samacharsecretary.com

पटियाला में पुल हादसे की जांच तेज, प्रशासन ने रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और ट्रैफिक डायवर्जन के दिए निर्देश

पटियाला. पटियाला बाईपास पर एनएच-7 स्थित भाखड़ा मेन लाइन नहर पर बना स्टील ट्रस पुल ढहने के बाद जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने और नहर में पानी की सप्लाई बहाल रखने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। डिप्टी कमिश्नर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरपर्सन हिमांशु जैन ने इस संबंध में आदेश जारी कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आदेश के अनुसार पुल का मलबा नहर में गिरने के चलते जनसुरक्षा, यातायात के सुचारू संचालन और नहर की सप्लाई बहाल रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। घटना स्थल को बैरिकेडिंग करवाया जाएगा डीसी की ओर से जारी आदेश में पटियाला के एसएसपी को घटनास्थल पर बैरिकेडिंग करवाने और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिला लोक संपर्क अधिकारी को पुल बंद होने और वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देते हुए सार्वजनिक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करने को कहा गया है।

चंबल नदी पर शुरू हुआ भव्य हैंगिंग पुल का निर्माण, शोर से जलीय जीवों को बचाएंगे नोइस बैरियर

 मुरैना  ग्वालियर-आगरा के बीच सफर को सुगम और सुरक्षित करने के लिए बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम शुरू हो गया है। ढाई साल में तैयार होने वाली इस परियोजना का सबसे अनोखा निर्माण चंबल नदी पर बनने वाला हैंगिंग पुल (केबल स्टेड पुल) होगा। डेढ़ किलोमीटर से लंबा यह पुल बिना किसी पिलर के तारों पर झूलता नजर आएगा। इस पर दौड़ने वाले वाहनों की आवाज नदी के जलीयजीवों को किसी तरह से परेशान नहीं करेगी। इसीलिए यह पुल प्रदेश में अब तक का पहला होगा। काम शुरू हुए हो गया एक महीना गौरतलब है, कि 4612 करोड़ रुपये की लागत से 88.4 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। सिक्सलेन के इस एक्सप्रेस-वे से ग्वालियर और आगरा के बीच की दूरी 32 किलोमीटर कम हो जाएगी। आगरा से मुरैना तक का सफर 35 से 40 मिनट और आगरा से ग्वालियर तक की यात्रा 60 से 65 मिनट में पूरी हो जाएगी। जमीन अधिग्रहण के बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस का काम ग्वालियर और मुरैना जिले की सीमा में शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट में सबसे विशेष निर्माण मुरैना जिले के ऐसाह गांव के पास हो रहा है। यहां चंबल नदी पर हैंगिंग पुल बनाया जा रहा है। 1600 मीटर लंबे इस पुल का काम एक महीने पहले ही शुरू हुआ है। नदी में कोई नहीं बनेगा पिलर वर्तमान में जमीन को समतल कर नदी किनारे पिलर बनाने का काम किया जा रहा है। अन्य पुलों की तरह नदी में कोई पिलर नहीं बनेगा, इसीलिए इस पुल के निर्माण के कारण घड़ियाल, कछुए और डाल्फिन जैसे जलीयजीवों के रहवास प्रभावित नहीं होंगे। हैंगिंग ब्रिज के निर्माण की योजना के समय ही इस बात पर ध्यान रखा गया, कि इस सिक्सलेन हाईवे पर इतनी मात्रा में वाहन दौड़ेंगे, कि उनकी आवाज से नदी के शांत व एकांतप्रिय जलीयजीव परेशान रहेंगे। वह अपना प्राकृतिक रहवास छोड़ सकते हैं। इसीलिए पुल के नीचे और किनारों पर ऐसे नोइस बैरियर लगाए जाएंगे, जो वाहनों के प्रेशर हार्न की कानफोडू आवाज, इंजनों की आवाज को नदी तक नहीं पहुंचने देगा। यानी पुल के नीचे मौजूद इंसान को भी यह आवाजें सुनाई नहीं देंगी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण की अवधि मार्च 2029 तक रखी है, लेकिन यह हैंगिंग पुल डेढ़ से दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। सैकड़ों किसानों को मुआवजे का भुगतान रुका ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए मुरैना व अंबाह ब्लाक के 26 गांवों के सात हजार से ज्यादा किसानों की जमीन ली गई है। मुरैना ब्लाक के 22 गांवों के 6755 किसानों की 180.9205 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हुआ है। वहीं अंबाह ब्लाक के तीन गांवों के 582 किसानों की 20.2470 हेक्टेयर जमीन इस प्रोजेक्ट के लिए ली गई है। अंबाह ब्लॉक के किसानों को मिल चुका है मुआवजा अंबाह ब्लॉक के अधिकांश किसानों का जमीन के बदले मुआवजा मिल चुका है, लेकिन मुरैना ब्लॉक के 350 से अधिक किसानों के खातों में मुआवजे की राशि जमा नहीं हुई है। इसके पीछे एनएचएआइ व राजस्व विभाग का तर्क है, कि कुछ किसान अपने पतों पर नहीं मिल रहे, कुछ के बैंक खाते व अन्य जानकारी सही नहीं मिल रही, इसीलिए भुगतान होना शेष है।     हैंगिंग पुल का काम ऐसाह घाट पर शुरू हो गया है। 1600 मीटर के पुल का 600 मीटर का हिस्सा नदी के ऊपर होगा, जो तारों पर लटका होगा। इसमें नोइस बैरियर (साउंड प्रूफ सिस्टम) लगाया जाएगा, जिससे वाहनों के हार्न व इंजनों की आवाज नदी के जलीयजीवों को परेशान न करे। कुछ किसानों का भुगतान बैंक खातों की सही जानकारी न मिलने, कुछ किसान सही पते पर नहीं मिल रहे हैं। इनके भुगतान भी जल्द करवा दिया जाएगा। – प्रशांत मीणा प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई  

