samacharsecretary.com

प्वाइंट्स टेबल के निचले पायदान की भिड़ंत, हार का सिलसिला तोड़ने उतरी MI और LSG

मुंबई  मुंबई इंडियंस (एमआई) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 47वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धूमिल होती उम्मीदों को फिर से जगाने के लिए बेताब हैं। यह मुकाबला सीजन की सबसे निचले पायदान पर मौजूद टीमों के बीच है। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स 8 में से 6 मकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर मौजूद है। ये टीम लगातार पांच हार से जूझ रही हैं। उनकी सबसे ताजा शिकस्त कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली दिल तोड़ने वाली हार है। लखनऊ सुपर जायंट्स का हाल बेहाल ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी टीम को मुख्य रूप से बल्लेबाजी में बार-बार मिल रही असफलताओं के कारण संघर्ष करना पड़ा है, जबकि उनके गेंदबाजों ने सराहनीय प्रयास किए हैं। अपने पिछले मुकाबले में, मोहसिन खान की शानदार गेंदबाजी बेकार चली गई, जबकि निकोलस पूरण से जुड़ा एक विवादास्पद सुपर ओवर का फैसला टीम को भारी पड़ा। मुंबई ने गंवाए 7 मैच मुंबई इंडियंस ने 9 में से 7 मैच गंवा दिए हैं। यह टीम 9वें पायदान पर है। एमआई इस मुकाबले में लगातार तीन हार के बाद उतरेगी, जिसमें हाल ही में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 8 विकेट की करारी हार भी शामिल है। मुंबई का अभियान प्रमुख खिलाड़ियों जैसे जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पंड्या के लगातार बदलते प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुआ है। हार्दिक की कप्तानी भी अब सवालों के घेरे में आ गई है। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी से टीम कमजोर पड़ती नजर आ रही है, जिससे अब टीम के पास आगे बढ़ने के लिए गलतियों की गुंजाइश बहुत कम बची है। लखनऊ का रिकॉर्ड अच्छा दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, इनमें 6 मैच एलएसजी ने जीते, जिसमें वानखेड़े स्टेडियम में मिली दो जीत भी शामिल हैं। मुंबई इंडियंस की टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, केशव महाराज, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह। लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्त्जे, नमन तिवारी, मयंक यादव और मोहसिन खान।

वरुण-नरेन की फिरकी और रघुवंशी-रहाणे की बल्लेबाजी से KKR की तीसरी लगातार जीत

कोलकाता  कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूती से बनाए रखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को उनके घर में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत ट्रेविस हेड के दम पर बेहद तूफानी रही थी, लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में जबरदस्त वापसी की। हैदराबाद की पूरी टीम 19 ओवरों में महज 165 रनों पर ही ढेर हो गई, जो इस सपाट पिच पर एक औसत स्कोर से भी कम था। वरुण और नरेन की फिरकी में उलझी सनराइजर्स सनराइजर्स को कम स्कोर पर रोकने का पूरा श्रेय केकेआर के गेंदबाजों को जाता है, जिसमें वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर सबसे बड़े हीरो साबित हुए। वरुण ने 36 रन देकर तीन मुख्य विकेट चटकाए, जबकि दिग्गज सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट लेकर हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी। ट्रेविस हेड ने हालांकि 28 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए। कप्तान रहाणे ने मैच के बाद अपनी बॉलिंग यूनिट और कोच ड्वेन ब्रावो की रणनीतियों की जमकर तारीफ की। रघुवंशी और रहाणे ने आसान की जीत की राह 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और अनुभवी अजिंक्य रहाणे के साथ दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। रहाणे ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और 43 रनों की सधी हुई पारी खेलकर यह सुनिश्चित किया कि टीम कहीं भी दबाव में न आए। इन दोनों की बल्लेबाजी के दम पर केकेआर ने मात्र 18.2 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्लेऑफ की रेस में केकेआर की जोरदार वापसी लगातार तीसरी जीत के साथ केकेआर ने अब प्लेऑफ की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया है। 9 मैचों में 7 अंकों के साथ टीम अभी भी टॉप-4 में जगह बनाने की दावेदार बनी हुई है। हालांकि उन्हें अगले दौर में जाने के लिए अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे, लेकिन इस समय टीम का जो फॉर्म और ड्रेसिंग रूम का माहौल है, उससे वापसी की पूरी उम्मीद दिख रही है। कप्तान रहाणे ने साफ किया कि शुरुआती 5 मैच हारने के बाद भी टीम का हौसला नहीं टूटा था और अब वे इसी लय को अंत तक बरकरार रखना चाहते हैं।  

