samacharsecretary.com

यूएनएफपीए एंबेसेडर कृति सेनन ने विद्यार्थियों से किया संवाद, जेंडर इक्वैलिटी का दिया संदेश

भोपाल.  यूएनएफपीए इंडिया की गुडविल एंबेसेडर एवं फिल्म अभिनेत्री सुकृति सेनन गुरुवार को भोपाल के शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय का भ्रमण किया। यहां पर उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद भी किया। सुसेनन ने विद्यार्थियों को जेंडर इक्वैलिटी के प्रति जागरूक किया। साथ ही समानता एवं परस्पर सम्मान के लिए प्रेरित भी किया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नई शिक्षा नीति के अनुरूप विकसित जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत ‘उमंग स्कूल हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम’, ‘उज्ज्वल बदलाव हमसे है’ और ‘सशक्त’ जैसे नवाचार किये जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विशेष रूप से बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर सशक्त बनाना है। इन सभी नवाचारों को प्रदेश के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूलों में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। सुकृति सेनन ने ‘उमंग’ कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम को विस्तार से समझा। उन्होंने प्रदेश के 12 जिलों से आए "हेल्थ एंड वेलनेस" एंबेसडर एवं विद्यार्थियों से संवाद कर अनुभवों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग एवं यूएनएफपीए के बीच बेहतर समन्वय की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सामाजिक बदलाव लाने की दिशा में की जा रही पहलें अत्यंत सराहनीय हैं। ‘उज्ज्वल बदलाव हमसे है’ कार्यक्रम में उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अब स्कूलों में ही विद्यार्थियों को छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और दहेज जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध जागरूक करने के प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। सुकृति ने स्कूल शिक्षा विभाग की अपर परियोजना संचालक (सेकेंडरी एजुकेशन) श्रीमती नंदा बलवे कुशरे से भी मुलाकात की। उन्होंने नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होते ही विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकें और साइकिल उपलब्ध कराए जाने जैसी व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों से जुड़े अनुभव भी साझा किए गए। इन अनुभवों को जानने के बाद कृति सेनन ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति इन शैक्षिक पहलुओं को अपने जीवन में अपनाए, तो समाज में व्याप्त कई बुराइयों और कुरीतियों पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सकती है। लोक शिक्षण संचालनालय के डिप्टी डायरेक्टर महेश जैन, प्राचार्य सुधाकर पाराशर, यूएनएफपीए से चीफ पॉलिसी एंड पार्टनरशिप जयदीप विश्वास, स्टेट हेड सुनील जैकब तथा स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर अनुराग सोनवलकर उपस्थित रहे।  

कृति सेनन ने मनीष मल्होत्रा को धन्यवाद दिया, खूबसूरत आउटफिट्स पर सोशल मीडिया पर किया आभार व्यक्त

मुंबई   बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने बीते महीने अपनी बहन और एक्ट्रेस नुपूर सेनन की शादी धूम-धाम से सेलिब्रेट की थी। शादी के बाद अभिनेत्री लगातार अलग-अलग फंक्शन से जुड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। उन्होंने अपनी बहन की विदाई को लेकर भी एक भावुक पोस्ट किया था, लेकिन अब उन्होंने इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए एक थैंक्यू पोस्ट किया है। कृति सेनन और उनके पूरे परिवार ने नुपूर की शादी में जितनी भी इंडियन ड्रेसेज पहनी थीं, उन्हें मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। नुपूर की शादी का लहंगा और उनके माता-पिता समेत कृति की ड्रेस भी मनीष ने खास तौर पर डिजाइन किए थे। अब कृति ने इतनी खूबसूरत इंडियन ड्रेसेज और शादी को यादगार बनाने के लिए डिजाइनर का धन्यवाद किया है। उन्होंने परिवार के साथ फोटोज पोस्ट कर लिखा, "मेरे खास दोस्त मनीष मल्होत्रा के लिए खास पोस्ट। शादी के लिए मेरे पूरे परिवार को इतने खूबसूरत ढंग से सजाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।" उन्होंने लिखा, "आपने सभी के लुक को इतने प्यार, स्नेह और आशीर्वाद से कस्टमाइज किया कि दुल्हन से लेकर मेरे माता-पिता तक, जो पहली बार मनीष मल्होत्रा ​​की ड्रेस पहनकर बेहद खुश थे, सभी खुश और सहज महसूस कर रहे थे। सबके चेहरों पर दिख रही खुशी सब कुछ बयां कर रही है। हमारे खास दिन को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।" बहन नुपूर की शादी के दिन कृति ने ऑफ व्हाइट और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिस पर पैच वर्क से लेकर बारीक कढ़ाई की गई थी, जबकि अभिनेत्री की मां ने पिंक और गोल्डन कलर की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनी थी। वहीं, दुल्हन नुपूर का लहंगा पिंक और रेड दोनों शेड्स के साथ था। सभी इंडियन ड्रेसेस एक से बढ़कर एक थीं। नुपूर सेनन से पहले मनीष मल्होत्रा परिणीति चोपड़ा, आलिया भट्ट, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, कियारा आडवाणी और कैटरीना कैफ तक के लिए आउटफिट डिजाइन कर चुके हैं। उन्होंने कियारा आडवाणी, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के लिए शादी का आउटफिट डिजाइन किया था।

