samacharsecretary.com

जामनगर एयरपोर्ट पर सितारों की खास मुलाकात वायरल

10 अप्रैल को अनंत अंबानी ने धूमधाम से अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. अनंत अंबानी के जन्मदिन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स जामनगर पहुंचे थे. 11 अप्रैल की सुबह सेलेब्स जामनगर से मुंबई के लिए रवाना हुए. जामनगर एयरपोर्ट से सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आ रहे हैं. वीडियो में रणवीर सिंह और सलमान खान व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से मिलते नजर आ रहे हैं. क्रिकेटर से मिले सलमान-रणवीर व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह और सलमान खान संग मुलाकात का वीडियो शेयर किया है. वो जामनगर एयरपोर्ट पर उनसे मिले, और दोनों स्टार्स ने खुशी-खुशी ऑटोग्राफ दिए. रणवीर के साथ वीडियो शेयर करते हुए भीमा ने धुरंधर स्टार की तारीफ की और लिखा, धुरंधर रणवीर सिंह के साथ. कभी-कभी जिंदगी ऐसे पल देती है जो कभी भूलते नहीं. आज ऐसा ही दिन था. रणवीर सिंह से मिलने का मौका मिला. जिंदगी में बहुत लोगों से मिला हूं, लेकिन आज जो सादगी, विनम्रता और सम्मान मिला. वो सच में खास था. सुपरस्टार बनना तो एक बात है, लेकिन सच्चा इंसान बनना ही असली स्टार बनाता है.ये पल हमेशा याद रहेगा. रणवीर सिंह के अलावा वो सलमान खान से भी मिले. उन्होंने दबंग खान की तारीफ में लिखा कि सलमान खान के साथ. सपने लिमिट्स नहीं देखते वो हिम्मत देखते हैं. क्रिकेट फील्ड से सलमान खान से मिलना तक भीमा खुंटी के लिए गर्व का पल रहा.    

Farhan Akhtar का हॉलीवुड डेब्यू, निभाएंगे मशहूर म्यूजिकल माइस्त्रो का किरदार

मुंबई बॉलीवुड के सबसे टैलेंटिड आर्टिस्ट के तौर पर जानें जाने वाले फरहान अख्तर इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक के तौर पर मशहूर हैं. फरहान एक एक्टर, डायरेक्टर, म्यूजिशियन, राइटर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जो उन्हें इंडस्ट्री के बाकी सितारों में काफी अलग बनाता है. फरहान एक एक्टर, डायरेक्टर, म्यूजिशियन, राइटर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जो उन्हें इंडस्ट्री के बाकी सितारों में काफी अलग बनाता है. फरहान बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्म डॉन 3 को लेकर चर्चा में है. उनकी प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल और एक्टर रणवीर सिंह के बीच चल रही तकरार के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. फरहान बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्म डॉन 3 को लेकर चर्चा में है. उनकी प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल और एक्टर रणवीर सिंह के बीच चल रही तकरार के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर बॉलीवुड में शानदार पारी खेलने के बाद अब अपना हॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर बॉलीवुड में शानदार पारी खेलने के बाद अब अपना हॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. फरहान ने ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर सैम मेंडेस के साथ हाथ मिलाया है. एक्टर सैम की अगली फिल्म 'द बीटल्स: ए फोर फिल्म सिनेमैटिक इवेंट' में म्यूजिक माइस्त्रो पंडित रवि शंकर के किरदार में नजर आ सकते हैं. एक्टर सैम की अगली फिल्म 'द बीटल्स: ए फोर फिल्म सिनेमैटिक इवेंट' में म्यूजिक माइस्त्रो पंडित रवि शंकर के किरदार में नजर आ सकते हैं. ये फिल्म अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े और फेमस बैड्स में से एक द बीटल्स की जर्नी को अलग-अलग पर्सपेक्टिव से दिखाएगी. फिल्म में द बीटल्स के इंडियन क्लासिकल म्यूजिक को लेकर प्यार को दिखाया जाएगा. ये फिल्म अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े और फेमस बैड्स में से एक द बीटल्स की जर्नी को अलग-अलग पर्सपेक्टिव से दिखाएगी. फिल्म में द बीटल्स के इंडियन क्लासिकल म्यूजिक को लेकर प्यार को दिखाया जाएगा. सितार वादक रवि शंकर से द बीटल्स म्यूजिक बैंड के जॉर्ज हैरिसन काफी प्रभावित थे. 1960 के दशक में द बीटल्स म्यूजिक बैंड ने इंडियन क्लासिकल म्यूजिक को अपने गानों में शामिल किया था. सितार वादक रवि शंकर से द बीटल्स म्यूजिक बैंड के जॉर्ज हैरिसन काफी प्रभावित थे. 1960 के दशक में द बीटल्स म्यूजिक बैंड ने इंडियन क्लासिकल म्यूजिक को अपने गानों में शामिल किया था. इसकी झलक बीटल्स के कई गानों में देखने को मिलती है. ये वो दौर था, जब इंडियन म्यूजिक और हॉलीवुड सॉन्ग्स के इस फ्यूजन को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया था. इसकी झलक बीटल्स के कई गानों में देखने को मिलती है. ये वो दौर था, जब इंडियन म्यूजिक और हॉलीवुड सॉन्ग्स के इस फ्यूजन को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया था.

