samacharsecretary.com

ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट केस: IPL नियम और भारतीय कानून दोनों में फंस सकते हैं पराग

नई दिल्ली जिस मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की तारीफ होनी चाहिए थी, उस मैच के लिए उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं, रियान पराग को कड़ी सजा बीसीसीआई और भारतीय कानून दे सकता है। मामला कुछ यूं है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग आईपीएल 2026 के मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट के कश लगाते हुए कैमरे में कैद हुए थे। इस पर अब बवाल मचा हुआ है, लेकिन आप जान लीजिए कि रियान पराग को क्या सजा इस मामले में मिल सकती है। सबसे पहली बात तो यह है कि भले ही रियान पराग की वैपिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, लेकिन बीसीसीआई किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले मैच के फुटेज की प्रमाणिकता जांचेगी और फिर रियान पराग के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट से भी पूछताछ करेगी। मैच अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा जो खिलाड़ी इस फ्रेम में नजर आ रहे हैं। उनसे भी पूछताछ की जा सकती है। अगर पाया गया कि रियान पराग ने वाकई में ई-सिगरेट का सेवन ड्रेसिंग रूम में किया है तो उन्हें कड़ी सजा मिलना स्वाभाविक है। क्या है रियान पराग का वैपिंग का मामला? दरअसल, आईपीएल 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम जब रन चेज कर रही थी, तो 16वें ओवर के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम के अंदर वैपिंग करते कैमरे में कैद हुए थे। शुरुआती तस्वीरों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि वे ई-सिगरेट से कश लगाते नजर आ रहे थे। अभी तक आईपीएल या राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक बयान इस पर नहीं आया है। क्या हैं IPL के नियम और सजा? IPL मैचों के दौरान ड्रेसिंग में रूम नौ स्मोकिंग जोन के अंतर्गत आता है। बीसीसीआई ने तंबाकू से संबंधित सभी उत्पादों को प्रतिबंधित किया हुआ है। ऐसे में ई-सिगरेट यानी वैपिंग करना भी ड्रेसिंग रूम में बैन है। ऐसा करने पर बीसीसीआई खिलाड़ी या अन्य सपोर्ट स्टाफ को फटकार लगा सकती है। मैच फीस का फाइन ठोक सकती है या फिर खिलाड़ी को बैन भी कर सकती है। ये अपराध तय होने के बाद की बात है। अभी तक कोई आधिकारिक फैसला आईपीएल की ओर से नहीं आया है। क्या कानूनी कार्रवाई होगी? आपकी जानकारी के लिए बता दें, ई-सिगरेट 2019 से ही भारत में बैन हैं। The Prohibition of Electronic Cigarettes Act (PECA), 2019 एक्ट के अनुसार ई-सिगरेट बनाना, बेचना, रखना और यहां इसका उपयोग करना भी प्रतिबंधित है। इसके लिए भारतीय कानून में सजा का भी प्रावधान है। पहली बार इसका उल्लंघन करने पर एक साल तक की सजा या एक लाख तक का फाइन लग सकता है। दोनों सजा भी दी जा सकती हैं। बार-बार यह अपराध करने पर 3 साल की जेल और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना मुकर्रर किया गया है। यहां तक कि ई-सिगरेट रखने पर भी सजा मिल सकती है। क्या पहले भी हुआ है IPL में ऐसा मामला? आईपीएल में पहली बार इस तरह की हरकत किसी खिलाड़ी ने की है। आईपीएल में स्मोकिंग को लेकर सख्त नियम हैं। ड्रेसिंग रूम और डगआउट में वैपिंग की अनुमति नहीं है। पहली बार ऐसा मामला सामने आया है। इस पर बीसीसीआई ऐक्शन इस वजह से भी ले सकती है कि आगे ऐसी कोई हरकत खिलाड़ी न करे। हालांकि, इसी सीजन राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। उन पर फाइन लगाया गया था। क्यों उछल रहा है ये मामला? रियान पराग का वैपिंग करने का मामला इसलिए भी तूल पकड़ रहा है, क्योंकि रियान पराग की व्यक्तिगत फॉर्म इस सीजन बहुत खराब रही है। 117 रन ही वे इस सीजन अब तक खेले गए 9 मैचों में बना पाए हैं। स्ट्राइक रेट भी उनका 125 से कम का है। क्लिप के वायरल होने पर अब आईपीएल और राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी पर भी दबाव होगा, क्योंकि फैंस के प्रति वही जवाबदेह हैं।

सिर्फ 9 मैचों में 37 छक्के! सूर्यवंशी बने IPL 2026 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज

नई दिल्ली मंगलवार रात न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के मुकाबले ने सिर्फ मैच का नतीजा नहीं बदला, बल्कि ऑरेंज कैप की तस्वीर भी फिर पलट दी… और जैसे ही धुआंधार 16 गेंदों में 43 रन की पारी आई- 5 छक्कों के साथ…सूर्यवंशी फिर नंबर-1. 400 पार… और बाकी सब पीछे IPL 2026 में 400 रन का आंकड़ा छूने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 9 मैच, 400 रन, 238+ का स्ट्राइक रेट- ये आंकड़े सिर्फ अच्छे नहीं, दबदबे वाले हैं. सीजन की शुरुआत 52, 31, 39 और 78 जैसी पारियों से हुई, फिर थोड़ी गिरावट आई, लेकिन असली खिलाड़ी वही होता है जो वापसी करना जानता है. और सूर्यवंशी ने वापसी भी ऐसी की- – 46 रन – 103 रन (37 गेंद, 12 छक्के!) – और अब 43 (16 गेंद) IPL 2026 में छक्कों की बरसात की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे खड़े हैं. 9 मैचों में 37 छक्के ठोककर बाकी सभी को पीछे छोड़ दिया है. उनके बाद अभिषेक शर्मा 28 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि प्रियांश आर्य (26), रजत पाटीदार (23) और श्रेयस अय्यर (22) भी इस रेस में हैं, लेकिन सूर्यवंशी की रफ्तार सबसे अलग नजर आती है. (आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड आज भी क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 2012 में RCB के लिए खेलते हुए सिर्फ 14 पारियों में 59 छक्के जड़ दिए थे.) एक पारी में अकेले 12 छक्के…. 25 अप्रैल, जयपुर- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 103 रनों की पारी, जिसमें 12 छक्के… एक पारी, जिसने पूरे सीजन का टोन सेट कर दिया. IPL के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड अभी भी क्रिस गेल (17) के नाम है… लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की बात करें, तो अब इस लिस्ट में एक नया नाम सबसे ऊपर चमक रहा है और वह कोई और नहीं वैभव सूर्यवंशी हैं. दरअसल,  SRH के खिलाफ जयपुर में 37 गेंदों में 103 रनों की पारी खेलते हुए वैभव ने 12 छक्के जड़ दिए और इसके साथ ही वह IPL इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की टॉप लिस्ट में शामिल हो गए. ऑरेंज कैप की रेस: लेकिन लीडर साफ… पीछे भी बड़े नाम हैं, लेकिन फिलहाल सब सूर्यवंशी के पीछे – – वैभव सूर्यवंशी- 400 रन – अभिषेक शर्मा- 380 रन – केएल राहुल- 358 रन – विराट कोहली- 351 रन – हेनरिक क्लासेन- 349 रन (आंकड़े इस आईपीएल में अब तक खेले गए 40 मैचों तक)  क्यों अलग हैं सूर्यवंशी? सिर्फ स्ट्राइक रेट नहीं, उनका गेम टेम्परामेंट अलग है. – शुरुआत से अटैक – स्पिन और पेस- दोनों पर बराबर हमला – मैच की स्थिति बदलने की क्षमता – और सबसे बड़ी बात- डर का नाम नहीं. कहानी अभी बाकी है… आईपीएल लंबा है, फॉर्म बदलती है, लेकिन अभी की तस्वीर साफ है- ऑरेंज कैप सिर्फ एक कैप नहीं, यह इस वक्त सूर्यवंशी के ‘राज’ का प्रतीक है. अगर यही लय जारी रही, तो IPL 2026 सिर्फ एक सीजन नहीं रहेगा- यह वैभव सूर्यवंशी के नाम का अध्याय बन जाएगा.

रोहित शर्मा की वापसी से बदलेगा मैच का रुख? मुंबई की नजर जीत पर

मुंबई पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में अपनी लय पाने के लिए संघर्ष कर रही है। इस टीम ने अब तक 7 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं। सिर्फ 4 प्वाइंट्स के साथ एमआई प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर मौजूद है। रोहित शर्मा के खेलने की उम्मीद अपने पिछले मुकाबले में एमआई को चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 103 रन से हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में उतर रही है। हैमस्ट्रिंग की इंजरी की वजह से रोहित शर्मा तीन मैचों से प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। उम्मीद की जा रही है कि रोहित इस मैच में खेल सकते हैं। हैदराबाद लगातार चार मैच जीत चुकी आईपीएल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद अपनी किस्मत बदली है। शुरुआत में चार में से तीन मैच हारने के बाद, उन्होंने अगले चार मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं। एसआरएच आठ मुकाबलों में 5 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। यह टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल करने के बाद इस मुकाबले में उतर रही है। एसआरएच की निगाहें जीत की लय को बरकरार रखते हुए टॉप-4 में अपनी स्थिति और मजबूत करने पर होंगी। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 25 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें एमआई का पलड़ा भारी रहा है। इस टीम ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि 10 मैच एसआरएच के पक्ष में रहे। इस प्रकार हैं दोनों टीमें सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार। मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।