MI vs LSG: वानखेड़े में टकराव, दोनों टीमों को जीत की तलाश

मुंबई आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. ये सीजन दोनों ही टीमों के लिए काफी निराशजनक रहा है. एमआई की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है, जबकि एलएसजी 10वें स्थान पर है. दोनों ही टीमों ने 8-8 मैचों में से 2-2 मुकाबले जीते हैं. ऐसे में दोनों ही टीमों की जीत की तलाश है, जिससे एक रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है. इससे पहले जानते हैं कि वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कैसी है. मुंबई की पिच रिपोर्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर अब तक काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं. इस सीजन अब तक इस मैदान पर 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें तीन मैच रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. वहीं सिर्फ दो मैच डिफेंड करने वाली टीम ने अपने नाम किया है. पिछले मैच में हैदराबाद ने एमआई के खिलाफ 244 रनों का टारगेट चेज कर दिया था. MI vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें एलएसजी ने 6 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि एमआई सिर्फ 2 बार जीती है. आंकड़ों के हिसाब से लखनऊ का पलड़ा एकतरफा भारी नजर आ रहा है. लेकिन इस सीजन दोनों ही टीमें अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी, जिसकी वजह से ये एक रोमांचक मुकाबला हो सकता है. दोनों टीमों का फुल स्क्वाड मुंबई- हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इजहार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत. लखनऊ– ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, ऐडन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी और जोश इंग्लिश.

मैदान पर जैमीसन का गुस्सा पड़ा भारी: IPL एक्शन, फर्ग्यूसन बोले—“इतना भी नहीं…”

नई दिल्ली सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच के दौरान एक अजीब नजारा देखने को मिला। दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने राजस्थान के 15 साल के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद जिस तरह का सेंड-ऑफ दिया, उसने विवाद खड़ा कर दिया है। आईपीएल ने इसे खेल भावना के खिलाफ मानते हुए जैमीसन पर कार्रवाई की है, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन का मानना है कि खेल में ऐसा जुनून जरूरी है। क्या था पूरा मामला? मैच के दूसरे ही ओवर में जैमीसन ने एक सटीक यॉर्कर डालकर वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 4 रन पर बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जैमीसन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। उन्होंने काफी आक्रामक अंदाज में तालियां बजाईं और बल्लेबाज की ओर बढ़ते हुए सीधे उनकी आंखों में देखा। 15 साल के एक युवा बल्लेबाज के खिलाफ इस तरह का व्यवहार फैंस और जानकारों को रास नहीं आया और इसे हद से ज्यादा आक्रामक माना गया। आईपीएल की कार्रवाई, डिमेरिट पॉइंट और चेतावनी मैच रेफरी राजीव सेठ ने जैमीसन को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया। उन पर आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 का आरोप लगा, जो किसी खिलाड़ी को उकसाने या अपमानजनक इशारे करने से संबंधित है। जैमीसन ने अपनी गलती मान ली, जिसके बाद उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया और भविष्य के लिए आधिकारिक चेतावनी जारी की गई है। फर्ग्यूसन का बचाव, फैंस को खिलाड़ियों का जुनून पसंद है' इस विवाद के बीच न्यूजीलैंड के ही गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन अपने दोस्त जैमीसन के सपोर्ट में खड़े हो गए हैं। फर्ग्यूसन ने 'ॉइंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, 'काइल मेरा अच्छा दोस्त है। वह काफी जोश में था, जो कि समझ में आता है। दुनिया के इस हिस्से में विकेट लेना आसान नहीं है और वह एक बड़ा विकेट था। मुझे लगता है कि यह खेल का हिस्सा है।' फर्ग्यूसन ने आगे कहा कि फैंस मैदान पर खिलाड़ियों का जुनून देखना पसंद करते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा, 'जैमीसन खुद एक बड़े कद का खिलाड़ी है, इसलिए जब इतना बड़ा खिलाड़ी बहुत सारी भावनाएं दिखाता है, तो वह और भी बड़ा नजर आता है।" उम्र और खेल भावना पर छिड़ी बहस सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस तेज है कि क्या 15 साल के बच्चे के खिलाफ जैमीसन जैसा अनुभवी और कद-काठी वाला गेंदबाज इतना आक्रामक हो सकता था? जहाँ एक तरफ नियम जैमीसन को दोषी मान रहे हैं, वहीं फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी इसे टी20 क्रिकेट की गर्मी और रोमांच का हिस्सा बता रहे हैं। फिलहाल, जैमीसन की इस हरकत ने दिल्ली कैपिटल्स के अनुशासन पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

