samacharsecretary.com

अरुण चतुर्वेदी की कार का बड़ा एक्सीडेंट, वित्त आयोग अध्यक्ष बाल-बाल बचे

जयपुर राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी शनिवार शाम एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल होने से बच गए। पाली से जयपुर लौटते समय ब्यावर के पास उनका सरकारी वाहन (RJ14 UE 5560) अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर का शिकार हुआ, जिसमें कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चतुर्वेदी पाली के रणकपुर में सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर की पोती के विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। वाहन में मौजूद ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी भी सुरक्षित रहे। चतुर्वेदी ने हादसे की जानकारी खुद ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा- “होइहि वही जो राम रचि राखा।” उन्होंने लिखा कि ईश्वर की कृपा से एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे की सामने आई तस्वीरें वाहन के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि करती हैं।   उन्होंने एक्स पर घटना से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है।

सड़क हादसा: बस का इंतजार कर रहे लोगों को कार ने कुचला, एक मृत, दो की हालत नाज़ुक

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बस के इंतेजार में कुछ ग्रामीण सड़क किनारे खड़े हुए थे. इस दौरान तेज रफ्तार कार ने ग्रामीणों को रौंद दिया. भीषण हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. यह घटना पेंड्रा-सिवनी मुख्य मार्ग के मझगवां गांव के पास की है. जानकारी के मुताबिक, MG Hector काफी स्पीड से आ रही थी. बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धुत था. उसने कार से नियंत्रण खो दिया और ग्रामीणों को रौंद दिया. घटना के बाद कार सड़क किनारे पलट गई और मौके पर स्थानीय निवासी पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने कार ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाइश देकर शांत करवाया, फिर आरोपी चालक और घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल गंभीर घायल मां-बेटी को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. पेंड्रा थाना और यातायात पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई जुटी है.

बाइक सवार छात्र पर कैप्सूल वाहन की टक्कर, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने सड़क बंद की

जांजगीर-चांपा  जिले में फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जांजगीर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम नरियरा में रविवार तड़के कैप्सूल वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी दी. हादसे के दौरान बाइक पर दो लोग सवार थे. दोनों ट्यूशन क्लास जा रहे थे. एक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम अतुल कुमार साहू बताया जा रहा है. वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्त के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था. हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क के बीच शव रखकर चक्काजाम कर दिया है. सूचना पर मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन यह बातचीत विफल रही. उनकी मांग है कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी और मुआवजा दिया जाए. बताया जा रहा है कि कैप्सूल वाहन नरियरा स्थित जिंदल पवार प्लांट का है. जिसकी टक्कर के बाद युवक की मौत हुई है. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है. वहीं घायल युवक को उपचार के लिए बिलासपुर भेजा गया है.

भीषण सड़क हादसा: बेकाबू कार की टक्कर में तीन की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में दो युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना कापू थाना क्षेत्र में धरमजयगढ़ कापू मार्ग चाल्हा मोड़ पर हुई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्रवाई में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर सड़क पर पैदल चल रही ग्रामीण महिला को रौंदा. हादसे में तीनों की मौत हो गई. वहीं कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पर कापू पुलिस मौके पर पहुंची है.

अजमेर में भीषण हादसा : ट्रक की टक्कर से 28 लोग जख्मी

जयपुर राजस्थान के अमजेर में शनिवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर ग्राम खेड़ी में एक बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर में सवार लोग पलट गए, जिसमें 28 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। गंभीर घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में रेफर किया गया है। जबकि मामूली घायलों को इलाज के लिए बांदनवाड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर में सवार लोग रामदेवरा जा रहे थे। यह  भीषण हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांदनवाड़ा कस्बे के पास हुआ। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को बांदनवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। उनमें से चार की हालत गंभीर है। दो पुरुष और दो बच्चों की हालत गंभीर पुलिस के अनुसार ट्रॉली में बैठे लोगों में महिलाएं और बच्चे भी थे। पुलिस ने बताया कि घायलों में से चार – दो पुरुष और दो बच्चे – को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जातरू गुजरात से बाबा रामदेव के दर्शन के लिए रामदेवरा की तरफ जा रहे थे। इस बीच भीलवाड़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने हाईवे पर ग्राम खेड़ी में हाईवे पर होटल के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रॉली पलट गई और चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मचा हड़कंप हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, लोगों ने अपने स्तर पर घायलों को निकालने का काम शुरू किया। वहीं सूचना के बाद बांदनवाड़ा थाने से पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