कृति सेनन का फिटनेस मंत्रा: ‘कॉकटेल 2’ के सेट से जिम तक, टोन्ड बैक ने लिया फैंस का दिल

मुंबई  एक्ट्रेस कृति सेनन बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं. उनकी एक्टिंग रेंज का हर कोई दीवाना है. उनके पास इस समय इंडस्ट्री के कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं. कृति इन दिनों शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना संग अपनी अगली फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग कर रही हैं. उनकी फिल्म इटली के पास एक आइलैंड देश सिसिली में शूट हो रही है.  इस बीच कृति ने अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं जिसमें वो वेकेशन मूड में नजर आ रही हैं. ग्रीन टॉप में एक्ट्रेस सिसिली की गलियों में स्कूटर चलाती दिखाई दी हैं.  इसके अलावा कृति ने जिम में भी जमकर पसीना बहाया है. वो काफी वर्कआउट करती नजर आई हैं. एक फोटो में एक्ट्रेस ने अपनी टोंड बैक और मसल भी फ्लॉन्ट की है. एक और फोटो में कृति को अपनी स्किनकेयर रूटीन फॉलो करते देखा गया. उन्हें फेस पर मास्क पहने देखा गया. एक्ट्रेस फोटो में कैंडिड पोज देती नजर आईं. कृति ने इस इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने स्किनकेयर ब्रैंड 'हाइफेन' को भी प्रमोट किया. उन्होंने अपनी ब्रैंड का लिप केयर फ्लॉन्ट किया.शूट और फिटनेस रूटीन के अलावा कृति ने सिसिली शहर घूमकर खूब मजे किए. उन्होंने वहां के ट्रेडिशनल खाने का भी स्वाद चखा और फैंस संग शेयर किया.  बात करें 'कॉकटेल 2' की, तो इस फिल्म को होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने इससे पहले साल 2012 में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर 'कॉकटेल' डायरेक्ट की थी. ये फिल्म अगले साल 2026 के सेंकड हाफ में रिलीज होगी.  पूल पार्टी करते दिखे शाहिद-कृति-रश्मिका, फिल्म को लेकर बढ़ा एक्साइटमेंट फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को सामने आई नई तस्वीरों में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना को पूल पार्टी एन्जॉय करते देखा गया। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। स्टार्स का ग्लैमरस अंदाज इंस्टाग्राम पर वायरल तस्वीरों में तीनों स्टार्स – शाहिद, कृति और रश्मिका भीगे हुए अंदाज में नजर आए। तस्वीर पर लिखा था – ‘Cocktail 2’ और क्लैप बोर्ड के साथ ‘पिस्ता थीम पूल पार्टी’ का जिक्र भी किया गया। फैंस ने अंदाजा लगाया कि यह फिल्म के किसी सीक्वेंस का हिस्सा हो सकता है। शाहिद और कृति की दूसरी तस्वीर पर चर्चा पूल पार्टी के अलावा एक और तस्वीर सामने आई जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में कृति मुस्कुराती नजर आ रही हैं, और इसके ऊपर लिखा है ‘Cocktail Trio’। यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। इटली में चल रही है फिल्म की शूटिंग इन दिनों शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग इटली में कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं और इसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। यह फिल्म 2012 की सुपरहिट ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। रश्मिका और कृति की बॉन्डिंग हाल ही में कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर रश्मिका मंदाना की फिटनेस की तारीफ करते हुए मजाक में लिखा कि रश्मिका हर समय जिम में वर्कआउट करती नजर आती हैं। इस पोस्ट ने दोनों एक्ट्रेसेस की दोस्ती को लेकर फैंस का ध्यान खींचा। फिल्म की रिलीज का इंतजार फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में दर्शकों को नई कहानी और नए किरदार देखने को मिलेंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी कहानी को गुप्त रखा है। सेट से मिल रही झलकियों और स्क्रिप्ट की चर्चाओं ने फैंस का क्रेज और भी बढ़ा दिया है। यह फिल्म 2026 के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।