IPL में अनुशासन तोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, BCCI कड़े नियम लाने के मूड में

 नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को कहा कि खिलाड़ियों और अधिकारियों को आइपीएल की छवि बनाए रखने के लिए तय अनुशासन का पालन करना चाहिए और संचालन संस्था नियमों का उल्लंघन करने वाली पक्षों पर लगाम कसने के लिए और भी कड़े उपायों पर विचार कर रही है। सैकिया की यह टिप्पणी राजस्थान रायल्स के कप्तान रियान पराग और टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर चल रहे आईपीएल के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं के लिए जुर्माना लगाए जाने के ठीक बाद आई है। बीसीसीआई मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए सैकिया ने कहा कि हमने बहुत साफ तौर पर कहा है कि हम उन टीमों पर लगाम कसने के लिए कुछ अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं जो नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम कुछ कार्रवाई करेंगे और हम आईपीएल के विभिन्न नियमों और शर्तों और प्रोटोकाल पर विचार कर रहे हैं कि टीमों को कैसा व्यवहार करना चाहिए। टीमों पर लगाम कसने की तैयारी में बीसीसीआई सैकिया ने कहा कि यह सिर्फ उनके खिलाड़ी या कोई अधिकारी ही नहीं हैं। एक टीम के तौर पर उन्हें एक निश्चित अनुशासन बनाए रखना होगा ताकि आइपीएल की छवि पर कभी भी बुरा असर नहीं पड़े। यह सुनिश्चित करने के लिए हमें कोई फैसला लेना होगा और हम कुछ कार्रवाई करेंगे। पराग के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा करने वाले अपने ईमेल में बोर्ड ने कहा था कि बीसीसीआइ नियमों का उल्लंघन करने वाली टीम, उसके अधिकारियों और खिलाड़ियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई शुरू करने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है ताकि आइपीएल की प्रतिष्ठा बनी रहे। जब उनसे पूछा गया कि क्या पंजाब पुलिस ने बीसीसीआई से संपर्क किया है क्योंकि देश में इलेक्ट्रानिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत वेपिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है तो सैकिया ने कहा कि नहीं। ऐसी कोई स्थिति नहीं है। सैकिया ने कहा कि बीसीसीआइ दो दिनों के भीतर आइपीएल प्लेआफ के स्थानों की घोषणा कर देगा। उन्होंने कहा कि हम दो दिनों में स्थल की घोषणा करने जा रहे हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं कि आइपीएल प्लेआफ और फाइनल के लिए कौन-कौन से स्थल हमारे लिए सही रहेंगे। इसलिए हमें दो दिन का और समय लगेगा।

IPL 2026: गुजरात को जीत की दरकार, पंजाब की नजर टॉप-4 पर

अहमदाबाद  आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 46वें मैच में आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच अब तक का रिकॉर्ड 3-3 की बराबरी पर है, जो इस मुकाबले को और भी रोमांचक बनाता है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात को जहां जीत की सख्त जरूरत है, वहीं श्रेयस अय्यर की पंजाब प्लेऑफ की दहलीज पार करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। राशिद खान और युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी आज हार-जीत का बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी (GT vs PBKS Preview) गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाली यह भिड़ंत मिड-सीजन की सबसे महत्वपूर्ण मैचों में से एक है। जहां पंजाब इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की अपनी दावेदारी को और पुख्ता करना चाहेगी। वहीं गुजरात के लिए यह मुकाबला अपनी स्थिति सुधारने और टॉप-4 की रेस में बने रहने का सुनहरा मौका है।   रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद इतिहास गवाह है कि जब भी ये दो टीमें आमने-सामने होती हैं, मुकाबला कांटे का होता है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 3-3 बार जीत दर्ज की है। इस बराबरी के आंकड़े से साफ है कि रविवार को भी किसी एक टीम को चुनना आसान नहीं होगा। मैच का सबसे रोमांचक मोड़ बीच के ओवरों में आएगा। गुजरात टाइटंस के पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर राशिद खान हैं, जो रनों की गति पर लगाम लगाने में माहिर हैं। गुजरात के टॉप 3 बल्लेबाजों से होगी उम्मीदें वहीं, पंजाब किंग्स के पास इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे युजवेंद्र चहल हैं। इन दोनों जादुई स्पिनरों के बीच की जंग तय करेगी कि कौन सी टीम मैच के बीच के हिस्से पर नियंत्रण बनाए रखती है। शुरुआती ओवरों में गुजरात की उम्मीदें उनके कप्तान शुभमन गिल पर टिकी होंगी। गिल का रिकॉर्ड अहमदाबाद के इस मैदान पर शानदार रहा है। दूसरी ओर पंजाब के पास अर्शदीप सिंह हैं, जो नई गेंद को स्विंग कराने और पावरप्ले में विकेट निकालने की काबिलियत रखते हैं। गिल को रोकने की जिम्मेदारी अर्शदीप के कंधों पर होगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है। गेंद बल्ले पर अच्छे उछाल के साथ आती है, जिससे स्ट्रोक खेलना आसान होता है। हालांकि, तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआत में थोड़ी मूवमेंट और स्पिनर्स के लिए ग्रिप मौजूद रहेगी।