रफ्तार का कहर : नायब तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक सवारों को किया घायल

गरियाबंद गरियाबंद जिले में नायब तहसीलदार दोनोश साहू की तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा छुरा थाना क्षेत्र के सारागंव पापराही के पास हुआ है. सामने की ओर से तेज रफ्तार कार (CG 02 AU 0138) की चपेट में बाइक आ गई, जिससे दो लोग घायल हुए हैं. घटना के दौरान बोलेरो में नायब तहसीलदार दोनोश साहू मौजूद थे. गनीमत रही कि वह सुरक्षित हैं. हादसे की सूचना के बाद छुरा पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल उनका इलाज जारी है.

दर्दनाक एक्सीडेंट! गिरिडीह में दो बाइक आपस में भिड़ीं, मौके पर ही 2 की जान गई

गिरिडीह झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह में सोमवार शाम को हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीरटांड़ के हरलाडीह में दो बाइक के बीच आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई थी। बाइकों के बीच हुई टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। साथ ही बाइक में सवार दो युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी दिपेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आनन फानन में लोगों की मदद से तीनों युवकों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल भेजने के बाद जहां चिकित्सकों ने बताया जा रहा है कि घायल युवक का पैर टूट गया है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।  

नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर हादसे पर शोक जताया, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की प्रकट

मुजफ्फरपुर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दु:खद है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौके पर मौत, सड़क हादसा

बांका बिहार के बांका जिले में गुरुवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बालू लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत सिंहनान पंचायत में घटी। मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई मृतक की पहचान रंजीत कुमार, पिता रिडल यादव, निवासी जामगांव (बलुआचक), थाना जगदीशपुर, जिला भागलपुर के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रंजीत कुमार बालू से लदा ट्रैक्टर लेकर दयालपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार के चलते ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर का भारी इंजन रंजीत पर गिर पड़ा और वह उसके नीचे दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही रजौन थाना के अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार और एसआई संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान कार ने युवकों को मारा टक्कर, आरोपी भाजपा नेता का बेटा, पुलिस पर सवाल

सीहोर नगर के सैकड़ाखेड़ी मार्ग पर हुए दर्दनाक हिट एंड रन मामले में पुलिस की कार्यवाही अब सवालों के घेरे में है। 26 सितंबर की सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक कर रहे दो युवकों को तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (MP 04 CJ 4088) ने कुचल दिया था। हादसे में जरीफ खान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी धर्मेश गंभीर घायल है और वर्तमान में एम्स भोपाल में इलाजरत है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार में बैठे एक युवक ने खुद को भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य राजू राजपूत का बेटा बताया। चश्मदीदों के अनुसार, हादसे के बाद कार में सवार तीनों युवकों को मौके से पकड़ा गया और पुलिस की 112 टीम द्वारा थाना कोतवाली भी लाया गया।   ग्रामीणों का कहना है कि युवकों ने एक्सीडेंट कबूल भी किया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने एफआईआर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज की। आरोप है कि थाना पहुंचने के बाद कार चालक और अन्य दो युवकों को छोड़ दिया गया। अब यह पूरा मामला पुलिस की निष्पक्षता और साख पर सवाल खड़े कर रहा है। कार जिस भाजपा नेता से जुड़ी बताई जा रही है, उससे घटना और भी संवेदनशील हो गई है। पुलिस और प्रशासन के बड़े अफसर भी अब तक इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। यह उठ रहे सवाल     जब कार और आरोपी युवक मौके से पकड़े गए, तो फिर अज्ञात आरोपी की तलाश क्यों?     क्या पुलिस दबाव में आकर आरोपितों को बचा रही है?     हादसे के वीडियो और गवाहों के बयानों के बावजूद पुलिस कार्रवाई क्यों ढीली है? टीआई कोतवाली रवीन्द्र यादव का कहना है कि घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है, मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए जा रहे हैं, लेकिन लोगों में सवाल यही है कि क्या यह जांच वास्तव में निष्पक्ष है या फिर आरोपियों को बचाने की कवायद?