Mohali News: शहर को मिलेगी नई कनेक्टिविटी, 120 मीटर लंबे पुल का होगा निर्माण

मोहाली. ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने शहर के पुराने प्रवेश द्वार बलौंगी पुल की खस्ताहाल स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाया है। गमाडा 120 मीटर लंबे नए हाई लेवल आरसीसी पुल का निर्माण करेगा। इसके साथ ही मौजूदा पुल का जीर्णोद्धार और मजबूतीकरण भी किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 24 अगस्त को निविदा जारी कर दी गई है। यह नया पुल बलौंगी के पास सौ फीट चौड़ी सड़क पर बनेगा। लंबे समय से पुल की मरम्मत और मार्ग को बेहतर बनाने की मांग की जा रही थी, जिससे अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। गमाडा के मुख्य अभियंता अजय गर्ग ने बताया कि नए पुल के निर्माण के बाद पांच साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी शामिल होगी। बलौंगी फ्लाईओवर से प्रस्तावित नए पुल के पास की सड़क के मौजूदा दोहरी सड़क की मरम्मत और नई परत बिछाने का काम भी किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया और रखरखाव गमाडा ने 24 अगस्त को इस परियोजना के लिए निविदा जारी की है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 सुबह 11 बजे निर्धारित की गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। पूरे प्रोजेक्ट में निर्माण के बाद पांच साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी शामिल होगी। लोगों ने मांग की है कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी न की जाए। परियोजना को तय समय में पूरा किया जाए ताकि वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके। यात्रियों के लिए महत्व बलौंगी पुल मोहाली के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश मार्ग रहा है। मोहाली के तेजी से विकसित होने से पहले भी इस रास्ते का इस्तेमाल शहर में आने-जाने के लिए किया जाता था। आज भी सैकड़ों वाहन रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। यह पुल मोहाली, बलौंगी और आसपास के गांवों के अलावा चंडीगढ़ और खरड़ की ओर जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। रोजाना तीस हजार से अधिक लोग इस पुल का उपयोग करते हैं। स्थानीय लोगों की चिंता पुल की सड़क और आसपास का मार्ग वाहन चालकों के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ था। सड़क का एक हिस्सा टूटने के बाद यहां हादसे का खतरा बढ़ गया था। स्थानीय लोगों सुरेंद्र सिंह और वंदना ने पुल की खराब हालत पर चिंता जताई थी। उन्होंने किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते स्थायी समाधान की मांग की थी। नए पुल के निर्माण से यातायात व्यवस्था बेहतर होने और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू गमाडा की ओर से 120 मीटर लंबे पुल को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पुल को जल्द की बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए गमाडा ने प्लान तैयार कर दिया है। – अजय गर्ग, चीफ इंजीनियर , गमाडा 

चंडीगढ़ को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सुखना चो पर बनेगा फोरलेन एलिवेटेड पुल; दिसंबर से काम शुरू

