samacharsecretary.com

11 अक्टूबर को इंदौर में India-West Indies T20, चेक्स पैटर्न से सजेगी आउटफील्ड

इंदौर   इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए 11 अक्टूबर का दिन बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस दिन स्थानीय होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। दर्शकों और टीवी स्क्रीन पर मैच देखने वालों को एक नया अनुभव देने के लिए इस बार मैदान की आउटफील्ड पर घास को एक खास 'चेक्स' (चौकड़ी) पैटर्न में काटा जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनों देशों की टीमें 10 अक्टूबर को चार्टर्ड प्लेन के जरिए इंदौर पहुंचेंगी। 28 सितंबर से शुरू होगी पिच पर रोलिंग     किसी भी क्रिकेट मैच का सबसे अहम हिस्सा उसकी पिच होती है, जिसे लेकर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। रविवार के दिन बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर तापोष चटर्जी ने स्टेडियम का दौरा किया और मैदान तथा पिच की स्थिति का जायजा लिया।     के दौरान एमपीसीए के पिच क्यूरेटर मनोहर जामले ने उन्हें बताया कि बारिश के बावजूद पिच का शुरुआती बेस पहले ही तैयार कर लिया गया है। फिलहाल ग्राउंड स्टाफ का पूरा ध्यान काली मिट्टी वाली इस पिच की घास को और अधिक स्वस्थ बनाने पर है। तैयारी को पुख्ता करने के लिए 28 सितंबर से पिच पर रोलिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। एक व्यक्ति अधिकतम चार टिकट ले सकेगा आम दर्शकों के लिए सबसे सस्ता टिकट ₹1,000, जबकि सबसे महंगा पैवेलियन टिकट ₹12,500 का होगा। मैच के सभी टिकट सिर्फ ऑनलाइन मिलेंगे। अन्य कैटेगरी के टिकटों के रेट भी जारी किए जाएंगे। जोमैटो होगा आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर MPCA ने मैच के लिए जोमैटो को आधिकारिक ऑनलाइन टिकटिंग पार्टनर बनाया है। टिकटों की बिक्री सिर्फ ऑनलाइन होगी। स्टेडियम के काउंटर से ऑफलाइन टिकट नहीं मिलेंगे। टिकटों की खरीद की सीमा भी तय की गई है। एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट खरीद सकेगा। ये टिकट एक ही कैटेगरी के या अलग-अलग कैटेगरी के हो सकते हैं। होलकर स्टेडियम में आखिरी इंटरनेशनल मैच 18 जनवरी 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे खेला गया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराया था। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में वनडे सीरीज अपने नाम की थी। होलकर स्टेडियम में आखिरी इंटरनेशनल मैच 18 जनवरी 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे खेला गया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराया था। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में वनडे सीरीज अपने नाम की थी। सबसे सस्ता टिकट एक हजार रुपये का है क्रिकेट मैच का आनंद लेने के लिए दर्शकों को इस बार एक हजार रुपये से लेकर 12 हजार 500 रुपये तक खर्च करना होंगे। मैच का सबसे सस्ता टिकट एक हजार रुपये का है, वहीं टिकट की अधिकतम दर 12,500 रुपये की है। मैच के टिकटों की बिक्री ऑनलाइन की जाएगी। एमपीसीए शीघ्र ही टिकट बुकिंग की दिनांक और समय घोषित करेगा। टिकट दर     साउथ पवैलियन लोअर – 6,500     साउथ पवैलियन लोअर (लाइव हास्पिटैलिटी)- 12,500     साउथ पवैलियन पहली मंजिल – 8,500     साउथ पवैलियन पहली मंजिल (फूड बाक्स हास्पिटैलिटी) – 11,000     साउथ पवैलियन दूसरी मंजिल – 7,500     साउथ पवैलियन तीसरी मंजिल – 5,500     ईस्ट गैलरी ग्राउंड फ्लोर – 1,000     ईस्ट गैलरी पहली मंजिल (प्रीमियम) – 1,700     ईस्ट गैलरी पहली मंजिल (रेगुलर) – 1,400     ईस्ट गैलरी दूसरी मंजिल – 1,250     वेस्ट गैलरी ग्राउंड प्लोर – 1,100     वेस्ट गैलरी पहली मंजिल (प्रीमियम) – 1,800     वेस्ट गैलरी पहली मंजिल (रेगुलर) – 1,500     वेस्ट गैलरी दूसरी मंजिल – 1,350 टिकट बिक्री की तारीख का ऐलान बाकी MPCA ने टिकटों की कीमतें घोषित कर दी हैं, लेकिन ऑनलाइन बिक्री किस तारीख और किस समय शुरू होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। एसोसिएशन की ओर से टिकटिंग प्लेटफॉर्म की तैयारियां पूरी होने के बाद बिक्री की तारीख घोषित की जाएगी। 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा। यह होलकर स्टेडियम में खेला जाने वाला 5वां T20 इंटरनेशनल मैच होगा।  

