samacharsecretary.com

तपिश से बेहाल लोग, तापमान 46°C के ऊपर; कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट लागू

अमृतसर. नौतपा की शुरुआत के बाद से ही पंजाब में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य का तापमान बीते 24 घंटों में 1.4 डिग्री बढ़ गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक माना जा रहा है। लेकिन आज से राज्य में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा, जिसका असर मिला जुला रहेगा। हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में जहां आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं राजस्थान से सटे जिलों में लू का अलर्ट है। मौसम विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार 28 से 31 जून तक पंजाब में 60-80 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही अलर्ट भी जारी किया गया है। अपेक्षित प्रभाव: पेड़ों की शाखाएं टूटना, बिजली के खंभों/टावरों पर बिजली गिरना, ओलों से फसलों, वाहनों और खिड़कियों को नुकसान होना तथा बिजली-पानी जैसी म्युनिसिपल सेवाओं में व्यवधान आना शामिल है। कम दृश्यता के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है। सुझाव: किसान कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखें। खराब मौसम के दौरान लोग सुरक्षित इमारतों में रहें, पेड़ों और बिजली की लाइनों से दूर रहें और ओलावृष्टि की स्थिति में अपने सिर की रक्षा करें। आज राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी 28 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा और पटियाला में ऑरेंज अलर्ट है, जहां तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा), गरज-चमक की आशंकाएं हैं। शेष जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी है। 29 मई: इस दिन मौसम सबसे खराब रहेगा। पठानकोट, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली) और फतेहगढ़ साहिब में रेड अलर्ट है, जहां भारी बारिश, ओलावृष्टि और 60-80 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना और पटियाला में ऑरेंज अलर्ट के साथ भारी बारिश व तेज हवाओं की चेतावनी है। दक्षिण-पश्चिमी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 मई: गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और पटियाला में ऑरेंज अलर्ट के तहत गरज-चमक और तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) का पूर्वानुमान है। बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट रहेगा। 31 मई: पूरे पंजाब में कोई चेतावनी नहीं है और मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में दर्ज पटियाला में 44.8 डिग्री, अमृतसर में 44.1 डिग्री और बठिंडा में 44.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लुधियाना का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और चंडीगढ़ का 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

फिर करवट लेगा मौसम: जयपुर समेत 10 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों में यलो चेतावनी

जयपुर राजस्थान में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने जयपुर समेत 10 जिलों में आज से तीन दिन तक कड़ाके की सर्दी के साथ बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। मंगलवार सुबह जयपुर के कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, आंधी-बारिश का यह दौर थमने के बाद अगले दो दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे फिर बारिश हो सकती है। बादलों से गिरा तापमान सोमवार शाम से जयपुर और आसपास के जिलों में घने बादल छाए रहे। मंगलवार सुबह धूलभरी हवा और हल्की बारिश के चलते मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। मावठ की संभावना बढ़ने से महीने के आखिरी दिनों में तेज सर्दी लौटने की आशंका है, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। सोमवार को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में दोपहर बाद बादल छाए रहे। इससे ठंडी हवाएं कमजोर पड़ीं और लोगों को कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस पाली में रिकॉर्ड किया गया। 28-29 जनवरी को कोहरा, 31 से फिर बारिश संभव मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 28 और 29 जनवरी को कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 31 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिसके असर से 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (26 जनवरी): अजमेर में अधिकतम तापमान 21.7 और न्यूनतम 6.4 रहा। भीलवाड़ा में अधिकतम 21.8 और न्यूनतम 7.5, जबकि अलवर में अधिकतम 21 और न्यूनतम 2.2 दर्ज किया गया। जयपुर का तापमान 20.6 और 6.7 रहा। पिलानी में अधिकतम 20 और न्यूनतम 3, सीकर में अधिकतम 21 और न्यूनतम 0.5, तथा कोटा में अधिकतम 21.5 और न्यूनतम 10.4 रहा। चित्तौड़गढ़ में पारा 25.6 और 9.4 के बीच रहा, उदयपुर में 23.7 और 8.9, बाड़मेर में 24.6 और 9.3, जबकि जैसलमेर में अधिकतम 19.5 और न्यूनतम 7 रहा। जोधपुर में तापमान 25.8 और 9.2, बीकानेर में 21.1 और 5, चूरू में 21.4 और 2.7, तथा गंगानगर में 20.1 और 6.5 दर्ज किया गया। नागौर में अधिकतम 22.1 और न्यूनतम 1.1, बारां में 22 और 8.5, जालौर में 26.2 और 8.7, सिरोही में 21.5 और 5, तथा फतेहपुर में अधिकतम 22.4 और न्यूनतम सबसे कम 0.1 रहा। करौली में तापमान 20.4 और 2.5, दौसा में 22.1 और 1.4, प्रतापगढ़ में 25.8 और 11.9, झुंझुनूं में 20.7 और 3.2, तथा पाली में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 27.5 और न्यूनतम 3.6 रहा।

कोहरे की चादर में लिपटा बिहार: 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

पटना बिहार में एक बार फिर घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। कई जिलों धूप पूरी तरह नहीं निकली इस कारण सुबह में पिछले चार दिनों की अपेक्षा अधिक ठंड महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से आज कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटे के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे देखते हुए पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, दरभंगा और मधुबनी जिलों के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सहारसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के कुछ स्थानों पर घने कोहरे की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि इन क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर सुबह और देर रात यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 20 जनवरी के बाद और बढ़ेगी ठंड मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बिहार के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इसका असर राज्य के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलेगा। आने वाले चार दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की आशंका बनी रहेगी। कई जिलों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 20 और 21 जनवरी के बाद एक बार फिर ठंड का असर तेज होने की संभावना है। इसके बाद अगले कुछ दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। पटना में सुबह कोहरा, दिन में खिली धूप राजधानी पटना में अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ और धूप खिली रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार 18 से 22 जनवरी तक शहर में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। 18 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 19 जनaवरी को तापमान बढ़कर 23 डिग्री, जबकि 20 जनवरी को 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद 21 और 22 जनवरी को अधिकतम तापमान क्रमश: 23 और 22 डिग्री रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास बना रहेगा। सुबह सूर्योदय करीब 6:37 बजे और सूर्यास्त शाम 5:26 बजे के आसपास होगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर रात यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।