samacharsecretary.com

CM भगवंत मान का बड़ा संदेश: गांव के पंच-सरपंचों को दी अहम जिम्मेदारी

चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यहां एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राज्य के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले सरकार ने 19,373 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के लिए 4,092 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट शुरू किया था। अब इसे बढ़ाते हुए कुल 44,920 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसके टेंडर जारी किए जाएंगे। इन सड़कों के लिए 16,209 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उन्होंने सड़क ठेकेदारों से बैठक कर साफ कहा है कि उनसे कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा और सड़क बनाते समय कोई अफसर भी उनसे पैसे नहीं मांगेगा। बस यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क की क्वालिटी से कोई समझौता न हो। उन्होंने ठेकेदारों से अपील की कि वे सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी न रखें। यह जनता का पैसा है और अगर यह जनता के काम आए तो इससे बड़ी खुशी कोई नहीं। उन्होंने बताया कि जब गांव की पंचायतें सड़क के मटीरियल और गुणवत्ता से संतुष्ट होंगी, तभी ठेकेदारों को भुगतान जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गांवों के सरपंचों और पंचों से भी अपील की कि जहां सड़क या कोई अन्य काम चल रहा हो, वहां जाकर गुणवत्ता जरूर जांचें। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सड़कों की जांच के लिए एक फ्लाइंग टीम बनाई गई है। जिस भी ठेकेदार को सड़क का टेंडर मिलेगा, उसकी 5 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी उसी ठेकेदार की होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब तक का सबसे बड़ा सड़क निर्माण कार्य हो रहा है। सरकार ने बताया कि इन सड़कों पर होने वाला पूरा खर्च पंजाब सरकार खुद उठा रही है और इसमें RDF (रूरल डवलपमेंट फंड) का कोई पैसा शामिल नहीं है। 

किसानों के लिए खुशखबरी: CM मान के बड़े फैसलों से मिलेगी बड़ी राहत

गुरदासपुर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीनानगर में नए शुगर मिल प्रोजेक्ट और को-जनरेशन प्लांट का उद्घाटन किया। गुरदासपुर सहकारी शुगर मिल की क्षमता 2,000 टन से बढ़ाकर 5,000 टन कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी इस मिल को 2,850 गन्ना किसान सप्लाई कर रहे हैं, लेकिन प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद किसानों की संख्या बढ़कर 7,025 हो जाएगी। इससे किसानों को दूर-दराज की मिलों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे परिवहन खर्च और समय दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार गन्ने की फसल की गुणवत्ता भी बढ़ा रही है और इस मिल के विस्तार से किसानों की लंबे सफर वाली परेशानी भी खत्म होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि गन्ने का भाव 416 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। CM मान ने कहा कि यदि किसी फैक्ट्री की क्षमता तीन गुना बढ़ाई जाए तो उसमें लेबर और उत्पादन भी तीन गुना बढ़ता है। इसे उन्होंने पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि हमें गुरु साहिब की राह पर चलते हुए मेहनत जारी रखनी चाहिए। चंडीगढ़ में किसानों के जुटान पर बोलते हुए CM मान ने कहा कि किसानों की कुछ मांगें केंद्र सरकार से संबंधित हैं और उन्हें केंद्र द्वारा पूरा किया जाना चाहिए। पंजाब सरकार समय-समय पर किसानों से मिलती रही है और उनकी समस्याओं का हल करती है। मुख्यमंत्री ने एक बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में हर परिवार के लिए 10 लाख का बीमा योजना शुरू की जाएगी। इसके अलावा राज्य के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट भी आने वाले हैं और डॉक्टरों की नई भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने कहा कि जहां भी पंजाब के हक़ की बात आती है, वहाँ पंजाब सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। 