महिला वर्ल्ड कप की तैयारियों पर पानी फेर रही बारिश, होलकर स्टेडियम में मैच 1 अक्टूबर से

इंदौर   इंदौर में 1 अक्टूबर से महिला विश्व कप के मैच शुरू हो रहे हैं। होलकर स्टेडियम में चल रही तैयारियों पर कल से शुरू हुई बारिश चिंता बढ़ा रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते पिच को कवर किया गया है। एक अक्टूबर को गुवाहाटी में इंडिया और आस्ट्रेलिया का पहला मैच होगा। इसके बाद दूसरा मैच 1 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।  बारिश का कोटा हुआ पूरा शहर में सितंबर के आखिरी दिनों में भी मानसून की सक्रियता बनी हुई है, जिसके चलते रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। रविवार को दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम और रात में कई बार रिमझिम फुहारें पड़ीं। मौसम विभाग ने रात में 3.2 मिमी बारिश दर्ज की। इस बारिश के साथ ही इंदौर में इस सीजन का 38 इंच का औसत कोटा पूरा हो गया है और अब तक कुल 38 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। तापमान में गिरावट और मौसम का पूर्वानुमान लगातार हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी है। पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आंध्र प्रदेश में बना मौसमी सिस्टम अब मालवा क्षेत्र में सक्रिय है, जिसके कारण अगले 3-4 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। अक्टूबर में भी जारी रहेंगी बौछारें मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की आधिकारिक अवधि 1 जून से 30 सितंबर तक होती है, लेकिन इस बार इसकी विदाई देर से होने के आसार हैं। अनुमान है कि 7 अक्टूबर के बाद मानसून विदा होगा, जिसका मतलब है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी पोस्ट-मानसून बारिश देखने को मिल सकती है। इंदौर में मैच के शेड्यूल 1 अक्टूबर – आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड  6 अक्टूबर – न्यूजीलैंड व साउथ अफ्रीका  19 अक्टूबर – भारतीय टीम व इंग्लैड  22 अक्टूबर – आस्ट्रेलिया व इंग्लैड  25 अक्टूबर – आस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका  सितंबर में हुई झमाझम बारिश इस साल सितंबर का महीना इंदौर के लिए काफी अच्छा रहा है। महीने के अंत तक लगभग 10 इंच बारिश हो चुकी है, जिसने शहरवासियों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। गौरतलब है कि पिछले साल इंदौर में कुल 35.5 इंच बारिश ही हुई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा काफी पहले ही पार हो चुका है।    

महिला वर्ल्ड कप के लिए होलकर स्टेडियम तैयार, टिकट की कीमत 500 रुपये तक, रविवार से टीमें आएंगी

इंदौर  इंदौर के होलकर स्टेडियम में महिला वर्ल्ड कप के छह मैच होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। कुछ ब्लाॅकों में नई कुर्सियां लगाई गई। डे-नाइड मैच होने के कारण स्टेडियम की लाइट भी बदली गई है। सभी टाॅवरों में एलईडी लाइड लगाई गई है। रविवार से इंदौर में मैच के लिए टीमों का आना शुरू हो जाएगा। वर्ष 1997 के बाद दूसरी बार इंदौर में महिला वर्ल्ड कप के मैच होने जा रहे है। इंदौर में पांच मैच होंगे। पहला मैच 1 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच छह अक्टूबर को न्यूजीलैंड व साउथ अफ्रीका के बीच होगा। 19 अक्टूबर को भारतीय टीम इंग्लैड के साथ मैच खेलगी। इस मैच के लिए टिकट ज्यादा बुक हो रहे है। इसके अलावा 22 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया व इंग्लैड के बीच मैच होगा। 25 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप की शुरुआत गुवाहाटी में होगी और फायनल मैच 20 नवंबर को होगा। स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाने खेलप्रेमी आ सके। इसके लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकट की दरें भी रियायती रखी है। इस मैच के लिए 100, 200 व पांच सौ रुपये के टिकट होंगे। टिकट आईसीसी की वेबसाइट से बुक होंगे। ई टिकट दिखाकर भी स्टेडियम मेें एंट्री हो जाएगी। मैच की तैैयारियों को लेकर स्टेडियम के आसपास सफाई प्रशासन ने शुरू करा दी है। स्टेडियम के आसपास के हिस्सों में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। एमपीसीए की सुरक्षा व्यवस्था के अलावा पुलिस विभाग ने भी स्टेडियम के बाहर व भीतर बल तैनात करने की तैयारी की है।