रोहित शर्मा की वापसी और रणनीतिक बदलाव के साथ MI को SRH के खिलाफ बढ़त की उम्मीद

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। MI ने इस संस्करण अब तक 7 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम को 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 2 मैच में टीम ने जीत दर्ज की है। SRH ने 8 मुकाबले खेले हैं। 5 मैच में उसे जीत और 3 मुकाबलों में उसे हार मिली है। आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं। SRH के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी   IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 25 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान SRH को 10 मैच में जीत मिली है। MI ने 15 मैच अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे। दोनों मैच में MI ने जीत दर्ज की थी। पहले मैच में उसे 4 विकेट और दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से जीत मिली थी। SRH की टीम आखिरी बार MI को IPL 2024 में हरा पाई थी। रोहित शर्मा की हो सकती है प्लेइंग इलेवन में वापसी MI को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बड़ी हार मिली थी। ऐसे में टीम 2 बड़े बदलाव कर सकती है। विल जैक्स को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। रोहित शर्मा की भी वापसी हो सकती है। वह हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते नहीं खेल रहे थे। संभावित एकादश: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, केशव महाराज, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर। इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है SRH SRH को अपने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 5 विकेट से जीत मिली थी। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। ईशान किशन ने पिछले मैच में 74 रन की पारी खेली थी। वह अपना शानदार फॉर्म इस मैच में भी जारी रखना चाहेंगे। संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर MI: दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक रावत, ट्रेंट बोल्ट और रघु शर्मा। SRH: स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल और ट्रैविस हेड। कैसा है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज? वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है। यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है। दूसरी ओर एक गेंदबाज के नजरिये से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद रखना बेमानी होगी। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, ऐसे में वह जल्दी विकेट लेना चाहेंगे। हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है। ऐसा रहेगा मुंबई का मौसम एक्यूवेदर के अनुसार, 29 अप्रैल को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें तिलक ने पिछले 10 मुकाबलों में 167.33 की स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं। क्लासेन के बल्ले से पिछले 10 मैच में 167.71 की स्ट्राइक रेट से 478 रन निकले हैं। अभिषेक ने पिछले 10 मैचों में 49.56 की औसत से 446 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में गजनफर ने पिछले 5 मैच में 8.61 की इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए हैं। मलिंगा ने पिछले 10 मैचों में 9.32 की इकॉनमी से 19 विकेट अपने नाम किए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? MI और SRH के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में 29 अप्रैल को रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

