samacharsecretary.com

पेसा एक्ट को दी हरी झंडी, रांची में आदिवासी समुदाय में उल्लास का माहौल

रांची झारखंड में पेसा नियमावली लागू होने की खुशी में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आदिवासी-मूलवासी समाज की ओर से भव्य जश्न मनाया गया। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने राज्य सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए उत्साहपूर्वक खुशी जाहिर की। केंद्रीय सरना समिति के नेतृत्व में कार्यक्रम के दौरान पटाखे फोड़े गए, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी गईं और नारेबाजी के साथ उत्सव मनाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस फैसले को आदिवासी समाज के अधिकारों की दिशा में मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय तिर्की ने कहा कि पेसा नियमावली आदिवासी स्वशासन, आत्मनिर्भरता और अधिकारों की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि इस नियमावली के तहत ग्रामसभा को सर्वोच्च निर्णयकारी संस्था का दर्जा दिया गया है, जिससे अब गांव से जुड़े विकास कार्य, योजनाएं और नियम ग्रामसभा की सहमति से ही लागू होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जल, जंगल, जमीन, खनिज एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और उपयोग का अधिकार ग्रामसभा को मिलना आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे आदिवासी समुदाय को अपने संसाधनों और भविष्य पर अधिकार मिलेगा लक्ष्मी नारायण मुंडा ने राज्य सरकार के इस फैसले को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे आदिवासी समुदाय को अपने संसाधनों और भविष्य पर अधिकार मिलेगा। इस अवसर पर विजय कच्छप, प्रकाश हंस, अनिल पुरती, कृष्णा लोहरा, संजय लोहरा, श्यामलाल, गौतम उरांव, अजय कच्छप, बाहा उरांव, कृष्णा मुंडा, डब्लू कच्छप, माना, अशोक कच्छप, पुष्पा कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।  

त्रिपक्षीय समझौते से मजदूरों को बड़ी राहत, रांची नगर निगम देगा पहली बार बोनस

रांची झारखंड की राजधानी रांची नगर निगम के उप श्रमायुक्त अविनाश कृष्ण की उपस्थिति में मजदूरों के बोनस भुगतान को लेकर त्रिपक्षीय समझौता संपन्न हुआ। इस समझौते के तहत पहली बार रांची नगर निगम में कार्यरत मजदूरों को बोनस का लाभ मिलेगा, जिसे श्रमिक हितों की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। त्रिपक्षीय समझौते पर मजदूर पक्ष की ओर से झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन, रांची के अध्यक्ष एवं प्राधिकृत प्रतिनिधि भवन सिंह तथा यूनियन के सचिव सुखनाथ लोहरा ने हस्ताक्षर किए। वहीं नियोक्ता पक्ष की ओर से मेसर्स स्वच्छता कॉरपोरेशन, बेंगलुरु के महाप्रबंधक राजशेखर रेड्डी और प्रोजेक्ट मैनेजर जी. गांधी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौता पूर्ण होने के बाद उप श्रमायुक्त अविनाश कृष्ण ने इसकी प्रमाणित प्रति दोनों पक्षों को उपलब्ध कराई।         मजदूरों को दो किस्तों में मिलेगा बोनस भुगतान समझौते के अनुसार वर्ष 2024-25 के लिए बोनस भुगतान की व्यवस्था तय की गई है। दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में कार्यरत मजदूरों को 2000 रुपये प्रति कामगार की दर से बोनस दिया जाएगा। यह राशि दो किस्तों में मजदूरों को प्राप्त होगी, जो दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 के वेतन के साथ भुगतान की जाएगी। वहीं फरवरी और मार्च 2025 में कार्यरत मजदूरों को 1000 रुपये बोनस दिया जाएगा, जिसका भुगतान दिसंबर 2025 के वेतन के साथ किया जाएगा।        मजदूरों ने समझौते का किया स्वागत इस अवसर पर झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि यूनियन के लंबे संघर्ष और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम के मजदूरों को पहली बार बोनस का अधिकार मिलना मजदूर एकता की जीत है। भवन सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि यूनियन आगे भी मजदूरों के अन्य अधिकारों और सुविधाओं के लिए संघर्ष जारी रखेगी। मजदूरों ने इस समझौते का स्वागत करते हुए इसे आर्थिक राहत देने वाला कदम बताया है। श्रमिकों का कहना है कि बोनस मिलने से उनके परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा, खासकर त्योहार और जरूरी खर्चों के समय। श्रमिक संगठनों का मानना है कि यह त्रिपक्षीय समझौता भविष्य में नगर निगम के अन्य श्रमिक अधिकारों, जैसे सामाजिक सुरक्षा और स्थायी लाभों की दिशा में भी एक मजबूत आधार तैयार करेगा।

