samacharsecretary.com

गोरखपुर से सायरंग तक सीधी रेल सेवा का प्रस्ताव, पहली राजधानी एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद

गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे (NER) जल्द ही पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम से जुड़ने वाला है। रेलवे बोर्ड ने सेवाओं में विस्तार करते हुए मिजोरम तक ट्रेन चलाने की कवायद शुरू की है। प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन आनंद विहार से चलकर गोरखपुर होते हुए सायरंग (मिजोरम) तक जाएगी। बाद में इसी ट्रेन को राजधानी के रूप में भी बदलने की योजना है। दरअसल सायरंग स्टेशन मिजोरम की राजधानी आइजोल जिले का स्टेशन है। ऐसे में आनंदविहार से सायरंग वाया गोरखपुर ट्रेन को राजधानी के रूप में चलाया जा सकता है। यह गोरखपुर से गुजरने वाली पहली राजधानी एक्सप्रेस होगी। इस नई सेवा से मिजोरम भी अब उत्तर प्रदेश (यूपी) और बिहार से सीधे जुड़ जाएगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद अब पूर्वोत्तर रेलवे में इसकी तैयारी तेज हो गई है। बोर्ड के दिशा-निर्देश पर रेलवे प्रशासन ने रूट, ठहराव और समय सारिणी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही इसको लेकर बोर्ड में बैठक प्रस्तावित है और वहीं इस पर प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद है। इसके चल जाने से यात्रियों को एक नई ट्रेन की सेवा तो मिलेगी ही साथ ही गोरखपुर से आनंद विहार की दूरी महज 10 से 11 घंटे में पूरी हो सकेगी। अभी यह दूरी 13 घंटे में पूरी होती है। सांसद ने उठाई थी मांग सदर सांसद रवि किशन ने गोरखपुर होते हुए राजधानी चलाने की मांग की थी। ऐसे में इस नई ट्रेन के प्रस्ताव से ये साफ है कि उसी दिशा में कवायद चल रही है। सांसद ने कई बार मुद्दे पर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की थी। सात अक्तूबर से बदले रूट से जाएंगी 10 ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के आगासोद स्टेशन पर यातायात ब्लॉक लिए जाने के चलते कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन इस प्रकार है। -दादर से 10, 11 एवं 13 अक्तूबर को 01027 दादर-गोरखपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग इटारसी-जबलपुर-कटनी-सतना-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी। -गोरखपुर से 10, 12 एवं 13 अक्तूबर को 01028 गोरखपुर-दादर स्पेशल परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-सतना-कटनी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी। -गोरखपुर से 24 सितम्बर से 15 अक्तूबर तक 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोविन्दपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलाई जाएगी। -ओखा से 20 सितम्बर से 11 अक्तूबर तक 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलाई जायेगी। -सूरत से 18 सितम्बर से 9 अक्तूबर तक 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलाई जाएगी। -मुजफ्फरपुर से 20 सितम्बर से 11 अक्तूबर तक 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोविन्दपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलाई जाएगी। -बांद्रा टर्मिनस से 12 अक्तूबर को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मक्सी-रूठिया-गुना-महादेव खेड़ी-मलखेड़ी के रास्ते चलाई जाएगी। -अहमदाबाद से 9 से 15 अक्तूबर तक चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मक्सी-रूठिया-गुना-महादेव खेड़ी-मलखेड़ी के रास्ते चलाई जाएगी। -गोरखपुर से 7 से 14 अक्तूबर तक चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मलखेड़ी-महादेव खेड़ी-गुना-रूठिया-मक्सी के रास्ते चलाई जाएगी।

रेलवे की बड़ी सौगात: सिंगरौली से रांची तक नई ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा सीधा कनेक्शन

भोपाल यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करते हुए रेलवे मंत्रालय ने रांची रोड, टोरी और गढ़वा रोड के रास्ते एक जोड़ी नई ट्रेन के परिचालन को हरी झंडी दे दी है। आगामी 27 फरवरी से भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11631/11632) का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा। धनबाद मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी, जिससे मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। आधुनिक कोचों से लैस होगी ट्रेन और संचालन का शेड्यूल यह नई ट्रेन अत्याधुनिक 22 एलएचबी (HLB) कोचों के साथ पटरी पर उतरेगी। इसमें वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोचों के साथ शयनयान श्रेणी और साधारण श्रेणी के चार कोच शामिल होंगे। शेड्यूल के अनुसार, गाड़ी संख्या 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस 27 फरवरी से प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार को भोपाल से संचालित होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का परिचालन 1 मार्च से प्रत्येक बुधवार, शनिवार और रविवार को किया जाएगा। समय सारणी और प्रमुख ठहराव गाड़ी संख्या 11631 भोपाल से रात 20:55 बजे रवाना होगी। यह बीना, दमोह और कटनी मुरवाड़ा के रास्ते अगले दिन सुबह 8:45 बजे सिंगरौली, 10:20 बजे चोपन, 11:20 बजे रेणुकूट, 12:35 बजे गढ़वा और 13:20 बजे डालटेनगंज पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 14:52 बजे टोरी, शाम 17:05 बजे रांची रोड और अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात 20:20 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी का रूट और समय वापसी में गाड़ी संख्या 11632 धनबाद से सुबह 7:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह सुबह 9:45 बजे रांची रोड, 11:20 बजे तोरी, दोपहर 12:46 बजे डालटेनगंज, 12:35 बजे गढ़वा, 12:08 बजे रेणुकूट, शाम 16:05 बजे चोपन और 18:50 बजे सिंगरौली स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 7:00 बजे भोपाल पहुंचेगी। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से इन क्षेत्रों के रेल यात्रियों को आवागमन में काफी सुगमता होगी।

बड़ौत में विकास की दोहरी खुशी: नई ट्रेन को हरी झंडी, कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन आज

बागपत उत्तर रेलवे ने पश्चिमी यूपी के यात्रियों को बड़ा तोहफा देते हुए बड़ौत–दिल्ली शाहदरा के बीच दो नई मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू करने की घोषणा की है। सोमवार से ट्रेन संख्या 04496 बड़ौत से दिल्ली शाहदरा के लिए और 04495 शाहदरा से बड़ौत के लिए चलेगी। दोनों ट्रेनों में 12 कोच होंगे, जिससे यात्रियों की भीड़ को बेहतर ढंग से मैनेज किया जा सकेगा। ट्रेन संख्या 04496 बड़ौत से दोपहर 1:43 बजे चलेगी और शाम 4:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसका ठहराव बागपत रोड, खेकड़ा, नोली और गोकुलपुर साबोली में होगा। वहीं ट्रेन संख्या 04495 शाहदरा से 2:16 बजे रवाना होकर 4:38 बजे बड़ौत पहुंचेगी, जिसका ठहराव शामली, कांधला और कासिमपुर खेरी में होगा। यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ नई ट्रेनों के शुरू होने से बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, शामली और आसपास के कस्बों के यात्रियों को दिल्ली के लिए सस्ती और सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। अब तक दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को घंटों का सफर और अधिक खर्च उठाना पड़ता था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई ट्रेनों के संचालन से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। कौशल विकास केंद्र का भी होगा उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे के दौरान कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे। इस दौरान कौशल विकास राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह शामिल होंगे।