samacharsecretary.com

रवि किशन पहुंचे महाकाल की शरण में: भस्म आरती के बाद दिव्य दर्शन, गोरखपुर के उज्जवल भविष्य की की कामना

उज्जैन  भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने बुधवार तड़के बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के पश्चात पहुंचे रवि किशन ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचते ही उन्होंने नंदी हॉल में पूजा की और पारंपरिक मान्यता के अनुसार नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद चांदी द्वार से गर्भगृह की चौखट पर माथा टेककर भगवान महाकाल के दर्शन किए और जल अर्पित कर श्रद्धापूर्वक जाप करते रहे। करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहकर उन्होंने देश, प्रदेश और विशेष रूप से अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में रवि किशन ने स्वयं को सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के चरणों में आने का हर अवसर जीवन को धन्य बना देता है। उन्होंने ‘देवतुल्य’ जनता के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि महाकाल के आशीर्वाद से भारत निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहेगा। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से शाल और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया। गोरखपुर और देश के लिए मांगी मंगल कामना दर्शन के बाद रवि किशन ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन जीवन को धन्य बना देते हैं। उन्होंने गोरखपुर की जनता के लिए विशेष रूप से प्रार्थना की और सभी के स्वास्थ्य, समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की। अभिनेत्री जानकी बॉडीवाला ने भी किए दर्शन उज्जैन में ही 22 अप्रैल 2026 को फिल्म अभिनेत्री जानकी बॉडीवाला ने भी ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। विशेष अवसरों और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान यहां देश-विदेश से भक्तों का आगमन होता है। भस्म आरती में सजा महाकाल का दिव्य स्वरूप बुधवार तड़के संपन्न भस्म आरती में भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर के कपाट खुलने के बाद पुजारियों ने पंचामृत से अभिषेक कर भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से अलंकरण किया। शेषनाग का रजत मुकुट, मुण्डमाल और रुद्राक्ष की मालाओं से सुसज्जित स्वरूप ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भस्म अर्पण की परंपरा के साथ आरती सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। पूरे मंदिर परिसर में ‘जय महाकाल’ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

जब सिद्धू बने सुनील ग्रोवर ने मलाइका संग की मस्ती, रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजपुरी – ‘पगला जईबा लोग’

मुंबई कपिल शर्मा अपने शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सबसे बड़े स्टार्स को लाने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, इस सीजन के मेहमानों की लिस्ट में अलग-अलग लोगों का मिक्सचर देखने को मिल रही है। शो के हाल ही में जारी प्रोमो में मलाइका अरोड़ा, रवि किशन और इंटरनेट पर्सनैलिटी ओरी को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सोफे पर बैठे देखा जा सकता है। साथ ही, शो में सिद्धू पाजी और मलाइका के बीच जो गपशप होती है, वो भी काफी मजेदार है। प्रोमो में कपिल शर्मा खुद भी इस पर मजाक करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा, 'ओरी और रवि दोनों मुंबई से हैं, लेकिन दोनों की पर्सनैलिटीज अलग-अलग है। रवि एकदम देसी है। ये अपनी मिट्टी से चिपके रहते हैं और ओरी जिससे मिलते हैं, उससे चिपक जाते हैं।' यह कमेंट ओरी की उस खास अदा पर कटाक्ष थी, जिसमें वह फोटो क्लिक करते समय किसी दूसरे की छाती पर हाथ रख देते हैं। रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजपुरी कृष्णा अभिषेक ने रवि और ओरी को एक साथ मंच पर लाने के बारे में मजाक करते हुए कहा, 'ये कैसा कॉम्बिनेशन है?' इसके बाद रवि किशन ओरी को भोजपुरी में बोलना सिखाते हैं और उनसे कहते हैं, 'ओरी बोलो कि पगला जईबा सब लोग।' और फिर ओरी उसे दोहराते भी हैं। हर कोई हंसी से लोटपोट हो जाता है। मलाइका अरोड़ा और सिद्धू की मस्ती प्रोमो के अगले पार्ट में शो के गेस्ट नवजोत सिंह सिद्धू मलाइका अरोड़ा के आने पर बेहद खुश नजर आए। कपिल ने मलाइका से पूछा, 'जीवन में क्या ज्यादा जरूरी है, अच्छा होना या शरारती होना?' सिद्धू ने तुरंत जवाब दिया, 'मलाइका मैम बहुत शरारती हैं, मैं बता नहीं सकता कि कितनी।' कपिल ने फिर चुटकी लेते हुए कहा कि मलाइका की मां उनके बारे में उतना नहीं जानतीं जितना सिद्धू जानते हैं। सुनील ग्रोवर ने मलाइका से किया फ्लर्ट फिर सुनील ग्रोवर सिद्धू के वेश में मंच पर आए और मलाइका के साथ छेड़छाड़ करते, उन्हें गुलाब देते और यहां तक कि उन्हें शादी का प्रपोजल देते नजर आए। मलाइका भी इसमें उनका साथ दे रही थीं। अंत में सिद्धू ने ग्रोवर की नकल की तारीफ करते हुए कहा, 'मनजोत सिंह तेरे आगे नवजोत फेल।' 'ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आईं मशहूर हस्तियां 'ग्रेट इंडियन कपिल शो' का चौथा सीजन चल रहा है। प्रियंका चोपड़ा, कार्तिक आर्यन और रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स से लेकर क्रिकेटरों और कई मशहूर हस्तियों तक, कई बड़े नाम इस सीजन में शो में नजर आ चुके हैं।