ठिठुरता झारखंड! रांची सहित इन इलाकों में अगले 4 दिन छाया रहेगा घना कोहरा, मौसम विभाग की चेतावनी

रांची झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता बुरी तरह प्रभावित होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने  इसकी जानकारी दी। इन जिलों में घने कोहरे की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, देवघर, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में घने कोहरे का अलर्ट हैं। इसमें कहा गया है कि इन जिलों में सुबह के समय दृश्यता में काफी कमी आ सकती है और यह 50 से 200 मीटर के बीच रहेगी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, "झारखंड के निचले क्षोभमंडल में हल्की दक्षिण-पूर्वी से पूर्वी हवाएं चल रही हैं। उत्तरी और कुछ मध्य जिलों के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यह स्थिति 23 दिसंबर तक बनी रहेगी।" उन्होंने कम दृश्यता के कारण सुबह-सुबह यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी।  अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। 

राजधानी रांची में बढ़ता वायु प्रदूषण, साफ हवा में बेंगलुरु-चेन्नई आगे

 रांची झारखंड की राजधानी रांची , जो कभी अपनी घने जंगलों, हरियाली और स्वच्छ हवा के लिए मशहूर थी, आज एयर Pollution की गंभीर समस्या से जूझ रही है। शहर के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अनहेल्दी श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे आम नागरिकों से लेकर बच्चों और बुजुर्गों तक के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। रांची में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर है. शहर के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषक मुख्य कारण हैं। विशेषज्ञों और नागरिकों ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है, और सरकार से तत्काल कदम उठाने की मांग की है। इन दिनों में AQI का स्तर 150 से ऊपर बना हुआ है, और कुछ इलाकों में यह 180 के करीब दर्ज किया गया है। झारखंड स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (JSPCB) ने क्लीन एयर प्लान को सख्ती से लागू करने का ऐलान किया है। रांची को इस संकट से निकालने के लिए सरकार, प्रशासन और नागरिकों का सहयोग जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तुरंत कदम उठाए गए तो 2026 तक सुधार संभव है। आंकड़ों के अनुसार रांची का औसत AQI अनहेल्दी (151-200) की श्रेणी में है। मुख्य प्रदूषक PM2.5 और PM10 हैं, जो सर्दियों में मौसमी स्थितियों के कारण और बढ़ जाते हैं। देश के कई बड़े शहरों, जैसे कि Bengaluru or Chennai की हवा अपेक्षाकृत साफ है। कांके रोड में रहने वाली सोशल एक्टिविस्ट रंजना कुमारी का कहना है, हरित क्षेत्र की कमी सबसे बड़ा कारण है। हमें तुरंत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करना होगा। अभी तक आपने सुन होगा कि राजधानी दिल्ली pollution का मार झेल रहा है। लेकिन अब रांची का शहर और इसका कस्बा भी प्रदूषण से अछूता नहीं रहा। प्रमुख पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. श्वेता कुमारी कहती हैं, रांची में बढ़ता PM2.5 स्तर फेफड़ों को स्थायी नुकसान पहुंचा रहा है। बच्चों और अस्थमा रोगियों को बाहर निकलते समय N95 मास्क पहनना चाहिए। प्रशासन को ट्रैफिक और निर्माण धूल पर सख्ती बरतनी होगी। नागरिक अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, मास्क पहनें और जागरूकता फैलाएं।