चंडीगढ़  शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने और मानसून के दौरान निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बापूधाम-शास्त्री नगर के पास सुखना चो पर फोरलेन एलिवेटेड पुल का निर्माण दिसंबर में शुरू होने की संभावना है। चीफ इंजीनियर सीबी ओझा के अनुसार, टेंडरों का मूल्यांकन किया जा रहा है। 16.63 करोड़ से बनने वाले इस पुल का निर्माण कार्य दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद है, जिसे 12 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बापूधाम-शास्त्री नगर के पास सुखना चो पर बना मौजूदा लो-लेवल पुल बरसात के दौरान परेशानी का कारण बनता है। सुखना झील से पानी छोड़े जाने पर जलस्तर बढ़ने के कारण इस रास्ते को बंद करना पड़ता है। जुलाई 2023 में पानी के तेज बहाव से पुल को काफी नुकसान पहुंचा था और इसे पांच दिन तक बंद रखना पड़ा था। यह मार्ग मनीमाजरा, पंचकूला और मनीमाजरा के आसपास के क्षेत्रों से चंडीगढ़ आने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। पुल बंद होने पर वाहनों का दबाव मध्यमार्ग पर बढ़ जाता है, जिससे सुबह और शाम के व्यस्त समय में लंबा जाम लग जाता है। सेक्टर-26 से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी प्रस्तावित फोरलेन एलिवेटेड पुल को मौजूदा पुल से अधिक ऊंचाई पर बनाया जाएगा, ताकि मानसून के दौरान सुखना झील से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर भी आवाजाही प्रभावित न हो। इससे सेक्टर-26 को सेक्टर-13, चंडीगढ़ आईटी पार्क, किशनगढ़ और पंचकूला स्थित मनसा देवी काॅम्प्लेक्स से जोड़ने वाले मार्ग पर यातायात सुचारु रखने में मदद मिलेगी। इस रास्ते का इस्तेमाल हरियाणा सचिवालय, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, राॅक गार्डन और बर्ड पार्क जाने वाले लोग भी करते हैं। अधिकारियों के अनुसार, पुल बनने से मौजूदा यातायात अवरोध दूर होगा और लोगों को हर मौसम में निर्बाध कनेक्टिविटी मिल सकेगी।मालूम हो कि पंजाब यूनिवर्सिटी और पीजीआई में बनने वाले अंडरपास के लिए प्रशासन ने टेंडर जारी कर दिया है।

पातरा अंडरपास बंद होने की आशंका के बीच राहत, दिसंबर तक चालू होगा ऐशबाग 90-डिग्री ब्रिज

भोपाल भोपाल शहर में पातरा अंडरपास को 3 अक्टूबर से बंद किए जाने की संभावनाओं के बीच ऐशबाग 90 डिग्री ब्रिज को जल्द शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। पात्रा अंडरपास बंद करने की सूचना पर रहवासियों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद ट्रैफिक विभाग ने रेलवे को अंडरपास बंद करने की अनुमति नहीं दी। हालांकि रेलवे की ओर से इस हिस्से में प्लेटफार्म नंबर-1 के लिए ट्रैक का काम किया जाना है। ऐसे में वैकल्पिक यातायात व्यवस्था तैयार होने के बाद अंडरपास को बंद किया जाना प्रस्तावित है। लोगों कहना है कि बोगदा पुल मार्ग पहले ही मेट्रो लाइन निर्माण के चलते बंद है, बरखेड़ी फाटक बंद हो चुका है। ऐशबाग, बाग उमराव दूल्हा, महामाई बाग, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नवीन नगर, पुष्पा नगर, आदि की करीब एक लाख की आबादी निर्भर है, वर्तमान में मंडी रोड और अंडर बाइपास रोड ही एक विकल्प है। अंडरपास बंद होने से बढ़ता दबाव पातरा अंडरपास शहर के इस हिस्से में आवागमन का प्रमुख रास्ता है। इसे बंद करने पर बरखेड़ी फाटक, बोगदापुल और आसपास के मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। इससे भारत टॉकीज ब्रिज पर वाहनों को लोड बढ़ने से आवागमन मुश्किल हो जाता। सुधार के जो तकनीकी दिक्कतें थी, उन्हे हल कर लिया गया है। ऐशबाग ब्रिज जल्द से जल्द शुरू करने की दिशा में काम चल रहा है।-एआर मोरे, इंजी, ब्रिज, पीडब्ल्यूडी यातायात की इस संभावित समस्या को देखते हुए ऐशबाग 90 डिग्री ब्रिज को शुरू करने की दिशा में दोबारा काम शुरू किया गया है। ब्रिज के सुधार और शेष निर्माण कार्य के तहत दो पिलर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा जरूरी तकनीकी काम भी किए जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि दिसंबर तक इसका काम पूरा कर इसे यातायात के लिए शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। एक बंद, दूसरे को शुरू करने की चुनौती पात्रा अंडरपास को रेलवे के ट्रैक और प्लेटफार्म विस्तार के कारण बंद किया जाना है, लेकिन उससे पहले वैकल्पिक मार्ग तैयार करना जरूरी है। ऐसे में 90 डिग्री ब्रिज को जल्द शुरू करना यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इंदौर में 7 ROB और 6 फ्लाईओवर का काम धीमा, लाइन-डायवर्शन की खींचतान में फंसे प्रोजेक्ट

