samacharsecretary.com

दिसंबर में शादी के 3 शुभ दिन तय, साथ ही देखें नामकरण व गृह प्रवेश मुहूर्त

हिंदू धर्म में कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त देखने के बाद ही किए जाते हैं। क्योंकि यह माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य शुभ परिणाम देते हैं। साल 2025 के आखिरी माह यानी दिसंबर में विवाह  के लिए केवल 3 ही दिन शुभ बताए जा रहे हैं। विवाह मुहूर्त – दिसंबर में विवाह के लिए बस 3 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जो 4, 5 और 6 दिसंबर को रहने वाले हैं। गृह प्रवेश मुहूर्त – हिंदू पंचांग के अनुसार गृह प्रवेश के लिए 1, 5 और 6 दिसंबर का दिन शुभ रहने वाला है। नामकरण संस्कार मुहूर्त – दिसंबर में नामकरण संस्कार के लिए 4, 8, 13, 14, 17, 22, 24, और 28 दिसंबर का दिन शुभ रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीद के लिए शुभ मुहूर्त – दिसंबर में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 5, 11, 18, 19, और 26 दिसंबर की तिथियां शुभ मानी जा रही हैं। नया काम शुरू करने का मुहूर्त – अगर आप दिसंबर में नया काम शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो इसके लिए 3, 11, 17, 21, 26 और 27 दिसंबर का दिन शुभ रहेगा। इन दिन से बंद हो जाएंगे शुभ काम 16 दिसंबर 2025 को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे खरमास की शुरुआत हो जाएगी। वहीं खरमास का समापन 14 जनवरी 2026 को होने जा रहा है। ऐसे माना जाता है कि इस दौरान किए गए शुभ कार्यों में देवगुरु बृहस्पति और सूर्य देव की कृपा प्राप्त नहीं होती, जिससे उस कार्य से शुभ परिणाम नहीं मिलते। ऐसे में इस दौरान विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि जैसे कार्य करने की मनाही होती है।  

बैंकिंग काम न करें पेंडिंग: दिसंबर में 18 दिनों की छुट्टियाँ घोषित

नई दिल्ली दिसंबर का महीना शुरू होते ही बैंकों का छुट्टियों का कैलेंडर भी सामने आ गया है. इस बार पूरे देश में अलग-अलग राज्यों को मिलाकर कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे. हर हफ्ते के 4 रविवार और दूसरे तथा चौथे शनिवार के अलावा कई राज्यों में अपनी-अपनी स्थानीय छुट्टियों की वजह से बैंकिंग कामकाज ठप रहेगा. अगर आप दिसंबर में कोई जरूरी बैंकिंग काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह लिस्ट देख लेना बेहतर होगा. आरबीआई के कैलेंडर के हिसाब से अलग-अलग तारीखों पर अलग वजहों से बैंक बंद रहेंगे. कही उद्घाटन दिवस तो कही स्थानीय पर्व, कही क्रिसमस से जुडी छुट्टियां तो कही राज्य स्तरीय समारोह, इन सभी की वजह से कई शहरों में ब्रांचें नहीं खुलेंगी. नीचे दी गयी तारीखों की सूची देखकर आप अपने राज्य में किस दिन बैंक बंद मिलेगा, यह आराम से समझ सकते हैं. जानिए दिसंबर में बैंक कब-कब बैंक बंद रहेंगे 1 दिसंबर: अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में उद्घाटन दिवस और स्वदेशी आस्था दिवस पर बैंक बंद रहेंगे. 3 दिसंबर: गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे. 7 दिसंबर:रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंकिंग कामकाज नहीं होगा. 12 दिसंबर: मेघालय में पा तोगन नेंगमिंजा संगमा पुण्यतिथि पर स्थानीय छुट्टी रहेगी. 13 दिसंबर: दूसरा शनिवार होने से सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. 14 दिसंबर: रविवार है, इसलिए सभी जगह बैंक नहीं खुलेंगे. 18 दिसंबर: छत्तीसगढ और मेघालय में सोसो थाम पुण्यतिथि पर छुट्टी रहेगी. 19 दिसंबर: गोवा में गोवा मुक्ति दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. 20 दिसंबर: सिक्किम में लोसूंग–नामसूंग पर्व की वजह से बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. 21 दिसंबर: रविवार है, इसलिए पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे. 22 दिसंबर: सिक्किम में लोसूंग–नामसूंग का दूसरा दिन भी बैंक बंद रहेंगे. 24 दिसंबर: मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस सेलिब्रेशन के कारण छुट्टी होगी. 25 दिसंबर: क्रिसमस पर पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. 26 दिसंबर: मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में क्रिसमस सेलिब्रेशन का दूसरा दिन भी छुट्टी रहेगी. 27 दिसंबर: चौथा शनिवार है, इसलिए सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. 28 दिसंबर: रविवार को सभी जगह बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. 30 दिसंबर: मेघालय में यू कियांग नांगबाह दिवस पर स्थानीय छुट्टी रहेगी. 31 दिसंबर: मिजोरम और मणिपुर में नए साल के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. बैंक बंद होने के बावजूद ऑनलाइन सेवाएं जैसे UPI, IMPS, NEFT, RTGS बिल्कुल पहले की तरह चलती रहेंगी. यानी पैसों का लेनदेन, बिल पेमेंट और बाकी डिजिटल कामों पर इन छुट्टियों का कोई असर नहीं पडेगा. एटीएम भी पूरे महीने चालू रहेंगे. दिसंबर में शेयर बाजार में भी कुल 9 दिन कामकाज बंद रहेगा. बीएसई के अनुसार हर रविवार और शनिवार के साथ-साथ 25 दिसंबर को क्रिसमस पर भी ट्रेडिंग नहीं होगी.