कोहली ने IPL में पूरे किए 9 हजार रन, रोहित शर्मा नंबर-2 से हैं दूर

नई दिल्ली दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 रन बनाते ही किंग कोहली ने आईपीएल में 9 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वह आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले ही विराट कोहली के नाम है।  विराट ने 9000 रन पूरे करने के लिए काफी आराम से खेला. उन्होंने छठे ओवर की लास्ट गेंद पर इस जादुई आंकड़े को छुआ. 11 रन बनाने के लिए किंग कोहली ने 12 गेंदों का सामना किया और एक चौके के साथ बाकी के रन दौड़कर बनाए. हालांकि, 9 हजार रन पूरे होते ही किंग कोहली टूट पड़े और दो छक्के लगाए. उन्होंने सिक्स लगाकर आरसीबी को जीत दिलाई।  आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  विराट कोहली- 9012 रन  रोहित शर्मा- 7183 रन शिखर धवन- 6769 रन डेविड वॉर्नर- 6565 रन  केएल राहुल- 5580 रन 81 गेंद पहले जीती बेंगलुरु  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 81 गेंद पहले जीत दर्ज की. गेंदें शेष रहने के लिहाज से आईपीएल की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है. आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 81 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया. जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम 75 रनों पर ढेर हो गई थी. जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर में मैच जीत लिया. विराट कोहली ने आईपीएल में 9 हजार रन भी पूरे कर लिए. विराट 15 गेंद में 23 और देवदत्त पडिक्कल 13 गेंद में 34 रनों पर नाबाद लौटे. वहीं जैकेब बेथेल ने 11 गेंद में 20 रन बनाए. इससे पहले गेंदबाजी में हेजलवुड ने चार और भुवी ने तीन विकेट चटकाए।  दिल्ली ने बनाया पावरप्ले का सबसे कम स्कोर  पहले बैटिंग करने वाली दिल्ली ने पारवप्ले में सबसे कम रनों का टोटल बनाने का रिकॉर्ड कायम किया. टीम शुरुआती 6 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 13 रन ही बोर्ड पर लगा सकी थी. इससे पहले पावरप्ले में सबसे छोटा टोटल 14 रनों का रहा था।  1. 6 ओवर में सिर्फ 13 रन बना सकी दिल्ली दिल्ली ने पावरप्ले में 6 विकेट खोकर मात्र 13 रन बनाए। यह IPL इतिहास में पावरप्ले का सबसे कम स्कोर है। दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स हैं, जिसने 2009 में RCB के खिलाफ 2 विकेट खोकर 14 रन बनाए थे। 2. दिल्ली ने सिर्फ 7 रन पर 5 विकेट गंवा दिए इस मैच में दिल्ली ने सिर्फ 7 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बावजूद यह IPL में सबसे कम रन में 5 विकेट गंवाने का रिकॉर्ड नहीं है। कोच्चि टस्तकर्स केरल की टीम 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ सिर्फ 6 रन पर 5 विकेट गंवा बैठी थी। अब कोच्चि टस्कर्स और डेक्कन चार्जर्स दोनों टीमों लीग से बाहर हो चुकी हैं। 3. भुवनेश्वर ने 29वीं बार पहले ओवर में विकेट लिया भुवनेश्वर कुमार ने DC के खिलाफ पहले ओवर में ही डेब्यूटेंट साहिल पारख को क्लीन बोल्ड कर दिया। ये 29वीं बार है, जब उन्होंने IPL में पहले ओवर में ही विकेट लिया हो। वे इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। टॉप पर ट्रेट बोल्ट हैं, जिन्होंने 32 बार यह कारनामा किया है। 4. भुवनेश्वर ने IPL 2023 के बाद पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लिए दिल्ली के खिलाफ भुवनेश्वर ने पावरप्ले में 3 विकेट लिए। उन्होंने IPL 2023 के बाद पावरप्ले में अब तक 32 विकेट लिए हैं। वे इस मामले में ट्रेट बोल्ट के साथ नंबर एक पर हैं। बोल्ट ने भी 32 विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने पावरप्ले में 28-28 विकेट लिए हैं। 5. भुवनेश्वर ने IPL में 25 बार 3+ विकेट लिए भुवनेश्वर ने दिल्ली के खिलाफ 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए। IPL में उन्होंने 20वीं बार 3 या उससे ज्यादा विकेट लिए। इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 25 बार यह स्पेल डाला है। लसिथ मलिंगा ने 19 बार 3+ विकेट लिए हैं और तीसरे नंबर पर हैं। 6. दिल्ली तीसरी बार IPL में 75 या इससे कम रन पर ऑलआउट दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। यह IPL में तीसरी बार है, जब दिल्ली की टीम 75 या उससे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। RCB इस मामले में नंबर-1 पर हैं, जो 4 बार 75 या इससे नीचे ऑल आउट हुई है।  

टॉप पर कब्जा मजबूत करने उतरेगी पंजाब किंग्स, वापसी की तलाश में राजस्थान रॉयल्स

चंडीगढ़  पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला खेला जाना है। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच की शुरुआत शाम साढ़े 7 बजे से होगी। इस मुकाबले को जीतकर पीबीकेएस प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी। पंजाब किंग्स इस सीजन की सबसे बेहतरीन टीम है। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करने की अपनी काबिलियत और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर अपने शुरुआती 7 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके विपरीत राजस्थान रॉयल्स को अपनी लय बनाए रखने में काफी संघर्ष करना पड़ा है, लगातार खराब प्रदर्शन के कारण वे प्वाइंट्स टेबल में नीचे खिसक गए हैं। शुरुआथ 4 मैचों में 4 जीत हासिल करने के बाद टीम को अगले 4 मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है। वैभव सूर्यवंशी के 36 गेंदों में शतक के बाद भी टीम पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई। राजस्थान रॉयल्स के अभियान को मिडल ओवर्स में अपनी लय बनाए रखने में नाकाम रहने के कारण काफी नुकसान हुआ है। वे अक्सर अपनी मजबूत शुरुआत को मैच जिताने वाले स्कोर में बदलने में असफल रहे हैं। पंजाब किंग्स की बैटिंग का जवाब नहीं पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने सामूहिक रूप से शानदार प्रदर्शन किया है, खासकर बैटिंग ऑर्डर के ऊपरी क्रम में, जहां उनके ओपनर्स ने पावरप्ले के दौरान बार-बार आक्रामक शुरुआत करते हुए विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बना दिया है। दिल्ली के खिलाफ पिछले मुकाबले में टीम ने 265 रनों का लक्ष्य हासिल करके मैच जीता था। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें आरआर का पलड़ा भारी रहा है। रॉयल्स ने अब तक 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि किंग्स 13 मैच जीत चुकी है। इस प्रकार हैं दोनों टीमें पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, अमन राव पेराला।  