MLM फ्रॉड पर ED की सख्ती, रांची में 307 करोड़ के घोटाले में मैक्सिजोन टच के कर्ताधर्ता अरेस्ट

रांची झारखंड के रांची जोनल कार्यालय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 307 करोड़ रुपये के मल्टी लेवल मार्किटंग (एमएलएम) घोटाले में बड़ी कारर्वाई करते हुए एम/एस मैक्सिजोन टच प्रा. लि. के निदेशक चंदर भूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियांका सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।          21 से अधिक बैंक खातों में जमा कराए गए 307 करोड़ रुपये ईडी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रांची जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत यह गिरफ्तारी की है। आरोप है कि दोनों ने सार्वजनिक धन के दुरुपयोग से जुड़ी एक बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की कमाई की। ईडी की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक फर्जी मल्टी-लेवल मार्किटंग योजना चलाई, जिसमें आम लोगों को हर महीने ऊंचे रिटर्न और आकर्षक रेफरल लाभ का लालच दिया गया। इस योजना के माध्यम से 21 से अधिक बैंक खातों में करीब 307 करोड़ रुपये की अवैध राशि जमा कराई गई, जिसे अपराध से अर्जित धन (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) बताया गया है। तीन साल से फरार थे आरोपी, फर्जी पहचान का किया इस्तेमाल        जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि चंदर भूषण सिंह और प्रियांका सिंह इस अवैध धन के साथ फरार हो गए थे। पिछले तीन वर्षों से वे झारखंड, राजस्थान और असम की पुलिस समेत अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों से जानबूझकर बचते रहे। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने लगातार अपने ठिकाने बदले और फर्जी पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। ईडी के अनुसार, आरोपी ने‘दीपक सिंह'जैसे छद्म नामों का भी प्रयोग किया। बेनामी लेनदेन के जरिए रियल एस्टेट में किया गया निवेश       ईडी ने बताया कि आरोपियों ने अवैध धन को सफेद करने के लिए बेनामी लेनदेन के जरिए कई रियल एस्टेट संपत्तियां खरीदीं और बाद में उन्हें नकद में बदल दिया। इस मामले की जांच कई राज्यों-झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक-में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। जांच के सिलसिले में ईडी ने 16 सितंबर 2025 और 3 दिसंबर 2025 को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, वैशाली (बिहार), मेरठ, रांची और देहरादून में कई ठिकानों पर पीएमएलए की धारा 17 के तहत तलाशी अभियान चलाया। इन छापों के दौरान नकली पहचान पत्र, हस्तलिखित नोट्स और डायरियां, करीब 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी, सहयोगियों की सूची, विभिन्न संस्थाओं की खाता पुस्तिकाएं, लैपटॉप और मोबाइल फोन, लगभग 15 हजार अमेरिकी डॉलर मूल्य की क्रिप्टो करेंसी तथा कई रियल एस्टेट संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए। ईडी हिरासत में भेजे गए आरोपी        ईडी ने बताया कि आरोपी चंदर भूषण सिंह को विशेष पीएमएलए न्यायालय, रांची के आदेश पर पांच दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है और ईडी को इस घोटाले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका है।  

कोहली का कमाल: एक इनिंग्स में टूटे कई रिकॉर्ड, रांची गूंज उठा विराट-विराट के नारों से