भगवंत मान का हमला तेज़: जत्थेदार की राजनीतिक नियुक्ति पर उठाए गंभीर सवाल

चंडीगढ़  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बीते गुरुवार कार्यवाहक अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति धार्मिक नियमों के अनुसार उचित नहीं है और राजनीतिक रूप से प्रभावित है. सीएम मान ने यह टिप्पणी उस समय की जब जत्थेदार ने कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध को आनंदपुर साहिब में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से सिख मर्यादा का उल्लंघन करने पर कड़ी फटकार लगाई थी. धूरी में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें अकाल तख्त की संस्था का सम्मान है, लेकिन इस समय जत्थेदार राजनीतिक रूप से नियोजित हैं, इसलिए वे निष्पक्ष नहीं रह सकते. जत्थेदार ने मंत्री सोंध से एक सप्ताह के भीतर व्यक्तिगत स्पष्टीकरण देने को कहा है. गौरतलब है कि मार्च 2025 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने ज्ञानी रघबीर सिंह और ज्ञानी सुल्तान सिंह को हटाकर गर्गज को नियुक्त किया था. पहले भी उन्होंने सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था और मुख्यमंत्री मान की “गोलक” से जुड़ी टिप्पणियों पर उन्हें चेताया था. मुख्यमंत्री मान ने गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के अवसर पर धूरी में 142 गांवों और कस्बों के विकास के लिए 71 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए. इतना ही नहीं बल्कि 17 गांवों में 7.57 करोड़ रुपये के 38 विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया. मुख्यमंत्री मान ने श्रद्धालुओं से 23 से 25 नवंबर तक आनंदपुर साहिब में होने वाले राज्यव्यापी स्मरणोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया.   उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन पंजाब के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुके हैं. 25 नवंबर को राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान और “सरबत दा भला – एकता” कार्यक्रम आयोजित होंगे. विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मान ने ये भी कहा कि अकाली नेतृत्व धर्म का इस्तेमाल केवल राजनीतिक लाभ के लिए करता रहा है. उन्होंने कहा कि जब विपक्ष जनता के बीच विश्वसनीयता खो चुका है, तो सरकार की निष्ठा पर सवाल उठाना केवल पाखंड है.  

रोजगार को बढ़ावा: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

अमृतसर  रोजगार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पीएसपीसीएल (पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के नवनियुक्त उम्मीदवारों को आज नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। यह समारोह अमृतसर के मेडिकल कॉलेज में बने ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं शामिल हुए। इस अवसर पर 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार अब तक विभिन्न विभागों में 56 हजार 856 भर्तियां कर चुकी है। इन 2200 नवनियुक्त कर्मचारियों की भर्ती के साथ यह आंकड़ा बढ़कर 59,962 हजार हो गया है। इस दौरान, मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज सरकार के दौरान 59,962 नौकरियां दी गई हैं। जो बिना किसी नकद राशि और सिफारिश के दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने सुबह उठकर मेहनत की है और कड़ी मेहनत करके आज यह मुकाम हासिल किया है। मुख्यमंत्री मान ने युवाओं से कहा कि सीखने की कोई उम्र या स्थान नहीं होता, इसलिए आपको हमेशा सीखते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज आपको खुश देखकर उन्हें भी खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोग इस नौकरी का इस्तेमाल बदनामी के लिए नहीं करेंगे, बल्कि अपने परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर पीएसपीसीएल में चयनित नवनियुक्त युवाओं ने कहा कि उन्हें बिना किसी पैसे और सिफारिश के नौकरी मिली है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया और वादा किया कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। 

सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान! पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये

चंडीगढ़  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार अगले बजट में हर महिला को 1,000 रुपये प्रति माह देने के अपनी पार्टी के चुनावी वादे को पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जनता से किए गए हर वादे को पूरा कर रही है। सीएम भगवंत मान तरनतारन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार करने आए थे। इस सीट आम आदमी पार्टी ने हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार बनाया है। भगवंत मान ने कहा, ‘‘हमारी माताओं और बहनों से किया गया 1,000 रुपये का वादा भी आगामी बजट में पारित होने के बाद पूरा किया जाएगा।’’ मान ने उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की भारी जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि यह तय है कि राज्य सरकार की ‘जनहितैषी’ नीतियों के कारण आम आदमी पार्टी तरनतारन उपचुनाव में भारी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी तरनतारन के लोगों को बिकाऊ समझकर पैसे से खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हलके के समझदार लोग आम आदमी पार्टी के ईमानदार उम्मीदवार को चुनकर विधानसभा भेजेंगे और विपक्षियों के भ्रम दूर कर देंगे। लूटने वाले दल सत्ता से बाहर हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने पंजाब का समग्र विकास और लोगों की समृद्धि सुनिश्चित की है। मान ने दावा किया कि किसी ठोस मुद्दे के अभाव में विपक्ष केवल नाम के लिए ही राज्य सरकार की आलोचना कर रहा है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पारंपरिक दलों ने पंजाब और उसके लोगों को ‘बेरहमी से लूटा’, जिसके कारण उन्हें राज्य की सत्ता से बेदखल होना पड़ा। प्रचार के दौरान उन्होंने कहा, "हलका तरनतारन के गांवों का जोश और जुनून आम आदमी पार्टी की जीत की गवाही खुद ब खुद दे रहा है। हमारी यह जीत आपके बच्चों के बेहतर भविष्य के हक में काम आएगी।"   तरनतारन में 11 नवंबर को होगा मतदान तरनतारन उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। यह सीट जून में आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। भगवंत मान ने गांव भूसे, कलस, बुरज 169, नौशहरा, चीमा कलां, बीर राजा तेजा सिंह, छीना बिधीचंद, भुच्चर कलां और अड्डा गगोबुआ में पार्टी वॉलंटियरों के साथ रोड शो निकाला। उन्होंने उम्मीद जताई कि 11 नवंबर को तरनतारन के लोग आम आदमी पार्टी को रिकॉर्ड तोड़ वोट डालकर जिताएंगे और फिर से आप का विधायक बनाएंगे।

