samacharsecretary.com

बुध गोचर 2026: मेष राशि में प्रवेश से बदलेगा सभी 12 राशियों का भाग्य

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज (30 अप्रैल) को बुध राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. वे मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. मीन राशि में बुध कमजोर माने जाते हैं, लेकिन मेष राशि में पहुंचकर उनकी स्थिति मजबूत हो जाएगी. बुध 15 मई 2026 तक मेष राशि में रहेंगे, इसके बाद वे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. लगभग 15 दिनों तक बुध का यह गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा. मेष राशि में पहले से सूर्य देव विराजमान हैं, ऐसे में बुध और सूर्य के साथ आने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा. यह योग बुद्धि, करियर और निर्णय क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. जैसा कि माना जाता है, बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार और एनालिटिकल पावर का कारक है. जब बुध मजबूत होता है, तो व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है. तो आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि बुध गोचर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए. मेष राशि बुध का गोचर आपकी ही राशि में होगा, जिससे आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी. करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोग अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ सकते हैं, जबकि व्यापारियों को लाभ के मौके मिलेंगे. उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती करें. वृषभ राशि आपकी राशि से 12वें भाव में बुध का गोचर होगा, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. खर्चों पर नियंत्रण रखें. किसी भी काम में जल्दबाजी न करें. वाणी पर संयम रखें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है. उपाय: भगवान शिव और गणेश जी का अभिषेक करें. मिथुन राशि आपकी राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा. करियर में नए अवसर मिलेंगे. व्यापार में मजबूती आएगी. उपाय: बुधवार को हरे फल का दान करें. कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर प्रोफेशन में सफलता दिलाएगा. नई स्किल सीखने और आगे बढ़ने का अच्छा समय है. उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं. सिंह राशि भाग्य का साथ मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. प्रमोशन और उन्नति के योग बनेंगे. उपाय: भगवान गणेश की आरती करें. कन्या राशि आपकी राशि के स्वामी बुध हैं, लेकिन यह गोचर थोड़ा संभलकर चलने का संकेत देता है. स्वास्थ्य और रिश्तों का ध्यान रखें. उपाय: शिव परिवार का अभिषेक करें और गाय को हरा चारा खिलाएं. तुला राशि धन लाभ के योग बनेंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे. विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं. उपाय: गणेश जी को हरे फल का भोग लगाकर दान करें. वृश्चिक राशि काम में सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें. निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें. उपाय: गणेश जी की आरती करें और गाय को हरा चारा खिलाएं. धनु राशि करियर में सफलता और प्रमोशन के योग हैं. छात्रों और संतान पक्ष के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा. उपाय: प्रतिदिन गणेश जी की आरती करें. मकर राशि घर-परिवार की समस्याएं दूर होंगी. प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले ले सकते हैं. उपाय: बुधवार को हरे फल का दान करें. कुंभ राशि आत्मविश्वास बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा. नई स्किल सीखने का अच्छा समय है. उपाय: शिव परिवार का अभिषेक करें. मीन राशि वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर बोलें. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. करियर में सफलता मिलेगी. उपाय: शिव परिवार का अभिषेक करें.

मेष राशि में बुध का प्रवेश, वृषभ-कन्या-मकर पर पड़ सकता है नकारात्मक असर

ग्रहों के राजकुमार के नाम से प्रसिद्ध बुध ग्रह 30 अप्रैल यानी कल सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं. बुध देव मीन राशि से विराजमान थे जो इनकी नीच राशि मानी जाती है. साथ ही, वह शनि ग्रह के साथ युति कर रहे थे. ऐसे में, बुध के मेष राशि में गोचर से इनकी स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. बुध के गोचर से किन राशियों को नुकसान होने जा रहा है. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में. वृषभ राशि बुध वृषभ राशि के बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे. इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है. आप जीवन के कुछ बड़े फैसले जल्दबाज़ी में ले सकते हैं. मन में बेचैनी महसूस हो सकती है. संयम बरतने और सोच-समझकर फैसले लें. आर्थिक जीवन में आपको सावधानी बरतनी होगी. बिना सोचे-समझे कोई भी खरीदारी करने से बचें. आपको धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहना होगा. आर्थिक जीवन पर ध्यान देना होगा, तब ही आप सही फैसले ले पाएंगे. उपाय– इस अवधि में इन जातकों को आध्यात्मिक गतिविधियां जैसे योग, ध्यान और मंत्र जाप में आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा. कन्या राशि बुध कन्या राशि के आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं. अचानक से होने वाले बदलावों के लिए तैयार रहना होगा. नौकरी में अचानक से कोई मुश्किल प्रोजेक्ट या बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. जिम्मेदारियों में भी कुछ बदलाव हो सकता है. किसी नए काम की शुरुआत असहज हो सकती है इसलिए परिस्थिति में खुद को ढालने की कोशिश करें. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा. हर फैसला बहुत सोच-समझकर लें. स्वास्थ्य और मानसिक तनाव परेशान कर सकता है. उपाय– इस समय आपके लिए हरी घास पर चलना अच्छा रहेगा और प्रकृति के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं. मकर राशि बुध मकर राशि के चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं. घर-परिवार में समस्याएं आ सकती हैं. माता की सेहत बिगड़ सकती है. थकन महसूस कर सकते हैं. इस अवधि में आपको कोई बड़ा और मुश्किल प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है जो शुरुआत में आपको मुश्किल लग सकता है. उपाय– प्रतिदिन तुलसी के पौधे की पूजा करें और उसके सामने तेल का दीपक जलाएं.

