samacharsecretary.com

बिग बॉस के अंदर क्या होता है? दिव्या अग्रवाल ने इंटीमेसी और कैमरों को लेकर किया बड़ा खुलासा

मुंबई  'बिग बॉस' का घर हमेशा से ही अपने विवादों, लड़ाइयों और अनसुने रहस्यों के लिए दर्शकों के बीच चर्चा का विषय रहा है. हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक रहता है कि आखिर चौबीसों घंटे कैमरों की निगरानी में रहने वाले इस घर के अंदर असल में क्या-क्या होता है. अब इस रियलिटी शो से जुड़े कुछ ऐसे ही चौंकाने वाले और दिलचस्प राज खोले हैं 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल ने।  हाल ही में 'Shaardulogy' के पॉडकास्ट में शामिल हुईं दिव्या ने शो को लेकर फैली अफवाहों से लेकर घर के अंदर मिलने वाली शराब, सिगरेट और कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े और हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. दिव्या ने बेहद बेबाकी से उन सवालों के जवाब दिए हैं, जो अक्सर लोग शो के खत्म होने के बाद कंटेस्टेंट्स से पूछते हैं।  केचअप और कॉफी जैसी चीजें हैं लग्जरी पॉडकास्ट के दौरान दिव्या ने घर के अंदर के राशन और खाने-पीने के कड़े नियमों पर बात की. उन्होंने बताया कि बिग बॉस के घर में कॉफी और टोमैटो केचअप जैसी मामूली चीजें भी एक बड़ा लग्जरी आइटम होती हैं, जो आसानी से कंटेस्टेंट्स को नहीं मिलतीं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि केचअप न मिलने पर वो खुद ही जुगाड़ से थोड़ा-बहुत बना लेती थीं. हालांकि, राशन पर इतनी पाबंदी के बावजूद सिगरेट को लेकर मेकर्स काफी नरम रहते हैं।  दिव्या के मुताबिक, सिगरेट कोई लग्जरी आइटम नहीं है, वो कंटेस्टेंट्स को लगातार मिलती रहती है. यहां तक कि सुबह-सुबह कंटेस्टेंट्स से बकायदा पूछा जाता है कि उन्हें कौन से ब्रांड की सिगरेट चाहिए और उनकी पसंद का ब्रांड उन्हें अंदर पहुंचा दिया जाता है।  क्या घर के अंदर सच में मिलती है शराब? शो से बाहर आने के बाद दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह रहता है कि क्या वीकेंड का वार या पार्टियों में कंटेस्टेंट्स को शराब परोसी जाती है? दिव्या ने इस राज से भी पर्दा उठाया और साफ किया कि लोगों को लगता है कि अंदर दारू मिलती होगी, लेकिन असलियत यह है कि बिग बॉस के घर के अंदर किसी को भी शराब या अल्कोहल नहीं दिया जाता. यह महज एक अफवाह है और लोग शो से निकलने के बाद उनसे यह सवाल सबसे ज्यादा पूछते हैं।  बाथरूम में होता है 'बहुत कुछ'  बातचीत के दौरान जब घर के अंदर की प्राइवेसी और कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्तों पर बात हुई, तो दिव्या ने बेहद हैरान करने वाली बात कही. उनसे पूछा गया कि क्या लोग यह भी पूछते हैं कि अंदर सेक्स होता है क्या? इस पर दिव्या ने हंसते हुए हामी भरी और एक बड़ा इशारा करते हुए कहा कि कैमरे के सामने भले ही कुछ न दिखे, लेकिन अंदर बहुत कुछ होता है।  इस बात को आगे बढ़ाते हुए शार्दूल पंडित ने कहा, 'होता तो बहुत कुछ है लेकिन बाथरूम के अंदर'. इसके अलावा दिव्या ने हंसते हुए यह भी बताया कि लोग उनसे इतने अजीब सवाल पूछते हैं कि एक बार तो किसी ने उनसे यह तक पूछ लिया था कि क्या घर के अंदर वैक्सिंग करने वाली लड़कियां आती हैं? जबकि ऐसा कुछ नहीं होता।   

दिव्या अग्रवाल और उनके बिजनेसमैन पति के रिश्ते में टेंशन, क्या शादी में आई दरार?

