samacharsecretary.com

MP के करन गौतम का अंतरराष्ट्रीय हॉकी में जलवा, जूनियर टीम से सीधे वर्ल्ड कप में एंट्री

उमरिया  छोटे से शहर उमरिया की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी के मैदान तक पहुंचने का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है. ज्वालामुखी कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय करन गौतम ने अपनी मेहनत लगन और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है जिस पर पूरा जिला गर्व कर रहा है. करन का चयन भारतीय हॉकी जूनियर टीम के लिए हुआ है।  इजिप्ट में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप का बने हिस्सा अब वह नवंबर माह में मिस्र (इजिप्ट) में आयोजित होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेगा. उसकी इस उपलब्धि से उमरिया जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है. खेल प्रेमियों, नगर वासियों और शुभचिंतकों ने करन को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।  3 साल पहले हुआ था मध्य प्रदेश हॉकी टीम में चयन करन गौतम शिक्षक अजय गौतम के पुत्र हैं. बचपन से ही हॉकी के प्रति रुचि रखने वाले करन ने अपना खेल कौशल और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. करीब 3 वर्ष पूर्व उनका चयन मध्य प्रदेश हॉकी टीम के लिए हुआ था. प्रदेश की टीम में शामिल होने के बाद उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं और मुकाबले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मैदान पर उनके बेहतरीन खेल अनुशासन और लगातार बेहतर प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।  तीन गोल्ड मेडल किये हासिल मध्य प्रदेश टीम में शानदार प्रदर्शन के बाद करण को आगे बढ़ाने के अवसर मिले. सब जूनियर इंडिया कैंप चंडीगढ़ में भी उन्होंने अभ्यास और प्रतियोगिताओं के दौरान अपनी क्षमता साबित की. यहां आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में उन्होंने जीत दर्ज करने वाली टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और तीन गोल्ड मेडल हासिल किया. लगातार अच्छे प्रदर्शन का परिणाम रहा कि उन्होंने भारतीय हॉकी की जूनियर टीम में जगह मिली।  अब करन के सामने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा देखने का बड़ा अवसर है. नवंबर में मिस्र (इजिप्ट) में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की ओर से मैदान में उतारना उनके खेल जीवन का महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी. करण ने कहा कि, ''इस प्रतियोगिता में देश की ओर से खेलने किसी भी युवक खिलाड़ी के लिए गौरव की बात है.'' करन की सफलता ने जिले के उन युवाओं को भी नई प्रेरणा दी है जो सीमित संसाधनों के बीच खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि, उमरिया जैसे जिले से निकलकर भारतीय टीम तक पहुंचना अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। 

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आज आगाज, भारत-बांग्लादेश के बीच पहला मुकाबला; सीएम मान करेंगे उद्घाटन