आरसीबी की धमाकेदार जीत, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर भुवी-हेजलवुड ने बरपाया कहर

नई दिल्ली नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में धूल भरी आंधी आने से पहले ही, जोश हेज़लवुड और भुवनेश्वर कुमार ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटा दी। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने चार विकेट लिए, वहीं भुवनेश्वर कुमार, जो उम्र के साथ और भी निखरते जा रहे हैं, ने साबित कर दिया कि वे आज भी क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ नई गेंद गेंदबाजों में से एक क्यों हैं। उनके तीन विकेटों के शानदार प्रदर्शन ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी क्रम को संभलने से पहले ही ध्वस्त कर दिया। विज्ञापन दो दिन पहले ही 264 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद (और फिर भी हार जाने के बावजूद), दिल्ली कैपिटल्स मात्र 75 रनों पर सिमट गई, जो शनिवार को अकेले केएल राहुल द्वारा बनाए गए स्कोर का आधा था। यह आईपीएल इतिहास का 12वां सबसे कम स्कोर और दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए तीसरा सबसे कम स्कोर था। आरसीबी को 77 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए महज 6.3 ओवरों की जरूरत थी। विराट कोहली ने दो गगनचुंबी छक्कों से दिल्ली के प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिनमें से एक छक्के ने आरसीबी को अब तक की सबसे शानदार जीत में से एक दिलाते हुए जीत की दहलीज तक पहुंचाया। जैकब बेथेल ने 10 गेंदों में 20 रन बनाकर तूफानी पारी की शुरुआत की, जबकि दिल्ली के नए गेंदबाज काइल जैमीसन और दुशमंथा चमीरा आरसीबी के गेंदबाजों जैसी आक्रामक बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। मध्यावधि विराम के दौरान पिच थोड़ी नरम पड़ गई थी, ऐसे में लक्ष्य का पीछा करना एक औपचारिकता मात्र था; पिच के और अधिक करतब दिखाने से पहले ही मैच खत्म हो गया। कोटला में सत्ता संघर्ष के कारण दंगा हुआ 13 रन पर 6 विकेट गिरने के साथ, जो टूर्नामेंट के इतिहास में पावरप्ले का सबसे कम स्कोर था, कैपिटल्स पर आरसीबी के आईपीएल के सबसे कम स्कोर के कुख्यात रिकॉर्ड को तोड़ने का गंभीर खतरा मंडरा रहा था। इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल की जुझारू 30 रनों की पारी (33 गेंदों में) की बदौलत ही यह आपदा बाल-बाल टल पाई। फिर भी, 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट होना निराशाजनक था। पूरी पारी के दौरान, जब दिल्ली के बल्लेबाज लगातार पवेलियन लौटते-पहुंचते रहे, तो खचाखच भरे कोटला स्टेडियम में मौजूद दर्शक अपने स्थानीय हीरो 'कोहली, कोहली' का नाम लेकर सुकून पा रहे थे। यह मैदान पर चल रहे खेल के विनाशकारी माहौल से खुद को अलग रखने का एक तरीका था। 48 घंटों में पिच में इतना बड़ा बदलाव कैसे आ सकता है? यह कोई रहस्य नहीं था। पिच में थोड़ी सी गर्माहट तो थी ही, लेकिन मुख्य कारण पिच का सूखा होना था, जिससे अनुशासित बल्लेबाजों को काफी मदद मिल रही थी। हेज़लवुड और भुवनेश्वर की शानदार बल्लेबाजी दिल्ली की टीम के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हुई, जो 264 रनों की अपनी बड़ी जीत के बाद कुछ सुस्ती से जूझ रही थी। वे एक और रनों की बौछार की उम्मीद लेकर आए थे, लेकिन उन्हें एक तूफान का सामना करना पड़ा। हालांकि गेंदबाजी शानदार थी, लेकिन कैपिटल्स का शॉट चयन खराब था; कई बल्लेबाज शनिवार को जो हुआ था, उसकी भरपाई के लिए "जोरदार बल्लेबाजी" करने की मानसिकता में फंसे हुए प्रतीत हुए – पंजाब किंग्स ने मात्र 18.5 ओवरों में 265 रनों का पीछा किया था। पिच में बदलाव कैसे हुआ? सलामी जोड़ी द्वारा हासिल की गई जबरदस्त स्विंग के सामने दिल्ली के बल्लेबाज पूरी तरह से हैरान रह गए। यहां तक ​​कि भुवनेश्वर, जिन्होंने अब 14 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल कर ली है, ने भी परिस्थितियों को देखकर आश्चर्यचकित होने की बात स्वीकार की। "मैं वाकई हैरान था, खासकर पिछले मैच में विकेट की स्थिति को देखते हुए, जिसमें दोनों पारियों में 250 से अधिक रन बने थे। गेंद का इस तरह स्विंग होना अप्रत्याशित था, और हम जानते थे कि हमें स्टंप्स पर आक्रमण करके और विकेट लेकर इसका पूरा फायदा उठाना होगा," भुवनेश्वर ने मध्यांतर के दौरान कहा। भुवी-हेज़लवुड मास्टरक्लास शाम की पहली ही गेंद ने मैच का मिजाज तय कर दिया। अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद का सामना करते हुए, महाराष्ट्र के 18 वर्षीय युवा खिलाड़ी साहिल पारिख, जो पथुम निस्संका की जगह बल्लेबाजी करने आए थे, एक सनसनीखेज इनस्विंगिंग यॉर्कर पर बोल्ड हो गए। यह ऐसी गेंद थी जो किसी अनुभवी गेंदबाज को भी आउट कर सकती थी, एक नवोदित खिलाड़ी के लिए तो यह और भी मुश्किल था, खासकर तब जब वह किसी माहिर गेंदबाज का सामना कर रहा हो। विज्ञापन उस गेंद की आक्रामकता ने दिल्ली के ड्रेसिंग रूम में कंपकंपी पैदा कर दी। अगले ओवर में हेज़लवुड को सफलता की उम्मीद जगी। उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को आउट करने के लिए एक तेज़ बाउंसर फेंकी। अतिरिक्त उछाल के कारण राहुल घबरा गए और पुल शॉट खेलने की कोशिश में बल्ले का ऊपरी किनारा लग गया। सीज़न की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन के बाद से फॉर्म की तलाश में जूझ रहे समीर रिज़वी अपनी पहली ही गेंद पर लपकने की कोशिश में लपक बैठे। हेज़लवुड ने अपनी लगातार तेज़ फुल लेंथ क्रॉस सीमर गेंद से राहुल का किनारा लिया और गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में जा गिरी। हेज़लवुड हैट्रिक के करीब थे, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स ने शुरुआती झटके को झेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को रिकॉर्ड बनाने से रोक दिया। हालांकि, स्टब्स की राहत ज्यादा देर तक नहीं टिकी। भुवनेश्वर ने गेंद की स्विंग का फायदा उठाते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को एक शानदार आउटस्विंगर से परेशान किया। स्टब्स ने अपने हाथों को शरीर से काफी दूर रखकर खेला और इसका खामियाजा भुगतना पड़ा, क्योंकि गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के हाथों में चली गई। कप्तान अक्षर पटेल छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और स्थानीय समर्थक उनसे उम्मीद लगाए बैठे थे कि वे उनकी पारी को बचा लेंगे। भुवनेश्वर की गेंदबाज़ी के सामने अक्षर पटेल पूरी तरह से बेबस नज़र आ रहे थे, जो गेंद को दोनों तरफ उछाल रहे थे। एक गेंद को जल्दबाजी में छोड़ने के बाद, अक्षर पटेल एक इनस्विंगर गेंद पर आउट हो गए जो विकेट को छूकर निकल गई, हालांकि चमत्कारिक रूप से … Read more