जब हॉलीवुड पहुंचा बॉलीवुड में: ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के किरदार बने देसी सितारे, वेकना से करण-अर्जुन तक

मुंबई नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही 'स्ट्रेंजर थिंग्स 5' काफी भावुक करने वाला है क्योंकि इसके बाद अब इस सीरीज का कोई नया सीजन नहीं आएगा। एल समेत बाकियों ने मिलकर अंत में वेकना को मार दिया और अपने नए सफर की शुरुआत पर निकल गए। अब इस सीरीज पर कई मीम्स बन रहे हैं। साथ ही कुछ फोटोज भी सामने आई हैं, जिसमें इस सीरीज के किरदार, बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर्स पर नजर आ रहे हैं। और उसे देख लोगों की हंसी भी छूट रही है। इंस्टाग्राम पर एक क्रिएटर ने 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के किरदारों की कुछ AI-जेनेरेटेड तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें यश चोपड़ा की फिल्म 'मोहब्बतें' में अमिताभ बच्चन की जगह वेकना और शाहरुख खान-ऐश्वर्या की जगह पर माइक-इलेवन को दिखाया गया है। फिल्म 'करण-अर्जुन' के पोस्टर पर स्टीव और जॉनथन हैं, जिनको शाहरुख-सलमान की जगह दिखाया गया है। 'मैंने प्यार किया' में भी माइक और एल दिखाई दे रहे हैं। 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के एक्टर्स बॉलीवुड अवतार में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के पोस्टर पर स्टीव, नैंसी और जॉनथन तो 'हम आपके हैं कौन' में जॉयस और हॉपर की फोटो लगाई गई है। 'ओम शांति ओम' में लूकस और मैक्स की तस्वीर है। 'हम दिल दे चुके सनम' के पोस्टर पर भी स्टीव, नैंसी और जॉनथन हैं। हालांकि 'हाफ गर्लफ्रेंड' में डस्टिन और एरिका को देख लोग शॉक्ड हैं क्योंकि उनके बीच कुछ ऐसा एंगल देखने को नहीं मिला था। 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के किरदारों को यूं देख फैंस का रिएक्शन 'आशिकी 2' में बिली और केरेन हैं, 'खलनायक' के पोस्टर पर एल, माइक और वेकना नजर आ रहे हैं। 'बाजीगर' में एल, मैक्स और हेनरी दिखाई दे रहे हैं। 'तू झूठी मैं मक्कार' में विल और रॉबिन को रणबीर-श्रद्धा की जगह पर दिखाया गया है। ये देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट किया। एक ने लिखा, 'एडिटर को मेरी तरफ से अंधाधुंध इज्जत।' एक ने लिखा, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर और बाजीगर रियल लग रही।' एक ने लिखा, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 1000% रिलेट कर रहा है।' एक ने लिखा, 'पति पत्नी और वो में माइक-एल और विल।'

बॉलीवुड में संघर्ष करती शहनाज गिल, एक्ट्रेस ने अपने दर्द का किया खुलासा

मुंबई एक्ट्रेस शहनाज गिल को लोग काफी पसंद करते हैं. शो ‘बिग बॉस 13’ में आने के बाद काफी मशहूर हो गई हैं. उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में भी काम किया है. हाल ही में उन्हें ‘बिग बॉस 19’ में देखा गया था. वहीं, अब उन्होंने अपने इंटरव्यू में हिंदी और पंजाबी सिनेमा के बारे में कई बातें कही हैं. मुझे शो पीस की तरह इस्तेमाल किया बता दें कि शहनाज गिल ने फरीदून शहरयार से बातचीत में बताया है कि उन्होंने अपने प्रोजेक्ट में पैसा क्यों लगाया है? बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- ‘मुझे अच्छी स्टोरीज नहीं मिल रही हैं. मुझे फिल्मों में शो पीस की तरह इस्तेमाल किया गया. मुझे एक ही तरह की कहानियां मिल रही थीं, जिनमें कुछ भी नया नहीं था और कोई अच्छा संदेश भी नहीं था. ऐसे में मैंने सोचा कि खुद पर पैसा लगाना सही रहेगा.’ एक्ट्रेस ने आगे बताया कि पिछले 5 सालों से उन्हें पंजाबी फिल्मों के ऑफर आ रहे थे. हालांकि वह अच्छी फिल्म के इंतजार में थीं. कुछ ऐसा जिससे पंजाबी फिल्म में उनकी वापसी अच्छी तरह से हो सके. पंजाबी फिल्मों में काम करने पर शहनाज ने कहा ‘कई लोग मुझसे कहते हैं कि मैंने पंजाबी फिल्मों में वक्त बर्बाद किया. हालांकि ऐसा नहीं है. मैंने यहां बहुत कुछ सीखा है. पंजाबी इंडस्ट्री बहुत बड़ी है. बॉलीवुड फिल्में तब तक नहीं चलतीं जब तक उनमें पंजाबी गाना न डाला जाए. वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल को आखिरी बार पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ में देखा गया. एक्ट्रेस ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था और इसका निर्देशन अमरजीत सिंह सरोन ने किया था.