samacharsecretary.com

आयरलैंड बनाम भारत दूसरा टी20: पिच रिपोर्ट में गेंदबाजों को शुरुआती मदद के संकेत

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस आयरलैंड दो मैच की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी रविवार, 28 जून को खेला जाना है। यह मैच भी बेलफास्ट के उसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां पहले टी20 में मेजबानों ने भारत के खिलाफ बड़ा उलटफेर किया था। आयरलैंड ने 34 रनों से पहला टी20 जीत सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत है। इस जीत से मेजबानों का काफी कॉन्फिडेंस बढ़ा होगा, ऐसे में आज उनकी नजरें सीरीज में 2-0 से भारत का सूपड़ा साफ करने पर होगी। वहीं श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया सीरीज और इज्जत दोनों बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आईए एक नजर भारत बनाम आयरलैंड मैच की पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- IND vs IRE पिच रिपोर्ट बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब की पिच पहले टी20 जैसे खेलने की उम्मीद रहेगी। शुरुआत में सीमर्स को थोड़ी मूवमेंट और एक्स्ट्रा बाउंस के साथ कुछ मदद मिल सकती है। हालांकि, मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होने की संभावना है, जिससे स्ट्रोक खेलना थोड़ा और मुश्किल हो जाएगा। पिच को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग चुन सकती है। बेलफास्ट T20I रिकॉर्ड मैच- 28 पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 11 (37.93%) दूसरे बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 16 (55.17%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 11 (37.93%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 16 (55.17%) बिना नतीजे वाले मैच- 1 (3.57%) हाईएस्ट स्कोर- 190/5 लोएस्ट स्कोर- 53 हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 180/4 एवरेज रन पर विकेट- 17.61 एवरेज रन पर ओवर- 6.78 एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 120 IND vs IRE हेड टू हेड भारत और आयरलैंड के बीच टी20 क्रिकेट के इतिहास में कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 8 बार टीम इंडिया ने तो 1 बार आयरलैंड ने जीत दर्ज की है। आयरलैंड अपने जीत के रिकॉर्ड को आज और सुधारना चाहेगी। IND vs IRE स्क्वॉड आयरलैंड टीम: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंद्रा, मैथ्यू होलार्ड, स्टीफन डोहेनी, रूबेन विल्सन, गेविन होए इंडिया टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई

भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा तय, जून में होगी IND vs IRE सीरीज – BCCI का ऐलान

नई दिल्ली भारतीय टीम इस साल जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी। बीसीसीआई  ने शनिवार को इस दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरे पर भारत और आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 26 जून से होगी। बेलफास्ट में खेले जाएंगे दोनों मैच भारत और आयरलैंड टीम के बीच दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के दोनों मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाएंगे। भारतीय टीम 2007 के बाद पहली बार बेलफास्ट में मैच खेलेगी। इससे पहले भारतीय टीम 2018, 2022 और 2023 में आयरलैंड का दौरा कर चुकी है। टी20 सीरीज का शेड्यूल पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट हेड टू हेड में भारत का दबदबा भारत और आयरलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया का दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच 2009 से 2024 के बीच 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं और सभी मैच भारत ने जीते हैं। आयरलैंड टीम अभी तक भारत को टी20 इंटरनेशनल में हरा नहीं पाई है। आयरलैंड के बाद इंग्लैंड दौरा आयरलैंड दौरे के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस दौरान भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यानी भारतीय टीम 16 दिनों के अंदर 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इंग्लैंड दौरे का टी20 शेड्यूल पहला टी20: 1 जुलाई दूसरा टी20: 4 जुलाई तीसरा टी20: 7 जुलाई चौथा टी20: 9 जुलाई पांचवां टी20: 11 जुलाई वनडे सीरीज का शेड्यूल पहला वनडे: 14 जुलाई दूसरा वनडे: 16 जुलाई तीसरा वनडे: 19 जुलाई व्यस्त रहेगा भारतीय टीम का शेड्यूल आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे को मिलाकर भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। टीम को कम समय में लगातार मैच खेलने होंगे, जो खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती भी होगी।