IPL 2026: लगातार जीत से मजबूत SRH, वापसी की राह पर KKR की चुनौती

हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रविवार को सीजन का 45वां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें जीत के क्रम को जारी रखना चाहेंगी। एसआरएच को शुरुआती 4 मुकाबलों में सिर्फ 1 ही जीत नसीब हुई थी, लेकिन इसके बाद गेंदबाजी आक्रमण में किए गए सुधारों की बदौलत 'ऑरेंज आर्मी' ने लगातार पांच मुकाबले अपने नाम किए। अगर एसआरएच इस मैच को अपने नाम करती है, तो यह टीम 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। पैट कमिंस की वापसी ने टीम को मजबूती दी है। पिछले 2 मैच जीतकर आ रही केकेआर दूसरी ओर, केकेआर के लिए यह सीजन संघर्षपूर्ण रहा। इस टीम ने शुरुआती 6 में से 5 मुकाबले गंवा दिए, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। इसके बाद केकेआर लगातार दो मैच अपने नाम करते हुए पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंची। एसआरएच के खिलाफ इस मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खेमे में मथीशा पथिराना अपना डेब्यू कर सकते हैं। श्रीलंका के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को उनके अनोखे गेंदबाजी एक्शन के लिए जाना जाता है। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 31 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें केकेआर ने 19 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि एसआरएच को 11 मुकाबलों में जीत मिली। एक मैच टाई पर समाप्त हुआ था। मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं- कोलकाता नाइटराइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा।  

IPL 2026: 160 का लक्ष्य हुआ आसान, CSK ने MI को चेपॉक में दी करारी शिकस्त

चेन्नई आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मैच में सीएसके ने 8 विकेट से जीत हासिल की. ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. जहां टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. मुंबई की टीम केवल 159 रन ही बना सकी थी. जिसे चेन्नई ने 19वें ओवर में ही चेज कर लिया. गायकवाड़ ने ठोके नाबाद 67 रन 160 के जवाब में उतरी सीएसके के लिए पारी का आगाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने किया. सैमसन 11 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन गायकवाड़ टिके रहे. उर्विल के आउट होने के बाद गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ शानदार बल्लेबाजी की. और 19वें ओवर में ही ये मैच जीत लिया. कार्तिक शर्मा ने भी अपना पहला आईपीएल अर्धशतक लगाया. ऐसे रही मुंबई की बल्लेबाजी पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में विल जैक्स अपना विकेट गंवा बैठे. जैक्स के बल्ले से केवल 1 रन आया. इसके बाद रिकेल्टन ने अच्छी पारी खेली. लेकिन 7वें ओवर में उनका विकेट गिर गया. सूर्या ने इस मैच में12 गेंद में 21 रन बनाए. 11 ओवर में मुंबई का स्कोर 100 के पार गया. नमन धीर ने 37 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. लेकिन इसके अलावा मुंबई का निचला क्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा. जिसकी बदौलत मुंबई की टीम केवल 159 रन ही बना सकी. सीएसके के लिए नूर अहमद ने 4 ओवर में केवल 26 रन देकर 2 विकेट झटके. मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): विल जैक्स, रेयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र. चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी.