 इंदौर इंदौर शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए बनाए जा रहे रेलवे ओवर ब्रिज और फ्लाईओवर खुद विभागीय असमन्वय के शिकार हो गए हैं। कहीं नगर निगम की पानी-सीवरेज लाइन नहीं हट रही, कहीं रेलवे के हिस्से का निर्माण अटका है तो कहीं ट्रैफिक डायवर्शन के लिए प्रशासनिक मंजूरी का इंतजार है। नतीजा यह कि कई प्रोजेक्ट तय समय सीमा पार कर चुके हैं, लेकिन निर्माण की गति बढ़ने के बजाय बाधाएं लगातार बढ़ रही हैं। जनता को तीन साल से जाम और डायवर्शन झेलना पड़ रहा है। शहर में आईडीए, पीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी द्वारा सात आरओबी और छह फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। दो प्रोजेक्ट टेंडर के बाद भी शुरू नहीं हुए। रिंग रोड के रोबोट और रेडिसन चौराहे पर भी फ्लाईओवर की योजना बन रही है। सभी का काम धीमी गति से चल रहा है और आधी प्रगति के बाद भी बाधाएं नहीं हटीं। संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार ने हाल ही में सभी एजेंसियों की बैठक लेकर आपसी सामंजस्य से काम पूरा करने और बाधाएं हटाने के लिए लगातार समीक्षा के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीन पर स्थिति जस की तस है। लाइन शिफ्टिंग बनी रोड़ा राजेंद्र नगर आरओबी के लिए नगर निगम की पेयजल लाइन स्थानांतरित होना है। बाणगंगा और माल गोदाम आरओबी में भी लाइन शिफ्टिंग की समस्या से काम लटका है। मांगलिया आरओबी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को जोड़ने वाला अहम प्रोजेक्ट है, लेकिन यहां रेलवे और पीडब्ल्यूडी के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा। रेलवे हिस्से का काम देरी से होने के कारण पूरा प्रोजेक्ट प्रभावित हो रहा है। योजना बनी, काम अटका बड़ा गणपति चौराहा पर फ्लाईओवर की योजना दो साल पहले बनी थी, लेकिन लाइन शिफ्टिंग में देरी से काम आगे नहीं बढ़ा। चंदन नगर में भी बिजली-पानी की लाइन के कारण निर्माण रुका है। आइडीए और नगर निगम के बीच देरी से सामंजस्य बनने से बड़ा गणपति फ्लाईओवर की आधी समय सीमा बीत चुकी है। जरूरत छह की, तीन लेन में उलझा प्रोजेक्ट कैलाद हाला क्रासिंग पर एमआर-12 को देखते हुए छह लेन आरओबी की जरूरत है। आइडीए ने छह लेन का प्रस्ताव दिया, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने पहले ही तीन लेन प्रस्तावित कर दिए। अब आइडीए भी तीन लेन बनाएगा, पर पीडब्ल्यूडी का काम पूरा न होने से शुरुआत नहीं हो पा रही। तीनों एजेंसियों की अलग-अलग प्लानिंग से इस व्यस्त क्रासिंग पर रोज लंबा जाम लग रहा है। यहां पर भी समस्याएं कायम     केसरबाग आरओबी : निर्माण अतिक्रमण के कारण प्रभावित है। बाधाएं हटाने में देरी का सीधा असर प्रोजेक्ट की गति पर पड़ रहा है।     देवास नाका : देवास नाका फ्लाईओवर में चौराहे और देवास नाका की ओर निर्माण पूरा करने के लिए यातायात डायवर्ट करना जरूरी है। प्रशासन स्तर पर प्रक्रिया लंबित होने से काम प्रभावित है।     मूसाखेड़ी : मूसाखेड़ी चौराहे के निर्माण में भी बाधाओं के कारण गति नहीं बढ़ सकी। सर्विस रोड पर आ रहा मंदिर हाल ही में हटाया गया।     सत्यसाईं और आईटी पार्क चौराहा : सत्यसाईं चौराहा और आइटी पार्क चौराहा पर भी निर्माण से जुड़ी बाधाएं अब तक पूरी तरह नहीं हटाई गई हैं। इसका असर काम की गति पर पड़ रहा है।     एलिवेटेड कॉरिडोर : एलआईजी चौराहा से नौलखा तक बनाए जाने वाला एलिवेटेड कॉरिडोर अटका हुआ है। निर्माण के लिए एलआईजी की तरफ से पतरे तो लगा दिए, लेकिन काम शुरू नहीं हो पा रहा है। यह प्रोजेक्ट भी तीन साल से अधिक समय से सिर्फ कागजों और बैठकों में बन रहा है।  

सुखना चो पर 4 लेन पुल का निर्माण शुरू, एक साल तक रास्ता रहेगा बंद; जानें नया ट्रैफिक रूट

