में बताया कि उनकी टीम ने उनका गलत फायदा उठाया. जो लोग उनके काम को मैनेज किया करते थे, उन्होंने अब्दू को ठगा और उनके सारे पैसे हड़प लिए. अब्दू ने कहा- इस दुनिया में लोगों को आपकी परवाह नहीं होती. मैंने उनके साथ तीन-चार साल काम किया. उन्होंने मुझे आगे बढ़ने में मदद की, लेकिन मैंने जो शो किए, उनसे मिलने वाला पैसा उन्होंने ले लिया. सोचिए, बिग बॉस के लिए मुझे एक डॉलर भी नहीं मिला. उन्होंने मुझे बुरी तरह धोखा दिया. उन्होंने मेरा सब कुछ ले लिया. अब्दू का ये भी कहना है कि कई लोग सोशल मीडिया पर उनकी लाइफस्टाइल देखकर ये सोचते हैं कि वो काफी अमीर हैं. मगर हकीकत एकदम उलटी है. बिग बॉस फेम ने कहा- जब लोग मुझे देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि मैं करोड़पति हूं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि मैं कितना बोझ ढो रहा हूं. कैमरे के सामने आप खुश, मुस्कुराते हुए, तस्वीरें खिंचवाते हैं, लेकिन घर जाते ही सारी परेशानियों का तनाव महसूस करते हैं. 'लोग सोचते हैं कि मैं बहुत अमीर हूं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि मेरे पास न तो कार है और न ही घर. अच्छे लोगों के साथ काम करना बहुत जरूरी है. मेरी बस यही गुजारिश है कि लोग ईमानदार रहें और साफ-सुथरा काम करें. मुझे धोखा न दें. शायद मेरी लंबाई की वजह सें लोग मुझे कम आंकते हैं और सोचते हैं कि वो मुझे बेवकूफ बना सकते हैं. लेकिन असल में, मैं उनकी हर चाल समझ जाता हूं. हमें बहुत सावधानी बरतनी चाहिए कि हम किस पर भरोसा करते हैं और किसके साथ व्यापार करते हैं.' हाईट बनी अड़चन अब्दू ने आगे ये भी बताया कि कैसे उनकी शारीरिक बनावट के कारण लोग अक्सर उन्हें कम आंकते हैं और धोखा देते हैं. उन्हें ग्रोथ हार्मोन डेफिशियेंसी नाम की बीमारी है, जिसमें उनका कद उम्र के हिसाब से छोटा है. उन्होंने कहा, 'जब भी मैं काम के लिए बाहर जाता हूं, लोग मुझसे सीधे बात नहीं करते. वो मान लेते हैं कि मुझे बातें समझ नहीं आतीं और वो अपनी टीम से बात करना पसंद करते हैं. मैं देखता हूं कि वो दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं और मेरे साथ कैसा व्यवहार करते हैं, इसमें कितना अंतर है.'

बिग बॉस 20 की तैयारियां शुरू, सलमान खान के शेड्यूल में फिल्म शूटिंग भी शामिल

सुपरस्टार होस्ट सलमान खान की वजह से बिग बॉस इंडियन टीवी के सबसे फेमस और सफल रियलिटी शो में से एक बना हुआ है. गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और बसीर अली जैसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स के साथ सुर्खियां बटोरने वाले बेहद सफल 19वें सीजन के बाद, मेकर्स अब अगले चैप्टर की तैयारी कर रहे हैं. इस जोश को बनाए रखने के लिए, वे आने वाले खास 20वें सीजन को और भी बड़ा और ड्रामैटिक बनाने की योजना बना रहे हैं. वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस का नया सीजन 21 सितंबर को शुरू होने वाला है. रियलिटी शो के सेट पर लौटने से पहले, सलमान खान अपनी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट करने की योजना बना रहे हैं. इस मचअवेटेड बिना नाम वाली फिल्म का डायेरक्शन वामसी पैदिपल्ली कर रहे हैं और इसमें नयनतारा ली लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान की टीम उनके शेड्यूल को बहुत सावधानी से मैनेज कर रही है.  उनका टारगेट यह सुनिश्चित करना है कि फिल्म की शूटिंग बिना किसी देरी के आगे बढ़े और साथ ही उन्हें रियलिटी शो को होस्ट करने के लिए भी पर्याप्त समय मिले. कैसा होगा बिग बॉस 20वां सीजन? बिग बॉस 20 की तैयारियां आधिकारिक तौर पर आगे बढ़ रही हैं. ऑडिशन और शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है, और कास्टिंग टीम ने पहले ही कई जाने-माने टेलीविजन स्टार्स से संपर्क करना शुरू कर दिया है. इस सीजन में, मेकर्स पारंपरिक टीवी सेलिब्रिटीज से आगे बढ़कर सोच रहे हैं.  ऐसी भी काफी चर्चा है कि पिछले सीजन के कुछ जाने-पहचाने चेहरे शो में वापसी कर सकते हैं. हालांकि प्रोड्यूसर्स अभी के लिए सटीक फॉर्मेट और थीम को गुप्त रख रहे हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स की अंतिम सूची और इस साल के बड़े ट्विस्ट प्रीमियर की तारीख के करीब बताए जाएंगे. सलमान के आने वाले प्रोजेक्ट्स सलमान खान अपनी अगली बड़ी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के लिए तैयारी कर रहे हैं. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन और चित्रांगदा सिंह के साथ बनी इस फिल्म में सुपरस्टार असल जिंदगी के दिवंगत हीरो, कर्नल बिक्कुमाला संतोष बाबू की वर्दी में नजर आएंगे. शुरू में इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ़ गलवान' रखा गया था. लेकिन 16 मार्च, 2026 को सलमान खान ने एक जबरदस्त नया पोस्टर जारी करके फैन्स को चौंका दिया.