बुध गोचर 2026: मीन से मेष में प्रवेश, कई राशियों के लिए बदलेगा भाग्य

 ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का गोचर समय-समय पर जीवन में बदलाव लेकर आता है. अब बुध ग्रह अप्रैल 2026 के अंत में मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार का कारक माना जाता है, इसलिए इसका यह गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा. हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर लाभदायक साबित हो सकता है, जबकि कुछ को सावधानी बरतनी होगी. जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं. मिथुन राशि मिथुन राशि के स्वामी बुध ही हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा. इस दौरान आय बढ़ने के योग हैं. नए संपर्क बन सकते हैं. करियर में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं. सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ दिलाने वाला हो सकता है. पढ़ाई और करियर में सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो सकती है. धनु राशि धनु राशि के लोगों के लिए यह गोचर तरक्की और सफलता लेकर आ सकता है. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. समाज में सम्मान बढ़ सकता है. मकर राशि मकर राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है. घर का माहौल अच्छा रहेगा.  काम में संतुलन बना रहेगा. मीन राशि मीन राशि के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापार में फायदा हो सकता है.  परिवार का सहयोग मिलेगा. इन राशियों को रहना होगा थोड़ा सतर्क मेष राशि मेष राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. छोटी-छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. वृषभ राशि इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं. मानसिक तनाव भी रह सकता है, इसलिए बजट संभालकर चलें. कुंभ राशि जल्दबाजी में फैसले लेने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें. क्या करें उपाय? बुधवार के दिन हरी मूंग दाल का दान करें. भगवान गणेश की पूजा करें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

बुध का मीन राशि में गोचर: सभी 12 राशियों पर असर, कुछ को मिलेगा नीचभंग राजयोग का लाभ

 बुध ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 30 अप्रैल तक यहीं रहेंगे. इस दौरान बुध का गोचर सभी 12 राशियों पर असर डालेगा. ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि में बुध कमजोर स्थिति (नीच) में होते हैं, लेकिन खास बात यह है कि यह राशि बृहस्पति की है. ऐसे में कई लोगों के लिए नीचभंग राजयोग बनने की संभावना रहती है, जिससे अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं. बुध को बुद्धि, तर्क, व्यापार, गणना और कम्युनिकेशन का ग्रह माना जाता है. वहीं, बृहस्पति ज्ञान, धर्म और सकारात्मक सोच के कारक हैं. जब बुध मीन राशि में आता है, तो लोगों की सोच में आध्यात्मिकता और सकारात्मकता बढ़ सकती है. आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि सभी राशियों पर बुध का क्या असर पड़ेगा. मेष राशि- आपको काम में जल्दबाजी से बचना होगा. सोच-समझकर फैसले लें. विदेश से जुड़े कामों में फायदा मिल सकता है. दुश्मनों पर जीत मिलेगी. अचानक धन लाभ भी हो सकता है. वृषभ राशि– आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. मेहनत का फल मिलेगा. आमदनी बढ़ सकती है. मानसिक तनाव कम होगा. सेहत में सुधार आएगा. मिथुन राशि– करियर के लिए अच्छा समय है. नौकरी या प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं. बिजनेस में भी फायदा होगा. बस बेकार के विवाद से दूर रहें. कर्क राशि– शांत मन से काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आपकी किस्मत साथ देगी. बिना सोचे कुछ भी बोलने से बचें. नेगेटिव सोच से दूर रहें. सिंह राशि– काम में सावधानी जरूरी है. बड़े फैसले सोच-समझकर लें. परिवार में रिश्तों को संभालकर रखें. अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं. कन्या राशि– मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. अपने काम पर फोकस रखें. दूसरों पर निर्भर न रहें. जल्दबाजी से बचें. तुला राशि- इस समय आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा. झगड़े और उधार लेन-देन से बचें. सेहत का ध्यान रखें. पढ़ाई करने वालों को सफलता मिल सकती है. वृश्चिक राशि– धन लाभ के मौके मिलेंगे. सही प्लानिंग से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी. परिवार का साथ मिलेगा. धनु राशि- घर-परिवार से जुड़े काम पूरे होंगे. प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अच्छा है. करियर में भी प्रगति होगी. नेगेटिव सोच से दूर रहें. मकर राशि- रुके हुए काम पूरे होंगे और धन की स्थिति सुधरेगी. दोस्तों की सलाह फायदेमंद रहेगी. जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें. कुंभ राशि– मान-सम्मान बढ़ेगा और धन लाभ के योग बनेंगे. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. बोलचाल में संयम रखें. मीन राशि– आपके लिए यह समय खास रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में सफलता मिलेगी. मन की चिंता दूर होगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.