पंचकूला  चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित बापूधाम कॉलोनी-शास्त्री नगर के सुखना चो पर बने कॉज-वे को हाई लेवल ब्रिज बनाने के पहले चरण की बिड प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. हालांकि, चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विंग को फिलहाल प्राप्त हुई बिड के मूल्यांकन का कार्य पूरा करना है. इसके बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी. जबकि सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद भी इस हाई लेवल ब्रिज के लिए लोगों को और एक साल का इंतजार करना होगा. वहीं, लोगों ने ईटीवी भारत से बातचीत में चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि वे बीते कई वर्षों से ऐसे आश्वासन सुनते आ रहे हैं।  नाजुक पुल से गुजरते हैं हजारों वाहन: दरअसल, रोजाना हजारों गाड़ियां इस नाजुक पुल से आवाजाही करती हैं. क्योंकि इस रास्ते से होकर चंडीगढ़ के कई नामचीन कॉन्वेंट स्कूल, गोल्फ क्लब, मुख्य पर्यटन स्थल सूखना झील, हाईकोर्ट, हरियाणा व पंजाब विधानसभा, कैपिटल कॉम्प्लेक्स, चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय, पंजाब पुलिस मुख्यालय, पीजीआई, रोज गार्डन समेत अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यालय, पर्यटन स्थल व मुख्य मार्केट हैं. यही कारण है कि इस मार्ग पर बापूधाम-शास्त्री नगर के नाजुक कॉज-वे से रोजाना हजारों वाहनों में लाखों लोग आवाजाही करते हैं. पंचकूला से लोग चंडीगढ़ में प्रवेश के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं, मनीमाजरा से भी सुबह से रात तक आवाजाही बनी रहती है. इसी तरह चंडीगढ़ से मनीमाजरा और पंचकूला जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं।  जानिए लोगों ने क्या कहा:     इस पुल से रोजाना आवाजाही करने वाले मनीमाजरा निवासी जय धीमान ने बताया कि, "सबसे अधिक परेशानी बरसात के दिनों में होती है. जल भराव की समस्या होने से इस मार्ग पर पुल को पार करना एक चुनौती बना रहता है. कुछ समय पहले यह पुल टूट भी गया था. पुल पर जलभराव होने से लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने को मजबूर होना पड़ता है, जिस कारण उनका सफर काफी लंबा हो जाता है. रोड छोटा होने से हादसे होते रहते हैं।      वहीं, इस मार्ग से रोजाना आवाजाही करने वाले अमित ने कहा कि, "सबसे अधिक परेशानी सूखना झील से पानी छोड़े जाने के दौरान होती है. क्योंकि पानी का तेज बहाव पुल से ओवरफ्लो होता है. इस कारण एक-एक किलोमीटर का ट्रैफिक जाम लग जाता है. लेकिन जब पानी का बहाव काफी तेज हो तो पुलिस-प्रशासन मार्ग बंद कर देता है, जिससे लोगों को काफी घूमकर जाना पड़ता है. ऐसे में कुछ मिनटों का सफर ही करीब एक घंटे का हो जाता है. क्योंकि वैकल्पिक मार्गों पर पहले ही रोजाना आवाजाही करने वाला काफी ट्रैफिक रहता है. कई बार इस मार्ग पर एम्बुलेंस और आपात स्थिति के दौरान अन्य कई वाहन फंसते हैं. बापूधाम-शास्त्री नगर कॉज-वे के पास रात के समय स्ट्रीट लाइट काम नहीं करती. ऐसे में अंधेरा होने के चलते जानलेवा हादसे होने का खतरा बना रहता है, क्योंकि इस पुल से कई बार गाड़ियां नीचे गिर चुकी हैं. इस मार्ग से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों/यात्रियों को अपनी सुरक्षा का ध्यान खुद ही रखना पड़ता है. नतीजतन, हर कोई सँभल संभल कर पुल से निकलता है, क्योंकि मोड़ काफी घुमावदार होने लेकिन सड़क संकीर्ण होने से हादसे होने का खतरा बना रहता है।  निर्माण शुरू होने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूरी पुल का निर्माण शुरू होने में करीब एक महीने का समय लग सकता है। निर्माण के दौरान सड़क बंद रहने से पंचकूला, मनीमाजरा और आईटी पार्क की ओर से आने-जाने वाले वाहनों पर असर पड़ेगा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, हरियाणा सिविल सचिवालय, सुखना झील और चंडीगढ़ के उत्तरी सैक्टरों की ओर जाने वाले लोगों को भी वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। यूटी के मुख्य अभियंता सीबी ओझा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस समेत संबंधित विभागों के साथ चर्चा कर वैकल्पिक ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि मनीमाजरा-सैक्टर 26 लिंक बंद होने के बाद मध्य मार्ग पर ट्रैफिक का बड़ा दबाव आ सकता है। किशनगढ़ रोड को भी विकल्प के तौर पर देखा जा रहा विभाग के अनुसार किशनगढ़ से सुखना चो के किनारे जाने वाली सड़क का इस्तेमाल वैकल्पिक मार्ग के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा सैक्टर 26 से भी ट्रैफिक डायवर्ट करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि गांव से गुजरने वाली संकरी सड़क पर अतिरिक्त ट्रैफिक संभालने की क्षमता सीमित है। फिलहाल निर्माण के दौरान लागू होने वाली अंतिम ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार नहीं हुई है। ऐसे में रोजाना पंचकूला और चंडीगढ़ के बीच सफर करने वाले लोगों को अगले एक साल तक ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।     वहीं, स्थानीय निवासी अमन त्रिपाठी ने कॉज-वे के हाई लेवल ब्रिज में बदलने की बात पर मायूसी प्रकट करते कहा कि, "मैं सालों से ऐसा कुछ सुनते आ रहा हूं, लेकिन कभी कुछ नहीं हुआ. कॉज-वे पर लाइटिंग की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि हर साल आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है. स्थानीय या आसपास के लोग रोजाना कई तरह की मुश्किल झेलते हैं लेकिन हरियाणा से लोगों के आने के कारण ट्रैफिक अधिक होने से परेशानी कई गुणा बढ़ जाती है. ऐसे में लोगों को दूसरे मार्गों से होकर निकलना पड़ता है, जिससे दूरी अधिक बढ़ जाती है और समय भी काफी खराब होता है. हम सालों से इस पुल को देख रहे हैं, जो तीन-चार बार टूट चुका है. लेकिन हर बार काम चलाऊ मरम्मत कर दी जाती है.यहां कई हादसे हुए और कई होते होते रह गए, अब पुल के किनारे ग्रिल लगाई गई हैं. लेकिन जब कभी सूखना झील से पानी छोड़ा जाता है तो तेज बहाव सबकुछ साथ बहाकर ले जाता है।  17 करोड़ रुपये का टेंडर जारी : प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने बापूधाम-शास्त्री नगर कॉज-वे को हाई लेवल ब्रिज में बदलने के लिए करीब 17 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया. इसके अंतर्गत प्रशासन को अलग अलग बिड प्राप्त हुई हैं, जिनके मूल्यांकन का की प्रक्रिया पूरी किया जाना शेष है. चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉज-वे पर हाई लेवल ब्रिज के निर्माण में करीब नौ महीने से एक वर्ष … Read more