लाइव में बोले CM मान — पंजाब यूनिवर्सिटी को लेकर सरकार का ऐतिहासिक फैसला

चंडीगढ़ पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट भंग करने के केंद्र सरकार के फैसले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान सोशल मीडिया पर लाइव हुए और इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि वह पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट भंग करने और उसमें पंजाब की भागीदारी समाप्त करने के भाजपा के फैसले की कड़ी निंदा करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पंजाब के साथ किसी भी कीमत पर धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब विश्वविद्यालय उनकी विरासत है और इसे बचाने के लिए उनसे जो भी बन पड़ा वह करेंगे। उन्हें हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट भी जाना पड़ा, वह वहां भी जाएंगे, वह कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं और वह यह धक्केशाही नहीं होने देंगे। भाजपा का यह फैसला पूरी तरह से असंवैधानिक है। केंद्र सरकार विधानसभा में पारित किसी अधिनियम को किसी भी अधिसूचना के जरिए रद्द नहीं कर सकती। इस फैसले से भाजपा ने अपना पंजाब विरोधी चेहरा दिखा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब दिवस के दिन भाजपा ने पंजाबियों को तोहफा दिया है। उनके दिलों में पंजाब के प्रति नफरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय पंजाब की धरोहर है और वह इसे नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगे और बड़े वकील नियुक्त करके पंजाब के पक्ष में खड़े होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की ऐसी नापाक हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।   

सीएम मान ने बुलाई कैबिनेट बैठक, 350वें शहीदी समागम में राष्ट्रपति की उपस्थिति के लिए किया न्योता

चंडीगढ़  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 28 अक्तूबर को सीएम आवास में सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में शहीदी दिवस को बड़े स्तर पर मनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों व आनंदपुर साहिब में विशेष विधानसभा सत्र बुलाने को मंजूरी दी जा सकती है। प्रदेश में 24वां जिला बनाने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो सकती है।  पंजाब सरकार शहीदी दिवस बड़े स्तर पर मना रही है। 25 अक्तूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में अरदास से समारोहों की शुरुआत हो गई है। आनंदपुर साहिब में पहली बार नौंवे पातशाह के जीवन, शिक्षाओं और शहादत पर आधारित शो होगा। रोजाना 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं आएंगे। टेंट सिटी स्थापित की जा रही है। इस समागम के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व समागम में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। आज दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति भवन में सीएम मान राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। पंजाब सरकार की ओर से देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इस ऐतिहासिक समागम के लिए आमंत्रण भेजा गया है।  ओडिशा व गोवा के मुख्यमंत्रियों को सौंपे आमंत्रण पत्र श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के लिए न्योता देने पंजाब के मंत्री विभिन्न राज्यों के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में वीरवार को पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक्क भुवनेश्वर पहुंचे जबकि उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा व कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां गोवा पहुंचे। इन सभी मंत्रियों ने ओडिशा व गोवा के सीएम को समारोह में शिरकत करने का आमंत्रण दिया। मंत्री चीमा और कटारूचक्क ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से भेंट की जबकि मंत्री अरोड़ा व खुड्डियां ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की। ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई बैठक के दौरान मंत्री चीमा ने मुख्यमंत्री माझी को स्मृति समारोहों के महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। एडवोकेट चीमा ने कहा कि ये आयोजन गुरु साहिब की धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए दी गई अद्वितीय कुर्बानी को समर्पित एक राष्ट्रीय श्रद्धांजलि है। मंत्री कटारूचक्क ने अंतरराज्यीय सहयोग की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि यह दौरा उस एकजुट श्रद्धांजलि को समर्पित है जो संपूर्ण देश को गुरु साहिब के प्रति अर्पित करनी चाहिए। मंत्रियों ने मुख्यमंत्री माझी को एक स्मृति चिह्न और साहित्य भेंट किया जिसमें समारोहों के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य का विस्तृत विवरण दिया गया था। उधर, गोवा में मंत्री अरोड़ा व खुड्डियां ने गोवा के मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र देते हुए पंजाब सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे व्यापक स्मृति समारोहों की शृंखला का उल्लेख किया। उन्होंने सीएम सावंत को बताया कि ये समारोह विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे, जो गुरु जी के जीवन, शिक्षाओं और अद्वितीय बलिदान से संबंधित हैं।

