samacharsecretary.com

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ ने 7वें दिन कमाए 2 करोड़

 सिनेमाघरों में 15 मई को दो फिल्में रिलीज हुई थी. जिसमें पहला आयुष्मान खुराना का पति पत्नी और वो दो थी. वहीं दूसरी संजय दत्त की आखिरी सवाल थी. दोनों फिल्में अभी भी धीमी ही सही, लेकिन कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए है. आइये एक नजर उनके कलेक्शन पर डालते हैं. पति पत्नी और वो दो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. पति पत्नी और वो दो ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और पहले दिन मात्र 4 करोड़ रुपये कमाए. सातवें दिन, ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार इसने सातवें दिन 4,940 शो में 2.00 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 29.00 करोड़ हो गया. विदेशों में, फिल्म ने सातवें दिन 0.50 करोड़ कमाए. वहीं टोटल कमाई 40.28 करोड़ हुई. आखिरी सवाल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 इस बीच, Sacnilk के अनुसार, आखिरी सवाल ने सातवें दिन 871 शो में 0.19 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल 2.78 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म ने कुल 0.50 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद कलेक्शन 3.81 करोड़ हो गया. फिल्म में संजय दत्त, अमित साध और समीरा रेड्डी मुख्य भूमिकाओं में हैं. आखिरी सवाल की कहानी विक्की नाम के एक प्रतिभाशाली लेकिन अप्रत्याशित छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़ा विवाद खड़ा कर देता है. एक साधारण अकादमिक असहमति के रूप में शुरू हुआ यह मामला सनसनीखेज समाचार एंकर और एक महत्वाकांक्षी राजनीतिक कार्यकर्ता के कारण जल्द ही राष्ट्रीय टेलीविजन पर तमाशा बन जाता है. यह बॉलीवुड फिल्म गांधीजी की हत्या और आपातकाल सहित अत्यंत संवेदनशील ऐतिहासिक और राजनीतिक विषयों को उजागर करती है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान,1000 करोड़ क्लब के बेहद करीब रणवीर सिंह, तोड़ा वर्ल्डवाइड कमाई का रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर अक्सर सुनामी आती है, लेकिन रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने जो कर दिखाया है, उसने बॉलीवुड के पिछले सारे कीर्तिमानों को बौना साबित कर दिया है. 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के महज 16 दिनों के अंदर ही भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जो तहलका मचाया है, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. फिल्म की रफ्तार को देखकर अब यह कहना गलत नहीं होगा कि इसने कमाई के मामले में एक ऐसी लकीर खींच दी है, जिसे पार करना आने वाले समय में किसी भी बड़ी फिल्म के लिए एक बड़ी चुनौती होगी. 1000 करोड़ के करीब फिल्म सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'धुरंधर: द रिवेंज' अब भारत में ₹1,000 करोड़ के नेट कलेक्शन क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है. फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के दूसरे हफ्ते के अंत तक इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹961 करोड़ (Net) बटोर लिए हैं. और सिर्फ हिंदी वर्जन की कमाई करीब 899 करोड़ रुपये हो चुकी है. अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि यह किस दिन एक हजार करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करती है. वर्ल्ड वाइड 1500 करोड़ पार फिल्म की कामयाबी सिर्फ देश तक सीमित नहीं है, बल्कि ओरवसीज में भी इसने झंडे गाड़ दिए हैं.  इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में ₹1,501 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लिया है. महज दो हफ्तों के अंदर वर्ल्डवाइड इतनी बड़ी कमाई करने वाली यह अब तक की पहली भारतीय फिल्म बन गई है. शुक्रवार कितना कलेक्शन रहा? सैकनिल्क का डेटा बताता है कि शुक्रवार को, सिनेमाघरों में अपने 16वें दिन, इस स्पाई थ्रिलर ने घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर ₹21.55 करोड़ की नेट कमाई की. यह गुरुवार की कमाई ₹18.30 करोड़ से 20% ज्यादा है, जो फिल्म के लिए अच्छे संकेत हैं, क्योंकि यह भारत में ऐतिहासिक ₹1000 करोड़ की नेट कमाई के करीब पहुंच रही है. वहीं फिल्म की बात करें तो  रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी नजर आए हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज हुई थी. पहली धुरंधर ने दुनिया भर में ₹1300 करोड़ कमाए थे और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है.