ग्वालियर में प्रमुख नदियों पर पुलों का जाल बिछेगा, 5 जिलों के प्रस्तावों को मंजूरी मिली

ग्वालियर  मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियों पर पुलों का जाल बिछाया जाएगा। इनपर 18 से ज्यादा जलमग्नीय पुलों का प्लान तैयार किया गया है। इससे बारिश में टापू बनने वाले गांवों को राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग (सेतु संभाग) ने ग्वालियर चंबल संभाग की प्रमुख नदियों- सांख, क्वारी, सिंध और पार्वती पर जलमग्नीय (सबमर्सिबल) पुलों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई है। यह कदम न केवल बारिश में कट जाने वाले गांवों को मुख्य सडकों से जोड़ेगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास के नए द्वार भी खोलेगा। ग्वालियर जिले के तीन प्रमुख पुलों के साथ संभाग के भिण्ड, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी जिलों के प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं, जिनमें से कई को हरी झंडी मिल गई है। ग्वालियर- चंबल संभाग के ग्रामीण अंचलों में मानसून के दौरान मौत के सफर की तस्वीरें अब जल्द ही इतिहास बनने वाली हैं। योजना के तहत ग्वालियर में तीन पुलों पर काम शुरू हो गया है बोरिंग पूरी हो गई है। जिले में आवागमन को सुगम बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर काम की स्पीड तेज हो गई है। मोतीझील- तिघरा कैनाल रोड से मेहंदपुर मार्ग के बीच सांख नदी पर 950 लाख रुपए की लागत से बनने वाला पुल सबसे अहम है। वर्तमान स्थिति: सांख नदी के साथ मोहना-उम्मेदगढ़ और घाटीगांव- जखोदा मार्ग पर प्रस्तावित पुलों के लिए बोङ्क्षरग का काम पूरा हो चुका है। जीएडी तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय को भेज दी गई है। जल्द ही इनका टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण शुरू होगा। मुरैना और भिण्ड: कवारी नदी पर सबसे बड़ा दांव… मुरैना जिले में क्वारी नदी पर सबसे महंगे प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। यहां 2235 लाख की लागत से कटेलापुरा- दोहाटी मार्ग और 2583 लाख की लागत से इटौरा सुजरमा मार्ग पर पुल बनने हैं। भिण्ड के कचोगरा में भी 1915 लाख का पुल प्रशासकीय स्वीकृति के अंतिम चरण में है। ये पुल मुरैना और भिण्ड के दूरस्थ अंचलों को जिला मुख्यालयों से सालभर जोड़कर रखेंगे। शिवपुरी और श्योपुर: सिंध- पार्वती पर उम्मीदों का सेतु… संभाग में सबसे अधिक पुलों की सूची शिवपुरी जिले से है। यहां सिंध नदी पर मगरौनी-नरवर के बीच 3591 लाख और मिहाबरा-दोनी के बीच 2177 लाख के पुल बजट में शामिल हैं। वहीं, श्योपुर में पार्वती नदी पर 6400 लाख का विशाल पुल प्रस्तावित है, जिसका डिजाइन फाइनल हो चुका है। सेतु संभाग (लोक निर्माण विभाग) के कार्यपालन यंत्री जोगेंदर सिंह यादव के अनुसार ग्वालियर के तीन पुलों सहित संभाग भर के पुलों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। कुछ प्रोजेक्ट टेंडर प्रक्रिया में हैं, जबकि कुछ का तकनीकी मूल्यांकन जारी है। एक से दो महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराने का लक्ष्य है। क्या होते हैं जलमग्नीय पुल ये पुल सामान्य ऊंचे पुलों की तुलना में कम लागत वाले होते हैं। मानसून में अत्यधिक बाढ़ आने पर ये पानी में डूब जाते हैं, लेकिन इनका स्ट्रक्चर इस तरह डिजाइन होता है कि पानी उतरते ही ये पुन: यातायात के लिए सुरक्षित हो जाते हैं। संभाग की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए ये सबसे प्रभावी विकल्प माने जा रहे हैं। हर साल की नाव वाली कहानी पर लगेगा विराम : हर साल बारिश में ग्वालियर-चंबल की नदियां उफान पर होती हैं, जिससे दर्जनों गांव संपर्क विहीन हो जाते हैं। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाव या ट्रैक्टर से नदी पार करते हैं। समय पर इलाज न मिलने से कई बार हादसे भी होते हैं। सेतु संभाग की इस योजना से नई उम्मीद जगी है।