जालंधर  पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की रौनक लौट आई है। पुरुषों की हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026 का आगाज आज होगा। गत चैंपियन भारतीय टीम पहले मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी। भारत की नजर छठी बार खिताब जीतने और लगातार तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर खिताबी हैट्रिक पूरी करने पर है। मुख्यमंत्री भगवंत मान टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह में पंजाब के लोकनृत्यों और गतका का प्रदर्शन होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। जालंधर की शान और पूर्व कप्तान अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह पिंडली की चोट के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सभी टीमों को मजबूत बताते हुए कहा कि अनुभव के साथ भारतीय टीम अधिक परिपक्व हुई है। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन के मार्गदर्शन में टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेगी। भारत ने अब तक 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में पांच बार यह ट्रॉफी जीती है। इस बार टीम लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। मलयेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया से चुनौती टूर्नामेंट में भारत के अलावा बांग्लादेश, चीन, जापान, मलयेशिया और दक्षिण कोरिया की टीमें हिस्सा लेंगी। एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता मलेशियाई टीम भी खिताब की प्रबल दावेदार है। जापान और दक्षिण कोरिया से भी भारत को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। हॉकी इंडिया ने दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा है। ट्रॉफी को ढोल के साथ स्टेडियम में ले जाया गया ट्राफी को हाकी इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट व हाकी पंजाब के प्रधान नितिन कोहली, डीसी वरजीत वालिया, सीपी सतिंदर सिंह. हाकी ओलिंपियन हरप्रीत सिंह मंडेर, बलजीत सिंह ढिल्लों, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जगदीप गिल ने पकड़ी। ट्राफी को ढोल के साथ स्टेडियम में ले जाया गया। दो नवंबर तक स्टेडियम में रखा जाएगा। 18 अक्तूबर को मोहाली के फेज-दस स्थित ओलिंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हाकी स्टेडियम में शुरु हुआ टूर, हाकी से जुड़े कई शहरों और कस्बों से होकर गुजरा। प्रत्येक टीम के साथ होने वाले मैच रणनीति कर रखी है तैयार भारत समेत छह टीमों के कप्तानों की प्रेसवार्ता में भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रत्येक टीम के साथ होने वाले लीग मैचों को हल्के में लिया जा रहा है। प्रत्येक मैच में अलग से रणनीति तैयार कर रखी है। हालांकि दूसरे देशों की टीमें भारत को मजबूत टीम मान रही है। हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि टीम में ओलिंपियन मनप्रीत सिंह पहले मैच में नहीं खेल रहे है। अभ्यास के दौरान पिंडली में चोट लगने से मनप्रीत सिंह पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह विवेक सागर प्रसाद को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि टीम में मनप्रीत सिंह की कमी खलेगी लेकिन बढ़िया प्रदर्शन जारी रहेगा। हम हर मैच में एक जैसी मानसिकता के साथ उतरेंगे। भारतीय टीम जापान, चीन, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, मलेशिया टीमों के साथ मैच खेलेगी। भारत अब तक पांच बार एशियन चैंपियंस ट्राफी जीत चुका है भारत ने अब तक पांच बार एशियन चैंपियंस ट्राफी जीत चुका है। वर्ष 2011, 2016, 2018( पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता) वर्ष 2023 और 2024 में। अब भारत लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगा। इससे पहले वर्ष 2023 में चेन्न्ई में भी भारत ने यह टूर्नामेंट जीता था। जब पहली बार पुरुषों की एशियन चैंपियंस ट्राफी का आयोजन भारत में हुआ था। मलेशिया टीम भारत को दे सकती है चुनौती एशियाई खेलों में उप-विजेता रहने वाली मलेशिया टीम भारत को चुनौती दे सकती है। लीग चरण में भारत के साथ उनका मुकाबला एक नवंबर को होना है। दक्षिण कोरिया टीम भी एशियाई खोलों में चौथे स्थान पर रही है। वह भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मैदान उतरेगी। भारत विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर है जो इसमें भाग लेने वाली टीमों में सर्वोच्च है। सेमीफाइनल व फाइनल मैच मोहाली में होंगे ओलिंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम लीग मैचों की मेजबानी करेगा। जबकि मोहाली का ओलिंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हाकी स्टेडियम सेमीफाइनल व फाइनल मैचों की मेजबानी करेगा। भारतीय हाकी टीम की बात करें तो नौ पंजाब के खिलाड़ी है।   भारतीय टीम के मुकाबले 27 अक्तूबर: भारत बनाम बांग्लादेश — शाम 7:20 बजे 29 अक्तूबर: भारत बनाम चीन — शाम 7 बजे 30 अक्तूबर: भारत बनाम जापान — शाम 7 बजे 1 नवंबर: भारत बनाम मलयेशिया — शाम 7 बजे 2 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण कोरिया — शाम 7 बजे

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब में विश्वस्तरीय व्यवस्थाएं, 27 अक्टूबर को जालंधर में आगाज

