samacharsecretary.com

1 करोड़ फीस की अफवाह पर बोले विवेक, इतना पैसा नहीं मिला

आदित्य धर ने फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 से इतिहास रच दिया है। उनकी दोनों फिल्मों ने करोड़ों की कमाई की है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसके ना सिर्फ लीड रोल बल्कि सपोर्टिंग और साइड रोल वाले एक्टर्स को भी काफी पसंद किया गया है। अब खबर आ रही थी कि फिल्म के साइड एक्टर विवेक सिन्हा जिनका धुरंधर के पहले सीन यानी इंडियन एयरलाइन्स फ्लाइट के हाइजैक में रोल था, उन्हें छोटे रोल के बावजूद 1 करोड़ रुपये मिले हैं। विवेक ने अब इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। विवेक ने क्या कहा फीस को लेकर विवेक ने इंस्टाग्राम पर क्लीयर करते हुए लिखा, ‘भाई इतना पैसा नहीं मिला है कसम से। ये सब मत डालो। उन्होंने यह भी कहा कि इतना अमाउंट सुनने के बाद उन्हें लोगों के मैसेज आ रहे हैं और उनके मदद मांग रहे हैं।’ धुरंधर का पैसा खत्म हो गया विवेक ने आगे लिखा, ‘मुझे धुरंधर से पैसा मिला है, अच्छा पैसा मिला। जो एक्सपेक्टेड अमाउंट था वो मिला। लेकिन उतना पैसा नहीं मिला और जो पैसा मिला था खत्म हो चुका है। मुंबई में रहता हूं भाई और बहुत खर्चे हैं मुंबई में। तो धुरंधर वाला सारा पैसा खत्म हो चुका है। जब विवेक को गुस्से का करना पड़ा सामना बता दें कि फिल्म में विवेक का एक डायलॉग था हिंदू वाकई डरपोक कौम है। उनके इस डायलॉग पर लोग इतना गुस्सा हुए कि सोशल मीडिया पर उन्हें काफी बुरा-भला कहा। इस पर विवेक ने फिर सोशल मीडिया पर कहा था, ‘कोई मुझे आतंकवादी बोल रहा है, कोई बोल रहा है पाकिस्तान भाग जा। वैसे मुझे सच में अच्छा लगा ये देशभक्ति देखकर। हमारे अंदर जो देशभक्ति है न, उसे सलाम है। लेकिन मैं बता दूं कि मैं पाकिस्तान का नहीं हूं। मैं बिजनौर का रहने वाला हूं और फिलहाल मुंबई में रहता हूं।’ धुरंधर 2 की स्टार कास्ट और स्टोरी धुरंधर 2 की बात करें तो आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंदौर भी हैं। फिल्म में रणवीर ने जसकिरत सिंह का किरदार निभाया है जो स्पाई बनकर पाकिस्तान जाता है और वहां रहकर ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हैं। धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो गुरुवार को फिल्म ने 8.56 करोड़ की कमाई की है और अब मूवी ने भारत में ग्रॉस 1,255.23 करोड़, ओवरसीस 410 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1,665.23 करोड़ की कमाई की है।

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, 17 दिनों में पार किया 1500 करोड़ का आंकड़ा

बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं, जो लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी रहती हैं. 'धुरंधर: द रिवेंज' ने ये कमाल कर दिखाया है. फिल्म तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ने कई रिकॉर्ड ब्रेक करके बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई करके ये साबित कर दिया है कि धुरंधर की आंधी जल्दी थमने वाली नहीं है. धुरंधर का जलवा कायम वीकेंड पर 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. फिल्म के 17वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी शनिवार को 25.65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, इससे पहले शुक्रवार को फिल्म ने 21.55 करोड़ रुपये कमाए थे. शुक्रवार के मुकाबले शनिवार की कमाई में 19% की ग्रोथ देखी गई है. इसी के साथ धुरंधर 2 का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 985 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि फिल्म का टोटल ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1,179.30 करोड़ हो चुका है. विदेशों में भी आदित्य धर की फिल्म बड़ा धमाका कर रही है. 17वें दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,564.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म की धुआंधार कमाई देखकर साफ हो गया है कि धुरंधर का तूफान अभी रुकने वाला नहीं है. फिल्म ने जो बार सेट किया है उसे तोड़ना अब दूसरी फिल्मों में बड़ी चुनौती साबित होगा. IPL का नहीं पड़ा असर आमतौर पर देखा जाता है कि IPL की वजह से शाम और रात के शोज में फिल्मों की ऑडियंस कम हो जाती है. इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ता है. लेकिन 'धुरंधर 2' की हाइप इतनी तगड़ी है कि IPL के बावजूद भी इसकी कमाई अब तक सॉलिड बनी हुई है. अब आप खुद ही फिल्म के लिए फैंस की दीवानगी समझ सकते हैं. 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह ने लीड रोल प्ले किया है. जसकीरत और हमजा के किरदार में उन्होंने दमदार परफॉर्मेंस देकर बॉलीवुड के टॉप हीरोज की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है. रणवीर के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अहम किरदार निभाए हैं. अगर आपने अब तक धुरंधर 2 नहीं देखी, तो बिना देरी करे देख आएं, क्योंकि इस फिल्म को मिस करना बड़ी गलती होगी. फिर मत कहना कि हमने बताया नहीं.