धार का पुल डेढ़ साल के लिए बंद, वाहनों को 5 किमी का लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा

धार  मप्र सड़क विकास निगम धार जिले के घाटाबिल्लौद से गुजरने वाली चंबल नदी पर बने ब्रिज को तोड़कर नया ब्रिज बनाने जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। भोपाल की फर्म के माध्यम से ब्रिज का निर्माण करवाया जाएगा। ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही चंबल नदी के पुल से वाहनों का अवागमन बंद हो जाएगा। इसका सबसे ज्यादा असर इंदौर से होकर रतलाम-नीमच-मंदसौर जाने वाले लोगों पर होगा। निर्माण प्रारंभ होते ही इस रूट के लोगों को 5 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर नेशनल हाईवे इंदौर- अहमदाबाद के मार्ग का उपयोग करके लेबड़ तक आना होगा। विभाग द्वारा मार्ग डायवर्सन प्लान बनाया गया है, जिसमें नेशनल हाईवे के ब्रिज से होकर पानखेड़ी और लेबड़ तक जाया जा सकेगा। इसको लेकर डायवर्सन प्लान अनुमति के लिए जिला प्रशासन को भेजा गया है। अनुमति मिलते ही प्लान पर काम शुरू हो जाएगा। 40 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे: चंबल नदी पर वर्तमान में सिंगल पट्टी ब्रिज है, जिसकी चौड़ाई करीब 20 फीट है। नया फोरलेन ब्रिज 24 मीटर चौड़ा होगा। दोनों ओर 12- 12 मीटर की सड़क रहेगी। 18 महीने निर्माण अवधि तय की गई है। करीब 40 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे। सिंहस्थ 2028 के पूर्व इसे तैयार कर लिया जाएगा। नवीन पुल तैयार होने के बाद सुगम यातायात हो सकेगा। वर्तमान का पुल उस दौर के वाहनों की संख्या को देखकर बनाया गया था। पुल अभी मजबूती से खड़ा है, लेकिन बड़े औद्योगिक सामग्रियों के वाहनों के लिए उपयोगी नहीं है। कुछ समय पूर्व बड़े औद्योगिक वाहनों को निकालने के लिए चंबल में अतिरिक्त अस्थाई मार्ग का निर्माण करके वाहनों को निकाला गया था। फोरलेन ब्रिज बनने के बाद इसे बड़े वाहनों के लिए राहत होगी। मार्ग परिवर्तन का बोर्ड लगाया, यातायात हुआ कम सड़क विकास निगम को अभी डायवर्सन रूट को लागू करने की अनुमति नहीं मिली है। वहीं विभाग ने पुल के पहले सड़क पर मार्ग परिवर्तन निर्माण कार्य प्रगतिरत है जैसे बोर्ड लगा दिए हैं। इसके कारण मार्ग पर यातायात का दबाव कम हो गया है। इधर, ब्रिज के माध्यम से इस पार आने वाले घाटाबिल्लौद के लोगों को आंतरिक छोटे-छोटे मार्गों का उपयोग करके इस पार से उस पार आना होगा। आगामी दिनों में पानखेड़ी और लेबड़ मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ जाएगा। सड़क विकास निगम, धार के एसडीओ प्रदीप चौहान बताते हैं कि चंबल नदी पर फोरलेन ब्रिज निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। रूट डायवर्सन प्लान बनाकर अनुमति के लिए स्थानीय प्रशासन को दिया गया है। अनुमति मिलने के बाद आगे का काम शुरू होगा। 18 महीने में कार्य पूर्ण करने की अवधि है। बारिश में बढ़ेगी चुनौती, अभी डेढ़ माह का समय चंबल नदी वर्तमान में पूरी तरीके से सूख चुकी है। यह समय पुल को डिस्मेंटल करने एवं बैस तैयार करने के लिए उपयुक्त है। डायवर्सन मार्ग के लिए जल्द अनुमति मिलती है तो काम को गति मिल जाएगी। बारिश का दौर प्रारंभ होते ही प्रोजेक्ट के तहत दो से तीन माह प्रभावित होंगे। अच्छी बारिश के दौरान चंबल नदी उफान पर रहती है। नदी तट के मंदिर तक डूब जाते हैं। ऐसी स्थिति में बारिश के पूर्व नींव का काम हो जाता है तो पानी कम होने पर आगे का काम किया जा सकता है।