मुल्लांपुर में IPL मुकाबला: अजेय पंजाब किंग्स बनाम संघर्ष कर रही राजस्थान रॉयल्स

पंजाब पिछले कुछ मैचों में अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाने वाले राजस्थान रॉयल्स को मंगलवार को मुल्लांपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अगर पंजाब किंग्स का अजेय रथ रोकना है तो रन बनाने के लिए जूझ रहे कप्तान रियान पराग को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा। रिकी पोंटिंग का मुख्य कोच का पद संभालने और श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद पंजाब किंग्स में आमूलचूल बदलाव देखने को मिले हैं और उसने तब से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल पंजाब किंग्स उप विजेता रही थी और इस साल उसने शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन किया है। विराट कोहली ने वर्षों तक अपनी शानदार निरंतरता के दम पर 'लक्ष्य का पीछा करने में माहिर यानी चेज़-मास्टर' का तमगा अपने नाम किया था और अब अय्यर भी उसी राह पर हैं। कप्तान और बल्लेबाज के रूप में उन्होंने बेहद दबाव वाली परिस्थितियों में सराहनीय धैर्य का प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स के टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहने में अहम भूमिका निभाई है। अय्यर ने शानदार कप्तानी की है, लेकिन उनकी पूरी टीम ने एकजुट होकर अपना योगदान दिया है। पंजाब किंग्स ने पिछले सत्र में आईपीएल के इतिहास के सबसे कम स्कोर का बचाव किया था और अब उसने नयी दिल्ली में शनिवार को भीषण गर्मी के बावजूद रिकॉर्ड 265 रन के लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया था। पंजाब किंग्स की सात मैचों में छह जीत (एक मैच बारिश के कारण रद्द) प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की विस्फोटक सलामी जोड़ी की बदौलत संभव हो पाई हैं। इन दोनों ने दिल्ली के खिलाफ पावरप्ले में 116 रन बनाकर अपनी टीम को कोटला में रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने में मदद की। उस मैच में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई थी, लेकिन बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों और सीमा रेखा छोटी होने के कारण उन्हें ज्यादा दोषी नहीं ठहराया जा सकता। पंजाब किंग्स अपने इस घरेलू मैदान पर इस सत्र का अपना आखिरी मैच खेलेगा। उसकी टीम अपने आखिरी तीन घरेलू मैच धर्मशाला में खेलेगी, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होने के कारण वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी अपना विजय अभियान जारी रखने में सफल रहेगी। राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन पहले चार मैच जीतने के बाद उसने अपनी लय खो दी है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम निरंतरता बनाए रखने में सफल नहीं रही है। उसने अब तक जो आठ मैच खेलें हैं उनमें कप्तान पराग का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है जिससे उसके मध्य क्रम पर दबाव बन रहा है। पराग ने अभी तक आठ पारियों में केवल 88 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 112.82 है। हर मैच के साथ उन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने मजबूत स्कोर का बचाव नहीं कर पाया था। उसकी फील्डिंग काफी खराब रही और सनराइजर्स ने 239 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर दिया। पराग ने कहा, 'मुझे लगता है कि हर दिन अलग-अलग मैदान, अलग-अलग मैच और उनसे निपटने के अलग-अलग तरीके होते हैं। अभी हमें नहीं पता कि चंडीगढ़ में क्या होगा। मेरे कहने का मतलब यह है कि उन्होंने दिल्ली में बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया था लेकिन चंडीगढ़ एक नया मैदान है, नई पिच है, नई मिट्टी है। इसलिए उम्मीद है कि मैच उस स्थिति तक नहीं जाएगा।' पंजाब किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले मैच में 254 रन बनाए थे और उसके बल्लेबाज अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। टीम इस प्रकार हैं: पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद। राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, सुशांत मिश्रा, विग्नेश मिश्रा पुथुर, रवि सिंह, ब्रिजेश शर्मा। समय: मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