चंडीगढ़  पंजाब में होने वाली एशियाई हाकी चैंपियंस ट्राफी के लिए पंजाब सरकार विश्वस्तरीय प्रबंध करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 27 अक्टूबर को जालंधर में होगा, जबकि मुकाबले 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक खेले जाएंगे। चैंपियनशिप में भारत, चीन, मलेशिया, जापान, बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया की टीमें भाग लेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की समृद्ध हॉकी विरासत को देखते हुए इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को यादगार बनाया जाना चाहिए। इससे प्रदेश को अपनी खेल उपलब्धियों, बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक परंपराओं को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। शहरों की सफाई और सौंदर्यीकरण पर जोर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि तैयारियां केवल स्टेडियम तक सीमित नहीं रहेंगी। जालंधर और मोहाली में व्यापक सफाई अभियान चलाने, सार्वजनिक स्थानों का रखरखाव करने और स्टेडियम तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विदेशी खिलाड़ियों और प्रतिनिधिमंडलों के लिए बेहतर आवास, भोजन, सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था करने को भी कहा गया है। होटलों और मैच स्थलों के बीच सुचारु यातायात सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों की भागीदारी और ट्राफी टूर मुख्यमंत्री ने स्कूलों और कालेजों के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबले दिखाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिले और वे पंजाब की हॉकी विरासत से जुड़ें। टूर्नामेंट के प्रचार के लिए विशेष रूप से तैयार एसयूवी में ट्रॉफी या उसके मॉडल को प्रदर्शित करते हुए प्रदेशभर में ट्राफी टूर निकालने की योजना भी बनाई जाएगी। आयोजन की तैयारियों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए विशेष समिति गठित की जाएगी।  

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: महिला हॉकी में हुआ एकतरफा मुकाबला

रायपुर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आज तीसरे दिन महिला हॉकी प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए। पूल ‘ए’ में खेले गए मैच में मध्य प्रदेश ने बिहार को 9-0 से पराजित किया। वहीं, पूल ‘बी’ के मुकाबलों में झारखंड ने गुजरात को 16-0 से और ओडिशा ने तमिलनाडु को 14-0 से हराया। आज खेले गए सभी मैच एकतरफा रहे, जिनमें विजेता टीमों ने पूरे समय खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा। गौरतलब है कि 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स' के इस प्रथम संस्करण में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में लगभग 3,800 खिलाड़ी नौ विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती जैसे खेलों में कुल 106 स्वर्ण पदक दांव पर हैं। वहीं, मल्लखंब और कबड्डी को प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है।

एशिया कप में धमाका, भारत ने महिला टीम ने थाईलैंड को हराया 11-0 से

हांगझोउ   उदिता दुहान और ब्यूटी डुंग डुंग के दो-दो गोल की मदद से भारत ने महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को थाईलैंड को 11-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। उदिता ने 30वें और 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर जबकि डुंग डुंग ने 45वें और 54वें मिनट में गोल किए।  इन दोनों के अलावा भारत की तरफ से मुमताज खान (सातवें मिनट), संगीता कुमारी (10वें), नवनीत कौर (16वें), लालरेम्सियामी (18वें), थौदाम सुमन देवी (49वें), शर्मिला देवी (57वें) और रुताजा दादासो पिसल (60वें) ने गोल दागे। वर्तमान में विश्व में नौवें स्थान पर काबिज भारत ने 30वें स्थान पर काबिज थाई टीम के खिलाफ पूल बी के मैच में हाफ टाइम तक 5-0 की बढ़त बना ली थी।  इस टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग ले रही हैं जिन्हें दो पूल में बांटा गया है। दोनों पूल से शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सुपर 4 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 4 की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को होने वाले फाइनल में खेलेंगी। भारत इस टूर्नामेंट में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया और शीर्ष ड्रैग फ्लिकर दीपिका के बिना उतरा है।  यह दोनों चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही है। एशिया कप विजेता टीम बेल्जियम और नीदरलैंड में अगले साल होने वाले महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी। थाईलैंड के बाद भारत अब शनिवार को जापान से भिड़ेगा। इसके बाद वह पूल चरण के अपने अंतिम मैच में आठ सितंबर को सिंगापुर का सामना करेगा।