श्रेयस अय्यर बनाम शुभमन गिल: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टक्कर पर नजरें

अहमदाबाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 3 मई को होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS ने अब तक 6 मैच जीते हैं और एक में शिकस्त झेली है। वहीं, शुभमन गिल के नेतृत्व वाली GT ने 5 मुकाबले जीते हैं और 4 में हार झेली है। ऐसे में आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच बराबरी का रहा है मुकाबला IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान GT को 3 मैच में जीत मिली है। 4 मैच PBKS ने अपने नाम किए हैं। IPL 2026 में दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला होगा। पहला मैच PBKS ने 3 विकेट से अपने नाम किया था। IPL 2025 में दोनों के बीच एक मैच हुआ था और उसे भी PBKS ने 11 रन से जीता था। ऐसी हो सकती है GT की प्लेइंग इलेवन GT ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 4 विकेट से हराया था। टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर RCB को सिर्फ 155 रन पर ऑलआउट कर दिया था। GT इसी प्रदर्शन को PBKS के खिलाफ भी दोहराना चाहेगी। कप्तान शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार। इस संयोजन के साथ उतर सकती है PBKS PBKS को अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में वह उस हार को भूलाकर GT के खिलाफ जोरदार वापसी करने को देखेगी। शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान श्रेयस अय्यर से एक ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। ये हो सकते हैं दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर PBKS: विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाक, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बरार और मुशीर खान। GT: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु और कुलवंत खेजरोलिया। कैसा है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज? नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें हैं। लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता प्रदान करती हैं। यहां बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य होता है, लेकिन स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 179 रन है। ऐसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम एक्यूवेदर के मुताबिक, 3 मई को अहमदाबाद में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें GT के लिए सुदर्शन ने पिछले 10 मैचों में 40.8 की औसत से 408 रन बनाए हैं। गिल के बल्ले से पिछले 9 मैचों में 374 रन निकले हैं। PBKS के लिए श्रेयस ने पिछले 10 मैच में 180.45 की स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में रबाडा ने पिछले 9 मैच में 9.66 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं। PBKS से चहल ने पिछले 9 मैचों में 9.61 की इकॉनमी से 9 विकेट चटकाए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? RCB और PBKS के बीच यह मुकाबला 3 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।  

हैदराबाद में भिड़ेंगी SRH और KKR, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट पर नजर

 हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। SRH ने इस संस्करण अब तक 9 मुकाबले खेले हैं। 6 मैच में उसे जीत और 3 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। KKR ने 8 मैच खेले हैं। 2 मैच में उसे जीत और 5 मुकाबलों में टीम को हार मिली है। ऐसे में आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं। SRH के खिलाफ KKR का पलड़ा रहा है भारी IPL में SRH और KKR के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान SRH को 11 मैच में जीत मिली है। KKR 20 मुकाबले अपने नाम करने में सफल रही है। IPL 2026 में दोनों टीमों के बीच ये दूसरा मुकाबला होगा। पहले मैच में SRH को 65 रन से जीत मिली थी। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुआ। एक मैच KKR ने जीता और एक मैच में SRH को जीत मिली थी। इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है SRH की टीम SRH ने अपने पिछले 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव करने को नहीं देखेंगे। ट्रेविस हेड भी अपने लय में लौट आए हैं। KKR के खिलाफ वो एक जोरदार पारी खेलना चाहेंगे। गेंदबाजी में ईशान मलिंगा से काफी उम्मीदें होंगी। संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा। इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है KKR KKR ने अपने पिछले 2 मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में वह भी अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेगी। हालांकि, खराब फॉर्म में चल रहे टिम साइफर्ट की जगह रचिन रविंद्र को मौका मिल सकता है। रिंकू सिंह एक और शानदार पारी खेलना चाहेंगे। संभावित एकादश: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रचिन रविंद्र, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी। ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर KKR: मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी और वरुण चक्रवर्ती। SRH: स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार और हर्षल पटेल कैसी होगी पिच की स्थिति? राजीव गांधी क्रिकेट स्‍टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। हालांकि, तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज थोड़े असरदार साबित होते हैं। तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। एक बार बल्लेबाजों की यहां नजरें जम जाती है तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगते हैं। हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 162 रन है। यहां सर्वोच्च स्कोर SRH (286/6 बनाम RR, 2025) ने ही बनाया है। कैसा रहेगा मौसम? एक्यूवेदर के मुताबिक, 3 मई को हैदराबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, ऐस में खिलाड़ियों को गर्मी से परेशानी होगी। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें SRH के लिए क्लासेन ने पिछले 10 मैचों में 74.14 की औसत से 519 रन बनाए हैं। अभिषेक के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 457 रन निकले हैं। KKR के लिए रिंकू ने पिछले 10 मैच में 142.07 की स्ट्राइक रेट से 233 रन बनाए हैं। गेंदबाजों में ईशान ने पिछले 10 मैच में 9.09 की इकॉनमी से 18 विकेट लिए हैं। KKR से नरेन ने पिछले 9 मैचों में 7.14 की इकॉनमी से 9 विकेट चटकाए हैं। कब और कहां देखें मुकाबला? SRH और KKR के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।