क्या ऋषभ पंत पर कप्तानी का दबाव पड़ा भारी? खराब प्रदर्शन से बढ़ी चिंता

नई दिल्ली  हार हर टीम को मिलती है, लेकिन जब हार आदत बन जाए और उसके पीछे अपनी ही गलतियां हों, तब चिंता गहरी हो जाती है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इस वक्त उसी दौर से गुजर रही है जहां मुकाबला विपक्ष से कम और खुद की उलझनों से ज्यादा है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अब सिर्फ मैच नहीं हार रही है, बल्कि उन्हें खुद ही बिगाड़ रही है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG अब तक बेहद निराशाजनक रही है. यह टीम हर बार डगआउट पर कैमरा जाने पर असमंजस में दिखती है. योजनाएं हर गेंद पर बदलती हैं, खिलाड़ियों के रोल हर मैच में बदलते हैं और जैसे ही दबाव आता है, फैसले बिखर जाते हैं. IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बैठी LSG ने अपने 8 में से 6 मैच गंवा दिए हैं और लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. जाहिर तौर पर कप्तान को ही आलोचना झेलनी पड़ती है और यहां भी वही हो रहा है.  पूर्व IPL कोच वसीम जाफर ने खुले तौर पर कप्तानी में बदलाव की बात कही है. उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को कप्तान बनाया जाना चाहिए ताकि पंत कप्तानी के दबाव से मुक्त होकर अपने खेल पर ध्यान दे सकें. जाफर ने कहा बदलो कप्तान जाफर ने कहा कि कप्तानी पंत पर बोझ बनती जा रही है. IPL 2025 में भी हमने यही देखा था, जब उन्होंने पहले 12 पारियों में सिर्फ 151 रन बनाए थे. इस साल भी उन्होंने सिर्फ एक मैच में बल्ले से टीम को जिताया है, बाकी प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है, खासकर 27 करोड़ रुपये की कीमत वाले खिलाड़ी के लिए. मुझे लगता है कि ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी को सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर खेलना चाहिए जब आप उसे आजादी देते हैं, तो वह मैच अपने दम पर जिता सकता है. कप्तानी का बोझ उस पर नहीं डालना चाहिए. मार्करम बेहतर विकल्प मार्करम बेहतर कप्तान हैं शांत, मजबूत और टीम से सर्वश्रेष्ठ निकालने वाले हालांकि, यह सिर्फ मेरी राय है,” अगर आप इस सीजन में पंत की कप्तानी का एक उदाहरण देखना चाहते हैं, तो KKR के खिलाफ आखिरी 5 ओवर देख लीजिए. पहल गेंदबाजी का फैसला आखिरी ओवर में रिंकू सिंह जैसे सेट बल्लेबाज के सामने दिग्वेश राठी को गेंद देना. यह दांव पूरी तरह उल्टा पड़ गया चार छक्के और मैच पलट गया 93/7 से मैच 156 के सफल चेज़ तक पहुंच गया.आज के दौर में, जब टीमें तेजी से रन बनाकर दबाव हटाती हैं, LSG ने खुद को पीछे धकेल दिया.  यह तभी होता है जब टीम अपनी योजना को लेकर स्पष्ट नहीं होती और यही इस सीजन की सबसे बड़ी समस्या रही है. 27 करोड़ का दबाव ये कहने में कोई गुरेज नहीं कि कप्तानी करते समय उनका प्रदर्शन गिर जाता है स्ट्राइक रेट और औसत दोनों कम हो जाते हैं, और उनकी स्वाभाविक आक्रामकता भी प्रभावित होती है. हालांकि, LSG में पंत का सिर्फ खिलाड़ी बनकर खेलना आसान नहीं है. वह इस टीम का चेहरा हैं 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए. IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी। इतनी बड़ी कीमत के साथ जिम्मेदारी भी आती है. उनसे उम्मीद की जाती है कि वह नेतृत्व करें, मुश्किल समय में टीम को संभालें और ऐसा लगता है कि पंत खुद भी कप्तानी करना चाहते हैं यही वजह है कि यह फैसला आसान नहीं है क्योंकि इस वक्त LSG के पास एक ऐसा कप्तान है जो नेतृत्व करना चाहता है, लेकिन एक ऐसी टीम भी है जिसे सही दिशा में नेतृत्व मिलता नहीं दिख रहा.