गोंडा-अयोध्या यात्रा होगी सरल: 114 पीपों से बना ढेमवाघाट पुल तैयार

 गोंडा चार साल से गोंडा व अयोध्या के बीच मुसीबत बने ढेमवाघाट पर पीपा पुल बनकर तैयार हो गया है। नदी के बीच में 114 पीपों से दो पुल बनाए गए हैं, जिनमें एक पुल से यात्री गोंडा से अयोध्या जा सकेेंगे जबकि, दूसरे पुल यात्री अयोध्या से गोंडा जिले में प्रवेश कर सकेंगे। इससे गोंडा व अयोध्या जिले की माझा क्षेत्र की करीब 50 हजार आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। तरबगंज की लाइफाइलन कहे जाने वाले ढेमवाघाट पुल का निर्माण वर्ष 2016 में हुआ था। 120 करोड़ की लागत से सरयू नदी पर बना 1132 मीटर लंबा पुल अयोध्या के सोहावल स्थित लखनऊ हाईवे से नवाबगंज को जोड़ रहा था, जो 2022 में सरयू नदी में उफान से कटान की चपेट में आ गया। पहले पुल को जोड़ रही डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क (एप्रोच मार्ग) कटी,जिसके बाद पुल पर आवागमन बंद हो गया। वर्ष 2024 में नदी फिर तेवर में आई तो ढेमवाघाट को जोड़ने वाली अन्य प्रमुख सड़कें भी कट गईं। 2023 में इसके पुनर्निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने 42 करोड़ रुपये मांगा, जो शासन में स्वीकृत नहीं हुआ। यही नहीं, बचा 150 मीटर हिस्सा भी बह गया। चार वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में नदी का रुख अड़ंगा बना है। बनने पर भी यह कैसे सुरक्षित रहेगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की इस समस्या का उत्तर खोज रही है, लेकिन वह निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। एप्रोच मार्ग कट जाने से गोंडा के नवाबगंज अन्य क्षेत्रों के चार पहिया वाहनों को अयोध्या होते हुए फैजाबाद जाना पड़ता था जबकि अयोध्या के सोहावल समेत अन्य लोगों को नवाबगंज व अयोध्या होते हुए आना जाना पड़ता है। कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह ने मुख्यमंत्री से पीपा पुल निर्माण की मांग की थी। इसके बाद दो करोड़ 16 लाख रुपये से 400 मीटर लंबे पुल बनाने की स्वीकृति शासन ने दी थी, जो अब बन गया है। लोक निर्माण खंड द्वितीय के प्रभारी अधिशासी अभियंता पीके त्रिपाठी ने बताया कि ढेमवाघाट पर पुल निर्माण पूरा हो गया है,जो गोंडा के साथ अयोध्या के लोगों के आवागमन को आसान बनाएगा।