दिसंबर छुट्टियाँ: जानें किन-किन तारीखों को स्कूल रहेंगे बंद

नई दिल्ली कल दिसंबर का महीना शुरू हो रहा है। इसके बाद नया साल यानी 2026 शुरू हो जाएगा। स्कूलों में बच्चों के लिए दिसंबर का महीना मौज मस्ती का रहता है क्योंकि इस महीने में स्कूली बच्चों को छुट्टियों की मौज लगती है। 25 दिसंबर के बाद सर्दियों की छुट्टियां इस महीने 6 और 7 दिसंबर को शनिवार और रविवार है। उसके बाद 13 को महीने का दूसरा शनिवार और 14 को रविवार है। 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस है।  20 और 21 को भी वीकेंड पड़ेगा। अंत में महीने का आखिरी शनिवार 27 दिसंबर को और 28 दिसंबर को रविवार है। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी मिलती है। इस दिन पूरे भारत में (लगभग सभी राज्यों में) गजेटेड हॉलिडे रहता है। 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस है। हालांकि कुछ राज्यों में 26 दिसंबर को भी छुट्टी है, जैसे हरियाणा में यह शहीद उधम सिंह जयंती है और कुछ राज्यों में यह क्रिसमस का फ़ॉलो-अप हॉलिडे भी है। 25 दिसंबर के बाद ज्यादातर सभी स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां हो जाती हैं जो जनवरी तक चलती हैं। ऐसे में दिसंबर में स्कूली बच्चों की मौज होने वाली है।  

ठंड का नया रिकॉर्ड! मार्च तक sweaters और रजाई से नहीं मिलेगी राहत

रांची झारखंड में नवंबर महीने में ही ठंड ने सभी लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। अब लोगों के मन में बस यही सवाल है कि अभी से ये हाल है तो दिसंबर और जनवरी में हमारा क्या हाल होगा। वहीं, इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि होली में भी ठंड रहने वाली है। 48 घंटे बाद तापमान में आएगी और गिरावट बता दें कि वैसे तो झारखंड में अभी से ही ठंड देखी जा रही है, लेकिन 48 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी जिससे राज्य भर में ठंड अधिक बढ़ जाएगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत राज्य में अगले 2 दिन सुबह के तापमान में स्थिरता रह सकती है, लेकिन इसके बाद हवा के रूख में तेजी आने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। इससे सुबह में ठंड और कुहासा बढ़ेगा। दोपहर के दौरान मौसम साफ रहेगा। इस बार स्वेटर पहनकर मनानी पड़ेगी होली मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मध्य मार्च तक ठंड देखने को मिलेगी। ऐसे में होली शायद स्वेटर पहनकर मनानी पड़े, लेकिन दिसंबर और जनवरी के 2 महीने हाड़ कपाने वाली ठंड देखने को मिलेगी। ऐसे में मौसम विभाग ने झारखंड के लोगों को आगामी दिनों में ठंड के लिए तैयार रहने और स्वयं का विशेष ख्याल रखने के लिए चेतावनी दी।