रांची भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक ऐतिहासिक और शानदार शतक जड़कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। विराट कोहली ने इस मुकाबले में सिर्फ 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। कोहली काफी लंबे समय के बाद इस लय में दिखे और उन्होंने अपनी पारी में क्लास और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण पेश किया। किसी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड अब कोहली के नाम इस शतक के साथ, विराट कोहली ने एक ऐसा ऐतिहासिक माइलस्टोन स्थापित कर दिया है, जिसे तोड़ना लगभग असंभव माना जाता था। यह कोहली के वनडे करियर का 52वां शतक है। इस 52वें शतक के साथ, विराट कोहली अब किसी एक इंटरनेशनल फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले वह 51 शतकों के साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर थे, जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 51 शतक जड़े हैं। कोहली का यह कारनामा उन्हें क्रिकेट इतिहास के शिखर पर स्थापित करता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड विराट कोहली ने न केवल वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी एक नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके वनडे करियर का छठा शतक है। इस शतक के साथ, वह अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली का इस तरह की फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ी खबर है, खासकर तब जब टीम हाल ही में टेस्ट सीरीज हारी है। उनकी यह पारी न केवल भारत को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद करेगी, बल्कि आगामी मैचों के लिए टीम का मनोबल भी बढ़ाएगी। फैंस को उम्मीद है कि कोहली अपनी इस शानदार फॉर्म को जारी रखेंगे और भारत को यह सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे।

रांची में 30 नवंबर को होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच, Toss आधे घंटे पहले

रांची झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच होगा। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रात करीब दस बजे तक मैच खत्म हो जाएगा सीरीज में कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। टीम के प्लेयर्स रांची पहुंचना शुरू हो गए हैं। विराट कोहली भी रांची पहुंच चुके हैं। पहला मैच रांची में है और इसके बाद दूसरे मुकाबले के लिए दोनों टीमें रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाएगा, जो 6 दिसंबर को होगा। सभी तीन मैच दोपहर में डेढ़ बजे से खेले जाएंगे। इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक एक बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। मैच चूंकि 50 ओवर का होगा, इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि रात करीब दस बजे तक मैच खत्म भी हो जाएगा। जियो-हॉटस्टार पर मैच को देखा जा सकता है भारत और साउथ अफ्रीका का पहला ODI मुकाबला भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से इस मैच को लाइव देख सकते हैं। जियो-हॉटस्टार पर मैच को देखा जा सकता है। टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री डिश वाले यूजर्स फ्री में मैच का आनन्द उठा सकते हैं।  

UP से गिरफ्तार JSSC पेपर लीक मास्टरमाइंड, रांची में हुई पेशी और भेजा गया जेल

रांची झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) पेपर लीक मामले में सीआईडी को बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीआईडी) ने इस प्रकरण के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड विनय शाह को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर रांची लाया है। आरोपी को सीआईडी की विशेष अदालत (स्पेशल कोर्ट) में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, विनय शाह रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत है और मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची का निवासी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह यूपी के शाहपुर स्थित हनुमंत नगर कॉलोनी में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए नेपाली सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसने रांची के जेड स्क्वायर होटल में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पेपर लीक की पूरी योजना तैयार की थी। सीआईडी ने बताया कि विनय शाह ने मनोज कुमार, शशिभूषण दीक्षित और संदीप त्रिपाठी के साथ मिलकर साजिश रची थी। इस मामले में इससे पहले आईआरबी के करीब एक दर्जन जवानों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।  

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबला 30 नवंबर को, रांची में टिकटों की धूम