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दबाकर करोड़ों छाप रही है. हालांकि इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर एक हालिया रिलीज स्पेस एडवेंचर फिल्म से तगड़ी टक्कर मिल रही है. यहां तक कि धुरंधर 2 को इस फिल्म ने कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. ‘धुरंधर 2’ को इस हॉलीवुड फिल्म ने दी मात बता दें कि रविवार को इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, स्पेस एडवेंचर फ़िल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' ने लगातार दूसरे हफ़्ते नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर टॉप किया है. इस फिल्म की टिकट सेल USD 54.5 मिलियन रही. इस स्पेस ओडिसी में रयान गोसलिंग एक हाई स्कूल टीचर की भूमिका में हैं, जिन्हें दुनिया को बचाने के लिए चुना जाता है; इस फ़िल्म ने अब तक दुनिया भर में अनुमानित USD 300.8 मिलियन की कमाई की है. फ़िल लॉर्ड और क्रिस्टोफ़र मिलर द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म एंडी वियर के एक नॉवेल पर बेस्ड है और इसका प्रोडक्शन बजट यूएसडी 200 मिलियन है. 'हॉपर्स' ने 12.2 मिलियन यूएसडी कमाए वहीं एक्ज़िबिटर रिलेशंस के मुताबिक दूसरे नंबर पर डिज़्नी/पिक्सार की एनिमेटेड हिट फ़िल्म 'हॉपर्स' मज़बूती से टिकी हुई है. इस फिल्म ने अमेरिका और कनाडा में 12.2 मिलियन USD कमाए हैं. वहीं डेडलाइन के मुताबिक  इसकी दुनिया भर की कुल कमाई अभी 297.6 मिलियन यूएसडी है और अगले हफ़्ते की शुरुआत में यह 300 मिलियन यूएसडी का आंकड़ा पार कर लेगी, डिज़्नी के पिक्सार की इस ओरिजिनल फ़िल्म, का बजट 150 मिलियन यूएसडी है. 'दे विल किल यू' तीसरे नंबर पर है वहीं तीसरे नंबर पर हॉरर फ़िल्म 'दे विल किल यू' है. इस फिल्म ने 5 मिलियन यूएसडी की कमाई के साथ शुरुआत की है. वार्नर ब्रदर्स की इस फ़िल्म में ज़ाज़ी बीट्ज़, 'हैरी पॉटर' फ़ेम टॉम फ़ेल्टन और ऑस्कर विनर पैट्रिशिया आर्क्वेट लीड रोल में हैं. यह फ़िल्म एक ऐसी महिला की कहानी पर बेस्ड है जो न्यूयॉर्क की एक रहस्यमयी इमारत में नौकरानी का काम करती है, जहां लोगों का गायब होना आम बात है. 'धुरंधर 2' चौथे नंबर पर खिसकी चौथा नंबर पर हिंदी भाषा की स्पाई थ्रिलर फ़िल्म 'धुरंधर 2'  है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे हफ़्ते में यूएसडी 4.75 मिलियन की कमाई की है. नॉर्थ अमेरिका में ओरिजनल फ़िल्म के रिलीज़ होने के ठीक तीन महीने बाद रिलीज़ हुई 'धुरंधर 2', एक इंडियन स्पाई की कहानी को आगे बढ़ाती है जो पाकिस्तानी अपराध सिंडिकेट और राजनीति में घुसपैठ करके एक आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है.डेडलाइ के मुताबिक, इस फ़िल्म ने अब तक नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर लगभग यूएसडी 22.9 मिलियन की कमाई की है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म ने नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई (यूएसडी 22.9 मिलियन) कर 2017 की 'बाहुबली 2' (के USD 20.8 मिलियन )का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.    