अरुण जेटली स्टेडियम में आज बड़ा मुकाबला, टॉप पर लौटने उतरेगी RCB

नई दिल्ल  दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमों की टक्कर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी। इस मुकाबले में डीसी की कोशिश जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने की होगी। वहीं, एक और जीत आरसीबी के चैंपियनशिप खिताब को बरकरार रखने की दावेदारी को और भी मजबूत करेगी। दोनों टीमों के बीच सीजन का 26वां मुकाबला भी हुआ था। उसमें दिल्ली ने आखिरी ओवर में 6 विकेट से जीत हासिल की थी। आरसीबी टेबल में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स 7 में से 4 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर मौजूद है। यह टीम 18 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज कर चुकी है। दूसरी तरफ आरसीबी ने 7 में से 5 मैच जीते हैं। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है। आरसीबी की निगाहें इस मुकाबले को जीतकर एक बार फिर नंबर-1 पायदान अपने नाम करने पर हैं। सोमवार का यह मुकाबला टूर्नामेंट के दो सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों के बीच होगा। जहां एक तरफ आरसीबी के पास जबरदस्त फॉर्म में चल रहे कोहली हैं, वहीं दूसरी तरफ डीसी को उम्मीद होगी कि केएल राहुल एक बार फिर बल्ले से मोर्चा संभालेंगे। कोहली को आईपीएल के इतिहास में 9,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ 11 रनों की दरकार है। इस मैदान पर कोहली का औसत 66.8 का रहा है, जिसमें 11 पारियों में लगाए गए सात अर्धशतक भी शामिल हैं। यह विराट का घरेलू मैदान भी है। इस सीजन में आरसीबी को मिली पांचों जीत में, 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार पांच अलग-अलग खिलाड़ियों को मिला है। टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर है, जिसकी अगुवाई भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड कर रहे हैं। इन दोनों ही गेंदबाजों ने मैच के हर चरण में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज फॉर्म में दिल्ली कैपिटल्स एक ऐसी टीम है जिसे पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और अब वह दोबारा एकजुट होकर वापसी करने की कोशिश में है। पंजाब किंग्स के खिलाफ केएल राहुल ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन फिर भी टीम हार गई। डीसी के लिए एक और अच्छी बात यह है कि नीतीश राणा भी अब अपनी लय में लौट आए हैं और लगातार दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। लुंगी एनगिडी के सिर में चोट लगने के कारण टीम के तेज गेंदबाजी विभाग में एक बड़ा खालीपन आ गया है और उनकी जगह कवर के तौर पर दुशमंथा चमीरा को टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। फील्डिंग भी उतनी ही बड़ी चिंता का विषय रही है। डीसी ने इस सीजन में 16 कैच छोड़े हैं। इस प्रकार हैं दोनों टीमें दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, विप्रज निगम, साहिल परख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, त्रिपुरा विजय, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क और काइल जेमिसन। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, और विहान मल्होत्रा।