मुंबई  शो 'द 50' में जमकर बवाल हो रहा है. शो के बीते एपिसोड में दिव्या अग्रवाल और इंफ्लुएंसर भव्या सिंह के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिली. झगड़े के दौरान भव्या पर्सनल गईं. उन्होंने दिव्या पर जमकर कमेंट किए. भव्या ने एक्ट्रेस की शादी पर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने दावा किया कि एक्ट्रेस अपने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग रहती हैं. दिव्या-भव्या में हुई कैटफाइट दोनों के बीच झगड़ा बैल और बुद्धि टास्क के दौरान हुआ. यहां पर दिव्या ने कहा कि अर्चना गौतम के पास दिमाग नहीं है. ये कमेंट सुनकर भव्या नाराज हो जाती हैं. उन्होंने दिव्या को सबक सिखाने का फैसला किया. वॉशरूम एरिया में दिव्या लड़ाई के बाद रो रही थीं. उन्होंने भव्या से टिश्यू पास करने को कहा. मगर भव्या ने तुरंत मना कर दिया. भव्या का रिएक्शन देखकर दिव्या रोने लगीं और शो छोड़ने की बात कही. रिद्धि डोगरा संग अपनी फीलिंग्स बयां करते हुए दिव्या ने कहा- मैंने लोगों के साथ दोस्ती बनाने में सालों खर्च किए हैं. हर शो में सबसे ज्यादा मुझसे नफरत की जाती है. मैंने शो में अकेले खेला है. मैंने इसे अपनी ईगो पर लिया और शो जीतकर खुद को साबित किया. अर्चना मेरी दोस्त है. लेकिन यहां पर वो मेरे से दुश्मनों की तरह लड़ रही है. मैं अपने पति को मिस कर रही हूं. उसने मुझे अच्छा और शांत इंसान बनाया. उसके जिंदगी में आने के बाद मैंने दोस्त बनाने शुरू किए. उसने मुझे दोस्ती का असली मतलब समझाया.  तभी भव्या वहां पर आईं और दिव्या को चेतावनी देते हुए कहा कि वो उनसे अच्छे से बात करें. बाद में सपना चौधरी, आर्या संग बात करते हुए भव्या ने दिव्या पर निजी कमेंट किए. वो कहती हैं- ये इतनी फेक लड़की है. इसमें कोई हैरानी नहीं कि लोग इसे गोल्ड डिगर कहते हैं. मैंने इसे पॉडकास्ट पर पूछा है कि कभी रियलिटी शो करोगे? तब दिव्या ने कहा था- नहीं, मैंने बिग बॉस नहीं जीता था. मैं पूछती हूं- क्या उखाड़ लिया तुमने, सारी पीआर कराके और स्पॉटिंग कराके, थोड़ा दिख जाती हो. कुछ नहीं किया जिंदगी में, फेक औरत है. सबके साथ फेक कर रही है.. अब सबके साथ बैठकर गॉसिप करेगी. पति से अलग रहती हैं दिव्या? भव्या ने दावा किया कि दिव्या अपने पति संग नहीं रहती. उन्होंने कहा- दिवाली पर असली पटाखे तो इसके घर पर फूटे थे. वो मैंने फोड़े थे और आज तक मैंने कभी बोली नहीं ये बात, ना कभी पॉडकास्ट पर कहा, ना मैं कभी बोलूंगी. क्योंकि इनका खुद का आपसी पारिवारिक मामला था. उसमें मुझे इंवॉल्व कर दिया इन लोगों ने. भीख मांगती है लोगों से मुंबई में कि मेरे घर आ जाओ, आप मेरे पास आ जाओ, प्लीज मिलो मुझसे, अलग रहती है अपने पति से. भव्या ने कहा कि वो दिव्या को तबाह करके इस शो से जाएंगी. दिव्या ने बिजनेसमैन अपूर्व से 2024 में शादी की थी. पिछले साल जुलाई में दोनों के सेपरेशन की खबरें भी आई थीं. तब दिव्या ने मस्ती भरा पोस्ट शेयर कर शादी में खटपट की न्यूज को खारिज किया था.