धुरंधर 2 ने दूसरे संडे को रचा इतिहास और हिंदी सिनेमा में पहली बार 1000 करोड़ क्लब की तैयारी

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने पहले वीकेंड में ही धमाकेदार आगाज करके अपने इरादे बता दिए थे. अब बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दूसरा वीकेंड बीत चुका है और एक बार फिर से धुरंधर 2 ने ऑल टाइम रिकॉर्ड बना डाले हैं. शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को 50% से ज्यादा जंप तो आया ही था, धुरंधर 2 का रविवार और भी ज्यादा दमदार रहा. रणवीर की फिल्म ने सेकंड संडे का सबसे बड़ा कलेक्शन दर्ज किया, जो 11वें दिन किसी फिल्म का सबसे बड़ा कलेक्शन भी है. अब धुरंधर 2 सिर्फ इंडिया में ही 1000 करोड़ नेट कलेक्शन करने के लिए तैयार नजर आ रही है, जो अपने आप में एक बहुत बड़ी अचीवमेंट होगी. धुरंधर 2 का सेकंड वीकेंड कलेक्शन शनिवार को जबरदस्त जंप के बाद, रविवार को धुरंधर 2 का कलेक्शन एक बार फिर से बढ़ा. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि संडे को फिल्म ने 68 करोड़ से ज्यादा नेट इंडिया कलेक्शन किया है. इसमें सिर्फ हिंदी वर्जन का हिस्सा 63 करोड़ के करीब है. बॉक्स ऑफिस पर दूसरे संडे को सबसे बड़ा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड धुरंधर (2025) ने बनाया था, 58.20 करोड़ के साथ. अब धुरंधर 2 ने अपने ही प्रीक्वल को पीछे छोड़ दिया है. ये 11वें दिन का भी सबसे बड़ा हिंदी कलेक्शन है. इससे पहले पुष्पा 2 ने 11वें दिन सिर्फ हिंदी में 54 करोड़ कलेक्शन किया था. संडे की कमाई से धुरंधर 2 का टोटल सेकंड वीकेंड कलेक्शन 172.7 करोड़ से ज्यादा हो गया. बॉलीवुड में सबसे बड़ा सेकंड वीकेंड कलेक्शन 146.60 करोड़ इसी के पहले पार्ट धुरंधर के नाम था. अब इस रिकॉर्ड में भी धुरंधर 2 टॉप पर है. हिंदी में 1000 करोड़ की तैयारी शानदार सेकंड वीकेंड के बाद धुरंधर 2 का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन ऑलमोस्ट 847 करोड़ पहुंच चुका है. हिंदी वर्जन से फिल्म 794 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है और सोमवार को 800 करोड़ के लिए तैयार है. धुरंधर 2 हिंदी में पहली बार 1000 करोड़ कलेक्शन का लैंडमार्क पार करने के लिए तैयार नजर आ रही है. बॉलीवुड से अगली बड़ी रिलीज भूत बंगला को आने में अभी 10 दिन हैं. तब तक धुरंधर 2 बिना किसी रुकावट दमदार कलेक्शन के साथ कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है. इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. अनुमान लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म बड़े आराम से 2000 करोड़ का लैंडमार्क पर करेगी.

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने एक हफ्ते में कमाए 1100 करोड़ और अब निशाने पर आमिर खान की दंगल

फिल्मी लवर्स के बीच इस वक्त हर किसी की जुबान पर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) है। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने दुनियाभर में इतनी हलचल पैदा कर दी है बॉलीवुड से साउथ स्टार्स तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 की करण जौहर से लेकर अल्लू अर्जुन तक ने तारीफ की। इस फिल्म की सफलता से हर कोई हैरान है। धुरंधर 2 ने कमाई के मामले में एनिमल, जवान, पठान और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है। धुरंधर 2 को लेकर क्या बोले आमिर खान अब आमिर खान ने भी धुरंधर 2 की सफलता के बारे में बात की है। हाल ही में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धुरंधर 2 का जिक्र किया। एक्टर ने बताया कि अभी तक उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन वह तारीफें सुन रहे हैं। अभी तक मैंने फिल्म नहीं देखी है लेकिन मैं फिल्म की तारीफें सुन रहा हूं। धुरंधर 1 और धुरंधर 2 दोनों ही फिल्मों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और मेरी तरफ से पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। क्या आमिर खान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेगी धुरंधर 2? आमिर खान की फिल्म दंगल दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है जिसने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ का कारोबार किया था। 10 साल बाद भी अभी तक कोई भी आमिर की फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है, लेकिन शायद धुरंधर 2 को लेकर उम्मीद है कि यह ऐसा कर सकती है। एक हफ्ते में धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1100 करोड़ के पार चला गया है। अब देखते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म, दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में हैं।