 रांची  झारखंड की राजधानी के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम (IND vs SA ODI JSCA Stadium) में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (ODI) मैच को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्टेडियम को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतकर्ता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं।   जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। दोनों टीमें 27 नवंबर को चाटर्ड प्लेन से रांची पहुंचेगी। एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को सीधे होटल ले जाया जाएगा। सुरक्षा के लिए विशेष रूट और अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी। वहीं 21 नवंबर यानी आज से टिकट जेनीईिटकट साइट पर ऑनलाइन टिकट  मिलना शुरू होगा और 25 नवंबर से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्टेडियम टिकट काउंटर पर ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू होगी। दर्शकों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है। किसी भी उम्र के बच्चे को प्रवेश के लिए अलग टिकट लेना अनिवार्य होगा। जेएससीए ने टिकटों की कीमत भी जारी कर दी है। वींग एक के लोअर टियर के लिए 1600 रुपए देने होंगे, वहीं अपर टियर के लिए 1300 रुपए का भुगतान करना होंंगा। इसके अलावा विंग बी के लिए टिकटों की कीमत लोअर टियर में 2200 रुपए  जबकि अपर टियर में 1700 रुपए जबकि  विंग डी में लोअर टियर की कीमट 2200 रुपए, स्पाइस बॉक्स के लिए 1700 रुपए, जबकि ईस्ट-वेस्ट हिल के लिए 1200 रुपए देने होंगे। इसके अलावा विंग सी के अपर टियर के लिए 1300 रुपए, जबकि लोअर टियर के लिए 1600 रुपए अदा करने होंगे।   एक टिकट पर सिर्फ एक बार प्रवेश    वहीं दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए है। पानी की बोतल छोड़कर कोई भी खाद्य पदार्थ स्टेडियम में ले जाना प्रतिबंधित है। एक टिकट पर सिर्फ एक बार प्रवेश मिलेगा। छोटे बच्चों को गोद में लाने की अनुमति नहीं – हर बच्चे का टिकट जरूरी। टिकट पर लिखे ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ विंग के अनुसार ही संबंधित कतार में खड़ा होना होगा।गलत विंग की कतार में खड़े होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।करीब 39,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में भीड़ को सुचारू तरीके से संभालने के लिए अतिरिक्त गेट, पुलिस बल और वॉलंटियर्स लगाए जाएंगे। स्टेडियम को आकर्षक रोशनी और सजावट से संवारने का काम भी तेजी से चल रहा है। रांची में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। जेएससीए का कहना है कि जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए मैच को पूरी तरह सफल बनाने की तैयारी जारी है।

JBVNL का निर्देश: छठ पर्व पर रांची में बिजली सेवाओं में कोई बाधा नहीं

रांची झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) राजधानी रांची में छठ महापर्व को लेकर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति जारी रखेगा और इसको लेकर सुरक्षा निर्देश भी जारी किया गया है। निर्देश में आयोजकों और श्रद्धालुओं से त्योहार के दौरान विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया गया है। बिजली वितरण कंपनी ने घोषणा की है कि छठ पर्व के प्रमुख दिनों, 27 और 28 अक्टूबर, 2025 को बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। विभाग ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि त्योहार के दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों में निर्बाध और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जेबीवीएनएल ने छठ घाटों के आयोजकों और आम जनता से सुरक्षा दिशा -निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है, खासकर उन इलाकों में जहां बड़ी भीड़ इकट्ठा होती है। निगम ने निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति ट्रैक्टर, ट्रक या अन्य ऊंचे वाहनों की छत पर न बैठे, और न ही उनके ऊपर कोई ऊंची संरचना या सामग्री (सरकंडे, बांस के ढांचे या बैटरी) शामिल हैं। विभाग ने स्थानीय आयोजन समितियों के स्वयंसेवकों से अनुरोध किया है कि वे लापरवाही या असावधानी से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए छठ घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर निरंतर निगरानी रखें। आमलोगों को यह भी सलाह दी गई है कि वे बिजली के खंभों, तारों या किसी भी विद्युत उपकरण को लाठी, बांस या अन्य वस्तुओं से न छुएं। जेबीवीएनएल ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी तोरण द्वार और पंडाल बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी पर बनाए जाएं ताकि बिजली के खतरों का जोखिम कम से कम हो। छठ महापर्व के दौरान बिजली संबंधी किसी भी समस्या या आपात स्थिति के लिए, जेबीवीएनएल ने तत्काल सहायता के लिए निम्नलिखित संपकर् नंबर उपलब्ध कराए हैं: विद्युत नियंत्रण कक्ष, कुसाई कॉलोनी – 9431135682 / 0651-2490014, विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति मंडल, रांची – 9431135662, कार्यपालक लअभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रातू (मध्य) – 9431135613, कार्यपालक द्यअभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, डोरंडा – 9431135608, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, न्यू कैपिटल – 9431135620, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची (पूर्व) – 9431135614, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची (पश्चिम) – 9431135664, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कोकर – 9431135615, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, खूंटी – 9431135616