samacharsecretary.com

थाइलैंड में छिपे लूथरा ब्रदर्स पर शिकंजा, गोवा अग्निकांड केस में 24 घंटे में भारत लाने की तैयारी

गोवा  गोवा में बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को अगले 24 से 48 घंटे में भारत लाया जा सकता है। नाइटक्लब में अग्निकांड के बाद ही दोनों भाई थाइलैंड भाग गए थे। 6 दिसंबर को लगी इस आग में कम से कम 25 लोग मारे गए थे जिनमे से कई क्लब के कर्मचारी भी थे। पिछले रविवार दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट पकड़कर वे फुकेट चले गए थे।   सरकारी सूत्रों के मुताबिक उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और रविवार को उन्हें भारत लाया जा सकता है। इस संबंध में मजिस्ट्रेट जांच समिति ने शनिवार देर रात तक जमीन के मूल मालिक प्रदीप घाडी अमोणकर और आरपोरा-नागोवा के सरपंच रोशन रेडकर से पूछताछ की। अग्निकांड की जांच जिलाधिकारी अंकित यादव की अध्यक्षता वाली समिति कर रही है। अमोणकर के वकील प्रसेनजीत ढगे ने बताया कि उनके मुवक्किल से अपराह्न साढ़े तीन बजे से रात 10:30 बजे तक गहन पूछताछ की गई। सरपंच रेडकर ने भी समिति के सवालों के जवाब दिए, जो इस मामले में पहले ही अग्रिम जमानत ले चुके हैं। गोवा पुलिस ने क्लब के पांच प्रबंधकों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि सह-मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को थाइलंड से भारत लाया जाना है। विदेश मंत्रालय ने लूथरा भाइयों के पासपोर्ट कैंसल कर दिए थे। उनके खइलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। रविवार को पुलिस ने उनके दिल्ली स्थित घर पर भी छापा मारा। दिल्ली की एक अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें डर है कि गोवा में उनकी पीट-पीटकर हत्या की जा सकती है।  

फरार लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया, गोवा अग्निकांड में 25 मौतों के बाद शुरू हुआ प्रत्यर्पण प्रक्रिया

पणजी  भारत के अनुरोध पर थाईलैंड पुलिस ने फुकेट में लूथरा भाइयों को हिरासत में ले लिया है. पिछले दिनों गोवा में नाइटक्लब में अग्निकांड में 25 लोगों की जान चली गई थी. लूथरा ब्रदर्स इस नाइटक्लब के फाउंडर हैं और हादसे के बाद फरार थे. पिछले हफ्ते 6 दिसंबर को गोवा के अरपोरा में स्थित बिर्च बाय रोमियो नाइटक्लब में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया था. इस घटना में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और कई लोग घायल भी हुए थे. घटना के बाद क्लब के फाउंडर ब्रदर्स फुकेट भाग गए थे. मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने एक्शन लेते हुए नाइटक्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपियों गौरव और सौरभ लूथरा के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए हैं. पासपोर्ट इसलिए सस्पेंड किया गया कि वे फुकेट से आगे कहीं और नहीं जा सकें. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे इंटरपोल और कूटनीतिक चैनलों के जरिए भारत के लिए उनका प्रत्यर्पण आसान हो सकता है. हालांकि, अब उन्हें हिरासत में ले लिया गया, जो एक बड़ा एक्शन है. सूत्रों ने  बताया, "विदेश मंत्रालय को लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट कैंसिल करने का औपचारिक अनुरोध गोवा सरकार की तरफ से मिला था." इंटरपोल ने मंगलवार को दोनों भाइयों के खिलाफ ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी किया था. कोर्ट से राहत नहीं… मामले के बाद लूथरा ब्रदर्श ने कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी. अग्निकांड मामले में बुधवार को अदालत ने लूथरा ब्रदर्स को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया और उनकी याचिका पर सुनवाई गुरुवार को तय की गई है. सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा और तनवीर अहमद मीर अदालत में भाइयों की तरफ से पेश हुए. उनके वकील ने कहा, 'मैं कह रहा हूं कि मैं भारत वापस आना चाहता हूं, और वे मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं. मुझे ‘witch-hunting’ का डर है.'