विशेष अवसर पर CM मान देंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय नेताओं को न्योता

पंजाब  पंजाब सरकार श्री गुरु तेगबहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को भव्य स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने की योजना है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं दिल्ली जाकर उन्हें निमंत्रण देंगे। इसके अलावा समारोह में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए पंजाब कैबिनेट के अलग-अलग मंत्री जिम्मेदारी संभालेंगे और आमंत्रण देंगे। सरकार ने पूरे कार्यक्रम का विस्तृत खाका तैयार कर लिया है और सुनिश्चित किया है कि यह ऐतिहासिक समारोह भव्य और संगठित तरीके से संपन्न हो। मंत्रियों की ड्यूटियों का विवरण     वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और लालचंद कटारुचक: बंगाल, असम और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रण देने जाएंगे।     अमन अरोड़ा और तरुणप्रीत सौंध: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड जाएंगे।     डॉ. बलबीर सिंह और हरदीप सिंह मुंडिया: छत्तीसगढ़ और झारखंड जाएंग।     हरभजन सिंह ईटीओ और बरिंदर कुमार गोयल: केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुदुचेरी जाएंगे।     हरजोत सिंह बैंस और पर्यटन-सांस्कृतिक विभाग के सलाहकार दीपक बाली: महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जाएंगे।  

भाजपा या कांग्रेस? नवजोत सिद्धू की वापसी पर CM मान ने खोला राज

चंडीगढ़ नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब की राजनीति में वापसी को लेकर माहौल गरम होना शुरू हो गया है। पिछले दिनों सिद्धू द्वारा प्रियंका गांधी से मुलाकात की गई, जिसके बाद उनके राजनीति में फिर सक्रिय होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवजोत सिद्धू के राजनीति में फिर सक्रिय होने पर तंज कसते हुए कहा कि कोई भी जब चाहे राजनीति में शामिल होने या छोड़ने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि सिद्धू ने अपने अन्य रुचियों से हटकर एक बार फिर पंजाब को याद किया है।  उन्होंने कहा कि पूर्व क्रिकेटर (नवजोत सिद्धू) से कुछ भी नया और बेहतर अपेक्षित नहीं किया जा सकता क्योंकि उन्होंने अपना पुराना एजेंडा दोहराने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने क्रिकेटर से राजनीति में आए नवजोत सिद्धू को अपना नया राजनीतिक सफर शुरू करने के लिए शुभकामनाएँ दीं। 

CM भगवंत मान का तोहफ़ा: हज़ारों युवाओं को मिलेगा रोज़गार

पटियाला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राजपुरा में एक नई पशु फीड फैक्ट्री का उद्घाटन किया। यह फैक्ट्री विदेशी कंपनी डी. होज़ द्वारा खोली गई है। कंपनी ने पंजाब में भारत का सबसे बड़ा प्लांट खोला है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इस फैक्ट्री से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कई लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान कंपनी के मालिक ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को नीदरलैंड आने का न्योता दिया गया। मुख्यमंत्री मान ने इस न्योते को स्वीकार करते हुए कहा कि जब भी उन्हें समय मिलेगा, वे जरूर आएंगे और अपने साथ कुछ किसान भाइयों को भी ले जाएंगे, जो नए तरीके से कुछ करना चाहते हैं।